Author: Sumesh Sharma

  • जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    MBD WEB NEWS : (सुमेश शर्मा) जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर कातिलाना हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार राजेश थापा पर एक मामले में समझौते कराने का दबाव दूसरी पार्टी की तरफ से बनाया जा रहा था, जिस के कारण राजेश थापा ने मना कर दिया था।
    इस मामले में पत्रकार राजेश थापा ने अपने पत्रकार सदस्यों को बताया कि रिदम शर्मा नामक व्यक्ति एक केस के सिलसिले में समझौता करवाने का दबाव डाल रहा था। आज शाम को जब मैने उनको मना किया तो रिद्धिम शर्मा और कुछ अनजान लोगों लेकर मेरी दुकान पर आकर मेरे पर कातिलाना हमला कर दिया।
    मौके पर मजूदा लोगों ने घायल अवस्था में राजेश थापा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश थापा पर कातिलाना हमले की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, स्क्रीनिग कमेटी हेड सुमेश शर्मा ,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धमिन्द सोंधी,ने निंदा की है। उन्होंने जालन्धर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाय। सिविल अस्पताल में घायल पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमलावर करने वालो पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और अन्य पत्रकारों ने पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमले पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • मुख्यमंत्री मान ने इसरो के लिए चिप बनाने वाली अमृतसर की छात्राओं का किया सम्मान

    मुख्यमंत्री मान ने इसरो के लिए चिप बनाने वाली अमृतसर की छात्राओं का किया सम्मान

     

    श्री हरीकोटा जाने के लिए खर्चे के तौर पर छात्राओं को तीन लाख रुपए का चैक सौंपा

    अमृतसर:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अमृतसर के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) की छात्राओं को इसरो के लिए चिप बनाने पर सम्मानित किया। इस चिप को इसरो के उपग्रह में लगाया गया है।
    मुख्यमंत्री ने यहां माल रोड पर स्थित इस स्कूल की छात्राओं को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की यह विलक्षण उपलब्धि भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए बड़े मान वाली बात है।

  • तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 7,800 के पार पहुंची..

    तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 7,800 के पार पहुंची..

     

     

    अंकारा/दमिश्क : तुर्की में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 5,894 और सीरिया में 1,932 हो गई, जबकि सीरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की मांग तेज हो गई है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोका और अलेप्पो गवर्नरेट मुख्यालय में मीडिया कार्यालय के अनुसार, तुर्की और सीरिया में घायलों की संख्या क्रमश: 31,777 और 1,449 हो गई है।

    बीबीसी ने बताया कि दोनों देशों में मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

    स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहमनमारस में 7.7 तीव्रता से भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और कहारनमारस में स्थानीय समयनुसार दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के दक्षिणी प्रांत हैटे और सीरिया के उत्तरी अलेप्पो शहर में सबसे अधिक लोगों की जान गई, जबकि लेबनान, इजराइल और साइप्रस ने भी झटके महसूस किए। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित देश के 10 प्रांतों में मंगलवार को तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।

    उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि खोज और बचाव गतिविधियों और बाद के अध्ययनों को जल्दी से पूरा किया जा सके।

  • आज लोक सभा में विपक्ष के प्रश्नों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं जवाब…

    आज लोक सभा में विपक्ष के प्रश्नों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं जवाब…

     

    आपको बता दें कि, संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। अडानी के मसले पर विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से संसद में तीन दिन तक कोई कामकाज नहीं हो पाया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म हो जाने के बाद मंगलवार को लोक सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी।

    कांग्रेस की तरफ से चर्चा में शामिल हुए राहुल गांधी ने अडानी मसले पर केंद्र सरकार और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी के भाषण के दौरान ही कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध भी किया था। बाद में लोक सभा में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाषण देते हुए गांधी परिवार पर अस्पताल और उद्योग के नाम पर अमेठी में जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।

    ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि आज लोक सभा में चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस, गांधी परिवार और कांग्रेस की सरकारों के दौरान हुए घोटालों का जिक्र करते हुए जमकर पलटवार कर सकते हैं।

  • विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

    Vigilance arrested former minister Sadhu Singh Dharamsot

    विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

     

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस के दफ्तर में लाया गया। जानकारी के अनुसार कल मोहाली कोर्ट में धर्मसोत को पेश किया जाएगा आपको बता दें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने में सहित अधिकारियों के तबादले और एनओसी में धांधली के भी आरोप हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार साधू सिंह धर्मसोत को आज विजिलेंस ब्यूरो मोहाली कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। विजिलेंस अधिकारी और अधिक संपत्ति का ब्योरा हासिल करना चाहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के दौरान धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2 करोड़ 37 लाख 12 हजार 596 रुपए थी, जबकि खर्च 8 करोड़ 76 लाख 30 हजार 888 रुपए था। इसमें 6 करोड़ 39 लाख रुपए उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है।

