Author: Sumesh Sharma

  • कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

    कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

    कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद लोगो मे से अभी तक पुलिस ने नही किया कोई भी व्यक्ति की गिरफ्तार…

     

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा)कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया के सुसाइड मामले में नामजद 14 लोगों में से जिला कमिश्नरेट के नार्थ हल्का के थानां न:1 की पुलिस ने अभी तक एक की व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। विक्की कालिया के सुसाइड मामले में 3 दिन बीतने के बाद भी थानां न:1 पुलिस के हाथ खाली है। वहीं आज कांग्रेस भवन में विक्की कालिया के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शाम 5 बजे कैंडल मार्च निकालने जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सहित नामजद 14 लोगों में से अभी तक कोई भी इस केस को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि नामजद सभी लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने-अपने वकीलों के माध्यम से अग्रिम जमानत लेने में जुट गए हैं।इसी मामले को लेकर राजकुमार वेरका ने पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी पर केस दर्ज होने के मामले को गलत ठहराया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को 2 दिन के भीतर केस वापिस लेने की चेतावनी भी दी। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि अभी सुसाइड नोट पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। खुद केडी भंडारी ने निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस कमिश्नर से की है। उन्होंने कहा कि के डी भंडारी ने कोई जमानत के प्रयास नहीं किए हैं। आप को बात दे कि वार्ड नंबर 64 से पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने सुसाइड करने से पहले एक नोट लिखा था। यह सुसाइड नोट परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था। इस सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, राजन शारजा उनकी बेटी कृतिका, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कॉलोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे।पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की मरने से पहले अपनी मौत का जिम्मेदार इन लोगो को ठहराया था।

  • नारीशक्ति को और भी सशक्त करने हेतू सेविंग्स के लिए मोदी सरकार लाई खास योजना, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

    नारीशक्ति को और भी सशक्त करने हेतू सेविंग्स के लिए मोदी सरकार लाई खास योजना, मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज

     

    नई दिल्ली – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाएं की हैं। महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। किसानों के हित की बात करें तो किसानों को लोन देने की राशि 20 लाख करोड़ रुपए की गई है।

    निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री- India TV Paisa

    -कृषि स्टार्टअप बढ़ाने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनेगा
    -प्रधाानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का ऐलान
    25 लाख रुपये तक के लीव इनकैशमेंट पर कोई शुल्क नहीं
    -स्टार्ट-अप के आयकर को बढ़ावा देने के लिए एक साल के लिए बढ़ाया गया
    -बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 5.94 लाख करोड़ रूपये का आवंटन
    -जेल में बंद गरीब कैदियों को जुर्माने और जमानत राशि के लिए जरूरी वित्तीय मदद
    -कपड़े और कृषि को छोड़कर अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क की मूल दर घटाकर 13 प्रतिशत की

  • पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की हुई छुट्टी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को उनके पद से हटा दिया गया है।

    मनीषा को पंजाब सरकार ने 18 सितंबर 2020 को 3 साल की एक्सटेंशन दी थी, लेकिन सोशल सिक्योरिटी, वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार एक्सटेंशन का सरकारी नियमों के तहत कोई प्रावधान नहीं है। इस वजह से उनसे महिला आयोग की चेयरपर्सन का पद वापस लिया जाता है।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    Big success in the hands of Punjab Police, 3 drug smugglers arrested including 5 kg opium brought from Madhya Pradesh

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से लाई गई 5 किलो अफीम समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

     

     

    पठानकोटः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पठानकोट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह और कश्मीर सिंह तीनों निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर पठानकोट पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदरचक मोड़ के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो अफीम बरामद की गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। खख ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों के इस पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

  • मोदी सरकार ने बजट में दिया तोहफा, सात लाख तक की आय तक नहीं लगेगा टैक्स

    मोदी सरकार ने बजट में दिया तोहफा, सात लाख तक की आय तक नहीं लगेगा टैक्स

    नई दिल्ली : सरकार ने अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव से पहले नौकरी पेशा मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से व्यक्तिगत आयकर में राहत देते हुये नयी कर प्रणाली में सात लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर से मुक्त कर दिया है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट 2023-24 पेश करते हुए मध्य वर्ग को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से व्यक्तिगत आयकर के संबंध में पांच प्रमुख घोषणाएं कीं। ये घोषणाएं छूट, कर संरचना में बदलाव, नई कर व्यवस्था में मानक छूट के लाभ का विस्तार, सरचार्ज दर में कटौती तथा गैर सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण पर कर छूट की सीमा बढ़ाने से संबंधित है।

    उन्होंने नई कर व्यवस्था में छूट सीमा को बढ़ाकर सात लाख रुपए करने की घोषणा की है। वर्तमान में पांच लाख रुपए तक की आय वाले व्यक्ति पुरानी तथा नई दोनों कर व्यवस्थाओं में किसी कर का भुगतान नहीं करते हैं। मध्य वर्गीय व्यक्तियों को राहत प्रदान करते हुए उन्होंने स्लैब की संख्या को छह से घटाकर पांच करने तथा कर छूट सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपए करने के की नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था में कर संरचना में बदलाव का प्रस्ताव किया गया है।

    प्रस्तावित नई कर दरें इस प्रकार होंगी
    कुल आय (रुपये) दर (प्रतिशत)
    0-3 लाख तक………………………………शून्य
    3-6 लाख तक………………………………..5
    6-9 लाख तक………………………………10
    9-12 लाख तक…………………………….15
    12-15 लाख तक…………………………..20
    15 लाख से अधिक…………………………30

    उन्होंने कहा कि यह नई व्यवस्था में सभी करदाताओं को राहत मिलेगी। नौ लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को केवल 45 हजार रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। यह उसकी आय का केवल पांच प्रतिशत है। यह उस राशि, जिसका उसे भुगतान करने की आवश्यकता है अर्थात 60,000 रुपए पर 25 प्रतिशत की कटौती है। इसी प्रकार 15 लाख रुपए की आय वाले व्यक्ति को केवल 1.5 लाख रुपए या उसकी आय का 10 प्रतिशत भुगतान करने की आवश्यकता है, जो 1,87,500 रुपए की वर्तमान कर से 20 प्रतिशत कम है।

    बजट का तीसरा प्रस्ताव वेतनभोगी वर्ग तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित पेशनभोगियों को राहत प्रदान करने वाला है क्योंकि वित्त मंत्री ने मानक कटौती का लाभ नई कर व्यवस्था को विस्तारित करने का प्रस्ताव किया है। 15 लाख रुपए या इससे अधिक आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी व्यक्ति को इस प्रकार 52,500 रुपए का लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान में केवल 50,000 रुपए की मानक कटौती वेतनभोगी व्यक्तियों तथा 15,000 रुपए तक की पारिवारिक पेंशन से कटौती की पुरानी व्यवस्था के तहत अनुमति है।

    व्यक्तिगत आयकर के संबंध में अपनी चौथी घोषणा में सीतारमण ने दो करोड़ रुपए से अधिक की आय के लिए नई कर व्यवस्था में सर्वोच्च सरचार्ज दर को 37 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। इसके परिणामस्वरूप अधिकतम कर दर वर्तमान 42.74 प्रतिशत है, जो विश्व में सर्वाधिक है यह घटकर 39 प्रतिशत पर आ जाएगा। बहरहाल उनके लिए सरचार्ज में कोई परिवर्तन नहीं है जो इस आय समूह में पुरानी कर व्यवस्था का विकल्प चुनते हैं।

    पांचवीं घोषणा के हिस्से के रूप में, बजट में सरकारी वेतनभोगी वर्ग के अनुरूप गैर सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 25 लाख रुपए के अवकाश नकदीकरण पर कर छूट की सीमा के विस्तार का प्रस्ताव रखा गया है। वर्तमान में अधिकतम राशि जिस पर छूट प्रदान की जा सकती है, तीन लाख रुपए है। बजट में नई आयकर व्यवस्था को डिफॉल्ट कर व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। नागरिक पुरानी कर व्यवस्था के लाभ उठाने के विकल्प का उपयोग करते रहेंगे।

  • अब पहचान पत्र माना जाएगा PAN कार्ड, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

    अब पहचान पत्र माना जाएगा PAN कार्ड, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

     

    नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट संसद में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने बजट में डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर के इस्तेमाल में इजाफा किया जाएगा। बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैन कार्ड को नई पहचान दे दी है। पैन कार्ड का इस्तेमाल सभी के लिए कॉमन होगा। अब पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत भी पैन कार्ड से ही हो सकती है।

    बता दें कि आयकर विभाग हर भारत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए पैन कार्ड जारी करता है। पैन की मदद से इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता चलता है। ऐसे में इनकम टैक्स रिटर्न, म्यूचुअल फंड लेने और लोन के आवेदन के लिए पैन कार्ड काफी जरूरी होता है।

    पैन कार्ड को भारतियों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में माना जाता है। कुछ कार्यों के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य है जैसे, इनकम टैक्स रिटर्न, म्यूचुअल फण्ड निवेश, लोन के अप्लाई करना और आदि। हालांकि, पैन कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य सभी की वित्तीय जानकारी रखना है ताकि टैक्स संबंधित लक्ष्य पूरे हो सकें।

  • पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    पूर्व पार्षद विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस वर्कर्स निकालेगें कैंडल मार्च,जानें कब निकलेगा ये कैंडल मार्च..

    MBD WEB NEWS(सुमेश शर्मा) सुशील कालिया (विक्की) पूर्व कौंसलर जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कल दिनांक 01-02-2023 को शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी के वर्कर्स के द्वारा कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च निकाला जायेगा। कांगेस पार्टी के विधायक ने जनता से सोशल मीडिया पर अनुरोध किया है कि कृपया विक्की कालिया को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च में समय पर पहुंचने की कृपा करें।

  • पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    You are currently viewing पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    Pathankot police busted interstate drug racket, arrested 3 including 5 kg opium

    पठानकोट पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

     

    पठानकोट: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पठानकोट पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह अफीम मध्य प्रदेश से लाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह व कश्मीर सिंह निवासी सैचान, सुल्तानपुर लोधी कपूरथला के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदर चक मोहर के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई है।

    एसएसपी खख ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू अवैध मादक पदार्थों के धंधे में कुख्यात व्यक्ति है और वह मध्य प्रदेश से अफ़ीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरा पोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। हालांकि, पठानकोट पुलिस ने उसके कुटिल मंसूबे को नाकाम कर दिया है।

  • पाकिस्तान में मस्जिद में हुए धमाकों में मृतक संख्या पहुंची 90 तक पहुंची..

    पाकिस्तान में मस्जिद में हुए धमाकों में मृतक संख्या पहुंची 90 तक पहुंची..

     

    पेशावर : सोमवार को यहां मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यहां से और लाशें बरामद की गई हैं। मृतकों की संख्या बढक़र 90 पहुंच गई है। जबकि, एक दिन पहले 61 शव बरामद किए गए थे, वहीं 150 से अधिक अन्य घायल हो गये। पेशावर के पुलिस प्रमुख मुहम्मद एजाज खान के अनुसार, मरने वालों में 90 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मी हैं, जो 300 से 400 के बीच नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे। पुलिस ने कहा कि खुद को उड़ाने वाला आत्मघाती हमलावर पहली पंक्ति में मौजूद था।

    खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मौज्जम जाह अंसारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना की जांच के लिए खुफिया, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की एक संयुक्त जांच टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि टीटीपी द्वारा हमले में शामिल होने से इनकार करने के बाद, पुलिस को संदेह है कि जमात-उल-अहरार इस घटना में शामिल हो सकता है। विस्फोट दोपहर एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन इलाके के पास उस वक्त हुआ, जब नमाजी जुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे। तभी अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

  • अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… 

    You are currently viewing अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए… देखें वीडियो

    Drunk e-rickshaw driver rammed several vehicles in Amritsar, police personnel rushed to catch him… watch video

    अमृतसर में नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी दौड़े पकड़ने के लिए…

    अमृतसरः महानगर के लारेंस चौक पर मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब नशे में धुत्त एक ई रिक्शा चालक पुलिस कर्मियों से बचने के लिए तेजी से ई रिक्शा को भगाने लगा। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर भी मार दी। पुलिस ने उक्त नशेड़ी चालक का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया जिसके बाद आरोपी अपना ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक की पहचान कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग दंपती ने चौक पर खड़े पुलिस मुलाजिम को बताया कि ऑटो चालक ने उन्हें ग्रीन एवेन्यू लेकर जाना था, लेकिन वह नशे के में उन्हें लॉरेंस रोड घुमाता रहा। जब पुलिस कर्मी ऑटो चालक को पकड़ने लगे तो उसने पुलिसकर्मी को भी टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। उससे अलग ही बदबू आ रही थी। कोई बड़ा एक्सीडेंट न करे, इसके लिए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार की मदद से पीछा करना शुरू हो गया। आरोपी ऑटो चालक ने ई-रिक्शा फुल स्पीड पर भगाना शुरू कर दिया। मोहनी पार्क के करीब रेलवे लाइनों के पास पहुंच ऑटो दीवार से टकरा कर पलट गया और ऑटो चालक भाग गया।

    पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। लेकिन ऑटो चालक भागने में कामयाब रहा। ऑटो की मदद से चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को भी पकड़ कार्रवाई की जाएगी।