बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे युवकों को बस ने रौंदा; 4 की दर्दनाक मौत

 

 

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घटना टप्पल की है। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे युवकों को पीछे से आ रही बस ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण और कार सवार सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों को रौंद दिया। ये घटना सोमवार सुबह करीब 4:10 बजे की है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइन स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार हादसे की शिकार हो गई। कार में सवार बच्चा समेत तीन लोग बुरी तरह से चीख-चिल्ला रहे थे।

इस दौरान वहां से 4 युवक जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए बाइक से जा रहे थे। कार सवारों की चीखने की आवाज सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आर रही वोल्वो बस ने कार सहित इन सभी युवकों को रौंद दिया। हादसे में कार में सवार एक महिला और पुरुष के साथ 2 और लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *