Author: Sumesh Sharma

  • एक दम से पूरे एयरपोर्ट में गूँजने लगे “भारत माता की जय के नारे”, जानिए क्या था वो कारण…

    एक दम से पूरे एयरपोर्ट में गूँजने लगे “भारत माता की जय के नारे”, जानिए क्या था वो कारण…

    Operation Kaveri: सूडान से फंसे 360 भारतीय दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे

    नई दिल्ली : ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसा प्रभावित सूडान से बुधवार रात को 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, भारत सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया। बड़ी बात यह है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि यह बहुत खतरनाक था। मैं पीएम मोदी और भारतीय सरकार को धन्यवाद देता हूं।

    बता दें, भारत अब तक करीब 1100 नागरिकों को भारतीय नौसेना के जहाजों और वायु सेना के विमानों के जरिये सुरक्षित बाहर निकाला है। भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान 128 भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचा, जबकि आईएनएस तेग भारतीयों के पांचवें जत्थे सहित 297 यात्रियों को लेकर कल रात सूडान बंदरगाह से रवाना हुआ। बचाव कार्यों की निगरानी के लिए जेद्दा में मौजूदा विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट में कहा, “यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि जेद्दा पहुंचे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए।”

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “चौथी आईएएफ सी-130जे उड़ान 128 यात्रियों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुई। ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाले जाने वाले भारतीयों का यह छठा जत्था है। इसके बाद अब तक कुल लगभग 1100 लोगों को सूडान से निकाला गया हैं।”

    इस बीच मुरलीधरन ने खार्तून में गोलीबारी में मारे गए भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भारतीय वायुसेना के सी130 जे विमान द्वारा जेद्दा पहुंचे सूडान में मारे गए एक भारतीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन के परिवार से मिला। परिवार के कोच्चि पहुंचने के लिए तुरंत टिकट का इंतजाम किया।” उन्होंने ट्वीट किया, “परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ऑपरेशन कावेरी तब तक जारी रहेगा जब तक हम उन सभी भारतीयों को नहीं बचा लेते जो घर वापस आना चाहते हैं।”

  • भारत ने दिया पाक-चीन को UN में करारा जवाब, ‘J&K-लद्दाख हमारा था, है और रहेगा’

    भारत ने दिया पाक-चीन को UN में करारा जवाब, ‘J&K-लद्दाख हमारा था, है और रहेगा’

     

    नई दिल्ली : भारत ने एक बार फ‍िर संयुक्‍त राष्‍ट्र में केंद्र शास‍ित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को लेकर अपना रुख स्‍पष्ट करते हुए चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। बुधवार को भारत ने अपने इस रुख को दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने ‘यूएनजीए प्लेनरी: यूज ऑफ द वीटो’ को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश कितनी भी गलत सूचना, बयानबाजी और प्रचार करले लेकिन वो इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है।

    काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि यूएनजीओ के ‘वीटो पहल’ को अपनाए हुए एक साल बीत चुका है। उन्होंने कहा कि यूएनजीए ने 2008 में सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की थी कि यूएनएससी सुधार के सभी पांच पहलू, जिनमें वीटो भी शामिल है, पर व्यापक तरीके से फैसला किया जाएगा।

    यूएनएससी में सुधार की पर फिर समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा कि वीटो पर भारत की स्थिति स्पष्ट है। बता दें कि भारत और कई अफ्रीकी और एशियाई देश कई सालों से वीटो सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र पर जोर दे रहे हैं।

    संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य हैं – संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम – जिन्हें सामूहिक रूप से पी5 के रूप में जाना जाता है। इन 5 देशों का कोई भी सदस्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित प्रस्ताव को वीटो कर सकता है। हालांकि, सुरक्षा परिषद 10 सदस्यों का चुनाव करती है, जो परिषद में दो साल तक रहते हैं, लेकिन उन्हें वीटो पावर नहीं दिया जाता है।

    यूएनएससी में सुधार की पर फिर समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा कि वीटो पर भारत की स्थिति स्पष्ट है। बता दें कि भारत और कई अफ्रीकी और एशियाई देश कई सालों से वीटो सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र पर जोर दे रहे हैं।

    संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य हैं – संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम – जिन्हें सामूहिक रूप से पी5 के रूप में जाना जाता है। इन 5 देशों का कोई भी सदस्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित प्रस्ताव को वीटो कर सकता है। हालांकि, सुरक्षा परिषद 10 सदस्यों का चुनाव करती है, जो परिषद में दो साल तक रहते हैं, लेकिन उन्हें वीटो पावर नहीं दिया जाता है।

  • Z+ सुरक्षा देने की गुहार लेकर नवजोत सिद्धू  हाईकोर्ट पहुंचे, कल होगी सुनवाई

    Z+ सुरक्षा देने की गुहार लेकर नवजोत सिद्धू  हाईकोर्ट पहुंचे, कल होगी सुनवाई

    चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कमर अपनी सुरक्षा बढाए जाने की मांग की है। हाई कोर्ट उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि उनकी सुरक्षा ‘वाई’ श्रेणी से ‘जेड+’ कर दी जाए।

    सिद्धू ने अपनी याचिका में कहा कि जेल जाने से पहले केंद्र सरकार द्वारा ही तय मापदंड के अनुसार उनकी सुरक्षा का आंकलन करते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई गई थीl इसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते एक मामले में उन्हें एक साल के लिए जेल जाना पड़ा था और जेल में बंद होने के चलते उनकी सुरक्षा होल्ड पर रख दी गई थी और जैसे ही उन्होंने वापस बाहर आना था उन्हें सुरक्षा वापिस की जानी चाहिए थी परंतु उनके साथ ऐसा नहीं किया गया हैl

    जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा पहले से ही कम करते हुए वाई’ श्रेणी सुरक्षा कर दी गईl जिसके चलते वह खुद को इस समय सुरक्षित नहीं देख पा रहे हैं क्योंकि अभी भी उनकी जान को खतरा बना हुआ है और पंजाब में उनके काफी विरोधी भी हैं इसलिए वाई’ श्रेणी सुरक्षा की जगह उन्हें पहले वाली जेड प्लस सुरक्षा ही जारी करवाई जाएl

  • नक्सलियों द्वारा किये IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

     नक्सलियों द्वारा किये IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

     

    दंतेवाड़ा -छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में 11 जवान शहीद हो गए। यह विस्फोट तब हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के वाहन को लेकर सैन्य वाहन गुजर रहा था, तभी IED विस्फोट हुआ। यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा किया गया है। हमले के बाद नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ हो गई जोकि खबर लिखे जाने तक जारी थी। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ नक्सली भी घायल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

  • Operation Kaveri ने फिर दिखाई भारत की ताकत; अब तक 500 के अधिक भारतीय नागरिकों को सूडान से सुरक्षित निकाल चुका है भारत

    Operation Kaveri ने फिर दिखाई भारत की ताकत; अब तक 500 के अधिक भारतीय नागरिकों को सूडान से सुरक्षित निकाल चुका है भारत

    नई दिल्ली : भारत अब तक संघर्षग्रस्त सूडान से 534 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल चुका है और इसके लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नौसैनिक जहाजों और भारतीय वायु सेना के विमानों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला जा रहा है।

    दो सौ अठहतर भारतीयों का पहला जत्था जेद्दा के लिए रवाना हुआ, जहां आगे की यात्रा के लिए एक पारगमन सुविधा स्थापित की गई है। आईएनएस सुमेधा पर मंगलवार शाम को 121 और 135 भारतीयों के दो अन्य जत्थों को जेद्दा के लिए रवाना किया गया था।

    विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को जेद्दा में हैं, जहां सूडान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सेना और अर्धसैनिक बल के बीच लड़ाई शुरू होने के समय सूडान में मौजूद 3,000 से अधिक भारतीयों को निकालने के लिए और उड़ानें भरी जाएंगी।

    सूडान में दो युद्धरत गुटों ने मंगलवार को तीन दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की थी, जिसका लाभ उठाते हुए भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। सूडानी सशस्त्र बलों और प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के नेताओं ने मंगलवार से शुरू होने वाली लड़ाई को रोकने पर सहमति व्यक्त की है।

    आरएसएफ ने कहा कि युद्धविराम का मतलब “मानवीय गलियारों की स्थापना करना है, जिससे नागरिकों और निवासियों को आवश्यक संसाधनों, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचने की इजाजत मिलती है, साथ ही राजनयिक मिशनों को खाली कर दिया जाता है।”

  • राजनीति:  मेयर के चुनाव से ठीक पहले BJP ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया वापस, निर्विरोध मेयर चुनी गईं AAP की शैली ऑबरोय

    राजनीति:  मेयर के चुनाव से ठीक पहले BJP ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया वापस, निर्विरोध मेयर चुनी गईं AAP की शैली ऑबरोय

     

    नई दिल्ली : दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर कई तरह के सस्पेंस लगाए जा रहे थे लेकिन चुनाव के ठीक पहले सस्पेंस का एक और तड़का बुधवार की सुबह लगा। दरअसल बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिये अपना नामांकन वापस लिया। बता दें कि दिल्ली में आज यानी बुधवार को ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इस बाबत एमसीडी की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। इसी दौरान ये जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है।

    अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने के पीछे सदन में संख्याबल की कमी एक कारण हो सकता है। मौजूदा नंबर्स को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी के पास 250 में से 133 पार्षद हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 108 पार्षद है। कांग्रेस के सदन में सिर्फ 9 पार्षद ही हैं। यानी संख्याबल सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी के समर्थन में दिखाई दे रहा है।

    बीजेपी प्रत्याशी का नाम वापस लेने के बाद पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने डॉ शैली ऑबरोय को मेयर घोषित कर दिया है। MCD सदन में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार शिखा राय ने खुद ये एलान किया कि वो अपना नाम वापस ले रहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो डॉ शैली ऑबरोय को बधाई देती हैं और आग्रह करती हैं कि मेयर स्टेंडिंग कमेटी का चुनाव होने दें। उसमें कानूनी रुकावट न डालें। दरअसल, स्टेंडिंग कमेटी का मामला दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है।

    उम्मीदवारी वापस लेते हुए बीजेपी की शिखा राय ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी की तरफ से मैंने उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। लेकिन हमारी पार्टी का ध्येय यह नहीं रहता है कि हमें केवल सत्ता चाहिए। पिछले दिनों हम उम्मीद कर रहे थे कि स्टेंडिंग कमेटी चुनाव भी होगा, लेकिन कोर्ट में यह मामला लंबित है और उसमें डेट पर डेट लिया जा रहा है। इसलिए जब तक बाकी कि संवैधानिक प्रक्रिया नहीं पूरी होती, मैं यह मांग करते हुए कि कमेटी का गठन हो, मैं अपना नाम वापस लेती हूं।

  • प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान,लेकिन कई स्कूलों ने की सरकारी आदेश की अवहेलना…

    प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान,लेकिन कई स्कूलों ने की सरकारी आदेश की अवहेलना…

     

    कुछ प्राइवेट स्कूलों के द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए सरकार द्वारा एलानी गई छुट्टी के बावजूद भी स्कूल खुले रखे

    सरकार के आदेशों को दिखाया ठेंगा 

     

     

    चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में गुरुवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

     

    वहीं, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख बादल (95) ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    शिअद ने यह फैसला लिया है कि श्री बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सेक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की, मुर्मू, धनखड़, मोदी ने जताया शोक

     

    नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं मुख्यमंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

    केंद्र सरकार ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने श्री बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

    गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख बादल (95) ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    शिअद ने यह फैसला लिया है कि श्री बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सेक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया,“प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे…उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है..।”

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बादल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे राष्ट्र के लिए भारी क्षति बताया है।

    श्री धनखड़ ने यहां जारी एक संदेश में कहा “प्रकाश सिंह बादल का निधन पंजाब और राष्ट्र के लिए भारी क्षति है। उन्हें सदैव असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनता के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए याद रखा जाएगा।” धनखड़ ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ओम शांति।”

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बादल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया. समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण. उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत. प्रधानमंत्री मोदी ने बादल के निधन पर शोक जताते हुए इसे ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया और कहा कि उन्होंने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुमूल्य योगदान दिया।

    मोदी ने एक ट्वीट में कहा,“प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए बादल ने अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया।”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।”

    सिंह ने आगे लिखा, “बादल साहब माटी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे. मुझे कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद है. उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.’ शांति!”

    पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) संरक्षक और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। पुरोहित ने कहा कि बादल का भारतीय राजनीति में एक बड़ा कद था जिन्होंने लम्बे समय तक राज्य के लोगों के हितों के लिये आवाज बुलंद करने के साथ उनकी सेवा की। बादल एक ईमानदार, सुलझे हुये,, दूर द्रष्टा और दयालु स्वभाव के नेता थे। पंजाब के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से उसे इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और महत्वपूर्ण समय में राज्य को सहारा दिया।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन से स्तब्ध हूं। मैं और मेरी पार्टी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के क़द्दावर नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएँ सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।”

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब की राजनीति के स्तंभ रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने आज शाम यहां जारी एक शोक संदेश में कहा, “सरदार प्रकाश सिंह बादल न केवल पंजाब बल्कि देश में सिख राजनीति के स्तंभ थे। सरदार प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा देश में सिख राजनीति का मार्गदर्शन किया। बादल साहब भले ही शिरोमणि अकाली दल के नेता थे, लेकिन उन्होंने किसी पार्टी विशेष के लिए काम नहीं किया सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता थे।”

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के सबसे अनुभवी, वयोवृद्ध राजनेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

    खट्टर ने शोक संदेश में कहा कि देश की राजनीति के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। वह उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मथुरा रोड पर यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह किसी की शरारत लग रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, अब तक सभी के बीच पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही साउथ दिल्ली के एक स्कूल में बम होने की कॉल मिली थी।

  • सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के ऊपर देखा गया ड्रोन

     सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के ऊपर देखा गया ड्रोन

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। केजरीवाल के घर के ऊपर एक ड्रोन देखा गया जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल मार्च के महीने में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।