शिमला में बादल फटने से इस क्षेत्र में हुई भारी तबाही, कई मकान बहे, सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान

शिमला में बादल फटने से इस क्षेत्र में हुई भारी तबाही, कई मकान बहे, सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान

 

 

शिमला : बारिश का कहर देशभर में जारी है। देश के कई राज्य अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, हिमाचल में भारी बारिश के बाद बादल फटने के मामले में भी सामने आ रहे है। इसी कड़ी में शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कई मकान बह गए और कई मकानों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने के बाद बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। सेब के कई बगीचों में पानी भर गया है। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन मकानों व बगीचों को नुकसान हुआ है।

सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने से तबाही हुई है। सरपारा गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *