Blog

  • मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

    You are currently viewing मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

    Famous comedian Kapil Sharma reached the court of Mother Chintpurni, bowed at the feet of Mother and took blessings.

    मां Chintpurni के दरबार में पहुंचे मशहूर Comedian Kapil Sharma, मां के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

     

     चिंतपूर्णीः देश के सबसे मशहूर कमेडी शो के मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों केलिए पहुंचे। जहां उन्होंने मां के चरणों में हाजिरी लगवाई और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कपिल शर्मा को पंडितों ने विशेष रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपिल की पूजा करवाई। वहीं अपने पसंदीदा कमेडियन की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने माता जी के दरबार में हाजिरी लगाई तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कपिल शर्मा को पंडितों ने विशेष रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान कपिल शर्मा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी तथा अपना पूरा ध्यान मां के चरणों में लगाया।

    इस मौके पर कमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि वह अकसर यहां माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन करने आते रहते हैं और इस बारे एक बार फिर से उन्हें माता चिन्तपूर्णी के दर्शन करने का अवसर मिला है और वह बेहद खुश हैं। कपिल शर्मा जो कि अपनी कामेडी को लेकर दुनिया भर में जाने जाते हैं और अकसर अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

  • अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का  छोटा भाई अनमोल..

    अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का  छोटा भाई अनमोल..

     

    वाशिंगटनः- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे फिलहाल आयोवा की एक जेल में बंद कर दिया गया है। ‘अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन’ विभाग की वेबसाइट पर हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है। इसके अलावा अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

    माना जाता है कि अनमोल कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता रहता है। वह लॉरेंस का छोटा भाई है, जिस पर जेल में रहने के बावजूद वैश्विक आपराधिक गिरोह चलाने का आरोप है। लॉरेंस फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती केन्द्रीय कारागार में बंद है। अनमोल पिछले महीने मुंबई के बांद्रा इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है। इस साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर उसका हाथ है। भारत ने अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग की है।

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अनमोल को निर्वासित करने की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह मामला गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई के अधिकार क्षेत्र में आता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने 18 नवंबर को एक प्रेस वार्ता में अनमोल के संभावित निर्वासन पर एक सवाल के जवाब में कहा था ‘‘ऐसी रिपोर्ट पर टिप्पणी गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई को करनी चाहिए न कि विदेश मंत्रालय को।

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको मिला टिकट?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको मिला टिकट?

     

    दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है. उसने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सूची में उन नेताओं का भी नाम जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं.

    आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की पहली सूची में 11 उम्मीदवारों का नाम है. इसमें अनिल झा, वीर सिंह धींगान और सोमेश शौकीन का नाम शामिल है. ये हाल ही में आप में आए हैं. दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है.

    पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में उन 6 विधानसभाओं से उम्मीदवारों का ऐलान किया है जहां पर साल 2020 में वह बीजेपी से हार गई थी. ये सीटें हैं- विश्वास नगर, रोहतास नगर, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, घोंडा, करावल नगर.

    किस-किसको मिला टिकट?

    • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
    • किराड़ी से अनिल झा उम्मीदवार होंगे
    • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
    • रोहतास नगर से सरिता सिंह उम्मीदवार होंगी
    • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी उम्मीदवार होंगे
    • बदरपुर से राम सिंह उम्मीदवार होंगे
    • सीलमपुर से जुबैर चौधरी उम्मीदवार होंगे
    • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
    • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
    • करावल नगर से मनोज त्यागी प्रत्याशी होंगे
    • मटियाला से सोमेश शौकीन उम्मीदवार होंगे
  • Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

    You are currently viewing Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

    Chennai: Journalist of famous news channel dies in road accident, dead body found 100 meters away

    Chennai: फेमस न्यूज़ चैनल के पत्रकार की सड़क हादसे दौरान Death, 100 मीटर दूर मिली लाश

     

    चेन्नईः चेन्नई में मंगलवार रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार BMW कार ने मोटरसाइकिल सवार वीडियो जर्नलिस्ट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार वीडियो जर्नलिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पत्रकार की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पोंडी बाजार के रहने वाले थे। बता दें कि प्रदीप कुमार एक लोकप्रिय तेलुगु न्यूज़ चैनल में कैमरापर्सन के रूप में काम करते थे और चेन्नई में अंशकालिक Rapido चालक के रूप में भी कार्यरत थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मदुरावॉयल-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हुआ, जब प्रदीप कुमार की बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद BMW कार चालक गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त BMW कार को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां प्रदीप की क्षतिग्रस्त बाइक और उनका शव दुर्घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर, हाईवे के निचले हिस्से में मिला।

    वहीं, अब पुलिस लापता BMW चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। वीडियो जर्नलिस्ट प्रदीप कुमार की मौत ने चेन्नई में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    You are currently viewing अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    Accountant riding a bike died after being hit by an unknown vehicle. He was returning home after lifting paddy

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से Bike सवार मुनीम की मौत, धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद वापस लौट रहा था घर

    फाजिल्काः फाजिल्का- मलोट हाईवे पर गांव चवाड़ियावाली के पास बीती देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मुनीम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मुनीम की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष साजन गुगलानी ने बताया कि धान का सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से लगातार सड़कों पर वाहनों की जहां आवाजाही बढ़ी हुई है और अनाज मंडी में भी दिन-रात काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव चाहलावाली का रहने वाला और फाजिल्का की अनाज मंडी में मुनीम का काम करने वाला बलविंदर सिंह देर रात धान की लिफ्टिंग करवाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह चवाड़ियावाली के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मुनीम की मौत हो गई।

    शेलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल, हादसा कैसे हुआ है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शोक में मुनीम यूनियन द्वारा परचेज़र यूनियन व अन्य यूनियन के साथ मिलकर आज फाजिल्का की अनाज मंडी को मुकम्मल तौर पर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रफ़्तार का कहर : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोगों की मौत- 25 से ज्यादा घायल

    रफ़्तार का कहर : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोगों की मौत- 25 से ज्यादा घायल

     

    हजारीबाग : झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस (Passenger Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 25 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों (Nearest Hospitals) में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई। ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी काटी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जगह गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

    लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। गोरहर से लेकर चौपारण तक कई जगहों पर महीनों से पिलरों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर गड्ढे किए गए हैं। इस वजह से सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

  • सी- पाईट कैंप थेह कांजला में युवाओं को मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स

     

    सी- पाईट कैंप थेह कांजला में युवाओं को मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स

    MBD NEWS: जालंधर, 21 नवंबर: सी-पाईट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में तीन जिलों के युवाओं को ड्रोन ओपरेटिंग और सिक्योरिटी कोर्स करवाया जाना है।
    इस सम्बन्धित सी- पाईट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोर्स जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलें के 150 युवाओं को करवाया जाएगा, जिस उपरांत पंजाब सरकार का सर्टिफिकेट देने के इलावा युवाओं को रोज़गार प्राप्ति में मदद भी की जाएगी।
    उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक युवा अपने दस्तावेज़ जैसे 10वीं और 12वीं क्लास के सर्टिफिकेट ( कम से- कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ के पास), आयु 18- 25 साल, जाति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की दो- दो फोटो कापियों और 4 पासपोर्ट साईज़ फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि कोर्स दौरान युवाओं को खाना और रिहायश की सुविधा मुफ़्त होगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं को इस कोर्स का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
    उन्होंने यह भी बताया कि जो युवा सी.आर.पी.एफ./बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए फिजिकल टैस्ट की तैयारी करना चाहते हैं, वह भी सी- पाईट कैंप में तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खाना, रिहायश के साथ-साथ लिखित पेपर और फिजिकल टैस्ट की तैयारी बिल्कुल मुफ़्त करवाई जाएगी। इच्छुक युवा आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं क्लास का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट की फोटो कापियां, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो और आनलाइन रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी कैंप में साथ ले कर आए।
    इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए मोबायल नंबर 83601- 63527, 69002- 00733 और 99143- 69376 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ज्ञान की पयस्विनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ में साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी साध्वी जी ने प्रहलाद प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध का किया मार्मिक चित्रण

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ज्ञान की पयस्विनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ में साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी साध्वी जी ने प्रहलाद प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध का किया मार्मिक चित्रण

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ज्ञान की पयस्विनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ में साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी साध्वी जी ने प्रहलाद प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध का किया मार्मिक चित्रण

    MBD NEWS: ( सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ज्ञान की पयस्विनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिवस में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी साध्वी जी ने प्रहलाद प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध का मार्मिक चित्रण किया । प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यपु के द्वारा उसे पहाड़ की चोटी से नीचे फैंका गया, विषपान करवाया, मस्त हाथी के आगे डाला गया। परंतु भक्त प्रहलाद भक्तिमार्ग से विचलित न हुए। परंतु भक्त प्रहलाद भक्तिमार्ग से विचलित न हुए।

    विपदा या मुसीबत भक्त के जीवन को निखारने के लिए आते हैं। जिस प्रकार से सोना आग की भट्टी में तप कर ही कुंदन बनता है। ठीक वैसे ही भक्ति की चमक विपदाओं के आने पर ही देदीप्यमान होती है। दूसरी बात यह कि जो भीतर की शक्ति को नहीं जानता, वह इनसे घबराते हैं समाज में युवा ही बदलाव लाते युवा में अद्भुत शक्ति समाहित होती है।

    असंभव कार्य को संभव करना युवाओं को ही आता है। जब-जब भी समाज का कायाकल्प करने के लिये नौजवान आगे बढ़े, तब समाज ने नूतन परिवर्तन सामने पाया । संकट चाहे सीमाओं का हो या राजनैतिक इस के निवारण के लिये युवक-युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है। परंतु आज युवा पथभ्रष्ट हो चुका है। नशाखोरी, अश्लीलता, चरित्रहीनता आदि व्यसन उन के जीवन में आ चुके हैं। उन्हें देश, समाज से कुछ लेना देना नहीं है।

    हमें समझना होगा कि यौवन इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि हम कितने छोटे हैं, अपितु इस पर कि हम में विकसित होने की क्षमता एवं प्रगति करने की योग्यता कितनी है। विकसित होने का अर्थ हैअंतरनिहित शक्तियों का जागरण । जब शक्ति का जागरण होता है तो सर्वप्रथम व्यक्ति मानव बनता है फिर वह अपनी संस्कृति से प्रेम करता है। तब मां भारती के लिए मरमिटने की भावनाएं पैदा होती हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा के मन में स्पंदित होते ही कर्तव्य बोध, दिशा बोध का भान होता है। जब दिशा का पता चलता है तो दशा सुधर जाती है।

    स्वामी विवेकानंद जी, स्वामी रामतीर्थ जी महान देशभक्त हुए हैं। इन्होने विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का बिगुल बजाया तो इसके पीछे आध्यात्मिक शक्ति ही कार्यरत थी। श्रीमद् भगवदगीता युवकों का आहवान करती हैकि ब्रह्मज्ञान को प्राप्त कर अपनी ऊर्जा को पहचानें। अर्जुन जैसा नवयुवक आत्मज्ञान को प्राप्त कर अपनी शक्ति को पहचान पाया था। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा- मैं युवाओं में लोहे की मांस पेशियां और फौलाद की नस नाड़ियां देखना चाहता हूं। भारत में शिक्षित युवाओं का होना सौभाग्य की बात है। परंतु विवेकवान जाग्रत युवाओं का होना परम सौभाग्य की बात है । अघासुर की लीला से प्रभु ने बताया कि भोग विषयों के समान हैं जो हमें अपनी ओर खींचते हैं। परंतु ये अपूर्ण हैं। ये अशांति के अतिरिक्त कुछ नहीं दे सकते । अध्यात्म की शरण में जाने से परम शांति की अनुभूति होती है ।

    अग्नि में बैठे भक्त की प्रभु ने रक्षा की। होलिका जल कर राख हो गयी। आज भी होलिका दहन का प्रचलन है। होली जिन रंगों से खेली जाती है। वे रंग तो पानी से धुल जाते हैं परंतु जो ईश्वर दर्शन कर भीतरी जगत में भक्ति के रंगों से होली मनाता है – वह विचित्र है। क्योंकि वे रंग और प्रगाढ़ हो जाते हैं। जन्मों-जन्म के लिये भगवान से संबंध स्थापित होता है। होली उत्सव कथा में मनाया गया। उसके पश्चात् भक्त की रक्षा करने प्रभु स्तम्भ में से प्रकट होते हैं। नरसिंह अवतार धारण कर उन्होने अधर्म और अन्याय को समाप्त कर सत्य की पताका को फहराया।

    स्वामी विश्वानंद, स्वामी सदानंद, स्वामी सज्जनानंद, सुखदेव सिंह ,साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी शशि भारती, साध्वी कंवल भारती, साध्वी त्रिनयना भारती ,श्री दीपक बाली (कला भाषा संस्कृति सलाहकार, दिल्ली सरकार), राजविंदर कौर थियारा (हल्का प्रभारी जल कैंट),श्री राजिंदर बेरी पूर्व विधायक जल, ⁠डॉ नवजोत दहिया (हल्का प्रभारी एनकेडी), राजिंदर सिंह सेवानिवृत्त एसएसपी करतारपुर, सुभाष सौंधी पीबी अध्यक्ष- भावाधस, ब्रिग. एसके कौल जल छावनी, ओमपाल सिंह सीईओ छावनी परिषद, गुलशन अरोड़ा एडवोकेट, वीरेंद्र सचदेवा (कराधान सलाहकार), हरद्वारीदयाल यादव (समाज सेवी) सामाजिक कार्यकर्ता, विक्रांत शर्मा डीन जीएनए, राजेश भट्टी, भगवान वाल्मिकी धर्म सभा, अमित सहगल- पीएचजी गेट इलेक्ट्रिक डीलर, ⁠सुरेश गुप्ता, जतिंदर सहगल, गगन छाबड़ा, रॉबिन गुप्ता, अजय सचदेवा, ⁠संजय अरोड़ा, प्रवेश गुलाटी, भज गोविंदम रेस्टोरेंट, ⁠शिव दुर्गा मंदिर कमेटी बस्ती गुजां,अमित तलवार (शिवा टेक) परिवार के साथ पवन कुमार व्यवसायी (पवन औद्योगिक निगम), अंकुर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (अग्रवाल कॉपी हाउस), विक्की गुप्ता, नवीन शर्मा व्यवसायी कुमुद शर्मा(नवीन ट्रेडर्स), अनूप ढींगरा- ढींगरा ब्रदर्स एंड इंडिया आदि मौजूद थे।

  • कृषि विभाग की टीमों ने नकोदर में खाद दुकानों की चैकिंग की

     

    कृषि विभाग की टीमों ने नकोदर में खाद दुकानों की चैकिंग की

    विभिन्न उर्वरकों के 8 नमूने भरे,रिकॉर्ड की भी जांच की

    मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को डी.ए.पी. विकल्प के तौर पर फास्फोरस युक्त अन्य उर्वरकों को अपनाने की सलाह दी

    MBD NEWS जालंधर, 20 नवंबर: रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर चलाए अभियान के तहत आज ब्लॉक नकोदर में खाद विक्रेताओं/डीलरों की दुकानों और गोदामों की चैकिंग की गई।
    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डा. रणधीर सिंह ठाकुर ने बताया कि चैकिंग के दौरान गेहूं और आलू की बुआई के लिए इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उर्वरकों के 8 सैंपल भरने के अलावा उर्वरक भंडारों का रिकॉर्ड भी जांचा गया है। उन्होंने कहा कि भरे गए नमूनों को लेबोरेट्री में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा और यदि कोई नमूना फेल पाया जाता है, तो जिम्मेदार उर्वरक विक्रेता/डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशानुसार जिले भर में विभाग की टीमों द्वारा उर्वरक दुकानों की जांच लगातार सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उर्वरक का अनावश्यक भंडारण न हो सके।उन्होंने बताया कि आज की गई चैकिंग के दौरान टीम में कृषि अधिकारी डा. सुरजीत सिंह, कृषि विकास अधिकारी डा.अमरीक सिंह व विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।
    उन्होंने कहा कि चैकिंग के दौरान उर्वरक विक्रेता अपने स्टॉक का पूरा रिकार्ड रखें, स्टॉक बोर्ड पर प्रतिदिन उर्वरक का स्टॉक एवं मूल्य लिखें, अनावश्यक वस्तुओं को उर्वरक के साथ टैग न करें तथा किसानों को बेची गई वस्तुओं का बिल निश्चित दें।
    मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और यदि कोई उर्वरक विक्रेता/डीलर बिना बिल के उर्वरक, दवा या बीज बेचता पाया गया तो खाद कंट्रोल ऑर्डर 1985 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    डा.रणधीर सिंह ने किसानों को रबी की फसल लगाने के लिए डीएपी के विकल्प का प्रयोग करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि डी.ए.पी के विकल्प के तौर पर किसान ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (0:46:0), एन.पी.के. (12:32:16), सिंगल सुपर फॉस्फेट एन.पी.के, (16:16:16), नाइट्रो फॉस्फेट (20:20:13) और अन्य फॉस्फोरस युक्त उर्वरकों का प्रयोग कर डी.ए.पी. पर अपनी निर्भरता कम कर सकते है।
    उन्होंने किसानों से उर्वरक, कीटनाशक रसायन या बीज खरीदते समय दुकानदार से बिल लेने की भी अपील की।

  • बड़ा आतंकी हमला; 18 जवानों की हुई मौत; गाड़ी नहीं मिलने पर गधे पर ले जाने को मजबूर सेना

     बड़ा आतंकी हमला; 18 जवानों की हुई मौत; गाड़ी नहीं मिलने पर गधे पर ले जाने को मजबूर सेना

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में एक बड़े हमले में 18 जवानों की मौत हो गई जबकि छह आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।

    इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी के सहयोगी हाफिज गुल बुहादुर ग्रुप (एचजीबी) ने ली है। एचजीबी ने पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भी काट दिए, इसका वीडियो भी जारी किया है। वहीं पाक सैनिकों को हमले के बाद गाड़ी तक नहीं मिल सकी और उनको अपने साथियों की लाश गधे पर लादकर ले जानी पड़ीं।बन्नू में सेना के एक चेकपोस्ट को निशाना बनाकर हमला किया गया।

    कार में सवार होकर आए खुदकुश हमलावर ने खुद को चेकपोस्ट पर उड़ा दिया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। हमले के बाद फायरिंग में सुरक्षाबलों ने छह हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है। बलूचिस्तान और केपी में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई।

    अशांत बन्नू जिले में हाल ही में उग्रवादी हिंसा में इजाफा हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मियों का अपहरण, लड़कियों के स्कूल पर हमला और शूटआउट शामिल है जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। डॉन.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि 19 नवंबर (मंगलवार) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया।”

    आईएसपीआर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया और पब्लिक रिलेशन विंग है। आईएसपीआर ने कहा कि हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया। इसके परिणामस्वरूप 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए। आईएसपीआर ने कहा, इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को जहन्नुम भेजा गया।

    आईएसपीआर ने कहा, चौकी में घुसने की कोशिश को हमारे अपने सैनिकों ने प्रभावी रूप से विफल कर दिया, जिसके कारण आतंकियों को विस्फोटकों से लदे वाहन को चौकी की दीवार से टकराना पड़ा। आईएसपीआर के अनुसार सेना ने कसम खाई है कि ‘इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।’ बयान में कहा गया, पाकिस्तान के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।