गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

You are currently viewing गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

School van full of children attacked with sharp weapons in Gurdaspur, video viral

गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

 

गुरदासपुरः गुरदासपुर के अन्तर्गत आते गांव हरचोवाल में स्कूल वैन पर उस समय तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जब स्कूल वैन के नीचे आने से  पालतू कुत्ते की मौत हो गई। इसी बीच गुस्से में आए कुत्ते के मालिक ने बिना सोचे समझे अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चों से भरी स्कूल वैन को रोककर तलवारों से हमला कर दिया। इस घटना से बस में सवार बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया है। बस के अंदर डरे और सहमे बच्चे रोते रहे पर कुत्ते के मालिक को जरा तरस नहीं आया। बचाव में वैन के ड्राइवर ने हमलावरों की वीडियो बना ली, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव हरचोवाल का है। ड्राइवर ने बताया कि वह गांव की तंग सड़क पर धीमे ही वैन चला रहा था। इतने में दो कुत्ते लड़ते हुए बस के आगे आ गए। उसने ब्रेक लगा रोकने का प्रयास किया लेकिन इसमें एक कुत्ता वैन के नीचे आकर मर गया। चंद मिनटों में ही कुछ युवक तलवारें लेकर आ गए और वैन पर तलवारों से हमला करने लगे। मंजर देख बच्चे जोर-जोर से चीखने लगे बच्चों की रोने की आवाज सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के मालिक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामला पुलिस के ध्यान में आ चुका है और दोनों पक्षों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *