Author: Sumesh Sharma

  • बड़ी वारदात; गैंगस्टर सुक्खा का गोलियां मारकर कत्ल

    बड़ी वारदात; गैंगस्टर सुक्खा का गोलियां मारकर कत्ल

     

    Major incident in Ludhiana, gangster Sukha shot dead

    लुधियाना -आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में यहां सोमवार को गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग में गैंगस्टर का साथी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात हैबोवाल इलाके के जोगिंद्र नगर में घटित हुई। सुक्खा बाड़ेवालिया अपने साथी रोहित के घर की छत पर बैठा हुआ था। उनके साथ बब्बू भी मौजूद था। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। रोहित और बब्बू ने बाड़ेवालिया पर गोलियां बरसा दीं। छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथापाई के दौरान सिर में गोली लगने से रोहित भी घायल हो गया। उसे DMC अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से बब्बू फरार है। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

  • अश्लील वीडियो मामले में लाल चंद कटारूचक्क की और बढ़ेंगी मुश्किलें, एसआईटी का गठन

    अश्लील वीडियो मामले में लाल चंद कटारूचक्क की और बढ़ेंगी मुश्किलें, एसआईटी का गठन

     

    चंडीगढ़ -कुछ दिनों से कथित अश्लील वीडियो मामले में घिरे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित एवं नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला की तरफ से हस्तक्षेप किए जाने के बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया गया है। एसआईटी की अगुवाई डीआईजी नरेंद्र भार्गव करेंगे जबकि डी हरीश कुमार एसएसपी गुरदासपुर और हरकमलप्रीत सिंह एसएसपी पठानकोट इस जांच टीम के मेंबर होंगे।

    लालचंद कटारूचक के खिलाफ अपराधिक शिकायत बीते दिनों पठानकोट निवासी केशव कुमार द्वारा दिल्ली जा कर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कमीशन को शिकायत दी गई थी द्य इसके पश्चात् यह मामला पंजाब से निकल कर दिल्ली तक पहुंच चुका था और उम्मीद जताई जा रही थी कि मामले में जल्द ही कुछ नया मोड़ आएगा । शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में जल्द ही कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस शिकायत के पश्चात पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के डीजीपी को करवाई करने के आदेश दिए गये थे तो अब इस मामले में जाँच टीम का गठन कर दिया गया है।

  • केंद्र सरकार ने दिया आदेश;अब सभी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो एक्टिव होना जरूरी करें आईसीईए, एमएआईटी

    केंद्र सरकार ने दिया आदेश;अब सभी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो एक्टिव होना जरूरी करें आईसीईए, एमएआईटी

     

    Central Government orders, make it mandatory for all mobile phones to have FM radio active ICEA, MAIT

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) और मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएआईटी) से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद के लिए एफएम रेडियो सभी मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो। आईटी मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जहां भी मोबाइल फोन इनबिल्ट एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या फीचर से लैस है, वह फीचर अक्षम या निष्क्रिय नहीं है, बल्कि मोबाइल फोन में सक्षम/सक्रिय रखा गया है। आगे, यह सलाह दी जाती है कि अगर एफएम रेडियो रिसीवर फंक्शन या सुविधा मोबाइल फोन में उपलब्ध नहीं है, तो इसे शामिल किया जा सकता है। मेइटवाई ने आईसीईए और एमएआईटी को बताया, उन्हें सभी मोबाइल फोन निर्माताओं/ब्रांडों के बीच प्राथमिकता पर सलाह प्रसारित करने के लिए कहा। इस कदम से लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में रेडियो सेवा के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
    आईटी मंत्रालय ने कहा कि पिछले 4-5 वर्षो के दौरान एफएम ट्यूनर सुविधा वाले मोबाइल फोन में भारी गिरावट आई है, जिससे न केवल गरीबों की मुफ्त एफएम रेडियो सेवा प्राप्त करने की क्षमता प्रभावित हुई है, बल्कि आपात स्थिति और आपदाओं के दौरान सरकार की प्रसार करने की क्षमता भी प्रभावित हुई है। मंत्रालय ने कहा, एफएम प्रसारण एक मजबूत और विश्वसनीय संचार प्रणाली है। एफएम स्टेशन स्थानीय अधिकारियों और प्राकृतिक आपदाओं (विनाशकारी स्थितियों में) के समय लोगों के बीच महत्वपूर्ण संचार लिंक के रूप में काम करते हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के अनुसार, आपातस्थिति और आपदा के समय में रेडियो प्रसारण प्रारंभिक चेतावनी देने और लोगों को जीवन बचाने के लिए सतर्क करने के सबसे शक्तिशाली और प्रभावी तरीकों में से एक है।

    इसके अलावा, आपदाओं के दौरान एफएम-सक्षम मोबाइल फोन (नियमित स्टैंडअलोन रेडियो सेट और कार रिसीवर के अलावा) के माध्यम से त्वरित, समय पर और विश्वसनीय संचार की आवश्यकता है, क्योंकि इससे कीमती जीवन, आजीविका को बचाया जा सकता है और आपदाओं से निपटने के लिए हमें बेहतर तरीके से तैयार भी किया जा सकता है। मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा, देश में एफएम ट्रांसमीटर और एफएम रेडियो के विशाल नेटवर्क की उपलब्धता ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • भीषण सड़क दुर्घटना:मुरादाबाद में डीसीएम और टाटा मैजिक के बीच हुई भयंकर टक्कर में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

     भीषण सड़क दुर्घटना:मुरादाबाद में डीसीएम और टाटा मैजिक के बीच हुई भयंकर टक्कर में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

     

    मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायल और मरने वाले अधिकतर लोग भोजपुर थाने के कोहरबाकू गांव के रहने वाले हैं।

    कोहरबाकू गांव के रहने वाले शब्बीर अहमद के बहनोई अंसारी हुसैन रामपुर की स्वार तहसील के खेमपुर गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी भांजी की शादी थी। शब्बीर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ वाहन से भात देने के लिए खेमपुर जा रहे थे। दलपतपुर-काशीपुर रोड पर दोपहर करीब डेढ़ बजे सामने से डीसीएम ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टाटा मैजिक खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे लोग और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला। आठ की बालिका बुशरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रबिया, आरिफा, हनीफा ने अस्पताल में दम तोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि टाटा मैजिक से लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। टाटा मैजिक में महिला और पुरुष समेत कुल 26 लोग सवार थे। जिला प्रशासन घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कर रहा है।

  • Blast; अमृतसर में दूसरे  दिन ही हुआ ब्लास्ट, गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ धमाका- जांच में जुटी पुलिस

    Blast; अमृतसर में दूसरे  दिन ही हुआ ब्लास्ट, गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ धमाका- जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसर : अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर 32 घंटों के बाद दोबारा से धमाका हो गया है। हालांकि सुबह का समय होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये धमाका सुबह 6.30 बजे हुआ है। इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आी थी।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुआ धमाका भी गोल्डन टेंपल के पास बताया जा रहा है। हालांकि इसकी इंटेनसिटी ज्यादा नहीं थी। लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया है।

    वहीं शनिवार देर रात हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। ऐसे मेंपोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके की आशंका जताई जा रही है।

    इसके अलावा स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट की चिमनी में भी धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें पंजाब पुलिस की बड़ी लापवाही भी सामने आर ही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया।पूरे इलाके को सील भी नहीं किया गया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई और ना इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया।

    धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत आ रही है।

  • आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, हालत और हुई खराब, विभिन्न सेक्टर में काम करने वाले लाखों लोगों की गई नौकरियां

    आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, हालत और हुई खराब, विभिन्न सेक्टर में काम करने वाले लाखों लोगों की गई नौकरियां

    कराची : इस वित्तीय वर्ष में औद्योगिक उत्पादन में भारी गिरावट के कारण पूरे पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था के औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। कच्चे माल के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध, विदेशी मुद्रा संकट और बढ़ती बिजली और गैस के बिलों के कारण बढ़ती लागत ने उत्पादन गतिविधियों को गंभीर रूप से बाधित किया है।

    डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कराची के चार औद्योगिक क्षेत्रों और देशव्यापी ऑटो वेंडिंग यूनिटों में, हितधारकों ने दावा किया कि 5 लाख से ज्यादा लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, सिंध सरकार के जनशक्ति श्रम मानव संसाधन निदेशालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि व्यवसायी आंकड़े बढ़ा-चढ़ा कर बता रहे हैं।

    डॉन रिपोर्ट के अनुसार, साइट (सिंध इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग एसोसिएट्स) एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष रियाजुद्दीन ने कहा, खाद्य क्षेत्र को छोड़कर, सिंध क्षेत्र में 5 लाख में से लगभग 100,000 लोगों ने उद्योगों की विभिन्न श्रेणियों में अपनी आजीविका खो दी है, मुख्य रूप से अक्टूबर 2022 से अब तक। रियाजुद्दीन ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों में 30-40 प्रतिशत की गिरावट आई है, कुछ उद्योग या तो बंद हो गए हैं या चालू वित्त वर्ष के दौरान अपनी एक शिफ्ट को निलंबित कर दिया है।

    अध्यक्ष ने आशंका जताई है कि मुझे लगता है कि 19.99 रुपये के बिजली शुल्क और 9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू गैस शुल्क को वापस लेने के बाद 50 फीसदी और उद्योग बंद हो जाएंगे।

    संघीय सरकार के विभाग, जैसे सिंध ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एसबीएस) और सिंध सरकार के विभिन्न विभाग उद्योगों से बेरोजगारी के आंकड़े मांगने के लिए जुलाई 2022 से एक्टिव हो गए हैं।

    व्यवसायी इन विभागों से किसी भी उत्पीड़न के डर से नौकरी के नुकसान का कोई भी डेटा देने से हिचक रहे हैं, जबकि सूचीबद्ध कंपनियां हर महीने अपने कर्मचारियों का डेटा पेश कर सकती हैं।

    नॉर्थ कराची एसोसिएशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (एनकेएटीआई) के अध्यक्ष फैसल मोइज खान ने कहा कि इस क्षेत्र में लगभग 5,000-6,000 छोटी और मध्यम आकार की यूनिटें हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत निर्यात-उन्मुख हैं, जो 5 से 6 मिलियन मजदूरों को काम के अवसर प्रदान करती हैं।

    डॉन रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिकूल आर्थिक स्थिति के बीच, लगभग 25 प्रतिशत उद्योगों ने अपनी यूनिटों को बंद कर दिया है, जिससे 100,000 से अधिक अनुबंधित कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं, जबकि 75 प्रतिशत उद्योगों ने अपना उत्पादन कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिंध में लगभग 30 से 50 प्रतिशत कपड़ा उद्योग आंशिक रूप से बंद हो गया है।

  • टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की LOC पर होगी तैनाती, राजनाथ सिंह ने दी फैसले को हरी झंडी

     टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की LOC पर होगी तैनाती, राजनाथ सिंह ने दी फैसले को हरी झंडी

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नियंत्रण रेखा यानी LOC पर टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि ये टेरिटोरियल आर्मी की महिलाएं अब यूनिट्स और नियुक्तियों की एक वाइडर रेंज में अपने पुरुष समकक्षों के समान शर्तों के तहत सेवा और प्रशिक्षण देंगी।

    टेरिटोरियल आर्मी ने 2019 से इकोलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट्स, टीए ऑयल सेक्टर यूनिट्स और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की कमीशनिंग शुरू की थी। इस अवधि के दौरान मिले अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    क्या है टेरिटोरियल आर्मी
    टेरिटोरियल आर्मी नियमित भारतीय सेना के बाद रक्षा की दूसरी पंक्ति है। यह कोई पेशा, व्यवसाय या रोजगार का सोर्स नहीं है। यह केवल उन लोगों के लिए है जो पहले से ही मुख्य सिविलियन प्रोफेशन में हैं। वास्तव में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के लिए एक सिविल प्रोफेशन में लाभकारी रोजगार या स्वरोजगार एक शर्त है। टेरिटोरियल आर्मी के वॉलिंटियर आमतौर पर हर साल कुछ दिनों के लिए वर्दी में सेवा करते हैं, ताकि वे सख्त जरूरत या राष्ट्रीय आपात स्थिति के समय राष्ट्रीय रक्षा के लिए हथियार उठा सकें।

  • दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     दिल दहलाने वाली वारदात; जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर की हत्या

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोपी पिता का साथ उसके भाई ने भी दिया। मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था। बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से पिता नाराज चल रहा था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों ने पुलिस को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की जानकारी दी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी।

    पुलिस ने बताया है कि थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी कि 7 मई को उनका भांजा घर पर आंगन में सो रहा था। सुबह 5 बजे सोते समय मेरे भांजे को 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि घटना को मृतक के पिता व भाई ने ही अंजाम दिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।

  • पर्ल कंपनी द्वारा लूट का शिकार लोगों के बड़ी खबर, मिलेगा सारा पैसा वापस, CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कही ये बात

    पर्ल कंपनी द्वारा लूट का शिकार लोगों के बड़ी खबर, मिलेगा सारा पैसा वापस, CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कही ये बात

     

    चंडीगढ़ : पर्ल कंपनी को लेकर CM पंजाब भगवंत मान ने कहा कि कंपनी ने लाखों लोगों के करोड़ों रुपए हड़पे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की पंजाब में काफी संपत्ति है। इस कारण राज्य सरकार सभी कानूनी तरीके से सभी परेशानियां दूर कर पर्ल कंपनी की संपत्ति को अपने कब्जे में लेगी। इस संबंध में CM मान ने ट्वीट कर जानकारी दी।

     

    CM मान ने कहा कि पर्ल कंपनी की संपत्ति को कब्जे में लेने के बाद लोगों का हड़पी गई पूरी रकम उन्हें वापस करने का रास्ता तलाशा जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने जल्द ही विस्तृत जानकारी देने की घोषणा की है।

  • नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में मची अफरा- तफरी, Air India के विमान में बिच्छू ने महिला को काटा

     नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में मची अफरा- तफरी, Air India के विमान में बिच्छू ने महिला को काटा

     

    नई दिल्ली : नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना से हड़कंप मच गया। विमान से मुंबई एयरपोर्ट पर संदेश भेजा गया कि डॉक्टर के साथ तैयार रहिए। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि घटना 23 अप्रैल 2023 की है। एयर इंडिया के अनुसार, एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी।

    एयर इंडिया ने कहा, हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया। विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई जिससे बिच्छू पाया गया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में एक फ्लाइट कार्गों में सांप घुस गया था। इससे पहले एक विमान में चिड़िया घुस गई थी।