Author: Sumesh Sharma

  • दर्दनाक हादसा; जयपुर-अजमेर हाईवे पर आल्टो कार पर पलटा टैंकर- 8 लोगों की दबकर मौत

    दर्दनाक हादसा; जयपुर-अजमेर हाईवे पर आल्टो कार पर पलटा टैंकर- 8 लोगों की दबकर मौत

     

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा दूदू के रामनगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे से गुजर रहे टैंकर का अचानक से टायर फट गया। टायर फटते ही टैंकर आल्टो कार पर जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर में दबने की वजह से कार पूरी तरह पिचक गई। हादसे में 8 लोगों की दबकर मौत हो गई।

    एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मृतक फागी के रहने वाले थे जो अजमेर जियारत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइडर तोड़ते हुए अल्टो से टकरा गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था। वहीं एक को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई।

  • पूर्व सीएम बादल की अंतिम अरदास में शामिल हुए अमित शाह, कहा-बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा

    पूर्व सीएम बादल की अंतिम अरदास में शामिल हुए अमित शाह, कहा-बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा

     

    Amit Shah participated in the last prayer of former CM Badal

    श्री मुक्तसर साहिब -शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स.प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि आज बादल साहिब का जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। शिअद में इमरजेंसी के समय प्रकाश सिंह बादल लोकतंत्र की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खडे़ रहे।

    उन्होंने कहा कि मैं कई बार बादल साहब से मिला। जब भी मिला कुछ सीखने को मिला। मुश्किल समय में उनसे सुझाव लिए। दल दोनों के अलग थे, लेकिन उन्होंने वही सुझाव दिया जो मेरे दल के लिए भी सही था। इतनी पारदर्शिता के साथ सुझाव एक महापुरुष ही दे सकता है। रिकॉर्ड के आधार पर कह सकता हूं, नए पंजाब की नींव उन्हीं ने रखी। अमित शाह ने कहा कि सुखबीर बादल से बात हो रही थी, उन्होंने बताया हिंदू सिख एकता के लिए बादल साहब ने काम किया। बादल गांव में मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारा बादल साहब का बनाया हुआ है। आज भाईचारे का सरदार चला गया।

  • लूट की बड़ी वारदात ; कपूरथला में गन प्वाइंट पर सुनार से 35 लाख की नकदी और गहने लूटे

    लूट की बड़ी वारदात ; कपूरथला में गन प्वाइंट पर सुनार से 35 लाख की नकदी और गहने लूटे

     

    कपूरथला– कपूरथला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कार में सवार होकर परिवार समेत अमृतसर जा रहे सुनार से गन प्वाइंट पर 35 लाख रुपये की नकदी और गहने लूटने का मामला सामने आया है। वारदात नडाला-ढिलवां रोड के पास हुई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी-जांच, डीएसपी भुलत्थ के साथ थाना ढिलवां, थाना सुभानपुर, थाना भुलत्थ व थाना बेगोवाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे घटना की सच्चाई का पता चल सके, क्योंकि पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह है। पुलिस को दिए बयान में संतोख सिंह निवासी गली आवेवाली गेट भगतांवाला अमृतसर हाल निवासी जलालपुर होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चों के साथ कार (पीबी-07एपी-8182) में जलालपुर से वाया नडाला होकर ढिलवां रोड राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचा तो उसकी कार के आगे एक कार जा रही थी। उसकी पत्नी ने हाथ में पर्स पकड़ा हुआ था, जिसमें 35 लाख रुपये नकद थे। इसी दौरान आगे जा रही कार के चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। जिससे उन्हें भी कार रोकनी पड, जैसे ही उसने कार रोकी तो आगे वाली कार में से मुंह बांधे दो नौजवान उतरे। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। इन दोनों युवकों ने उसकी पत्नी से पर्स छीन लिया और गन प्वाइंट पर उसकी पत्नी की बालियां, अंगूठी व सोने के कड़े आदि उतरवा लिए। उसने बताया कि लुटेरे सारा सामान लूट कर ढिलवां की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरों की गाड़ी का नंबर पीबी-65एबी-2606 था।

  • जानिए किस जगह दिनदहाड़े सरकारी कांट्रेक्टर को गोलियों से भून डाला, हुई मौत

    जानिए किस जगह दिनदहाड़े सरकारी कांट्रेक्टर को गोलियों से भून डाला, हुई मौत

    पटियाला : पटियाला में गुरुवार को बड़ी वारदात घटित हुई। यहां सरकारी कांट्रेक्टर को एक मोटरसाइकिल सवार ने पांच गोलियां मारकर मार डाला। मृतक का नाम दर्शन सिंगला (55) है और वह सुनाम का रहने वाला था।

    दर्शन सिंगला की नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में एसएस सर्विस प्रोवाइडर नाम की कंपनी है। वह पीआरटीसी को ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर वरना कार में बेटे के साथ अपने दफ्तर पहुंचा। जैसे ही वह कार से उतरा, तो एक बाइक सवार ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दर्शन ने मैाके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया

  • किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

    किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

    बताया जा रहा है कि जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। यहां बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर पर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि यही हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हालांकि सेना की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत कैसी है। इसके लिए रेस्क्यू की टीमों को रवाना कर दिया गया है। हालांकि अभी तक उन अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

  • Jalandhar उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

    Jalandhar उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

     

    ब्यास : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की है।

    राघव चड्ढा ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

  • सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 2 आतंकवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

    सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 2 आतंकवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

     

    श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।

    सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

  • बड़ा सड़क हादसा; ट्रक से भिड़ी SUV, 2 बच्चों समेत 11 लोगों की हुई मौत- शादी समारोह में जा रहे थे सभी

    बड़ा सड़क हादसा; ट्रक से भिड़ी SUV, 2 बच्चों समेत 11 लोगों की हुई मौत- शादी समारोह में जा रहे थे सभी

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में 5 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना में हताहत लोग धमतरी जिले के सोरम-भटगांव गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। दुर्घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर पुरुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगतारा गांव के पास हुई।

    पुरुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले लोग कांकेर जिला के मरकटोला गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी उनकी एसयूवी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। बताया कि वाहन में सवार 10 लोगों की तत्काल मौत हो गई वहीं 1 बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वह अपना वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

    वहीं छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “अभी-अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 4 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ

    ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 4 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ

    ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 4 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ

    ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਦਰਜਨਾਂ ਬੀਬੀਆਂ- ਭਾਈ ਆਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ

    ਜਲੰਧਰ  – ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਦੀ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਉਸ ਵਕਤ ਹੋਰ ਮਜਬੂਤੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਉੱਤਰੀ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਹਲਕੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 4 ਵਿੱਚ ਬੀਬੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠਾਂ ਮਹਿਲਾ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ 20 ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਦਰਜਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।
    ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਦਿਨੇਸ਼ ਢੱਲ ਦੇ ਭਰਾ ਬੌਬੀ ਢੱਲ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਸੁਆਗਤ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਸਾਰੇ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹੀ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਲਈ ਜੀਰੋ ਟਾਲਰੈਂਸ ਦੀ ਨੀਤੀ ਰਾਹੀਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਸ ਦੀ ਨਵੀਂ ਕਿਰਨ ਜਗਾਈ ਹੈ। ਇਹੋ ਕਾਰਨ ਹੈ ਕਿ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਲੋਕ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਬੀਬੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 4 ਅਤੇ 5 ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਢੱਲ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਦਸਤਖਤ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਬਾਜੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਸਮੂਹ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਵੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਾਜਰ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਰੇਰੂ ਦੇ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਅੱਪਗਰੇਡ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਬੌਬੀ ਢੱਲ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦੁਆਇਆ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਤੋਂ ਬਾਦ ਗਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਏਜੰਡੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਜਨ ਜਨ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਢੱਲ ਭਰਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਮਰਪਿਤ ਹਨ।
    ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 5 ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਪਤੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਲੁਬਾਣਾ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਾਰਟੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਦੀ ਜਿੱਤ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਇੱਕ ਇੱਕ ਵੋਟ ਝਾੜੂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਉੱਪਰ ਪੋਲ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਪ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਜਾਵੇਦ , ਜੀਵਨ ਸ਼ਰਮਾਂ, ਮੈਡਮ ਮਨਦੀਪ ਨੋਤਾ, ਮਨੋਜ ਮਿਸ਼ਰਾ, ਤੇਜ ਪਰਤਾਪ, ਬਲਬੀਰ ਵਾਲੀਆ, ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਪਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸੰਕੁਤਲਾ, ਆਸ਼ਾ ਰਾਣੀ, ਬਲਬੀਰ ਕੌਰ, ਪਵਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀਪਾ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੇਕੇ, ਮਨਜੀਤ ਕਾਹਨਪੁਰੀ,ਮੈਡਮ ਸੋਨਾ, ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਫੌਜੀ, ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਗੁਰਮੀਤ ਕੌਰ,ਜਸਵਿੰਦਰ ਕੌਰ,ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • नकोदर स्थित डेरा बाबा मुरादशाह में आर्शीवाद लेने पहुंचे CM मान, गुरदास मान से मुलाकात..

    नकोदर स्थित डेरा बाबा मुरादशाह में आर्शीवाद लेने पहुंचे CM मान, गुरदास मान से मुलाकात..

     

     

    जालंधर उपचुनाव से पहले आज मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नकोदर स्थित डेरा बाबा मुरादशाह में पहुंचे और माथा टेका। डेरा बाबा मुरादशाह में भारी संगत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भगवंत मान का अभिवादन पंजाबी गायक गुरदास मान ने किया। मान के साथ जालंधर लोकसभा उपचुनाव सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू तथा पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर तथा पार्टी के अन्य नेता भी थे।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे पहले डेरे में पहुंचते ही बाबा मुरादशाह में नतमस्तक हुए और वहां कुछ समय बैठकर प्रसाद के रूप में चाय का सेवन किया। वहीं पंजाबी गायक गुरदास मान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को दौशाला पहनाकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए पिछले 1 वर्ष के दौरान ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय सबसे शांतमयी राज्य है और सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम व प्यार से रह रहे हैं।

    पंजाबियों के आपसी भाईचारे को कोई भी तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों को दी सभी गारंटियों को पूरा करेंगे। डेरा बाबा मुरादशाह में मुख्यमंत्री भगवंत मान को देख कर वहां दर्शनों के लिए आई संगत काफी प्रसन्न हुई और कई लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सैल्फियां भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गायक गुरदास मान कुछ समय बैठक कर बातचीत भी की। चूंकि गुरदास मान के भगवंत मान के साथ पुराने संबंध रहे हैं तथा इसलिए पुरानी यादों को ताजा किया।