Blog

  • बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

    बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

     

    बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

    MBD NEWS: चंडीगढ़ 22 नवंबर 2024ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक के गांव भाणोलंगा जिला कपूरथला में स्थित शाखा में 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के संबंध में बैंक के पूर्व मैनेजर दोषी प्रमोद कुमार, निवासी गांव कुंडल, जिला बीकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, जो साल 2022 से फरार चल रहा था।
    इस जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया

    कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (2) और आईपीसी की धारा 409 के तहत थाना सदर जिला कपूरथला में दर्ज मुकदमा नंबर 58 दिनांक 30/05/2022 में उक्त दोषी प्रमोद कुमार, पूर्व मैनेजर, वांछित था। इस मैनेजर ने पंजाब ग्रामीण बैंक गांव भाणोलंगा में अपनी नियुक्ति के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी शाखा में तैनात क्लर्क जगदीश सिंह और क्लर्क रजनी बाला के बैंक में उपयोग किए जाने वाले यूजर आई-डी और पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए

    अपने ही बैंक के अलग-अलग कुल 12 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न तारीखों को 26 ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 34,92,299 रुपये हेराफेरी से निकाल कर धोखाधड़ी की और फिर इस राशि से 8,16,023 रुपये विभिन्न 05 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में वापस जमा करवाकर जांच के दौरान उसके खिलाफ आरोप साबित होने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था और यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया था।

    उक्त दोषी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया स्रोतों से पता लगाकर उसे उसके पैतृक गांव कुंडल, जिला बीकानेर, राजस्थान से विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे की और पड़ताल जारी है।
    ——

  • Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    Due to old rivalry in Kapurthala, BJP leader murdered with sharp weapons, 2 friends injured, police engaged in investigation

    Kapurthala में पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता की तेजधार हथियारों से हत्या, 2 दोस्त घायल, जांच में जुटी Police

    कपूरथलाः कपूरथला जिले के अन्तर्गत आते सुलतानपुर लोधी में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि इस हमले दौरान उसके दो साथी घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसकी पुष्टि करते हुए DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि बीती देर रात भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। जिसको तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देती हुई मृतक की भाभी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे जिसके बाद मेरा देवर भी मेरे साथ आ गया। भाभी ने बताया कि इसके बाद खाना बनाकर मैं फिर दोबारा से डडविंडी चली गई तो मेरा देवर हनी कुमार अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद दाना मंडी में हनी कुमार और उसके दोस्त अजय कुमार बंटी, अमन कुमार गंभीर घायल अवस्था में  मिले। जहां उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिसके बाद उन लोगों को तुरंत उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसके देवर को मृत घोषित कर दिया। भाभी ने बताया कि पिछले 1 महीने से मेरे देवर पर कुछ युवकों ने यह तीसरा हमला किया है जिसमें उसकी हत्या हुई है। बता दें कि हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी था।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

  • अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान

     अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी का नया पंजाब प्रधान, शैरी कलसी बने उप-प्रधान
     
     0 

    चडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज)- आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नया पंजाब प्रधान और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को उप-प्रधान घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों पंजाब में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि पार्टी किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। पार्टी में लंबे समय से हिंदू चेहरे को आगे लाने की चर्चा चल रही थी।

    अमन अरोड़ा न सिर्फ हिंदू हैं, बल्कि मालवा से आते हैं। अमन अरोड़ा के पास लंबा राजनीतिक तजुर्बा तो हैं ही साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। शहरी होने के साथ-साथ वह अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखते भी है। पार्टी को ऐसे की चेहरे की तलाश भी थी।

     

     

    • बता दें कि अमन अरोड़ा पंजाब का युवा चेहरा और आम आदमी पार्टी के नेता हैं। फरवरी 2017 में रिकॉर्ड 30,307 वोटों से विधायक के तौर पर पहली बार सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए अमन अरोड़ा वर्तमान में आप की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। दो बार विधायक और पंजाब के मंत्री रहे भगवान दास अरोड़ा के बेटे अमन कम उम्र में ही राजनीति में आ गए और 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़े। जनवरी 2016 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की राजनीति से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अमन अरोड़ा कहते हैं कि उन्हें सुनाम और पंजाब के लोगों के प्रति अपने पिता के पूर्ण समर्पण से प्रेरणा मिली। सुनाम के लिए उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के फोलरिवाल गांव के बाहरी इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात लांडा गिरोह के दो खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के फोलरिवाल गांव के बाहरी इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात लांडा गिरोह के दो खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

    *जालंधर में गोलीबारी के बाद पंजाब पुलिस ने लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया; 7 हथियार बरामद*

    *पंजाब पुलिस राज्य से संगठित अपराध गठजोड़ पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध*

    *गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति और दो पुलिस अधिकारी गोलीबारी के दौरान गोली लगने से घायल हो गए, डीजीपी गौरव यादव*

    * दोनों गैंगस्टर लंडा के इशारे पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के दो लोगों को खत्म करने की साजिश रच रहे थे: सी.पी. स्वपन शर्मा*

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 22 नवंबर: संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के फोलरिवाल गांव के बाहरी इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात लांडा गिरोह के दो खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से छह मैगजीन और छह कारतूस सहित सात हथियार बरामद किए हैं , महानिदेशक (डी.जी.पी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसकरण उर्फ करण निवासी भीखा नंगल करतारपुर और फतेहदीप सिंह उर्फ प्रदीप सैनी निवासी मेहली गेट मोहल्ला थानेदारा, फगवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को थाना सदर, जालंधर में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

    डी.जी.पी गौरव यादव ने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट क्षेत्र के इलाके में लांडा गिरोह से जुड़े अपराधियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद, पुलिस आयुक्त (सी.पी.) जालंधर स्वपन शर्मा की देखरेख में पुलिस टीमों ने फोलरिवाल गांव के पास व्यापक तलाशी ली। अभियान चलाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई।

    उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस पार्टियों ने जवाबी कार्रवाई की, जबकि गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपियों के साथ-साथ दो पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गए। डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    अधिक जानकारी साझा करते हुए, सी.पी जालंधर स्वप्न शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने और आपराधिक संगठनों को हथियारों की आपूर्ति करने में भी सहायक थे।

    सीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर लंडा के सीधे संपर्क में थे और अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह से जुड़े दो लोगों को खत्म करने की साजिश रच रहे थे।

    उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक समूहों से संभावित संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

    किया है और उनके पास से छह मैगजीन और छह कारतूस सहित सात हथियार बरामद किए हैं , महानिदेशक (डी.जी.पी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसकरण उर्फ करण निवासी भीखा नंगल करतारपुर और फतेहदीप सिंह उर्फ प्रदीप सैनी निवासी मेहली गेट मोहल्ला थानेदारा, फगवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को थाना सदर, जालंधर में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

    डी.जी.पी गौरव यादव ने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट क्षेत्र के इलाके में लांडा गिरोह से जुड़े अपराधियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद, पुलिस आयुक्त (सी.पी.) जालंधर स्वपन शर्मा की देखरेख में पुलिस टीमों ने फोलरिवाल गांव के पास व्यापक तलाशी ली। अभियान चलाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई।

    उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस पार्टियों ने जवाबी कार्रवाई की, जबकि गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपियों के साथ-साथ दो पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गए। डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    अधिक जानकारी साझा करते हुए, सी.पी जालंधर स्वप्न शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान करने और आपराधिक संगठनों को हथियारों की आपूर्ति करने में भी सहायक थे।

    सीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर लंडा के सीधे संपर्क में थे और अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह से जुड़े दो लोगों को खत्म करने की साजिश रच रहे थे।

    उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक समूहों से संभावित संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

  • घर में लगी आग में 2 बच्चों के साथ जिंदा जली मां, पति बच निकलने में कामयाब; हालत गंभीर

    घर में लगी आग में 2 बच्चों के साथ जिंदा जली मां, पति बच निकलने में कामयाब; हालत गंभीर

     

    पटना : बिहार के भागलपुर में पीरपैंती प्रखंड के अठनिया दियारा में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, अठनिया दियारा में गौतम यादव अपनी पत्नी वर्षा देवी (30), एक बेटा प्रत्युष कुमार (7) और बेटी ज्योति कुमारी (4) के साथ घर में सोए हुए थे। इस बीच, गुरुवार देर रात घर में आग लग गई।

    अंदाजा लगाया जा रहा है कि गहरी नींद मे रहने के कारण गौतम यादव की पत्नी, बेटी, बेटा घर से निकल नहीं पाए पाए, जिससे तीनों की जलकर मौत हो गई, जबकि गृहस्वामी गौतम यादव किसी तरह आग के बीच से निकलने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को रेफरल अस्पताल में इलाज करने के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरपैंती थाना पुलिस, बीडीओ, सीओ सहित अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे।

    पीरपैंती के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। कहा, “अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हम आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं, इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।” इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य का सिलसिला शुरू किया गया।

    मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार खाना खाकर सोए हुए थे। इस बीच, आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा परिवार इसकी भेंट चढ़ गया। गौतम यादव अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के मुताबिक थोड़ा बेहतर होते ही उसका बयान दर्ज होगा जिससे आग लगने के कारणों का कुछ पता लग सके।

  • कनाडा सरकार आई बैकफुट पर, अब ट्रूडो ने माना- PM मोदी पर लगे आरोपों का हमारे पास कोई सबूत नहीं..

    कनाडा सरकार आई बैकफुट पर, अब ट्रूडो ने माना- PM मोदी पर लगे आरोपों का हमारे पास कोई सबूत नहीं..

     

     

    नई दिल्ली : Canada india Conflict हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) मामले में कनाडा सरकार (Canada Government) अब बैकफुट पर आ गई है। भारत (India) की कड़ी फटकार के बाद अब कनाडा सरकार (Canada Government)के सुर बदल गए हैं। आज कनाडा सरकार (Canada Government) ने एक बयान जारी कर पीएम मोदी (PM Modi) और अन्य भारतीय अधिकारियों पर लगे आरोपों को खुद ही निराधार बताया है।

    बयान में कहा गया है कि 14 अक्टूबर को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और निरंतर खतरे के कारण, RCMP और अधिकारियों ने भारत सरकार (Indian Government) के एजेंटों द्वारा कनाडा (Canada) में गंभीर आपराधिक गतिविधि के सार्वजनिक आरोप लगाने का असाधारण कदम उठाया।

    हालांकि, कनाडा सरकार के पास प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi), मंत्री जयशंकर (Minister S Jaishankar) और एनएसए डोभाल (NSA) को कनाडा के भीतर गंभीर आपराधिक गतिविधि से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं है और न ही उसे इसके बारे में पता है। सरकार ने कहा कि ये केवल अटकलें हैं।

    ट्रूडो सरकार का ये स्पष्टीकरण कनाडा के एक अखबार में छपी रिपोर्ट के उस दावे के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि निजज्र की हत्या की कथित साजिश अमित शाह ने रची थी।

  • जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

    जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया

     

     

    *जालंधर में गोलीबारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने “लंडा ग्रुप” के 02 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया*

    * 7 हथियार और कई कारतूस बरामद। दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    * गैंगस्टर का पीछा करते समय 2 पुलिस अधिकारी घायल; बदमाशों को भी चोटें आईं।

    * जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास सहित जघन्य अपराधों में शामिल गैंगस्टर।

    * सी.पी. जालंधर ने संगठित अपराध गठजोड़ को खत्म करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया।

     

  • ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਇਆ*

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਇਆ*

    *ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਇਆ*

    MBD NEWS : ਜਲੰਧਰ, 20 ਨਵੰਬਰ:ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਇੱਕ ਮੁੱਖ ਸ਼ੱਕੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਵੇਰਵੇ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲਾ 8 ਨਵੰਬਰ, 2024 ਨੂੰ ਇੱਕ ਟੈਂਕਰ, ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ.08-ਈ.ਐੱਸ.-7149 ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਵਾਸੀ ਸੰਤੋਸ਼ੀ ਨਗਰ ਨੇ ਏ. ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਆਪਣਾ ਟੈਂਕਰ 6 ਨਵੰਬਰ, 2024 ਨੂੰ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਦੋ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਗੱਡੀ ਲਾਪਤਾ ਸੀ, ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ 10 ਨਵੰਬਰ, 2024 ਨੂੰ ਧਾਰਾ 303 (2) ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 265 ਦਰਜ ਕੀਤੀ, ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਜੈ ਪੁੱਤਰ ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 9, ਸੰਤ ਨਗਰ, ਮੋਰਿੰਡਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਟੈਂਕਰ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • ਭੁੱਕੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਹੋਰ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਹੁਣ ਤੱਕ 15 ਕੁਇੰਟਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਭੁੱਕੀ ਬਰਾਮਦ

    ਭੁੱਕੀ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਹੋਰ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਹੁਣ ਤੱਕ 15 ਕੁਇੰਟਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਭੁੱਕੀ ਬਰਾਮਦ

    MBD NEWS : ਜਲੰਧਰ, 21 ਨਵੰਬਰ: ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਡਰੱਗ ਰੈਕੇਟ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਕਰਦਿਆਂ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭੁੱਕੀ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਦੋ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕੁੱਲ 15 ਕੁਇੰਟਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਗੁਰਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਤਾਰੀ, ਦੇਸ ਰਾਜ ਅਤੇ ਦਲੇਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਦਲੋਰਾ ਨੂੰ 14 ਕੁਇੰਟਲ ਭੁੱਕੀ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 226 ਮਿਤੀ 15.11.2024 ਅਧੀਨ 15/61/85 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕਸਬਾ ਮੁਹੱਲਾ ਮਹਿਤਪੁਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਲੱਕੀ ਪੁੱਤਰ ਅਜਮੇਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੰਡ ਚੌਂਤਾ ਪੁੰਜ ਕੂੰਮ ਕਲਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਕੁਇੰਟਲ 40 ਕਿਲੋ ਭੁੱਕੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ 01 ਜਿੰਦਾ ਰੌਂਦ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਤੱਕ ਕੁੱਲ 5 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਕੁੱਲ 15 ਕੁਇੰਟਲ 40 ਕਿਲੋ ਭੁੱਕੀ, ਦੋ ਵਾਹਨ, ਇੱਕ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਇੱਕ ਜਿੰਦਾ ਰੌਂਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।