Author: Sumesh Sharma

  • टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

    टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

    टमाटर से भरा पूरा ट्रक लूट ले गया कपल, पीड़ित किसान ने रोते हुए बताई वारदात..

     

     

     बेंगलुरु में एक कपल को टमाटर लूटने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लूटे हुए टमाटर की कुल कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस इस डकैती में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

    Tomatoes Stolen News: पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु के आरएमसी यार्ड इलाके में एक कपल को ₹3.5 लाख के टमाटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बुधवार को हुई इस घटना में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु निवासी भास्कर और सिंधुजा के रूप में की है. बता दें कि भास्कर और सिंधुजा पति-पत्नी हैं. एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि अभी इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान रॉकी, कुमार और महेश के तौर पर की गई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना 8 जुलाई को तब हुई, जब टमाटरों से भरी एक लॉरी को देखकर बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. गाड़ी रुकवाने के लिए बदमाशों ने झूठे दुर्घटना का नाटक किया. इसके बाद किसान और गाड़ी चला रहे ड्राइवर के साथ बदमाशों ने मारपीट की. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने कथित नुकसान की भरपाई के बहाने किसान को लूट लिया. इसके बाद आरोपियों ने किसान को मालवाहक वाहन में अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया, बाद में उन दोनों को बीच रास्ते में जबरदस्ती छोड़ कर बदमाश आगे निकल गए. इस दौरान वे चोरी किए गए टमाटरों के साथ तमिलनाडु की ओर भाग गए.

    गाड़ी बदलकर भागे आरोपी

    पुलिस ने कहा कि टमाटर चुराने के बाद, आरोपियों ने चोरी की गाड़ी को बेंगलुरु के पीन्या के पास छोड़ दिया और इसके बाद अन्य गाड़ी में बैठकर नौ दो ग्याहर हो गए. आपको बता दें कि इन दिनों टमाटर के दाम आसमान पर हैं, कई जगहों पर टमाटर 110 रुपये किलो से लेकर 120 रुपये किलो तक बेचे जा रहे हैं. वहीं सरकार की पहल के बाद NAFED और NCCF के सेंटरों पर टमाटर के भाव 70 रुपये किलो तक हुए हैं. इससे पहले इन्हीं सेंटरों पर टमाटर का भाव 80 रुपये किलो था.

  • कश्मीर में कई जगह फटे बादल,भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल..

    कश्मीर में कई जगह फटे बादल,भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल..

     

     

    नई दिल्ली- कश्मीर घाटी में लगातार बारिशों होने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होते जा रहे हैं। वहीं, दूरदराज के कई इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने के कारण आम लोग भी चिंतित और डर के माहौल में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम का मिजाज अगर ऐसे ही बना रहा तो 2014 वाली विनाशकारी बाढ़ जैसे हालात दोबारा देखने को मिल सकते हैं। पिछली बार आई बाढ़ में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर डूब गई थी।

    रविवार सुबह सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के बटपोरा में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। हायहामा चौक में भारी बारिश के कारण पार्क में खड़ी गई गाड़ियां पानी के साथ बह गईं। जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने मौसम के मिजाज को देखकर केरन, करनाह, माछिल, बुदनामल, जुमगुंड, नौगाम, कुमकाडी जैसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बारिश के कारण नालों और नदियों के घाट पर भूस्खलन की संभावनाएं अधिक होती हैं, इसलिए ऐसे इलाकों में घूमने से एहतियात बरतने को भी कहा गया है।

    दिशा निर्देश के अनुसार जब तक मौसम के मिजाज में सुधार नहीं आता तब तक इन क्षेत्रों में आम जनता के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को जम्मू कश्मीर में हो रही बारिशों से कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। गनीमत की बात है कि कश्मीर में इन घटनाओं में ज्यादा नुकसान नहीं देखने को मिला है।

    मौसम विभाग के अनुमान आज आसमान बादलों से घिरा रहने के साथ-साथ हल्की बारिशों की संभावना हैं। विभाग द्वारा चेतावनी जताते हुए कहा गया हैं कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन, भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने और नदियों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

  • जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग हुई पूरी, केंद्र ने दी अनुमति

    जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग हुई पूरी, केंद्र ने दी अनुमति

     

     

    नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया को मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। देश के प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली का जामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था। गौरतलब है कि दिल्ली में स्थित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी तक में फिलहाल मेडिकल कॉलेज नहीं है।

    रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान जामिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने जामिया में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी है।

    वाइस चांसलर द्वारा की गई इस घोषणा के दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज न केवल दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी है, बल्कि यूपी और हरियाणा के आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी होगा।

    स्वतंत्रता संग्राम और असहयोग आंदोलन से जन्मी संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी स्थापना के 102 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी गौरवमयी यात्रा पूरी करने के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करना चाहता है। इसके लिए जामिया ने केंद्र सरकार से जामिया परिसर के भीतर ही एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

    जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कि जामिया में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने पर यहां एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल कोर्सेज भी शुरू हो सकेंगे।

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भी कुलपति ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति की सहायता मांगी थी। राष्ट्रपति से हुई इस मुलाकात से पहले भी विश्वविद्यालय केंद्र सरकार से मेडिकल कॉलेज के लिए मंजूरी देने की अपील कर चुका था।

    प्रो. अख्तर ने राष्ट्रपति से जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करने में मदद मांगी है। विश्वविद्यालय जनजातीय अध्ययन एवं विकास विभाग और जनजातीय छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित करना चाहता है और इसके लिए मदद की आवश्यकता है। शैक्षणिक कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में अतिरिक्त शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भी अनुरोध किया था।

  • युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना महत्वपूर्ण : सोम प्रकाश

     युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना महत्वपूर्ण : सोम प्रकाश

     

     

    मोहाली : वीडियो कांफैं्रसिंग के माध्यम से रोजगार मेला आज एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर 82ए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (एस.ए.एस. नगर), मोहाली, पंजाब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश थे। रोजग़ार मेला कार्यक्रमों की 7वीं लड़ी आज देश भर में 44 स्थानों पर आयोजित की गई, जिसे प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लॉन्च किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित किया और लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सभी नवनियुक्त व्यक्तियों को बधाई दी।
    देश भर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा, डाक, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन, कार्मिक और प्रशिक्षण और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल होंगे।
    इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सभा को संबोधित किया और व्यक्तिगत रूप से नव चयनित रंगरूटों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री का सपना था कि बड़े पैमाने पर युवाओं के रोजगार के लिए नए अवसर पैदा किए जाएं ताकि ये नई भर्तियां भारत को एक उज्ज्वल और आशाजनक भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा सकें और देश के विकास के लिए युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना महत्वपूर्ण है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन और सार्थक अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के प्रति उसके समर्पण को दर्शाती है। रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्रों का वितरण व्यक्तियों को सशक्त बनाने, संस्थानों को मजबूत करने और भारत के लिए समृद्ध भविष्य बनाने के सरकार के संकल्प को साबित करता है।

  • Shopping mall में पाइप फटने से भरा खौलता हुआ पानी, चपेट में आने से 4 की मौत

    Shopping mall में पाइप फटने से भरा खौलता हुआ पानी, चपेट में आने से 4 की मौत

     

    मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के एक शॉपिंग में मॉल में गर्म पानी का पाइप फटने से करीब चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार को हुआ। रूसी न्यूज एजेंसी तास ने मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के हवाले से बताया है कि इस हादसे में इस हादसे में तीन और लोगों की मौत हो गई है। मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी कि शॉपिंग मॉल में हुई त्रासदी ने तीन और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खौलते पानी का पाइप फटने से मॉल के एक हिस्से में गर्मी पानी भर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसनें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 10 लोगों के घायल होने की खबर है तो कुछ में घायलों की संख्या ज्यादा बताई गई है।

    वहीं 20 लोगों को फंसने की जानकारी सामने आई है। मॉस्को के एक चिकित्सा अधिकारी ने रूसी समाचार एजेंसी तास को बताया कि गर्म पानी का पाइप फटने के कारण कम से कम दस लोग जल गए। इनमें से नौ लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच समिति की प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने न्यूज एजेंसी को शनिवार को बताया कि रूसी जांच समिति अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, समूह ने चार लोगों की मौत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, बचाव दल ने मौके से चार शव बरामद किया है।

  • बाढ़ का कहर जारी: यमुना ने एक बार फिर से दिखाया रुद्ररूप;  पहुंची खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट पर गुजरात-महाराष्ट्र

    बाढ़ का कहर जारी: यमुना ने एक बार फिर से दिखाया रुद्ररूप;  पहुंची खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट पर गुजरात-महाराष्ट्र

     

     

    गांधीनगर : गुजरात में राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण हुई तबाही के कारण पोरबंदर और कच्छ से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों और 10 राज्य राजमार्गों को बंद कर दिया।

    गुजरात राहत आयुक्त आलोक पांडे ने एक बयान में कहा है कि अब तक, कुल 736 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और लगभग 358 लोगों को बचाया गया है। कुल मिलाकर 302 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 271 पंचायत सड़कें शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार देर रात गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) में एक समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा करने के लिए जूनागढ़ पहुंचने के प्रयासों के व्यर्थ साबित होने के बाद जिला प्रमुखों के साथ बातचीत की।

    भारी बारिश से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की कुल नौ टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें जूनागढ़ में बचाव और राहत अभियान चला रही हैं।

    मौसम विभाग के मुताबिक, कल दोपहर तक गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, कच्छ, पोरबंदर और दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी में भारी बारिश की संभावना है। आयुक्त ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और घर पर रहने का आग्रह किया है।

    इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र का भी बूरा हाल है, जहां मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ा दी है।

    मौसम विभाग ने अहमदाबाद सहित सौराष्ट्र, दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां कई इलाकों के लिए रेड तो कई में ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं दिल्‍ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है। सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ। यमुना का जलस्तर आज शाम 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

    दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है।

  • दिल्ली में एक बार फिर से  तबाही मचाएगी यमुना? हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी

    दिल्ली में एक बार फिर से  तबाही मचाएगी यमुना? हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी

    दिल्ली में एक बार फिर से  तबाही मचाएगी यमुना? हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी

     

    दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के बाद रविवार शाम तक यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

    दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी तक टला नहीं है. हथिनीकुंड बैराज से एक बार फिर से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की गई है. बैराज से छोड़ा गया पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचेगा ऐसे में यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने निचले इलाकों में मुनादी करना शुरू कर दिया है.

    शुक्रवार शाम जहां नदी का जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया था वहां, आज यानी शनिवार को दोपहर तीन बजे जलस्तर मामूली गिरावट के बाद 205.17 दर्ज किया गया है. हालांकि, देर शाम या फिर रात में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की गई है. कल यानी रविवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206.70 पहुंच सकता है. ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है. पिछले हफ्ते यमुना के पानी ने ही दिल्ली में भारी तबाही मचाई थी और लाल किला, दिल्ली सचिवालय, अक्षरधाम, मयूर बिहार समेत कई इलाके जलमग्न हो गए थे. अब जब यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे जा रहा था कि बैराज से पानी छोड़ दिया गया है.

    पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश दिल्ली के लिए बनी आफत

    दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यही वजह है कि हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में 24 घंटे से अधिक का समय लगता है.

    हिंडन नदी भी उफान पर

    उधर गाजियाबाद में हिंडन नदी भी उफान पर है. नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. स्थिति ऐसे हो गई है कि हिंडन नदी का पानी हिंडन बिहार, सिटी फॉरेस्टर कॉलोनी, कृष्णा गौशाला कॉलोनी और नंद ग्राम कॉलोनी इलाके में घुस गया है. यहां भी प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है.

  • भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

    भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

    भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

     

    बाल बाल बचे दीवार के सहारे दुकान लगाने वाले दुकानदार

    MBD WEB NEWS : (सुमेश शर्मा) जालंधर के प्रसिद्ध श्री सोढल मंदिर में दीवार गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आज सुबह से तेज बारिश और हवा के कारण सोढल मंदिर की बाहर वाली दीवार वहां लगे पेड़ के गिरने से धराशाही हो गई हालांकि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक हो गई जिसे जल्द ही खोल दिया गया।

     

    दीवार के चपेट में आई गाड़ी

     

  • तेरा तेरा हट्टी अब हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाएगी राहत सामग्री

    तेरा तेरा हट्टी अब हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाएगी राहत सामग्री


    हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से की मुलाकात

    MBD WEB NEWS : (सुमेश शर्मा) पिछले कुछ दिनों में मानसून के दौरान पूरे उत्तर भारत में तबाही का मंजर देखा जा रहा है| पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरयाणा और दिल्ली सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है| पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हजारों ही संस्थाएं और सरकार काम कर रही है| इसी कर्म में जालंधर की सामजिक संस्था तेरा तेरा हट्टी भी पंजाब के जिला जालंधर और कपूरथला में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है| लेकिन अब पंजाब में देखा जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में काफी राहत सामग्री पहुंच चुकी है| जिसके बाद तेरा तेरा हट्टी के प्रबंधको ने फैसला लिया कि क्यों ना हमारे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए|

    इसी सिलसिले में शुक्रवार को तेरा तेरा हड्डी के सदस्य तरविंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह कारवां, परमजीत सिंह रंगपुरी, अमरप्रीत सिंह और अरविंदर सिंह ऊना में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले और उनसे राहत सामग्री बांटने की बात की| जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है| फिर भी अगर आप सेवा करना ही चाहते है तो आप मंडी और कुल्लू-मनाली की तरफ जहाँ ज्यादा प्रभावित लोग हैं, वहां पर राहत सामग्री पहुंचा सकते है|

    इस मुलाकत के बाद तेरा तेरा हट्टी के सेवादार गुरदीप सिंह कारवां और अमरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से हुई मुलाकात के बाद हमने फैसला लिया है की उनकी संस्था मंडी के गुरुद्वारा साहिब में राहत सामग्री पहुंचाएगी|

     

     

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र..

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र..

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र करते हुए एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रोजगार मेले के मुहिम के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, भारत उन देशों में से है, जिनका बैंकिंग क्षेत्र सबसे मजबूत माना जाता है।

    उन्होंने फोन बैंकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 9 साल पहले ये फ़ोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं था। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवा दिया करते थे जो लोन कभी भी चुकाया नहीं जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था और इन घोटालों ने देश के बैंकिंग क्षेत्र की कमर तोड़ दी थी।

    उन्होंने 2014 के बाद बैकिंग क्षेत्र को फिर से मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत करने, व्यावसायिकता पर जोर देने और छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में तब्दील करने से बड़ा बदलाव आया है। घाटे और एनपीए के लिए जाने जाने वाले बैंकों की चर्चा आज उनके रिकॉर्ड लाभ के लिए की जा रही है।

    आजादी के अमृत काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगले 25 साल नई भर्तियों और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने जा रहा है।