Author: Sumesh Sharma

  • घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्कर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, दो आतंकी गिरफ्तार

     घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्कर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, दो आतंकी गिरफ्तार

     

     

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर के रामगढ़ इलाके में आज तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया है।
    बीएसएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया, जब वह रामगढ़ सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने की प्रयास कर रहा था।

    उन्होंने बताया कि इलाके की शुरुआती तलाशी के दौरान तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थ (करीब चार किलोग्राम) के के चार पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इसी कड़ी में बारामूला जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादी सहयोगियों की पहचान दयाम मजीद खान और उबैर तारिक के रूप में हुई है। दोनों को क्रीरी बारामूला में एक विशिष्ट वारंट पर गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “चक टप्पर क्रीरी में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना पर पुलिस और 29 आरआर के संयुक्त बलों ने बस स्टॉप पर एक एमवीसीपी (मोबाइल वाहन चेक पोस्ट) लगाया। चक टपर से मेन रोड क्रेरी की ओर आ रहे दो संदिग्ध लोगों ने संयुक्त नाका पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाबलों ने चतुराई से उन्हें पकड़ लिया।”

  • विपक्ष को तल्ख तरीके से बोले PM मोदी, कहा नाम रखने से कुछ नहीं होता, ईस्ट इंडिया और इंडियन मुजाहिदीन में भी है ‘INDIA

    विपक्ष को तल्ख तरीके से बोले PM मोदी, कहा नाम रखने से कुछ नहीं होता, ईस्ट इंडिया और इंडियन मुजाहिदीन में भी है ‘INDIA

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया’ नाम को लेकर विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा है कि आतंकी संगठनों में भी इंडिया नाम रखा है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया नाम का भी अजीब संयोग है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस तो अंग्रेजों ने बनाया था। इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना आतंकवादियों ने की थी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों में भी इंडिया लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष तो उन्होंने आज तक नहीं देखा।

    उन्होंने पूरे देश के गांवों से मिट्टी लाकर दिल्ली में एक अमृत वन बनाने की बात भी बैठक में कही। बैठक में प्रध मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

  • प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का चल रहा था खेल, कुछ इस तरह से खुल गई पोल; 7 गिरफ्तार

    प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का चल रहा था खेल, कुछ इस तरह से खुल गई पोल; 7 गिरफ्तार

     

     

    भोले-भाले लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाया जाता था. इन लोगों से बोला जाता था कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद सभी समस्याओं से निजात मिला जाएगी.

     

    देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसको लेकर अब सरकार भी काफी सख्त कदम ऐसे लोगों के खिलाफ उठा रही है. ऐसा ही मामला एक दिन पूर्व जमानिया तहसील के बड़ेसर गांव में आया है. जब एक प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल ईसाई मिशनरियों के द्वारा किया जा रहा था. जिसकी जानकारी क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ली. प्रार्थना सभा की जानकारी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद की. साथ ही 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

    जमानिया कोतवाली के अंतर्गत बरेसर गांव में साल 2012 से ही ईसाई मिशनरियों द्वारा भोले-भाले लोगों को धर्म और छोटी-मोटी समस्याओं को प्रार्थना सभा के माध्यम से निजात दिलाने का लगातार काम किया जाता रहा है. इसके चलते इनके प्रार्थना सभा में सैकड़ों लोगों की लगातार भीड़ होती जा रही है. इसकी जानकारी क्षत्रिय महासभा के लोगों को हुई तो यह लोग पहले बताए गए लोकेशन पर पहुंचे.

    लोगों को दिया जा रहा था आर्थिक प्रलोभन

    क्षत्रिय महासभा के लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए. फिर वहां का पूरा खेल देखा कि कैसे प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को हिंदू धर्म को लेकर अनाप शनाप बोला जा रहा है. इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की बात कही जा रही है. साथ ही इस प्रार्थना सभा में उन्हें आर्थिक रूप से प्रलोभन भी देने का कार्य किया जा रहा था.

    ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री बरामद

    इसके बाद क्षत्रिय महासभा के लोगों ने इसकी जानकारी जमानिया कोतवाली पुलिस को दी. जमानिया कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तो वहां भारी मात्रा में बाइबिल और अन्य प्रचार सामग्री बरामद की गई. साथ ही साथ मौके से प्रार्थना सभा को भी पुलिस ने होते हुए पाया. इसके बाद इन लोगों ने वहां से कई लोगों को गिरफ्तार कोतवाली लाई. जांच के उपरांत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई.

    पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

    इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जमानिया कोतवाली अंतर्गत ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्म परिवर्तन का काम किया जा रहा था. इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची है. वहां से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही प्रचार सामग्री भी बरामद कि गई. उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत धर्म परिवर्तन सभा से पीड़ित व्यक्ति ने दी थी. जो पूर्व में इनके झांसे में आकर इनके प्रार्थना सभा में शामिल हुआ था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के मामले पिछले काफी दिनों से संचालित किए जा रहे थे.

     

  • सिजेरियन सेक्शन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची

     सिजेरियन सेक्शन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची

     

     
     0 

    तिरुवनंतपुरम : सोमवार को एक पुलिस जांच रिपोर्ट ने हर्षिना के दावे की पुष्टि की कि उसके पेट में मिली कैंची साल 2017 में सिजेरियन सेक्शन के दौरान कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने छोड़ दी थी।

    हर्षिना ने आज सुबह विशेष पुलिस जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद कहा, ”चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा पहले की गई जांच में डॉक्टरों की ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया गया था। उनके लगातार विरोध के बाद पुलिस जांच शुरू की गई। मुझे खुशी है कि आखिरकार सच्चाई सामने आ गई है क्योंकि जब मैंने 2017 में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गड़बड़ी के बारे में बताया था, तो इसे अस्वीकार कर दिया गया था। मैं तब तक लड़ूंगी जब तक मुझे पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता।”

    रिपोर्ट में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग स्टाफ को इस बड़ी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो इस चिकित्सीय लापरवाही पर भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई पर फैसला करेगा।

    पिछले कई महीनों से, हर्षिना विरोध कर रही थी, और मार्च में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था। वीना जॉर्ज ने हर्षिना को कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने फिर से विरोध शुरू कर दिया।

    हर्षिना ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब मैं इसका इंतजार करूंगी क्योंकि सच्चाई सामने आ गई है। मुझे न्याय चाहिए। इस साल की शुरुआत में जब एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह दर्शाता हो कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके पेट में कैंची छोड़ दी थी, तो वह इससे बहुत परेशान हो गई थी।

    महिला को परेशानी तब शुरू हुई जब वह 30 नवंबर 2017 को अपनी तीसरी डिलीवरी के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल गई, तभी यह गड़बड़ी हुई। उसे अपने पेट में बार-बार होने वाले दर्द का अनुभव याद आया, और कई परामर्शों और जांचों के बावजूद, दर्द कम नहीं हुआ।

    अंततः, एक रेडियोलॉजिकल जांच से पता चला कि उसके पेट में कैंची मौजूद है। संयोग से, पिछले साल अक्टूबर में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के बाद उसे निकाल दिया गया।

  • हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

    हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

     

     

     

    फिल्लाैर -लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से सोमवार को साढ़े 23 लाख रुपए लूट लिए गए। हथियारबंद लुटेरों ने कैशियर सुधाकर की कार घेर ली और हथियारों के दम पर उसे डराना शुरू कर दिया। सुधाकर ने खुद को कार में लाक कर लिया लेकिन लुटेरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और कैश वाला बैग लूट ले गए।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर सुधाकर रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में कैश जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में फिल्लौर की तरफ निकले। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सुधाकर पैसे लेकर अपने ड्राइवर के साथ निकले, लुटेरों ने पीछा शुरू कर दिया। लुटेरे ब्रिजा गाड़ी में आए थे। फिल्लौर में पुलिस नाका क्रॉस करने के बाद उन्होंने कैशियर सुधाकर की गाड़ी को घेर लिया।

  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से सस्पेंड

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से सस्पेंड

     

     

    नई दिल्ली-मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। संजय सिंह को बार-बार सभापति के आदेश की अवेहलना करने के कारण सस्‍पेंड किया गया है। संजय सिंह का यह निलंबन ऐसे समय में हुआ है, जब दिल्ली में नौकरशाहों पर नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं.।

    भोजनावकाश के बाद स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर उप सभापति हरिवंश ने सदन में डटे श्री सिंह से बाहर जाने की अपील करते हुये कहा कि नियम के अनुसार उन्हें सदन के बाहर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ मेरा आग्रह है कि श्री संजय सिंह सदन से बाहर चले जाऐं जिससे सदन की कार्यवाही चल सके। ”हालांकि संजय सिंह के इसके बावजूद सदन में डटे रहने के कारण हरिवंश ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने पर भी इसी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र में लगातार तीसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका। इससे पहले सदन की कार्यवाही मणिपुर, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर 11 बजे,12 बजे और निलंबन पर दो बजे स्थगित की गयी थी। पहले स्थगन के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को अनुचित आचरण के कारण सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित कर दिया। भोजनावकाश के उपरांत सदन की कार्यवाही शुरु होने पर संजय सिंह सदन में मौजूद थे।

  • Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     Police ACP के सिर पर हुआ खून सवार, पत्नी और भतीजे की गोली मारकर उतारा मौत के घाट , खुद को भी किया शूट

     

     

    पुणे : यहां रविवार देर रात अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद एसीपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह वारदात करीब 3.30 बजे घटित हुई। भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे।

    भरत गायकवाड़ अमरावती शहर के राजापेठ डिविजन के एसीपी थे। हाल ही में उनका सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से प्रमोशन हुआ था और वे एसीपी बने थे। उनकी पोस्टिंग अमरावती में हुई थी। उन्होंने सुबह रिवॉल्वर से पहले पत्नी मोनी गायकवाड़ को गोली मार दी, जिनकी उम्र 44 साल थी। आवाज सुनकर 35 वर्षीय भतीजा दीपक गायकवाड़ ऊपर कमरे में पहुचे। दीपक को देखते ही उन्होंने उसे भी गोली मार दी। हालांकि, सास और बेटे सुहास गायकवाड़ को दरवाजे से धक्के देकर दरवाजा बंद कर दिया। फिर खुद के सिर में गोली मार ली और उनकी भी मौत हो गई।

  • सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वेक्षण पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वेक्षण पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा

     

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले वाराणसी अदालत के निर्देश को बुधवार शाम पांच बजे तक लागू नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपील के लिए अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी को कुछ समय दिया जाना चाहिए।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने मस्जिद प्रबंधन समिति को वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा पारित आदेश को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जाने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत ने उपरोक्त निर्देश यह देखने के बाद दिया कि जिला अदालत का आदेश 21 जुलाई शाम 4.30 बजे सुनाया गया था। एएसआई की एक टीम सोमवार को सर्वेक्षण करने के लिए मस्जिद पहुंची थी।

  • केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा दिया तोहफा, PF पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान, अब नौकरीपेशा लोगों को इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

    केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा दिया तोहफा, PF पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान, अब नौकरीपेशा लोगों को इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ईपीएफ खाताधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल वित्त मंत्रालय की ओर से EPFO Interest Rate का ऐलान करते हुए 8.15% की ब्‍याज दर कर दिया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक सर्कुलर में कहा गया क‍ि भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है।

    बता दें कि ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर बढ़ाई हैं। अब कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया जाएगा। बता दें कि वित्तवर्ष 21-22 के लिए यह दर 8.10 प्रतिशत थी। इसके पहले मार्च में अपनी दो दिन की बैठक में ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 2022-23 के कर्मचारी के भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की बढ़ोतरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, जिसे आज मंजूर कर लिया गया है। अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में डाल दी जाएगी।

    ईपीएफओ मार्च, 2022 में 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ सब्सक्राइबर्स के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ले आया था। यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत हुआ करती थी। 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। आपको बता दें कि मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था. 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी।

  • बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

     

     

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घटना टप्पल की है। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे युवकों को पीछे से आ रही बस ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण और कार सवार सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

    दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों को रौंद दिया। ये घटना सोमवार सुबह करीब 4:10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइन स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार में सवार बच्चा समेत तीन लोग बुरी तरह से चीख-चिल्ला रहे थे।

    इस दौरान वहां से 4 युवक जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बाइक से जा रहे थे। कार सवारों की चीखने की आवाज सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आर रही वोल्वो बस ने कार सहित इन सभी युवकों को रौंद दिया। हादसे में कार में सवार एक महिला और पुरुष के साथ 2 और लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।