घोषणा; पंजाब में रहेगी 1 मई को सरकारी छुट्टी , ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती करेगी मान सरकार

घोषणा; पंजाब में रहेगी 1 मई को सरकारी छुट्टी , ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती करेगी मान सरकार

 

लुधियाना -मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया कि ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे।

सबसे पहले टोल प्लाजा खत्म किए जाएंगे। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए आप सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जिन नेताओं ने आमदन से अधिक संपत्ति बनाई है, विजिलेंस उसकी पड़ताल भी कर रही है। इसके साथ पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी। एक अन्य अहम कदम के तहत पंजाब सरकार ने 1 मई को सरकारी छुट्टी को घोषणा की है। यह फैसला मजदूरों के हक में किया गया है। दरअसल, 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कोरपोरेशन और शिक्षण संस्थान में छुट्टी घोषित कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *