सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 7 आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 7 आतंकी ढेर

 

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर तीन हमले किए, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा बलों ने भी 7 आतंकियों का मार गिराया। सेना ने शुक्रवार देर रात को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बृहस्पतिवार रात कई घंटे लंबी मुठभेड़ हुई।

सेना ने एक बयान में कहा कि हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन 3 जवानों की जान चली गई। इनमें से एक हमले में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बलों के आवास परिसर के पास खुद को विस्फोट में उड़ा लिया। बयान में कहा गया कि सेना अभी भी इलाके में उन आतंकवादियों की तलाश कर रही है, जो हमलों के बाद भाग निकले थे। हालांकि, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *