नम आंखों से परिजनों और जनता ने प्रकाश सिंह बादल को दी आखिरी विदाई
SHARE
मुक्तसर : शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का आज गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रख गया।

उनके पार्थिव देह को घर से खेत (जहां अंतिम संस्कार होगा) तक ट्रैक्टर में ले जाया जा रहा है। इस ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया है, जिस पर फख्र ए कौम लिखा गया है।

दोपहर 1 बजे के बाद किन्नू के बाग में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इस खेत में बादल ने कभी बड़े शौक से किन्नू का बाग लगाया था। अब उसी बाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं। वहीं आज पंजाब और चंडीगढ़ में प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है।









Leave a Reply