सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

सलेमपुर मुसलमाना गांव के टी पॉइंयट पर चली गोली,वारदात से कुछ देर पहले रोड से गुजरा था भारी गिनती में मोटर सायकलों पर सवार युवको का टोला…

 

आज कल शहर में एक नई तरह की तसवीर देखने को मिलती ही जिसके बाद कोई न कोई अपराधिक वारदात की खबर सामने आ जाती है।आजकल भारी गिनती मोटर सायकलों पर सवार हो युवको का टोला निकलता है। जिसको देख पुलिस वाले चुपचाप मूकदर्शक बन जाते है हुल्लड़बाजी करते हुए ये लोग सड़कों पर इधर से उधर घूमते आपको कही भी दिखाई दे जाते है।आज भी ऐसा ही एक टोला सलेमपुर मुसलमाना रोड से निकला जिसके कुछ समय लड़ाई के गोली चलने की खबर सामने आ गई।

 दिन-दिहाड़े सलेमपुर रोड कर टी पॉइंट पर न्यू अमृत विहार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू अमृत विहार में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवकों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वहां से स्कूल के छात्र बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोलियां चलाने वाले बदमाशों ने उनसे बाइक छीन ली। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। हालांकि जिन पक्षों में झगड़ा हुआ दोनों पक्ष फरार है। हालांकि झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया। सरेआम गोलियां चलने के मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गोलीय चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवकों ने पहले एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद हवा में फायर किए। ऐसे में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। एडीसीपी-1 के बलविंदर सिंह रंधावा घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी दे गई थी, लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल बरामद हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *