Dogs scratched child going to buy vegetables with mother, condition critical
मां के साथ सब्जी लेने जा रहे बच्चे को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर
मामले की जानकारी देती बच्चे की मां महिला पिंकी ने बताया कि वह विजयनगर में रहती है और फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार की देर शाम काम से घर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने नौ वर्षीय बच्चे संजीत को साथ में लेकर ढोलेवाल के इलाके में सब्जी लेने गई। जहां से वापस लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे आवारा कुत्तों ने उसके बेटे को घेरकर बुरी तरह से नोच डाला।
घटना में बच्चों की आंख, सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौर हो कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। बड़ी दिन बड़ी संख्या में कुत्ते के नोचे जाने के मामले सिविल अस्पताल में आ रहे हैं। निगम की ओर से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।








Leave a Reply