Author: Sumesh Sharma

  • सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 7 आतंकी ढेर

    सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 7 आतंकी ढेर

     

    पेशावर : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर तीन हमले किए, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा बलों ने भी 7 आतंकियों का मार गिराया। सेना ने शुक्रवार देर रात को यह जानकारी दी।

    जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बृहस्पतिवार रात कई घंटे लंबी मुठभेड़ हुई।

    सेना ने एक बयान में कहा कि हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन 3 जवानों की जान चली गई। इनमें से एक हमले में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बलों के आवास परिसर के पास खुद को विस्फोट में उड़ा लिया। बयान में कहा गया कि सेना अभी भी इलाके में उन आतंकवादियों की तलाश कर रही है, जो हमलों के बाद भाग निकले थे। हालांकि, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • सूडान में IAF कर दिखाया भारतीयों को बचाने के लिए हैरतअंगेज कारनामा, नाइट विजन चश्मे के सहारे C-130J की लैंडिंग; 121 लोगों को बचाया

    सूडान में IAF कर दिखाया भारतीयों को बचाने के लिए हैरतअंगेज कारनामा, नाइट विजन चश्मे के सहारे C-130J की लैंडिंग; 121 लोगों को बचाया

     

    नई दिल्ली : संकटग्रस्त सूडान से अपने लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रही है। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने कल एक साहसी ऑपरेशन चलाया। 27-28 अप्रैल की रात सूडान से भारतीय वायुसेना के एक सी-130जे भारी-भरकम विमान ने 121 लोगों को बचाया। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में वायु सेना का भारी भरकम विमान वाडी सैय्यिदना में एक छोटी हवाई पट्टी पर उतरा, वो भी लैंडिंग लाइट के बिना।

    बता दें कि इस ऐतिहासिक कारनामे को करने के लिए पायलटों ने रात में लैंडिंग करने के लिए नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) का इस्तेमाल किया। ताकि उन्हें लैंडिंग की सही जगह पता चल सके। इस ऑपरेशन में सूडान से 121 लोगों को बचाया गया। बता दें कि ये हवाई पट्टी हिंसा प्रभावित सूडान की राजधानी खार्तूम से लगभग 40 किमी उत्तर में है।

    वायुसेना ने बताया कि हवाई पट्टी की ओर बढ़ते हुए, चालक दल ने अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रा-रेड सेंसर का उपयोग करके ये जाना किया कि रनवे खाली था। यह देखने के बाद, एयरक्रू ने अंधेरी रात में नाइट विजन गॉगल्स का उपयोग किया।

    बता दें कि ऑपरेशन कावेरी में बचाए गए 121 लोगों में एक गर्भवती महिला भी थी। लैंडिंग के बाद भी विमान के इंजन चलते रहे जबकि आठ IAF गरुड़ कमांडो ने यात्रियों और उनके सामान को विमान में रखने में मदद की। आईएएफ ने कहा कि वाडी सैय्यदना और जेद्दाह के बीच लगभग ढाई घंटे का यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना के इतिहास में अपने ऐतिहासिक कारनामों के लिए जाना जाएगा। जैसा कि काबुल में किया गया था।

    भारतीय वायुसेना ने अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा करने के बाद काबुल से भारतीयों को निकालने के लिए इसी तरह के अभियान चलाए थे। वहीं सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था।

  • घोषणा; पंजाब में रहेगी 1 मई को सरकारी छुट्टी , ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती करेगी मान सरकार

    घोषणा; पंजाब में रहेगी 1 मई को सरकारी छुट्टी , ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती करेगी मान सरकार

     

    लुधियाना -मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया कि ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे।

    सबसे पहले टोल प्लाजा खत्म किए जाएंगे। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए आप सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जिन नेताओं ने आमदन से अधिक संपत्ति बनाई है, विजिलेंस उसकी पड़ताल भी कर रही है। इसके साथ पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी। एक अन्य अहम कदम के तहत पंजाब सरकार ने 1 मई को सरकारी छुट्टी को घोषणा की है। यह फैसला मजदूरों के हक में किया गया है। दरअसल, 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कोरपोरेशन और शिक्षण संस्थान में छुट्टी घोषित कर दी है।

  • PSEB ने 8वीं कक्षा का परिणाम किया घोषित , लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी

    PSEB ने 8वीं कक्षा का परिणाम किया घोषित , लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 8वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 8वीं में कुल 98.01 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट में स्टूडेंट्स के रोल नंबर, नाम, अभिभावक का नाम आदि जानकारी दर्ज होगी। 98.68 प्रतिशत छात्राएं और 97.41 छात्र पास हुए हैं।

    बता दें, पंजाब बोर्ड ने 25 फरवरी से 22 मार्च, 2023 तक कक्षा 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस साल लगभग 3 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

    ऐसे करें चेक रिजल्ट
    -सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
    -होमपेज पर, ‘परिणाम’ पर क्लिक करें।
    -अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
    -सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    -PSEB 8वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
    -भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

  • एक बार फिर सामने आया श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

    एक बार फिर सामने आया श्रद्धा जैसा हत्याकांड, पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

     

    गुरुग्राम : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसा खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी पति को मानेसर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

    मानेसर के कुकडोला गांव में 21 अप्रैल को खेत में बने एक कमरे के अंदर एक महिला का अधजला धड़ मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के धड़ से दोनों हाथ, दोनों पैर और गर्दन से ऊपर का भाग गायब था। पुलिस को शुरू से ही शक था कि महिला की कहीं और हत्या की गई है।

    गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने गुरुवार को कहा कि आरोपी पति जितेंद्र (34) से पूछताछ की जा रही है और अधिक जानकारी शुक्रवार को साझा की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जितेंद्र गांधी नगर का रहने वाला है और मानेसर इलाके में किराये पर रहता था।

    महिला का शव कुकडोला गांव निवासी उमेद सिंह के लीज पर लिए गए खेत में बने दो कमरों में से एक से मिला था। पुलिस के मुताबिक, उमेद सिंह ने पचगांव चौक से कसान गांव तक जाने वाली सड़क के किनारे आठ एकड़ जमीन लीज पर ली थी।

    उमेद सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, “मेरे पड़ोसी ने मुझे फोन किया और बताया कि उसने मेरे खेत के एक कमरे से कुछ धुआं निकलते देखा है। जब मैं खेत में पहुंचा तो मुझे कमरे में आधा जला हुआ धड़ मिला और मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी।”

    पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि धड़ एक 30 वर्षीय महिला का है। रविवार को महिला के कटे हुए दोनों हाथ और बुधवार शाम को उसका सिर खेड़कीदौला इलाके से मिला था।

    उमेद सिंह की शिकायत पर मानेसर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य छिपाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

  • कुदरती कोहराम! आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

    कुदरती कोहराम! आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से पूर्वी बर्धमान जिले में चार तथा मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर किसान थे, जो खेतों में काम कर रहे थे।

    हाल ही में जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के रामगढ़ गांव में खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया था कि रामगढ़ गांव निवासी संतू राम (65) व जीरा देवी (45) रविवार शाम को बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों बकरियों को लेकर तेज गति से सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे कि इसी बीच दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

  • आई जी एम सी के नए ओ पी डी भवन में लगी भयंकर आग, रसोई गैस सिलेंडर फटने से पेश आया हादसा

    आई जी एम सी के नए ओ पी डी भवन में लगी भयंकर आग, रसोई गैस सिलेंडर फटने से पेश आया हादसा

    शिमला : हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी की नई ओपीडी बिल्डिंग में आज सुबह आग लग गई। यह आग भवन के टॉप फ्लोर में थी। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर के फटने की वजह से यह आग लगी है।

    हालांकि किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही गाडिय़ां रवाना हुई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है। इस भवन में लकड़ी का इस्तेमाल, क्योंकि कम हुआ है इसलिए भी आग ज्यादा नहीं फैल पाई। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है? इसके बारे में अभी आईजीएमसी प्रशासन आकलन कर रहा है।

  • नम आंखों से परिजनों और जनता ने प्रकाश सिंह बादल को दी आखिरी विदाई

      नम आंखों से परिजनों और जनता ने प्रकाश सिंह बादल को दी आखिरी विदाई

    मुक्तसर : शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का आज गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रख गया।

    पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के शव के अंतिम दर्शन के दौरान विलाप करते बेटे सुखबीर बादल और पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल।

    उनके पार्थिव देह को घर से खेत (जहां अंतिम संस्कार होगा) तक ट्रैक्टर में ले जाया जा रहा है। इस ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया है, जिस पर फख्र ए कौम लिखा गया है।

    पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।

    दोपहर 1 बजे के बाद किन्नू के बाग में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इस खेत में बादल ने कभी बड़े शौक से किन्नू का बाग लगाया था। अब उसी बाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    दादा प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह के पास विलाप करती पोतियां गुरलीन कौर व हरलीन कौर।

    प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं। वहीं आज पंजाब और चंडीगढ़ में प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल ,  विवादित बयान देकर फंसे, बोले-मोदी जहरीले सांप की तरह

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल ,  विवादित बयान देकर फंसे, बोले-मोदी जहरीले सांप की तरह

    बेंगलुरू-राजनीति में चुनाव के दाैरान दिग्गजों की विवादित टिप्पणियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दाैरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान का है। खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि मोदी जहरीले सांप की तरह हैं, आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे, आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे।

    उधर, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खड़गे के बयान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के बयान से भी बदतर बयान देने के बारे में सोचा है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

  • एलोपैथी डॉक्टरों के बराबर हैं आयुर्वेद के चिकित्सक? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये फैसला

    एलोपैथी डॉक्टरों के बराबर हैं आयुर्वेद के चिकित्सक? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये फैसला

     एलोपैथी डॉक्टरों के बराबर हैं आयुर्वेद के चिकित्सक? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये फैसला

     

    Supreme Court order: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर सर्जन को असिस्ट नहीं कर सकते हैं. लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर सर्जरी से लेकर इमरजेंसी ड्यूटी और ट्रामा सेंटर में ड्यूटी कर सकते हैं. जबकि आयुर्वेद के डॉक्टर की भूमिका अलग है.

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले आयुर्वेद चिकित्सकों को एलोपैथी चिकित्सकों के बराबर माना जाना चाहिए और इसलिए वे समान वेतन के हकदार हैं. सर्वोच्च अदालत साल 2012 के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें यह कहा गया था कि आयुर्वेद चिकित्सक एमबीबीएस (MBBS) डिग्री वाले डॉक्टरों के बराबर का दर्जा पाने के हकदार हैं.आयुर्वेद चिकित्सकों के महत्व और चिकित्सा की वैकल्पिक या स्वदेशी प्रणालियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता को मान्यता प्रदान करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह इस तथ्य से बेखबर नहीं हो सकता है कि दोनों श्रेणियों के डॉक्टर निश्चित रूप से समान वेतन के हकदार होने के लिए समान कार्य नहीं कर रहे हैं. जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम और जस्टिस पंकज मिथल की पीठ ने कहा कि एलोपैथी चिकित्सकों को आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा केंद्र में ड्यूटी करने की आवश्यकता होती है.शीर्ष अदालत ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए जटिल सर्जरी करने वाले शल्य चिकित्सकों की सहायता करना भी संभव नहीं है, जबकि एमबीबीएस डिग्री वाले डॉक्टर यह काम कर सकते हैं.

    एलोपैथिक और आयुर्वेदिक में अंतर

    एलोपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार प्रणालियां में बड़ा फर्क है? कुछ लोग झट से आयुर्वेदिक उपचार को नकार देते हैं जबकि दूसरे आयुर्वेद पर पूरा विश्वास करते हैं. अब भी एलोपैथी चिकित्सा पद्धति संक्रमणों से निपटने में सबसे प्रभावी है, इसमें कोई शक नहीं है. त्वरित राहत देने में भी एलोपैथी आयुर्वेद से आगे मानी जाती है. लेकिन कहा जाता है कि ज्यादातर बीमारियां जो खुद की उत्पन्न की हुई होती हैं उन्हे आयुर्वेद की दवाएं मूल कारण यानी दोष को दूर करते हुए जड़ से खत्म कर देती हैं.