    बता दें कि सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 7 जून को धर्मसोत को उसके दो सहयोगियों के साथ खैर के पेड़ों को काटने के लिए परमिट जारी करने, सरकारी अधिकारियों के स्थानांतरण, खरीद और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला मोहाली के गिरफ्तार डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमिंदर सिंह द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर दर्ज किया गया था. जिन्होंने मंत्री के कार्यकाल के दौरान विभाग में विभिन्न गड़बड़ियों का विवरण दिया था।

  • अमृतसर में गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Big action by Gurdaspur police in Amritsar, smuggler arrested with 4 kg heroin

    अमृतसर में गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर में गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4किलो हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर रही है, ताकि उसे गुरदासुपर कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जा सके।

    मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में गुरदासपुर की काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिली थी कि नामी तस्कर अमृतसर बॉर्डर पर खेप को रिकवर करने के लिए गया है। जिसके बाद सीआई की टीम ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर ली। अमृतसर रूरल पुलिस को भी साथ में लेकर यह कार्रवाई की गई। कस्बा रामदास के बस स्टैंड पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि यह खेप पाकिस्तान से आयी है और इसे ड्रोन के जरिए पाक तस्करों ने भेजा है। जिस समय आरोपी को काबू किया गया, वह अपनी कार में था। पुलिस ने कार को घेर रोक लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 4 किलो हेरोइन की खेप मिली।

  • गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

    You are currently viewing गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

    School van full of children attacked with sharp weapons in Gurdaspur, video viral

    गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

     

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के अन्तर्गत आते गांव हरचोवाल में स्कूल वैन पर उस समय तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जब स्कूल वैन के नीचे आने से  पालतू कुत्ते की मौत हो गई। इसी बीच गुस्से में आए कुत्ते के मालिक ने बिना सोचे समझे अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चों से भरी स्कूल वैन को रोककर तलवारों से हमला कर दिया। इस घटना से बस में सवार बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया है। बस के अंदर डरे और सहमे बच्चे रोते रहे पर कुत्ते के मालिक को जरा तरस नहीं आया। बचाव में वैन के ड्राइवर ने हमलावरों की वीडियो बना ली, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मामला गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव हरचोवाल का है। ड्राइवर ने बताया कि वह गांव की तंग सड़क पर धीमे ही वैन चला रहा था। इतने में दो कुत्ते लड़ते हुए बस के आगे आ गए। उसने ब्रेक लगा रोकने का प्रयास किया लेकिन इसमें एक कुत्ता वैन के नीचे आकर मर गया। चंद मिनटों में ही कुछ युवक तलवारें लेकर आ गए और वैन पर तलवारों से हमला करने लगे। मंजर देख बच्चे जोर-जोर से चीखने लगे बच्चों की रोने की आवाज सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के मालिक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामला पुलिस के ध्यान में आ चुका है और दोनों पक्षों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

  • जानें पंजाब के किस शहर में कोर्ट के बाहर चली गोलियां, 2 युवक घायल…

    जानें पंजाब के किस शहर में कोर्ट के बाहर चली गोलियां, 2 युवक घायल…

     

    लुधियाना : लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां फायरिंग हुई। तीन राउंड हुई इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। जानकारी के अनुसार, इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब हिमांशु अपने दोस्त गुरचरण के साथ कोर्ट में पेशी पर आया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी को अंदर बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से कुछ को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ फरार होने में कामयाब हो गए।

  • जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन के शहर में छाई शोक की लहर…

    जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन के शहर में छाई शोक की लहर…

     

    जालंधर : महानगर के पूर्व मेयर भाजपा नेता सुनील ज्योति का निधन हो गया है। वह मेयर जगदीश राज राजा से पहले जालंधर के मेयर थे। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार थे। हिमाचल चुनाव के दाैरान भी उन्हें हार्ट समस्या आई थी। सुनील ज्योति के निधन के कारण भाजपा ने सर्किट हाउस जालंधर में दोपहर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। पूर्व मेयर सुनील ज्योदी ने पठानकोट बाइपास स्थित श्रीमन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

  • राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार,राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ लगाये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

    राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार,राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ लगाये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

     

     

    मुंबई : बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत के आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर दी है।

    राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने पिछले महीने ही कोर्ट मैरिज की थी। आदिल खान दुर्रानी 27 साल के हैं और कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनका कार का बिजनेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल और राखी मई 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं उन्होंने राखी के साथ मिलकर एक मुंबई में एक डांस एकेडमी भी खोली है।