Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब में अब ऑनलाइन बिकेगी रेत- CM मान ने शुरू की 16 खड्‌डें,सस्ती मिलेगी जनता को रेत…

     पंजाब में अब ऑनलाइन बिकेगी रेत- CM मान ने शुरू की 16 खड्‌डें,सस्ती मिलेगी जनता को रेत…

     

    लुधियाना : भगवंत मान की आप सरकार ने आज एक और गारंटी को पूरा कर दिया है। पूरे पंजाब में अब ऑनलान और सस्ती रेत मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने आज लुधियाना के गोरसिया कादरबख्श​​​​​​ में रेत खड्‌ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी।

    Image

    सी.एम. मान द्वारा आज लुधियाना से सस्ती रेत योजना शुरू की गई है। उन्होंने पब्लिक माइनिंग साइट की शुरूआत की है। राज्य में अब साढ़े 5 प्रति क्यूबिक फीट के हिसाब से रेत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह दोबारा पंजाब को पंजाब बनाएंगे।

    Image

    भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि रेत माफिया को खत्म करेंगे। अब लोगों को ऑनलाइन रेत मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है। चुनाव से पहले वादे नहीं गारंटियां दी थी जिन्हें पूरा किया जा रहा है।

    Image

    उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जिन खड्‌डों को किया जा रहा है इन पर जेसीबी या टिप्पर माफिया आदि नहीं चलेगा। ये लोगों का पंजाब है, लोग खुद अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर आएं और खुद रेत साढ़े 5 रुपए फीट के हिसाब से लेकर जाएं। इन खड्‌डों पर माफिया को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इन खड्‌डों पर किसी तरह की कोई गुंडापर्ची नहीं लगने देंगे। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत एक्शन प्रशासन लेगा।

  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे वक्त से  अमाइलॉइडोसिस बीमारी के कारण थे बीमार…

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे वक्त से  अमाइलॉइडोसिस बीमारी के कारण थे बीमार…

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में शुक्रवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे।

    परवेज मुशर्रफ का जो आखिरी वीडियो सामने आया उसमें देखा गया कि वह चलने में असमर्थ थे। वे पूरी तरह व्हील चेयर के भरोसे थे और खाना भी नहीं खा पा रहे थे।

    11 अगस्त 1943 को परवेज मुशर्रफ का जन्म दरियागंज नई दिल्ली में हुआ था। 1947 में उनके परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। विभाजन के महज कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्‍तान पहुंचा था। उनके पिता सईद ने नए पाकिस्‍तान सरकार के लिए काम करना शुरू किया और विदेश मंत्रालय के साथ जुड़े।

    इसके बाद उनके पिता का तबादला पाकिस्‍तान से तुर्की हुआ, 1949 में ये तुर्की चले गए। कुछ समय यह अपने परिवार के साथ तुर्की में रहे, वहीं उन्‍होंने तुर्की भाषा बोलनी भी सीखी। मुशर्रफ अपने युवा काल में खिलाड़ी भी रहे हैं। 1957 में इनका पूरा परिवार फिर पाकिस्‍तान लौट आया। इनकी स्‍कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्‍कूल में हुई और कॉलेज की पढ़ाई लहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज में हुई।

    आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ वह शख्स हैं जिन्हें कि पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने ऐसी सजा सुनाई गई थी।

    पाकिस्तान में 3 नवंबर, 2007 को इमरजेंसी लगाने और और दिसंबर 2007 के मध्य तक संविधान को निलंबित करने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी ठहराया गया था। 79 वर्षीय मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था। मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे।

  • लूट की वारदात को अंजाम दे कर कीमती सामान छीनकर भाग रहे लुटेरों को दी खौफनाक सजा, पहले पिटाई की..फिर जिंदा जलाया

    लूट की वारदात को अंजाम दे कर कीमती सामान छीनकर भाग रहे लुटेरों को दी खौफनाक सजा, पहले पिटाई की..फिर जिंदा जलाया

     

    कराची : उत्तरी कराची के सेक्टर एल1 के निवासियों ने एक स्थानीय से कीमती सामान छीनकर भाग रहे दो कथित लुटेरों को जलाकर मार डाला। बचाव सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दोनों को जिंदा जलाने से पहले उन्हें प्रताड़ित भी किया। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पास के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

    एसएसपी सेंट्रल मारूफ उस्मान ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो कथित लुटेरों की पहचान मुहम्मद इमरान और नादिर हुसैन के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, इमरान और नादिर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने कहा कि इमरान को जिला पश्चिम में एक मामले में नामित किया गया था, जबकि नादिर हुसैन पर कोरांगी, मालिर और मध्य जिले में कई मामले दर्ज किए गए थे।

    पुलिस ने मीडिया को बताया कि दो अपराधी जिब्रान नाम के एक स्थानीय व्यक्ति से कीमती सामान छीनने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने जब मौके से भागने की कोशिश की तो जिब्रान चिल्लाने लगा। एक रिक्शा स्टैंड के पास दुकानदारों ने दोनों को पकड़ लिया।

    लुटेरों ने तमंचा चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली फंस गई। लोगों ने पहले आरोपियों की पिटाई की और फिर उन्हें जलाकर मार डाला। पुलिस ने कहा कि उनके पास से हथियार, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

  • पाकिस्तान की हैदराबाद को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, NIA ने किया बड़ी साजिश का खुलासा…

     पाकिस्तान की हैदराबाद को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, NIA ने किया बड़ी साजिश का खुलासा…

    हैदराबाद : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आते हुए भारत के खिलाफ लगातार षड़यंत्र रच रहा है। पाकिस्तान भारत में कई साजिशों को अंजाम देने की फिराक में जुटा हुआ है। पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की हैदराबाद को दहलाने के लिए रची बड़ी साजिश पर खुलासा हुआ है। एनआईए ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने अपने हमदर्दों को हथगोले उपलब्ध कराए थे और उनके साथ हैदराबाद शहर में “लोन वुल्फ” हमलों और विस्फोटों को अंजाम देने की साजिश रची थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एफआईआर में इस बात का खुलासा हुआ है।

    nia raid 1

    हैदराबाद के तीन निवासियों के खिलाफ 25 जनवरी को दर्ज की गई प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि एनआईए द्वारा दायर मुकदमें में आरोपी व्यक्तियों को सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सार्वजनिक समारोहों और जुलूसों में हैंड ग्रैंड फेंकने का निर्देश दिया गया था।

    पाकिस्तान स्थित आकाओं ने एक अब्दुल जाहिद उर्फ ​​ज़ाहिद उर्फ ​​​​मोहम्मद को यह काम दिया था, जो हैदराबाद में कई आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी है। प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि ज़ाहिद ने आईएसआई और एलईटी के निर्देश पर माज़, समीउद्दीन और अन्य कई युवकों की भर्ती की थी। ज़ाहिद के अलावा, एनआईए ने अक्टूबर 2022 में हैदराबाद में आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए माज़ हसन फारूक और समीउद्दीन का नाम भी मुकदमें में शामिल किया, जिन्हें गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज किया गया है।

    nia

    प्राथमिकी के अनुसार, ज़ाहिद ने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर, अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हैदराबाद शहर में विस्फोटों और लोन-वुल्फ हमलों सहित आम लोगों के मन में आतंक पैदा करने के लिए आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची।

    प्राथमिकी में कहा गया है, यह भी पता चला है कि ज़ाहिद को पाकिस्तान स्थित आकाओं से हथगोले मिले थे और वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर हमला करने की योजना बना रहा था। हैदराबाद पुलिस ने जाहेद के परिसर से दो हथगोले, दो मोबाइल फोन और 3,91,800 रुपये जब्त करने के बाद 1 अक्टूबर, 2022 को यूएपीए के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, गृह मंत्रालय के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन डिवीजन ने मामले को एनआईए को सौंप दिया था।

  • जानें किस खास हेलिकॉप्टर का निर्माण करेगा भारत, PM मोदी HAL की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

    जानें किस खास हेलिकॉप्टर का निर्माण करेगा भारत, PM मोदी HAL की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

     

     

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर होंगे, जहां वह कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे और कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे.

     

    विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 6 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर होंगे. इस दौरान वह कई अहम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा के साथ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलिकॉप्टर फैक्ट्री को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पीएम मोदी इससे पहले बेंग्लुरू में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे. इनके अलावा वह कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे.

    पीएमओ की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एचएएल के हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी. यह एक समर्पित नई ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है जिससे हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

    मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में होगा इन हेलिकॉप्टर का उत्पादन

    यह हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण यूनिट है और शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन करेगी. एलयूएच स्थानीय स्तर पर बनाया जाने वाला 3-टन क्लास का सिंगल इंजन मल्टिपर्पस यूटिलिटी हेलिकॉप्टर है. इनके अलावा इस फैक्ट्री में अन्य हेलिकॉप्टरों जैसे कि लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (IMRH) के उत्पादन के साथ भविष्य में LCH, LUH, सिविल ALH और IMRH की मरम्मत भी किया जाएगा. इतना ही नहीं यहां उत्पादित किए जाने वाले हेलिकॉप्टरों का एक्सपोर्ट भी किया जाएगा

  • चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    You are currently viewing चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    Big accident with devotees coming to visit Chintpurni, car fell into deep ditch, 5 people injured

    चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

     

     

    चिंतपूर्णीः ऊना जिला के अन्तर्गत आते चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ चलाली के पास उस वक्त भयानक सड़क हादसा हो गया, जब चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊना रेफर कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला जी माता के दर्शन के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे कि चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। सभी घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया।

    घटना संबंधी जानकारी देते सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉक्टर ने बताया कि कुल 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई थी। घायलों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र, 22 वर्षीय हर्ष, 28 वर्षीय फिरका, 67 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।

  • जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, समय से पहले नहीं होगी रिहाई… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जेल में बंद नवजोत सिंह  सिद्धू को बड़ा झटका, समय से पहले नहीं होगी रिहाई… पढ़ें पूरी खबर

    Big shock to Navjot Sidhu, who is in jail, will not be released before time… Read full news

    जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, समय से पहले नहीं होगी रिहाई… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढः जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सिद्धू की रिहाई समय से पहले नहीं होने जा रही है और अब वह जेल में तय समय से पहले रिहा नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हुई कैबिनेट में नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर ना ही चर्चा हुई और ना ही उनकी फाइल को रिहाई पर विचार करने के लिए पेश किया गया। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कैदियों की रिहाई को लेकर पंजाब के जेल विभाग द्वारा बनाई गई 51 कैदियों की लिस्ट में से सिर्फ 3 कैदियों को ही इस नियम के तहत रिहा करने की फाइलें ही क्लियर की गई और आगे गवर्नर के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजी गई है।

    पंजाब सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर दी जा रही विशेष छूट के तहत जिन तीन कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दी है, उसमें लखबीर सिंह, रविंद्र सिंह और तसप्रीत सिंह को ही जल्द रिहाई की छूट दी गई है। पंजाब सरकार और जेल विभाग के नियमों के मुताबिक दी जाने वाली विशेष छूट के तहत अनिरुद्ध मंडल और शंभू मंडल नाम के दो कैदियों को भी जल्द रिहा होने की रियायत दी गई है। इन सबमें सिद्धू का नाम कहीं नहीं है।

    गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज केस में 19 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल के कारावास की सजा दी थी। हालांकि, अपने एक साल की सजा के कार्यकाल के दौरान कोई पैरोल और फरलो नहीं लेने के कारण नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सजा के तय वक्त 20 मई से करीब एक महीना पहले अप्रैल में रिहा हो सकते हैं।

  • जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में हुए नतमस्तक, पंजाब के युवाओं के लिए कही यह बात

    You are currently viewing जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में हुए नतमस्तक, पंजाब के युवाओं के लिए कही यह बात

    Chief Minister Bhagwant Mann reached Jalandhar, bowed down in the court of Shri Guru Ravidas Ji Maharaj, said this for the youth of Punjab

    जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में हुए नतमस्तक, पंजाब के युवाओं के लिए कही यह बात

     

     

