Author: Sumesh Sharma

  • अयोध्या पहुंची शिलाओं का राम भक्तों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

     अयोध्या पहुंची शिलाओं का राम भक्तों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

     

    अयोध्या : भगवान राम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। 373 किलोमीटर और 7 दिन का सफर तय करने के बाद के बाद दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। इसी 6 करोड़ साल पुराने शालिग्राम पत्थर से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनेगी, जो राम दरबार में स्थापित होगी। जैसे ही शालिग्राम शिला अयोध्या पहुंची श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

    आज सुबह रामसेवक पुरम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने शालिग्राम शिलाओं का पूजन कराया। इसके बाद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास ने चंपत राय को शालिग्राम शिलाएं सौंप दी। रामनगरी पहुंची शिलाओं को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नाचते भक्तों की भीड़ व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच शालिग्राम शिलाएं रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंचीं, जहां अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सृष्टि महंत देवेंद्र दास ने शिलाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

  • बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही  मां की कार पर अचानक गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत

    बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही  मां की कार पर अचानक गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत

     

     

    हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. दोनों मां-बेटी सुबह सात बजकर 25 मिनट पर घर से निकले थे. इसके 10 मिनट बाद ही यह हादसा हो गय

    बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां, अचानक कार पर गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत
    बेंगलुरु में बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इसमें मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों एक कार में सवार थीं. महिला अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान सीमेंट मिक्सर ट्रक उनकी कार पर गिर गई. कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना कग्गलीपुरा मेन रोड पर घटीकार में सवार में महिला 47 साल और उसकी बेटी 15 साल की थी. महिला गायत्री कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. वहीं उसकी बेटी समता कुमार दसवीं क्लास में पढ़ती थी. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को कागलीपुरा-बन्नेरघट्टा रोड पर ब्यालमारा डोड्डी के पास सुबह 7.35 बजे घटी, जब महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी.

    मोड़ पर पहुंचने के दौरान ट्रक ने खोया नियंत्रण

    पुलिस के मुताबिक, कार और सीमेंट-मिक्सर ट्रक एक-दूसरे के अगल-बगल में बसवनपुरा की तरफ जा रहे थे. मोड़ पर पहुंचने के दौरान ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रक, कार पर गिर गया. इस दौरान कार में सवाल मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

    गायत्री के पति सुनील कुमार ने बन्नेरघट्टा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि उन्हें ब्लूलिंक सॉफ्टवेयर से एक इमरजेंसी अलर्ट मिला. स्टूडेंट काउंसलर और एनिमल एक्टिविस्ट कुमार ने कहा कि दोनों सुबह करीब 7.25 बजे घर से निकले थे.

    कार के उड़ गए परखच्चे, मौके पर ही दोनों की मौत

    पुलिस के मुताबिक, गायत्री के पति सुनिल कुमार घटनास्थल पर सुबह 8 बजे पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि कार पर एक ट्रक गिरा हुआ है. उसके नीचे उनकी पत्नी और बेटी दबी हुई थी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. इस दुर्घटना के बाद वहां के लोग रोड के कंडीशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि हेवी व्हीकल को कैसे यहां मूव कराया गया. इससे पहले भी 10 जनवरी को इसी तरह का हादसा हुआ था.

  • बच्चे को एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए मां-बाप,चेक इन एजेंट ने तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया और दंपति को पकड़ लिया

     बच्चे को एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए मां-बाप,चेक इन एजेंट ने तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया और दंपति को पकड़ लिया

     

     

    मां-बाप के लिए बच्चे जिगर का टुकड़ा होते हैं। अपने बच्चों के लिए माता-पिता कुछ भी कर सकते हैं। पर इस्राइल से एक अलग ही मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे। हुआ यूं कि जहां एक दंपति अपने बच्चे का हवाई टिकट लाना भूल गए तो फ्लाइट पकड़ने के लिए बच्चे को एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए। इस्राइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना की पुष्टि की है।

    ये घटना इस्राइल के तेल अवीव स्थित बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपति को मंगलवार को Ryanair की फ्लाइट से तेल अवीव से बेल्जियम के ब्रूसेल्स की उड़ान भरनी थी। एयरपोर्ट के टर्मिनल- एक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वह अपने नवजात बच्चे का टिकट लाना ही भूल गए हैं। दंपति पहले ही देरी से एयरपोर्ट पहुंचा था। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो फ्लाइट के लिए चेक इन बंद हो चुका था। जिसके बाद दंपति ने नवजात बच्चे को एयरपोर्ट पर ही छोड़ा और खुद फ्लाइट में चेक इन के लिए सिक्योरिटी चेक के लिए पहुंच गए।

    चेक इन एजेंट ने तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया और दंपति को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर में बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  हरी झंडी दिखा कर रवाना…

    जालंधर में बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  हरी झंडी दिखा कर रवाना…

    जालंधर में बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  हरी झंडी दिखा कर रवाना…

     

    जालंधर-बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जालंधर से वाराणसी रवाना हुई है। रेलवे ने ट्रेन को रवाना करने के लिए 3 बजकर 15 मिनट का समय तय किया था लेकिन ट्रेन एक घंटा पहले ही स्टेशन से रवाना कर दी गई। सिटी रेलवे स्टेशन पर आस्था का सैलाब देखने लायक था।

  • जो मजबूरी में गोमांस खा चुके है, उनके लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकतेः दत्तात्रेय होस्बोले

     जो मजबूरी में गोमांस खा चुके है, उनके लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकतेः दत्तात्रेय होस्बोले

     

    जयपुर।: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होस्बोले ने यहां आयोजित ‘आरएसएस कल, आज और कल’ व्याख्यान में कहा कि जिनके पूर्वज हिंदू हैं, वे सब हिन्दू हैं। वो आज कौन-से पूजा पाठ करते हैं या उनके क्या अभिमत हैं, वो हमारे विचार नहीं है। जो स्वंय को हिंदू मानता है, वो भी हिंदू है। दत्तात्रेय ने कहा कि अगर किसी ने मजबूरी में गो मांस खा लिया है और वो चले गए हैं तो उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। आज भी उनकी घर वापसी हो सकती है। व्याख्यान में बोलते हुए दत्तात्रेय होस्बोले ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है क्योंकि इस देश को बनाने वाले भी हिंदू हैं। कुछ लोग कहते हैं क वेद पुराण में हिंदू नहीं है लेकिन वेद पुराण में ऐसा भी नहीं है कि इनहें स्वीकार नहीं किया जाए। सत्य और उपयोगी बातों को हमें स्वीकार करना चाहिए। दत्तात्रेय ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार कभी इस व्याख्या में नहीं पड़े कि हिंदू कौन हैं। भारत भूमि को पितृ भूमि मानने वाले सब हिंदू है। जिन्हें हम हिंदू मानते हैं, वे हिंदू हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रहने वाले सभी हिंदू हैं क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनकी पूजन पद्धति अलग हो सकती है लेकिन उन सभी का डीएनए एक ही है।

  • पंजाब के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को विदेश भेजेगी मान सरकार 

     पंजाब के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को विदेश भेजेगी मान सरकार

     

    चंडीगढ़ -जाब के लोगों को दी एक और गारंटी पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया कि राज्य के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों का पहला बैच अपने पेशेवर हुनर को और निखारने के लिए सिंगापुर जायेगा। लोगों के साथ आनलाइन विधि के ज़रिये राबता कायम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा मतदान के दौरान पंजाब निवासियों को गारंटी दी गई थी कि राज्य में शिक्षा क्षेत्र की मुकम्मल तौर पर कायाकल्प किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता हैं जो शिक्षा का स्तर ऊँचा उठा सकते हैं जिस कारण यह गारंटी दी गई थी कि अध्यापकों को विदेशों में उच्च स्तर की ट्रेनिंग देकर उनके अध्यापन हुनर को और निखारा जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि इसी गारंटी के आधार पर सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों का पहला बैच पेशेवर ट्रेनिंग के लिए 4 फरवरी को सिंगापुर रवाना हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रिंसिपल 6 फरवरी से 10 फरवरी तक हो रहे ‘प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग सैमीनार’ में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैच सैमीनार में हिस्सा लेने के बाद 11 फरवरी को वापिस लौटेगा।

    भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस क्रांतिकारी कदम से राज्य के लाखों विद्यार्थियों को फ़ायदा होगा क्योंकि सिंगापुर से और महारत हासिल करने से राज्य में शिक्षा का मानक और सुधरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर से वापिस आने के बाद ये प्रिंसिपल अपने अध्यापक साथियों और विद्यार्थियों के साथ तजुर्बे सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास अध्यापक की महारत और पेशेवर योग्यता बढ़ाने में सहायक होगा जिससे विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जा सके। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि निश्चित रूप से तौर पर यह कदम राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

  • जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनाचरण के आरोपों CBI जांच शुरू

    जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनाचरण के आरोपों CBI जांच शुरू

     

    चंडीगढ़ -जालंधर के पुलिस कमिश्नर और चंडीगढ़ के पूर्व SSP कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ चंडीगढ़ CBI ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच भ्रष्टाचार और अनाचरण के आरोपों में शुरू की गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल और यूटी प्रशासक की सिफारिशों पर शुरू की गई है। दरअसल चंडीगढ़ में 3 साल का कार्यकाल पूरा होने से 10 महीने पहले ही चहल को रिपेट्रिएट (कैडर वापसी) कर दिया गया था। इसके पीछे उनके अनाचरण को कारण बताया गया था। प्रशासक बीएल पुरोहित ने उन्हें तुरंत प्रभाव से 12 दिसंबर को रिलीव करने के आदेश जारी किए थे।

    14 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल पुरोहित द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर जारी कर कहा था कि चहल के खिलाफ गंभीर अनाचरण की शिकायत आई थी। विश्वसनीय सूत्रों से इसका पता लगाया गया था। जिसके बाद चंडीगढ़ के SSP की पोस्ट से चहल को हटाने के फैसले को लेकर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी से 28 नवंबर, 2022 से बात की गई थी। इसके साथ ही चंडीगढ़ के SSP के लिए 3 योग्य IPS अफसरों का पैनल भेजने को कहा गया था।

  • ज़िला प्रशासन ने नगर निगम, खेल विभाग व वक्फ बोर्ड के बीच जमीन विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया

    ज़िला प्रशासन ने नगर निगम, खेल विभाग व वक्फ बोर्ड के बीच जमीन विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया

     

    ज़िला प्रशासन ने नगर निगम, खेल विभाग व वक्फ बोर्ड के बीच जमीन विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया

     

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर पूर्व की स्थिति यथावत बहाल करने के निर्देश

    वक्फ बोर्ड, नगर निगम व खेल विभाग से मांगा विवादित क्षेत्र का रिकॉर्ड

     

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) नगर निगम, खेल विकास और वक्फ बोर्ड के बीच स्थानीय जिला खेल अधिकारी के दफ़्तर के पास की जमीन के एक हिस्से को लेकर कल उठे विवाद को जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझा लिया गया है। जसप्रीत सिंह ने संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर विवादित क्षेत्र पर उनकी सहमति से पहली स्तिथि स्थापित करने का निर्णय लिया।
    स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर,नगर निगम कमिश्नर डीसीपी(शहर), जिला खेल पदाधिकारी, वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों व मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी पक्षों को पूरे ध्यान से सुनकर बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि विवादित क्षेत्र पर मंगलवार से पूर्व की भांति निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम, खेल विभाग व वक्फ बोर्ड को जमीन के मालिकाना हक संबंधी पूरा रिकार्ड जल्द जमा करने का निर्देश दिया।
    बैठक के दौरान सभी पक्षों की सहमति के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अधिकारियों को कल से पहले की तरह ढांचा स्थापित करने के लिए मौके पर जाना चाहिए ताकि यथास्थिति को जल्दी से लागू किया जा सके।
    उधर, नगर निगम आयुक्त अभिजीत कपलिश ने जिला खेल पदाधिकारी लवजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों व मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ मौके का दौरा किया और पूर्व की स्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए।

    कैप्शन : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश व अन्य अधिकारी मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों व वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को जालंधर से बनारस के लिए ट्रेन करेंगे रवाना  ,   डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधो का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को जालंधर से बनारस के लिए ट्रेन करेंगे रवाना , डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधो का लिया जायजा

     

    मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को जालंधर से बनारस के लिए ट्रेन करेंगे रवाना

    डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधो का लिया जायजा

    श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से जाएंगे बनारस

     

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा

     

     

    )डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बनारस के लिए तीर्थयात्रियों से भरी ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करने के प्रबंधों को अंतिम रूप दिया।

    दोनों अधिकारियों ने स्टेशन का दौरा किया और कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए डेरा बल्ला के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए सिटी स्टेशन से भक्तों से भरी एक ट्रेन बनारस के लिए रवाना होगी, जिसे लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।
    दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की सावधानीपूर्वक समीक्षा की और अधिकारियों को प्रत्येक कर्मचारी द्वारा आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पूरे आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।उन्होंने वाहनों की पार्किंग, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं, मंच, जलापूर्ति, साफ-सफाई, मेडीकल टीम, कानून व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की।दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को समर्पित इस मेगा आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पहले ही एक खाका तैयार कर लिया है।

  • सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

    सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

     

    आज कल शहर में एक नई तरह की तसवीर देखने को मिलती ही जिसके बाद कोई न कोई अपराधिक वारदात की खबर सामने आ जाती है।आजकल भारी गिनती मोटर सायकलों पर सवार हो युवको का टोला निकलता है। जिसको देख पुलिस वाले चुपचाप मूकदर्शक बन जाते है हुल्लड़बाजी करते हुए ये लोग सड़कों पर इधर से उधर घूमते आपको कही भी दिखाई दे जाते है।आज भी ऐसा ही एक टोला सलेमपुर मुसलमाना रोड से निकला जिसके कुछ समय लड़ाई के गोली चलने की खबर सामने आ गई।

     दिन-दिहाड़े सलेमपुर रोड कर टी पॉइंट पर न्यू अमृत विहार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू अमृत विहार में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवकों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वहां से स्कूल के छात्र बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोलियां चलाने वाले बदमाशों ने उनसे बाइक छीन ली। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। हालांकि जिन पक्षों में झगड़ा हुआ दोनों पक्ष फरार है। हालांकि झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया। सरेआम गोलियां चलने के मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गोलीय चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवकों ने पहले एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद हवा में फायर किए। ऐसे में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। एडीसीपी-1 के बलविंदर सिंह रंधावा घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी दे गई थी, लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल बरामद हुए है।