Author: Sumesh Sharma

  • डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक सहायक एएसआई को पुलिस विभाग ने किया निलंबित

     

    डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक सहायक एएसआई को पुलिस विभाग ने किया निलंबित

    अमृतसर l: पंजाब के अमृतसर में डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में एक सहायक एएसआई को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एएसआई सुखविंदर सिंह ने शराब के नशे में अपने कपड़े उतार दिए और शर्मनाक हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसीपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एएसआई सुरिंदर सिंह डीसी परिसर के बाहर ड्यूटी पर थे।

    उल्लेखनीय है कि अमृतसर जिला प्रशासन प्रबंधकीय कांप्लेक्स में तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने ड्यूटी पर तैनाती दौरान नशे में ऐसी हरकतें कीं। जिस से पुलिस विभाग को शर्मिंदा होना पड़ा। वहा कुछ लोगों ने नशा में टल्ली झूमते हुए इस एएसआई की वीडियो भी बना ली जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी।

    जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन परिसर के गेट पर तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा ने चौकी प्रभारी को भेजकर एएसआई को मेडिकल जांच के लिए भेजा। एएसआई की मेडिकल रिपोर्ट में नशा का सेवन करने सूचना के बाद उसे पद से निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

    आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

     

     

    दिल्ली  नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में यह कहा गया कि एल्डरमैन यानि कि मनोनीत पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं यानि वोट डाल सकते हैं जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

    गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं। सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया। उसके बाद फिर आप पार्षद और बीजेपी पार्षद आमने सामने आकर हंगामा करने लगे। फिर सदन में दोबारा हंगामा बढ़ता देख सदन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ,जानिए कौन है जज 

     सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ,जानिए कौन है जज

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट और केंद्र के लगभग 2 महीने की खींचतान के बाद आखिरकार शनिवार को पांच जजों की नियुक्ति पर मोहर लग गई जिससे शीर्ष अदालत में कुल न्यायाधीशों की संख्या 32 हो गई है। उच्चतम न्यायालय के लिए स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 34 है। सोमवार को क्रमश: राजस्थान, पटना और मणिपुर के उच्च न्यायालयों के तीन मुख्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल और पीवी संजय कुमार के साथ पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) द्वारा इन्हें शपथ दिलाई गई। यह समारोह अदालत के नए भवन में सभागार में आयोजित हुआ।

    जस्टिस पंकज मिथल
    जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश थे। वैसे उनका मूल कैडर इलाहाबाद हाई कोर्ट का है । उनका ज्म 17 जून 1961 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने मेरठ कॉलेज से एलएलबी पूरी की। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में रजिस्टर होकर वकील के रूप में प्रैक्टिस करने लगे। वह जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।7 जुलाई 2006 में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का जज बनाया गया था। 2008 में वह स्थायी जज बने।

    जस्टिस संजय करोल
    जस्टिस संजय करोल मूलतः हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट कैडर से हैं। वह पटना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। उनका जन्म 23 अगस्त 1961 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई शिमला में की और इसके बाद शिमला के ही गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजे स्नातक पूरा किया। वह कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री ली। इसके बाद वकील के रूप में प्रैक्टिस करने लगे। 2007 में उन्हें हिमाचल हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह त्रुपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

    जस्टिस पीवी संजय कुमार
    जस्टिस पीवी संजय कुमार मणिपुर हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। वह मूलतः तेलंगाना हाई कोर्ट कैडर के हैं। उन्होंने निजाम कॉलेज हैदराबाद से स्नातक पूर् किया था। इसके बाद 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। इसी साल उन्होंने बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाया। वह तेलंगाना के अडिशनल जज के तौर पर 2008 में पदोन्नत किए गए थे। वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भी सेवा दे चुके हैं।

    जस्टिस अहसानुद्दीन अमानतुल्लाह
    जस्टिस अमानतुल्लाह पटना हाई कोर्ट में सेवा देरहे थे। वह बिहार के ही रहने वाले हैं औऱ उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। अक्टूबर 2021 में उन्हें कुछ समय के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गाय ता। इसके बाद पिछले साल वह फिर से पटना हाई कोर्ट पहुंचे।

    जस्टिस मनोज मिश्रा
    जस्टिस मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने 1988 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटीस से कानून की डिग्री ली थी। इसके बाद हाई कोर्ट में वह प्रैक्टिस कर रहे थे। साल 2011 में उन्हें हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया था।

  • खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

    खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

     

     

    आज से खुल रहे खाटू श्याम मंदिर के कपाट; नई व्यवस्थाएं 

    श्याम बाबा के मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया है। मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई है। अब भक्त 14 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे। हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा।

    यहां होली से पहले हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होता है। देश-विदेश से करीब 20 से 25 लाख भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को मासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल बाबा का लक्खी मेला आगामी 22 फरवरी से शुरू होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से माकूल बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

    पिछले साल हुए हादसे से सबक लेकर इस साल सीकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। 85 दिन बाद मंदिर खुलने से पहले रविवार रात सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (IPS Kunwar Rashtradeep) ने प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति सदस्यों के साथ खाटू धाम का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। आरएसी और पुलिस के जवान 2 पारियों में 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे। होमगार्ड की 8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से 3 पारी तय की है। मेले में भीड़ बढ़ने पर करीब 4000 पुलिकर्मी तैनात रहेंगे।

     

     

    देश के लाखों श्याम भक्तों का खाटूश्याम मंदिर खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार यानि आज मंदिर के पट खुल जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर के पट लोगों के लिए 85 दिन बाद खुल रहे है। वहीं 22 फरवरी से बाबा खाटूश्याम जी का मेला शुरू होने जा रहा है जो 4 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में अब मेले तक रोज लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम मंदिर के मंदिर में दर्शन करेंगे।

    खाटू श्याम मंदिर का नवनिर्माण प्रशासन व मंदिर कमेटी की देख-रेख में 13 नवंबर, 2022 को शुरू किया गया था। जिस दौरान निर्माण कार्य खत्म होने के बाद कल मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे है।

    खाटू कस्बे में इस बार 75 फीट के मेला ग्राउंड में लगे जिगजैग को 14 लंबी लाइन में बदला जा चुका है। पूरे ग्राउंड को टीनशेड से कवर किया गया है। पहले यहां केवल 4 लाइन थीं। ऐसे में अब 14 लाईन होने से श्रद्धालुओं का दबाव नहीं बढ़ेगा। दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं की निकासी के लिए कानपुर वालों की धर्मशाला के पास 40 फीट चौड़ा नया रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा खाटू कस्बे में कई आम रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। जिससे यहां भीड़ का दबाव ज्यादा नहीं बढ़ सके।

    वहीं खाटू श्याम जी का लक्खी मेला शुरू होने से पहले ही खाटू कस्बे में करीब 1100 आरएसी, पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं जिन्होंने आज रविवार से ही अपने पॉइंट्स पर ड्यूटी करना शुरू कर दिया है। इसमें आरएसी और पुलिस के जवानों की दो पारियों में 12-12 घंटे की ड्यूटी होगी।

  • 7.8 तीव्रता का भूकंप से हिला तुर्की, तेज झटकों से धराशायी हुई कई इमारतें; 53 लोगों की मौत

     7.8 तीव्रता का भूकंप से हिला तुर्की, तेज झटकों से धराशायी हुई कई इमारतें; 53 लोगों की मौत

     

    अंकारा : तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 है। यूएस जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक भूकंप के ये झटके दक्षिण पूर्वी तुर्की के गाजियांटेप में महसूस किए गए हैं। तुर्की प्रशासन के मुताबिक अभी तक 53 लोगों की मृत्यु हो गई है। 150 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। सनलिउर्फा मेयर ने इसकी पुष्टि की है।

    यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था। यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

    जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

    तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। हमें उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

  • अडाणी मामले को लेकर विपक्ष ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित…

    अडाणी मामले को लेकर विपक्ष ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित…

     

    नई दिल्ली : बजट पेश होने के बाद से अब तक संसद में एक भी दिन चर्चा नहीं हो पाई है। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होना है लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से अब तक कई बार कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी है। आज यानी सोमवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षा के हंगामे के बाद उसे 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    बजट पेश किए जाने के बाद से ही विपक्ष अडानी मामाले की जेपीसी यानी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से जांच की मांग पर अड़ा हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की चुप्पी से मिलीभगत की बू आती है। अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

  • कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

    You are currently viewing कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

    Sad news came from Canada, a person who went to Canada 2 months ago died of heart attack

    कनाडा से आई दुखद खबर, 2 माह पहले कनाडा गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

     

    रोपड़ः कनाडा से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जिसके तहत दो माह पहले पंजाब से कनाडा गए व्यक्ति की वहां हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह हाल निवासी कनाडा और मूल निवासी गांव हुसैनपुर रोपड़ के रूप में हुई है। व्यक्ति अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। बता दें कि पंजाब से रोजाना हजारों युवा अपने बेहतर भविष्य के लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं आए दिन विदेशों से अनहोनी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक रोपड़ के गांव हुसैनपुर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह करीब दो महीने पहले कनाडा गया था। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का बहुत बुरा हाल है। यहां यह भी बताना है कि कनाडा में लगातार पंजाबी युवकों की हार्ट अटैक से मौत हो रही है।

  • बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

    You are currently viewing बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

    Speeding car hit 4 people in Batala, one died on the spot, 3 seriously injured

    बटाला में तेज रफ्तार कार ने मारी 4 लोगों को टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायल

     

    बटालाः जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान बटाला के मंडियाला निवासी गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह पास की ही एक पानी की फैक्ट्री में काम करती है। महिला फैक्ट्री से घर के लिए निकली थी। वह सड़क किनारे बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान उन्हीं के गांव के गुलाब सिंह, सुष्मा रानी और बलकार सिंह बाइक पर आ रहे थे कि इस बीच अमृतसर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और सभी को टक्कर मार दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान कर रही है। बता दें कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना के बाद कार सीधा पेड़ से टकराई और खेतों में जा गिरी। यह मारुति की नई कार है, जिस पर अभी नंबर भी नहीं लग पाया है। घटना के बाद आरोपी कार से निकले और फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचया, लेकिन गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई है।

  • जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

    Young man bursting crackers with bullets on Sodhal Road in Jalandhar, served by the police, issued a challan… Read full news

    जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते सोढल रोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक को पटाखे बजाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने बुलेट सवार को पकड़कर उसकी सेवा की और उसका चालान काटा। इस दौरान पुलिस ने उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उक्त बुलेट सवार युवक ने शराब पीकर तेजगति से मोटरसाइकिल चला रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला सोढल रोड पर हुआ, जब पुलिस ने सोढल रोड पर सिल्वर प्लाजा के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। एक युवक जो कि शराब के नशे में धुत था, बुलेट बाइक पर पटाखे बजाता हुआ तेज गति से आ रहा था। पुलिस वालों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने बाइक को रोकने की बजाय पुलिस वालों के पास आकर तेजी से भगा ली। पुलिस वालों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पकड़ने के तुरंत बाद गुस्साए पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा न पता, सीधे चांटे रसीद कर दिए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि बाइक सवार युवक तेज गति से पटाखे बजाता हुआ आ रहा था। पंजाब मे बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर प्रतिबंध है। युवक को नाके पर रोकने की कोशिश की तो उसने तेज गति से बाइक भगा ली। किसी का या अपना नुकसान न कर ले इसलिए पीछा करके उसे काबू किया गया।

  • पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

    Success in the hands of the police, one charge including 15 grams of heroin was arrested… read full news

    पुलिस के हाथ लगी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोप गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल पर हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को नाकाबंदी के दौरान दकोहा पुलिस चौकी के प्रभारी मदन सिंह ने रास्ते में ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसीपी सैंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर न्यू दशमेश नगर के मोड़ पर की गई विशेष नाकाबंदी दौरान ए.एस.आई. मदन सिंह ने रामा मंडी की तरफ से नंगल शामा को आ रहे तेज-रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका, जिसने अपना नाम रविन्द्र सिंह उर्फ राजू घोड़ा पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव सलेमपुर मसंदा नजदीक पानी वाली टंकी जिला जालंधर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज करके अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया ताकि उसके इस गैर कानूनी काम से जुड़े हुए और लोगों का पता लगाया जा सके। राजू घोड़ा के कब्जे से लिए गए मोटरसाइकिल भी जांच की जा रही है।