    जालंधरः श्री गुरु रविदास महाराज जी के 646वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को जालंधर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शोभायात्रा में शामिल हुए। बता दें कि शहर में आज प्रकाश पर्व को लेकर विशाल शोभायात्राएं अलग-अलग जगहों पर निकाली जा रही हैं। मुख्य शोभायात्रा बूटा मंडी सतगुरु रविदास धाम से निकल रही है। इस दौरान उन्होंने समूह संगत को बधाई देते हुए गुरुजी के उपदेशों से जीवन का मार्गदर्शन लेने की बात कही। सीएम मान ने रविदास मंदिरों में लंगर और कम्युनिटी हॉल की स्थापना के लिए ग्रांट देने की घोषणा की।

    जानकारी अनुसार, बूटामंडी सतगुरु रविदास धाम में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए। उन्होंने इसके बाद वहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों-सैंकड़ों साल पहले जो हमारे गुरु बातें बोल गए थे उनका आज भी महत्व है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाएंगे। निजी-सरकारी के अंतर को खत्म किया जाएगा। पंजाब के सरकारी स्कूलों में हर तरह की आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। सीएम मान ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में माहौल ऐसा बन चुका है कि यहां गरीबों को अपने ही लूट रहे हैं।

    अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाएंगे। निजी-सरकारी के अंतर को खत्म किया जाएगा। पंजाब के सरकारी स्कूलों में हर तरह की आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रेन ड्रेन रोकने से लिए युवाओं को विदेश जाने से भी रोका जाएगा ताकि वह अपनी ऊर्जा राज्य में लगा सकें। खुद के धंधे शुरू करके औरों के लिए भी रोजगार के द्वार खोलें।

  • राम मंदिर उड़ाने की धमकी के बाद NIA का बड़ा एक्शन , PFI सरगना समेत 8 लोग हिरासत में…

     राम मंदिर उड़ाने की धमकी के बाद NIA का बड़ा एक्शन , PFI सरगना समेत 8 लोग हिरासत में…

     

    मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में एनआईए की छापेमारी की सूचना है। एनआईए टीम ने पीएफआई से जुड़े 8 लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। इनमें PFI सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को उड़ाने की साजिश के मामले में की गई है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
    हालांकि, बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने 3 लोगों को एनआईए द्वारा उठाए जाने पुष्टि की है। इनको बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
    बता दें कि विगत 31 जनवरी को नेपाल के जनकपुर धाम के गंडकी नदी से चली शालिग्राम शिला (पत्थर) को पूर्वी चंपारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया। पूर्वी चंपारण के चकिया होकर शालिग्राम के गुजरते समय सोशल मीडिया, फेसबुक पर वीडियो कॉल कर बदला लेने का वीडियो सामने आया था। इसमें ‘अयोध्या में बाबरी मस्जिद नहीं, तो श्रीराम मंदिर भी नहीं’ होने की बात कहते हुए श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गयी थी।
    इसके बाद बीती रात NIA पटना की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग छापेमारी की। हालांकि। मोतिहारी पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, सूचना है कि बीती रात हुई छापामारी में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में PFIका सरगना रेयाज मारूफ भी शामिल है। पिछले दिनों पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ट्रेनिंग सेंटर चलाने के खुलासा में रेयाज मारूफ का नाम आया था। इसके बाद NIA की पटना लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुंअवा गांव में छापामारी की थी, लेकिन रेयाज मारूफ हत्थे नहीं आया था।
    बीती रात हुई छापामारी में सरगना रेयाज मारूफ के हिरासत में भी लेने की सूचना है। लेकिन, कौन-कौन इस कार्रवाई में हिरासत में लिये गये हैं इसकी पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट को पायेगा। बहरहाल, चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र के गांवों छापेमारी होने की जानकारी मिल रही है।
  • 3 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली मशहूर गायिका का निधन, घर में मिली लाश…

    3 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली मशहूर गायिका का निधन, घर में मिली लाश…

     

    नई दिल्ली : दक्षिण भारत की दिग्गज गायिका वाणी जयराम का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गीत गाए थे। वाणी ने 3 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। उन्हें हाल ही में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वाणी की माैत कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया। उनका शव उनके घर में पाया गया।