Tag: हालत गंभीर

  • अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    In Amritsar, a dozen youths brazenly beat the youth with teether and iron rod, fired in the air, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसर: महानगर में लगातार कानून व्वस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं लोगों में भी दहशत पाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जाते-जाते हवाई फायर भी किये। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना नशे के लिए बदनाम हो चुके अमृतसर के मकबूलपुरा एरिया की है। रात के समय 18 साल का रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था। पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था। वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया। वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता। कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है। अन्य को वे नहीं जानते। तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • मोगा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, तीन युवकों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर 25 फीट नीचे फेंका, हालत गंभीर

    You are currently viewing मोगा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, तीन युवकों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर 25 फीट नीचे फेंका, हालत गंभीर

    Shocking incident in Moga, three youths tried to rape a girl student, threw 25 feet down on protest, condition critical

    मोगा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, तीन युवकों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर 25 फीट नीचे फेंका, हालत गंभीर

     

    मोगाः मोगा में मंगलवार को उस वक्त एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब तीन युवकों ने एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपियों युवतों ने उसकी पिटाई की और जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद आरोपी युवकों ने छात्रा को 25 फीट ऊपर से धक्का दे दिया जिससे छात्रा के दोनों टांगें टूट गई हैं, और उसके जबड़ा भी टूट गया है। लोगों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी अनुसार ट्यूशन से घर लौट रही 12वीं की छात्रा के साथ गोधेवाला में बने स्पोर्ट्स स्टेडियम में ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, उसके साथ गाली गलौज की, उसकी वीडियो बनाई। छात्रा ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचाया तो पहले तो एक युवक ने उसके मुंह पर ईंट का प्रहार किया, बाद में उसे 25 फीट ऊपर स्टेडियम की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। छात्रा नीचे पक्के फर्श पर जा गिरी, जिससे उसकी दोनों टांगें टूटने के साथ ही जबड़ा टूट गया। उसे गंभीर हालत में डीएमसी में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ खिलाफ जानलेवा हमला करने, दुष्कर्म आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जतिन कंडा शहर के एक प्रमुख सर्राफ का बेटा बताया जा रहा है।

  • अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    You are currently viewing अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    ASI shot himself with his revolver in Amritsar, condition critical

    अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

     

    अमृतसरः महानगर में थाना छेरहटा के अंतर्गत आते क्षेत्र जापानी मिल निवासी पीसीआर पुलिसकर्मी एएसआई जसवंत सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन माह पहले उसकी पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसका बेटा कनाडा में रहता है।

    रविवार सुबह वह थाने से घर खाना खाने के लिए गया था और उसने गुरुद्वारा साहब में भी माथा टेका था। इसके बाद जब वह थाने पर लौटा तो उसने अपनी कारबाइन से खुद को सिर में गोली मार ली। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब सभी ने गोली की आवाज सुनी तो वह उस ओर भागे। जहां जसवंत सिंह खून से लथपथ था। उसके सिर से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत जसवंत को गाड़ी में डाला और अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच चुके हैं और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई हैं।

  • लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

    You are currently viewing लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

    Hoshirapur elderly man crushed by tipper in Ludhiana, both legs broken, condition critical

    लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते जालंधऱ बाइपास चौक पर मंगलवार सुबह उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक बुजुर्ग आटो से उतर कर अपने गंतव्य की ओर जाने लगा तो एक रेत से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उसकी दोनों टांगें बुरी तरह से टूट गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जबकि टिप्पर चालक को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल बुजुर्ग की पहचान बलबीर सिंह निवासी गांव भीलोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार घायल बुजुर्ग की पहचान बलबीर सिंह (52) होशियारपुर के गांव भीलोवाल के रूप में हुई है। बलबीर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। आज वह लुधियाना अपने किसी निजी काम से आए थे। जब वह जांलधर बाईपास नजदीक भौरा चौक कट के पास ऑटो से उतरने लगा तो इस दौरान पीछे से आ टिप्पर ने उसे कुचल दिया।

    जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक है, जिस कारण उसे निजी अस्पताल में पहल के आधार पर भेज दिया है। टिप्पर चालक को काबू कर लिया है। मौके पर मौजूद इलाका निवासी वरिंदर ने बताया कि कुछ बस माफिया के लोगों द्व‌ारा ये कट अनाधिकृत रूप से खुलवाया गया है। इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यहां 2 महिलाओं की हादसे में मौत हो हुई थी।

  • पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    You are currently viewing पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Deadly attack on former PSGP President Mastan Singh and his family in Pakistan, condition critical

    पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

     

     

    अमृतसरः ननकाना साहिब में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इस हमले में उनके दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सिख नेता मस्तान सिंह ननकाना साहिब और उनके दो बेटे उनके परिवार पर हुए घातक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। ननकाना साहिब पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है, वह ननकाना साहिब के सरकारी अस्पताल में जीवन-मौत की लड़ाई से गुजर रहा है।

    मस्तान सिंह के बेटे दिलावर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में नारे लगाए जा रहे हैं। आजादी आजादी आजादी यहां सिखों के लिए कोई आजादी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं, अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीं जिसके लिए पाकिस्तान में हर दिन सिख-हिंदू परिवारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों और पुलिस की मिलीभगत से भू-माफिया लोगों की जमीनों पर कब्जा करके दिन-ब-दिन शक्ति हासिल कर रहे हैं और इनमें से कई खतरनाक ग्रुप्स ने लोगों के मर्डर किए हैं जो पुलिस की हिरासत से बाहर हैं।

  • हत्या; तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

    You are currently viewing अब तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

    Now due to electoral rivalry in Tarn Taran, the young man was cut with sharp weapons, condition critical, police started investigation

    हत्या; तरनतारन में चुनावी रंजिश के कारण युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हालत गंभीर, पुलिस ने की जांच शुरू

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव ठठियां महंता के युवक पर चुनावी रंजिश के कारण कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत इस वारदात की सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान दिलबाग सिंह निवासी ठठियां महंता के रूप में हुई है तथा वह कांग्रेस पार्टी का वर्कर है। वहीं हमलावर युवक आम आदमी पार्टी के वर्कर बताए जा रहे हैं।

    घटना की जानकारी देते घायल दिलबाग सिंह के पिता निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि उनके बेटे दिलबाग सिंह (30) का विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ विवाद हुआ था और कुछ समय बाद यह मामला बाद में ठंडे बस्ते में पड़ गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिलबाग अपनी तीन वर्षीय की बेटी जसकीरत कौर का दाखिला करवाने के नौशहरा पन्नुआ के निजी स्कूल गया था

    वहां से कुछ कागजात की कापी करवाने के लिए वह मोटरसाइकिल पर गांव ठट्ठियां महंता के बस अड्डे पर पहुंचा। इसी दौरान दातरों से लैस करीब छह लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला करते हुए दोनों टांगों, बाजुओं और सिर पर गहरे घाव करके आरोपित फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।