Author: Sumesh Sharma

  • जानें किस एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया , Indigo पायलटों के लाइसेंस किया गया सस्पेंड

    जानें किस एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया , Indigo पायलटों के लाइसेंस किया गया सस्पेंड

     

    नई दिल्ली : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था।

    इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि विमान को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं जून में, इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को मुंबई में उतरने का प्रयास करते समय चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

    चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण लखनऊ-मुंबई उड़ान 6ई-2441 को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप, विमान को उदयपुर की ओर पुनर्निर्देशित किया गया, जहां लैंडिंग के दौरान उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद फ्लाइट की उदयपुर में लैंडिंग की गई।

  • क्रिप्टो धोखाधड़ी केस में बड़ी कार्रवाही ; CBI ने छापेमारी में 1 करोड़ रूपए किये बरामद

    क्रिप्टो धोखाधड़ी केस में बड़ी कार्रवाही ; CBI ने छापेमारी में 1 करोड़ रूपए किये बरामद

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने क्रिप्टो धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में आरोपी के परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी साहिल पाल के ठिकानों से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। सीबीआई ने कहा कि क्रिप्टो धोखाधड़ी में शामिल दिल्ली स्थित आरोपी के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि आरोपी कनाडा के सरकारी अधिकारियों के रूप में अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

    अधिकारी ने कहा कि उनकी कार्यप्रणाली में बिना सोचे-समझे पीड़ितों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श प्रदान करना और फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी फंड ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करना शामिल था। गलत तरीके से अर्जित की गई इन क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों को बाद में कई क्रिप्टो वॉलेट के जरिए से भेजा गया, जो अंतत अपराधियों के अपने क्रिप्टो खातों में समाप्त हो गईं। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

  • 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा ) 26 जुलाई 2023 जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है।

    संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

    इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया।

    इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, रजत भारतवाज, लव कुमार, पूर्व एस. पी ट्रैफिक सुखदेव सिंह जी, रमेश शर्मा जी, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।

    संस्था के मुख्य सेवादार नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी – चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है।

    उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट – व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे ।

    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • शिमला में बादल फटने से इस क्षेत्र में हुई भारी तबाही, कई मकान बहे, सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान

    शिमला में बादल फटने से इस क्षेत्र में हुई भारी तबाही, कई मकान बहे, सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान

     

     

    शिमला : बारिश का कहर देशभर में जारी है। देश के कई राज्य अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, हिमाचल में भारी बारिश के बाद बादल फटने के मामले में भी सामने आ रहे है। इसी कड़ी में शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कई मकान बह गए और कई मकानों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जानकारी के अनुसार रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने के बाद बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। सेब के कई बगीचों में पानी भर गया है। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन मकानों व बगीचों को नुकसान हुआ है।

    सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने से तबाही हुई है। सरपारा गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

     

     

    मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर दुबे टोला में छापेमारी कर अर्पण दुबे को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि दुबे का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

    बताया जाता है कि अहमदाबाद साइबर पुलिस ने दुबे से पूछताछ की और उसे अदालत में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार की रात गुजरात रवाना हो गई। कांटी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुबे पर आरोप है कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में जन्मतिथि और अन्य डाटा के साथ उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया था।

    बताया जाता है कि गिरफ्तार अर्पण स्नातक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल से आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं।

  • भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़ी कार को कैंटर ने मारी जबरदस्त टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़ी कार को कैंटर ने मारी जबरदस्त टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

     

     

    बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बहादुरगढ़ के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी टोल प्लाजा के पास हुआ है। यहां कार के ड्राइवर ने शौच के लिए इंडिकेटर चलाकर कार को साइड में खड़ा किया था।

    इसी बीच पीछे से आए कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

    मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो लड़की शामिल हैं। महिला का नाम अंजली बताया जा रहा है। हादसे में घायल महिला व व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। कार सवार लोग पुष्कर, अजमेर और खाटू श्याम से दर्शन करके मेरठ की तरफ वापस लौट रहे थे।

  • नहीं रहे; मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा,आज सुबह डीएमसी में हुआ निधन,पंजाब के लोगों में दौड़ी शोक की लहर..

     नहीं रहे; मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा,आज सुबह डीएमसी में हुआ निधन,पंजाब के लोगों में दौड़ी शोक की लहर..

     

     

    लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि पिछले दिनों उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इससे पहले उनके मौत की अफवाह फैली थी पर बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था।

    कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें DMC शिफ्ट कर दिया गया था।

    अपने करियर में सुरिंदर शिंदा ने कई पॉपुलर गीत लिखे हैं, जिनके फैंस दीवाने हैं। उनके सबसे पॉपुलर गानों में ‘जट जियोना मोर’, ‘पुत्त जट्टन दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबीरो भाभी’ और ‘काहर सिंह दी मौत’ शामिल हैं।

     

     

  • 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    *20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर*

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) 25 जुलाई 2023 जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है।
    संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
    इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया।

    इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, महासचिव रामपाल वर्मा, डाक्टर सुरेश कुमार सेठी, सरवन शमां लाहौरिया, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।


    संस्था के कैशियर सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी – चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है।

    उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट – व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे ।

    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • संसद में चल रहे विपक्ष के गतिरोध खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा, बसपा और ओवैसी ने लिया अलग स्टैंड

    संसद में चल रहे विपक्ष के गतिरोध खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा, बसपा और ओवैसी ने लिया अलग स्टैंड

     

    नई दिल्ली : लोक सभा में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही। हालांकि लोक सभा में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बुलाई गई इस बैठक में बसपा और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने अन्य विपक्षी दलों से अलग हटकर स्टैंड लिया।

    लोक सभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई फ्लोर लीडर्स की बैठक में मणिपुर पर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। विपक्षी राजनीतिक दल अभी भी मणिपुर पर पीएम के बयान पर अड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, फ्लोर लीडर्स की बैठक में कई विपक्षी दलों ने इस पर भी आपत्ति जताई कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर पर संसद में बोलने की बजाए सदन के बाहर बयान क्यों दिया?

    बैठक में सरकार की तरफ से एक बार फिर यह स्पष्ट किया गया कि सदन में मणिपुर पर चर्चा का जवाब गृह मंत्री अमित शाह ही देंगे। हालांकि फ्लोर लीडर्स की इस बैठक में बसपा और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने अन्य विपक्षी दलों से अलग हटकर स्टैंड लेते हुए कहा कि मणिपुर पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और विपक्षी दलों को चर्चा का इस्तेमाल सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा करने के लिए करना चाहिए। बिरला ने दोनों पक्षों से बैठक में गतिरोध समाप्त करने की अपील की।

  • यमुना के उफान में बह कर आई डाल्फिन को मारकर पूरी बस्ती को खिलाया

    यमुना के उफान में बह कर आई डाल्फिन को मारकर पूरी बस्ती को खिलाया

     

     

    कौशांबी : यमुना नदी इन दिनों उफान पर है। इस दौरान नदी में कई ऐसी मछलियां भी देखी जा रही हैं, जो पहले दिखाई नहीं देती थीं। यमुना नदी में इन दिनों डॉल्फिन भी देखने को मिल रही हैं। इस बीच उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में चार मछुआरों पर 100 किलो की डॉल्फिन का शिकार कर उसे पकाकर खाने का आरोप है। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सोमवार को वन विभाग की टीम ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में चार लोग फरार बताए जा रहे हैं। पिपरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

    बताया जाता है कि नसीरपुर निवासी रंजीत उर्फ गोठई यमुना में शुक्रवार को साथियों के साथ नाव से शिकार कर रहा था। इसी दौरान उसे यमुना किनारे डॉल्फिन दिखी। रंजीत ने साथियों की मदद से डॉल्फिन को पकड़ लिया। डॉल्फिन लगभग एक क्विंटल की थी। मछुआरे उसे गांव लाए और काट डाला। गांव के लोगों को भी डॉल्फिन खाने के लिए दी गई। घाट से डॉल्फिन लाते समय किसी ने फोटो और वीडियो बना लिया था।

    फोटो और वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग के सेक्शन प्रभारी रवीन्द्र कुमार और वन दरोगा रामप्रकाश रावत के होश उड़ गए।। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वन विभाग की टीम नसीरपुर पहुंची। वायरल फोटो और वीडियो दिखाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि रंजीत उर्फ गोठई, राहुल निषाद और पुनऊ ने डॉल्फिन का शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने रंजीत को पकड़ लिया और पिपरी पुलिस के हवाले किया। सेक्शन प्रभारी और वन दरोगा की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    यमुना में नसीरपुर गांव के सामने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से डॉल्फिन मछली मछुआरों के हाथ लगी थी। मछली किनारे आ गई थी। यही कारण था कि आसानी से मछुआरों ने पकड़ लिया। इसका उन्‍होंने खूब जश्न मनाया था। जश्न मनाने के ही चक्कर में फोटो और वीडियो वायरल हुआ। मछुआरों ने खुद तो डॉल्फिन का मांस खाया ही अपने रिश्तेदारों को भी भिजवाया था।

    डॉल्फिन मछली मीठे पानी में रहती है। इस मछली को विलुप्त प्राय माना गया है, यही कारण है कि इसके संरक्षण के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। गंगा में डॉल्फिन को इसी उद्देश्य से छोड़ा गया था, ताकि संख्या में इजाफा हो। यमुना में यह मछली बहुत कम दिखती है। गंगा उफान पर है। गंगा में ऊफान आने पर डॉल्फिन यमुना में पहुंच जाती हैं। शुक्रवार को नसीरपुर गांव के सामने यमुना किनारे डॉल्फिन मछली पहुंची तो शिकारियों ने उसे पकड़ लिया। मछली पकड़ने के बाद मछुआरों ने खूब जश्न मनाया। पूरे उत्साह के साथ वे मछली की नुमाइश करते हुए गांव तक ले गए थे। तीन लोग कंधे पर लादकर ले गए थे। मछली लगभग एक कुंतल वजन की थी। मछली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे।

    मछली को काटने के बाद उसका मांस शिकारी रंजीत उर्फ गोठई और उसके साथियों ने आसपास के गांवों में रहने वाले रिश्तेदारों को भी भिजवाया था। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ी। संरक्षित जलीय जीव का शिकार होने के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लिया और केस दर्ज करया। इसके बाद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    डॉल्फिन मछलियों को दिखाई नहीं देता, लेकिन इनके सूंघने की क्षमता अधिक है। मीठे पानी में ही यह रहती है। सूंघने की क्षमता अधिक होने के कारण यह तुरंत खतरे को भांप लेती हैं। नसीरपुर में किनारे पर होने के कारण शिकारियों ने डॉल्फिन का शिकार कर लिया।

    डॉल्फिन मछली विलुप्त प्राय जीव की श्रेणी में है। यही कारण है कि इसके संरक्षण के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके शिकार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसका शिकार करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई होती है। यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में है। डॉल्फिन का शिकार करने वाले रंजीत व उसके साथियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ही कार्रवाई की जा रही है।

    सरकार ने डॉल्फिन की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उसको राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा दे रखा है। इसके अलावा नदियों में इनकी बाकायदा निगरानी होती है। साथ ही इनकी गणना भी होती रहती है।

    कौशांबी के डीएफओ आरएस यादव ने कहा कि यमुना में डॉल्फिन के शिकार के मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एक आरोपित पकड़ा गया है। अन्‍य आरोपितों की तलाश की जा रही है।