Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

You are currently viewing Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

Kabaddi player, attacked, by armed youth, in Jalandhar, condition critical

Jalandhar में Kabaddi player पर हथियारबंद युवकों ने किया Attack, हालत गंभीर

 

जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते नकोदर के गांव नूरपुर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब बाईक सवार अज्ञात युवकों द्वारा एक कबड्डी खिलाड़ी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सिमरनदीप सिंह सिम्मा (24) के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा (24) निवासी गांव नूरपुर (नकोदर) जो देर शाम अपने गांव के स्कूल मैदान से प्रैक्टिस कर वापस घर जा रहा था, तभी रास्ते में 4 मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल दिया। गांव वासियों ने गंभीर रूप से घायल कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं कबड्डी खिलाड़ी पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *