भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़ी कार को कैंटर ने मारी जबरदस्त टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़ी कार को कैंटर ने मारी जबरदस्त टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

 

 

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बहादुरगढ़ के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी टोल प्लाजा के पास हुआ है। यहां कार के ड्राइवर ने शौच के लिए इंडिकेटर चलाकर कार को साइड में खड़ा किया था।

इसी बीच पीछे से आए कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो लड़की शामिल हैं। महिला का नाम अंजली बताया जा रहा है। हादसे में घायल महिला व व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। कार सवार लोग पुष्कर, अजमेर और खाटू श्याम से दर्शन करके मेरठ की तरफ वापस लौट रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *