जानें किस एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया , Indigo पायलटों के लाइसेंस किया गया सस्पेंड

जानें किस एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया , Indigo पायलटों के लाइसेंस किया गया सस्पेंड

 

नई दिल्ली : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था।

इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि विमान को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं जून में, इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को मुंबई में उतरने का प्रयास करते समय चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण लखनऊ-मुंबई उड़ान 6ई-2441 को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप, विमान को उदयपुर की ओर पुनर्निर्देशित किया गया, जहां लैंडिंग के दौरान उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद फ्लाइट की उदयपुर में लैंडिंग की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *