Tag: हालत गंभीर

  • Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

    You are currently viewing Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

    Kabaddi player, attacked, by armed youth, in Jalandhar, condition critical

    Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते नकोदर के गांव नूरपुर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब बाईक सवार अज्ञात युवकों द्वारा एक कबड्डी खिलाड़ी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सिमरनदीप सिंह सिम्मा (24) के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा (24) निवासी गांव नूरपुर (नकोदर) जो देर शाम अपने गांव के स्कूल मैदान से प्रैक्टिस कर वापस घर जा रहा था, तभी रास्ते में 4 मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल दिया। गांव वासियों ने गंभीर रूप से घायल कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वहीं कबड्डी खिलाड़ी पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ा हादसा; शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

    बड़ा हादसा; शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

     

    राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 18 बच्चे झुलस गए. सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं.

     

    कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर.

    राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शिव बारात निकालते समय करंट लगने से 18 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. तुरंत सभी घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में करवाया गया है. घायलों का हालचाल जानने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

    जानकारी के मुताबिक, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 18 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

    बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे. इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया. जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था. इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला.

    घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि फिलहाल 18 बच्चे घायल हुए हैं. लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है. जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई तक कर डाली. दरअसल, हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बच्चे अकेले ही पहुंच गए थे.

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे. इस बीच घायल बच्चों के परिजनों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे हॉस्पिटल पहुंचे और यहां आयोजकों की पिटाई कर डाली.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक बच्चा 70 और दूसरा 50 प्रतिशत तक झुलसा है. बाकी बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं. सभी की उम्र 9 से 16 साल के बीच की है. स्थानीय लोगों का कहना है आयोजकों की लापरवाही से ऐसा हुआ. उन्हें बच्चों पर ध्यान देना चाहिए था.

    उधर, घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा स्पीकर हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल-चाल चाना. घटना पर दुख जताते हुए स्पीकर ने कहा कि वे इस घटना की जांच करवाएंगे. जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है उन्हें अगर बड़े से बड़े अस्पताल में भी रेफर करने की जरूरत होगी तो जरूर रेफर करेंगे. फिलहाल यहां पर भी बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा है.

  • पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

    पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

     

     

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाराज रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। वारदात को उनके नौकर ने ही अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रात को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया है।

    वहीं पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व 2 नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। उधर, मामले को लेकर बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

    भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार फोन किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
    थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

  • जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    Deadly attack on an elderly couple in this area of ​​Jalandhar, bricks rained, the condition is serious

    जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

     

     जालंधर : महानगर के अधीन आते गांधी नगर में एक बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग दंपति पर ईंटों की बरसात कर दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    इस संबंधी जानकारी देती पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। पीड़िता ने अपनी बहु पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बहु ही उनके साथ मारपीट कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बहु के भाई ही कई बार घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पहले भी बहु के भाई कई बार उनपर हमला कर चुके हैं। आज भी बहु के भाई उसके घर आए और घर आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते कहा कि वह अपनी बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते हैं तथा आज भी उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    Sarpanch’s son shot with bullets in Amritsar, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव बल्लड़वाल में उस वक्त दहशत फैल गई, जब बीती रात गांव के सरंपच के बेटे पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र सरपंच पुनन सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल के रूप में हुई है।

    वारदात की जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्‌टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

    वहीं घायल के पिता सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास हुई है। अभी परिवार व घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

    You are currently viewing फरीदकोट में चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

    Theft accused in Faridkot hanged himself in the police station with a bandage tied in his hand, condition critical

     चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

     

    • फरीदकोटः जिले के सिटी थाने में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी ने वीरवार सुबह थाने में ही फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आनन-फानन में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी युवक ने हाथ में लगी पट्टी की मदद से ग्रिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बता दें कि युवक को एक जज के घर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑफिसर कॉलोनी में एक जज के घर हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और जांच के बाद स्थानक आरा कॉलोनी निवासी चंदा सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। आरोपी के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है, लेकिन आरोपी ने आज सुबह हवालात में अपने हाथ से पट्टी की मदद से ग्रिल के साथ लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    वारदात का पता चलते ही पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

    During the bandh in Jalandhar, after entering the school, he attacked the principal and cut his ear and throat, the condition is critical.

    जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

     

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं, आए दिन अपराधी पुलिस के सामने वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को जालंधर में बंद के दौरान कुछ युवकों ने स्कूल में दाखिल होकर प्रिंसिपल प र जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में प्रिंसिपल का एक काट तथा गले पर गहरे घाव हैं। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पंजाब बंद के दौरान शहर के आबादपुरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल एसआर कटारिया तथा एक काम करने वाली महिला स्कूल में मौजूद थे। जिस वक्त प्रिंसिपल पर हमला हुआ, उस वक्त महिला बाहर कुछ काम कर रही थी। जब उसने प्रिंसिपल को घायल ‘हालत में देखा तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। घायल प्रिंसिपल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में प्रिंसिपल पर हमला इतना खतरनाक था कि उनका कान तक कट गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा अभी तक घायल प्रिंसिपल के बयान नहीं लिए जा सके हैं, क्योंकि डाक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट करार दिया है।

  • मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

    You are currently viewing मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

    Dogs scratched child going to buy vegetables with mother, condition critical

    मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

     

    • लुधियानाः महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया, जब एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ बाजार से सब्जी लेने के लिए गया था, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना में बच्चों की आंख सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना देर रात ढोलेवाल पुल के नीचे की बताई जा रही है।

    मामले की जानकारी देती बच्चे की मां महिला पिंकी ने बताया कि वह विजयनगर में रहती है और फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार की देर शाम काम से घर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने नौ वर्षीय बच्चे संजीत को साथ में लेकर ढोलेवाल के इलाके में सब्जी लेने गई। जहां से वापस लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे आवारा कुत्तों ने उसके बेटे को घेरकर बुरी तरह से नोच डाला।

    घटना में बच्चों की आंख, सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौर हो कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। बड़ी दिन बड़ी संख्या में कुत्ते के नोचे जाने के मामले सिविल अस्पताल में आ रहे हैं। निगम की ओर से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

  • अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    You are currently viewing अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

    अब गैंगस्टरों ने फगवाड़ा में व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें

     

     

    जालंधरः पंजाब में बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं पुलिस इन अपराधियों पर पुरी तरह से नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बीते दिनों नकोदर में गैंगस्टरों द्वारा एक व्यापारी और उसके गनमैन की हुई हत्या के बाद अब फगवाड़ा में एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कोर्ट में केस चल रहा था जिसे वापस लेने के लिए गैंगस्टर लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। घायल की पहचान सतपाल निवासी पाशटा के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल का केस गांव पाशटा के ही कुछ व्यक्तियों के साथ चल रहा है, जिसके बाद वह लगातार उसे केस वापस लेने की धमकियां दे रहे थे। शुक्रवार सुबह सतपाल को किसी ने फोन करके लकड़ के उच्चे के पास बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो तीन नौजवानों ने उसे केस वापस लेने के लिए कहा, उसके इंकार करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों न घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है।

    वहीं सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    Deadly attack on nephew of Congress councilor in Jalandhar, hospitalized, condition critical

    जालंधर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते वार्ड 37 में बुधवार सुबह की कांग्रेस पार्षद के भतीजे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार युवक पर हमला करने वाले उनके पड़ोसी ही बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार अनुसार वॉर्ड नं. 37 की कांग्रेसी पार्षद कमलेश ग्रोवर के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर के चचेरे भाई राहुल ग्रोवर का रात को किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया था। इसके बाद सुबह कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने राहुल पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर गहरी चोट लगी और वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।