Blog

  • Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    Big News:IED tied with tape found outside this police station, bomb disposal squad captured it, police engaged in investigation

    Big News:इस थाने का बाहर मिली टेप से बंधी IED!, Bomb निरोधक दस्ते ने ली कब्जे में, जांच में जुटी Police

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते अजनाला से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अजनाला थाने के बाहर रविवार सुबह टेप से बंधी एक आईडी बरामद की है। आईडी मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को मामले की सूचना दी गई। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद बम को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित अपने साथ ले गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के DSP गुरबिंदर सिंह का कहना है कि अभी बम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उसे जांच के लिए लैब में भेजा है। इस संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि वह क्या है। इसे यहां कौन छोड़ कर गया, इसकी भी जांच की जा रही है। इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी संदिग्ध की कोई जानकारी मिल सके।

    अजनाला थाने के बाहर बम मिलने के बाद आसापास के इलाके में तलाशी अभियान चलाता बम निरोधक दस्ता। - Dainik Bhaskar

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाने के दोनों तरफ वाहन खड़े कर रास्ता बंद किया गया था, ताकि किसी भी नुकसान को कम किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने थाने के आसपास तलाशी शुरू कर दी है। इससे पहले बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के बाहर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। यह वही थाना है जहां फरवरी 2023 में अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ साथी को छुड़ाने के लिए हमला किया था।

    अमृतसर देहात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 7 बजे जब थाने से एक कर्मी बाहर निकला तो उसने देखा कि एक बाउल पड़ा था, जिसे खाकी रंग की टेप लगाकर अच्छी तरह से बंद किया हुआ था। उक्त बाउल के अंदर से कुछ तार बाहर निकले हुए थे। वह बम जैसी चीज थी, जो खुले में पड़ी हुई थी। उसे किसी भी चीज से ढंका नहीं गया था। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि उस चीज को देर रात धुंध का फायदा उठाकर रखा गया है।

  • पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के नेता और कांग्रेस महासचिव के घर पर हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आई सामने..

    पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के नेता और कांग्रेस महासचिव के घर पर हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आई सामने..

     

    बठिंडा- पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के एक नेता पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसके बाद इलाके में लोग काफी सहमे हुए है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने कांग्रेस महासचिव किरणजीत सिंह गहरी और अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह गहरी के घर पर फायरिंग की। मीडिया से बातचीत करते हुए अकाली दल नेता जगदीप सिंह गहरी ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और उनके घर पर फायरिंग करके फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले को लेकर थाना थर्मल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि, कुछ समय पहले अकाली दल नेता के बेटे का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिन्होंने फायरिंग की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार नौजवान ने तीन से चार राउंड फायर किए हैं। हमारी तरफ से मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी गई है। तीन नौजवानों में से दो की पहचान हो चुकी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

  • 100 करोड़ की सरकारी जमीन करवाई पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा करवाया गया मुक्त..

     100 करोड़ की सरकारी जमीन करवाई पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा करवाया गया मुक्त

     

    ग्वालियर : ग्वालियर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की लगभग पौने नौ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमन मुक्त कराया है। इस जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस जमीन को कब्जा कर प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी चल रही थी।

    बीते 18 नवंबर को कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंदिर की जमीन का निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया कि मंदिर से जुड़ी माफी औकाफ की जमीन पर बाउंड्री वॉल बना ली गई है। इसके बाद उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मनोहरलाल भल्ला नामक व्यक्ति ने इस जमीन पर बाउंड्री वॉल बना ली थी और प्लाट बेचने की तैयारी में था।

    क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रदीप महाकाली और पटवारी इकबाल खान की रिपोर्ट के आधार पर नायब तहसीलदार डॉ. रमाशंकर सिंह के न्यायालय में मध्यप्रदेश भू-संहिता की धारा-248 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद विधिवत आदेश पारित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

    अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम में तहसीलदार ग्वालियर, शिवदत्त कटारे और नायब तहसीलदार डॉ. रमाशंकर सिंह, नगर निगम के मदाखलत अधिकारी शकेशव सिंह चौहान के साथ थाना प्रभारी, विपेंद्र सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय आरआई, पटवारी और नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा कंस वध के साथ हुई संपन्न

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा कंस वध के साथ हुई संपन्न

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा कंस वध के साथ हुई संपन्न

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 17 नवंबर से 23 नवंबर तक चल रही, साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के सप्तम् दिवस की सभा में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने बहुत ही सुसज्जित ढंग से भगवान श्रीकृष्ण जी के अलौकिक एवं महान व्यक्तित्व के पहलुओं से अवगत करवाया। रूक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से सीख मिलती है कि प्रभु उस आत्मा का वरण करते हैं जिसमें उन्हें प्राप्त करने की सच्ची जिज्ञासा हो ।

    भौमासुर राक्षस की कैद में सोलह हज़ार राजकुमारियां बंदिनी थी। उन्होने मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण जी को अपनी रक्षा के लिए पुकार लगायी। इधर इन्द्रदेव ने द्वारिका में जाकर प्रभु को भौमासुर राक्षस के कुकृत्यों के विषय में बताया कि उसने अदिति माता के कुंडल, देवताओं का छत्र और सोलह हज़ार नारियों को चुरा लिया है। प्रभु ये सब सुन कर एक ही निर्णय लेते हैं कि मैं प्रत्येक वस्तु चुराने के लिए उस राक्षस को क्षमा कर सकता हूं परंतु नारी का अपमान मैं सहन नहीं कर सकता। यही कारण था कि प्रभु और भौमासुर में घमासान युद्ध हुआ। राक्षस मारा गया और सोलह हजार नारियों को उस आततायी की कैद से विमुक्त करवाया गया। समाज में उन की पुनः प्रतिष्ठा हेतु प्रभु ने नवयुवकों का आहवान किया। किसी को भी आगे बढ़ता न देख कर स्वयं उनको अपना नाम दिया।

    भौमासुर राक्षस की कैद में सोलह हज़ार राजकुमारियां बंदिनी थी। उन्होने मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण जी को अपनी रक्षा के लिए पुकार लगायी। इधर इन्द्रदेव ने द्वारिका में जाकर प्रभु को भौमासुर राक्षस के कुकृत्यों के विषय में बताया कि उसने अदिति माता के कुंडल, देवताओं का छत्र और सोलह हज़ार नारियों को चुरा लिया है। प्रभु ये सब सुन कर एक ही निर्णय लेते हैं कि मैं प्रत्येक वस्तु चुराने के लिए उस राक्षस को क्षमा कर सकता हूं परंतु नारी का अपमान मैं सहन नहीं कर सकता। यही कारण था कि प्रभु और भौमासुर में घमासान युद्ध हुआ। राक्षस मारा गया और सोलह हजार नारियों को उस आततायी की कैद से विमुक्त करवाया गया। समाज में उन की पुनः प्रतिष्ठा हेतु प्रभु ने नवयुवकों का आहवान किया। किसी को भी आगे बढ़ता न देख कर स्वयं उनको अपना नाम दिया।

    क्योंकि भगवान जानते थे समाज में एक नारी की कैसी स्थिति होनी चाहिए। समाज में नारी का क्या स्थान है वो इससे परिचित थे। कहते हैं कि किसी राष्ट्र की स्थिति जाननी हो तो वहां नारी का कैसा दर्जा है उससे अनुमान लगाया जा सकता है। जिस स्थान पर नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी निवास करते हैं। नारी नेतृत्व करने वाली, महिला जो पूजा के योग्य है, स्त्री जो प्रेम सद्भावना का विस्तार करती है ऐसा माना गया है। अर्जुन, अभिमन्यु, प्रताप, शिवाजी का चरित्र पढ़िए उनमें असाधारण वीरता थी। वे वीर रत्न माता के उदर से ही महान संस्कार प्राप्त करके उत्पन्न हुए थे। माताओं की पवित्र, उच्च भावना का उनके जीवन पर प्रभाव पड़ा।

    ध्रुव – प्रहलाद में जो अद्भुत भक्ति बल था, वह सब उनकी जननी के संस्कारों का प्रभाव था। मदालसा देवी जब अपने पुत्रों को पालने में सुलाती तो उस समय उनको आध्यात्मिक भावनाओं से पूर्ण लोरियां सुनाती थी। झांसी की रानी, ताराबाई, रानी किरणवती, गार्गी, अपाला, घोषा इत्यादि महान नारियों को भारत का इतिहास कभी नहीं भुला सकता।

    परंतु आज की सदी में जहां विज्ञान और कम्पयूटर का युग है वहां नारियों को माँ की कोख में ही मार दिया जाता है। कन्याभ्रूण हत्या जैसी भयंकर बीमारी आज हमारे समूचे समाज में फैल चुकी है। नवरात्रों के दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूप के रूप में जिन कंजकों को हम पूजते हैं उसी माँ के स्वरूप को अपने घर में आने से पहले ही मार देते हैं। हम विद्या के लिए देवी सरस्वती, शक्ति के लिए देवी दुर्गा, धन के लिए देवी लक्ष्मी का पूजन करते हैं।

    क्या ये सब नारियां नहीं? आज हमें अपनी रूढ़िवादी सोच को बदलना होगा। नारी को आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर दें। नारी को भी अपनी आत्म रक्षा के लिए अपनी भीतर की सोई हुई शक्तियों से परिचित होना होगा। यह मात्र ब्रह्मज्ञान से ही संभव है।

     

    Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। MBD News  इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

     

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक पीएम मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है और विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। स्मृति ईरानी ने कहा, यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।

    smriti irani - India TV Hindi

    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक नवीनतम पुस्तक ‘मोडायलॉग – कन्वर्सेशन्स फॉर ए विकसित भारत’ के प्रचार के लिए चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह दौरा 20 नवंबर को शुरू हुआ और इसका उद्देश्य ईरानी को मध्य पूर्व, ओमान और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से जोड़ना है।

    ईरानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एक बार फिर से यात्रा पर, चार देशों की रोमांचक पुस्तक यात्रा पर निकल रही हूं! जीवंत भारतीय प्रवासियों से जुड़ने, भारत की असीम क्षमता का जश्न मनाने और सार्थक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ ‘‘यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।’’

    ईरानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि मैं इस अविश्वसनीय रोमांचक यात्रा की झलकियां आप सभी के साथ साझा करूंगी

     

    कुवैत, दुबई, ओमान और ब्रिटेन जाएंगी स्मृति ईरानी

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है तथा विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। कार्यक्रम के अनुसार ईरानी अपनी यात्रा के पहले चरण में कुवैत, दुबई, फिर ओमान और अंत में ब्रिटेन जाएंगी।

  • December के अंत तक होंगे Jalandhar नगर निगम सहित 5 निगमों और 44 काऊंसिलों के Elections, सरकार ने जारी किया Notification

    You are currently viewing December के अंत तक होंगे Jalandhar नगर निगम सहित 5 निगमों और 44 काऊंसिलों के Elections, सरकार ने जारी किया Notification

    Elections for 5 corporations and 44 councils including Jalandhar Municipal Corporation will be held by the end of December. Government issued notification.

    December के अंत तक होंगे Jalandhar नगर निगम सहित 5 निगमों और 44 काऊंसिलों के Elections, सरकार ने जारी किया Notification

    चंडीगढ़ः पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के लिए उप चुनावों के नतीजे आ गए हैं। वहीं अब सरकार पंजाब में होने वाले निकाय चुनावो के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिये हैं। जिसके बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संबंधी चुनाव का प्रोग्राम जारी किया जाएगा। बता दें कि पंजाब में 5 नगर निगमों सहित 44 नगर काउंसिलों में चुनाव होने हैं।

    इस संबंध में जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर काउंसिल और पंचायतों के चुनाव करवाए जाएंगे। इसी तरह अलग-अलग नगर काउंसिलों के 43 वार्डों में उप चुनाव करवाए जाएंगे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, अब राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संबंधी चुनाव का प्रोग्राम जारी किया जाएगा। हालांकि पहले सरकार इन चुनावों को वार्डबंदी पूरी करने के बाद मार्च में करवाना चाहती थी।

    बताया जा रहा है कि सरकार दिसंबर में होने वाले फतेहगढ़ साहिब के शहीदी जोड़ मेले से पहले यह चुनाव प्रक्रिया करवाने की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार लगातार चुनाव करवाने की तैयारी में जुट गई थी। साथ ही निगमों व नगर काउंसिलों के डेवलपमेंट कार्य करवाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को सीधा जोड़ा जा सकें। इसके अलावा शहरी एरिया के लोगों को साधने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टेट प्रधान को बदल दिया है। अब हिंदू चेहरा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को प्रधान बनाया है। जबकि वर्किंग प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी बटाला के विधायक शेरी कलसी को सौंपी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में 5 नगर निगम और 44 नगर परिषद के चुनाव को लेकर लंबी जंग चली। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कुल 10 सप्ताह में चुनाव करवाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने 15 दिनों में चुनाव की नोटिफिकेशन और अगले 8 हफ्तों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। ​​​राज्य सरकार की तरफ से 6 नवंबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उस आदेश में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में चुनाव की नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए थे।

  • Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    You are currently viewing Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    Unknown vehicle hits tourist bus on Jalandhar-Pathankot highway, 1 dead, many injured

    Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर सुबह-सुबह उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक अज्ञात वाहन ने टूरिस्ट बस को भयंकर टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां दो लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के श को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा पचरंगा-सद्धा चक्क के बीच सुबह करीब 6 बजे एक टूरिस्ट बस की अज्ञात भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में टूरिस्ट बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर था कि टूरिस्ट बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादस में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन बस यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल है।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी पचरंगा के प्रभारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

  • जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़ ; 3 गिरफ्तार

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़ ; 3 गिरफ्तार

     

     

    – जमीनी रजिस्ट्री का अवैध प्रयास करते समय जाली आधार कार्ड के साथ प्रॉपर्टी डीलर रंगे हाथ पकड़े गए

    जालंधर : संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक परिष्कृत भूमि धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो जाली दस्तावेजों का उपयोग करके लगभग ₹10 करोड़ मूल्य की 10 एकड़ प्रमुख भूमि को धोखाधड़ी से पंजीकृत करने का प्रयास कर रहे थे।

    आज यहां यह खुलासा करते हुए, जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के बाद, फिल्लौर पुलिस ने एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप ये महत्वपूर्ण गिरफ्तारियाँ हुईं।

    एसएसपी खख ने बताया, विश्वसनीय सूचना के आधार पर हमारी टीम ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने बहादुरक बा गांव भाटिया में 10 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से स्वामित्व हासिल करने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बड़ी सावधानी से जाली आधार कार्ड और जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज तैयार किए थे।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी कल्याणपुर थाना लाबड़ा, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी सिद्धमुत्सदी थाना नूरमहल और जयराम (प्रॉपर्टी डीलर) पुत्र बख्शीराम निवासी स्वामी लालजी नगर बूटा मंडी जालंधर के रूप में की है।

    यह कार्रवाई जसरूप कौर बाथ, आईपीएस, एसपी (जांच), सरवन सिंह बल पीपीएस, डीएसपी, सब डिवीजन फिल्लौर और इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस स्टेशन फिल्लौर की देखरेख में की गई। पुलिस स्टेशन फिल्लौर में धारा 318(3), 338, 340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है (एफआईआर संख्या 313 दिनांक 22.11.2024)।

    एसएसपी खख ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में जाली दस्तावेजों के एक परिष्कृत नेटवर्क का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों को अन्य आपराधिक तत्वों के साथ उनके संभावित संबंधों की आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी खख ने जोर देकर कहा कि यह ऑपरेशन वित्तीय और संगठित अपराध के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस नीति को रेखांकित करता है। जालंधर ग्रामीण पुलिस क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पंजाब उपचुनाव में AAP की एक बार फिर हुई बल्ले-बल्ले, चार में से तीन सीटें जीतीं..

    पंजाब उपचुनाव में AAP की एक बार फिर हुई बल्ले-बल्ले, चार में से तीन सीटें जीतीं..

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से तीन के नतीजे आ गए हैं। इन चार सीटों में से तीन पर आम आदमी पार्टी और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चब्बेवाल में AAP के उम्मीदवार इशांक कुमार ने 28,690 वोटों से कांग्रेस के रणजीत कुमार को हराया है। हार की स्थिति देख कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत कुमार ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया था।

    आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक उपचुनाव भी जीत लिया है। आप के गुरदीप सिंह रंधावा ने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी को 5722 वोटों से मात दी। बरनाला सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 2147 वोटों से जीत गए हैं। काला ढिल्लों को 28226 वोट, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 26079 वोट, बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 17937 वोट, आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ को 16893 वोट और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गोविंद सिंह संधू को 7896 वोट मिले। वहीं गिदड़बाहा में आप प्रत्याशी डिंपी ढिल्लों बढ़त बनाए हुए हैं।

    इसी प्रकार गिद्दड़बाहा से आप प्रत्याशी हरदीप सिंह ढिल्लों 21062 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग को 21062 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल तीसरे नंबर पर रहे।

  • 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    Fierce head-on collision between 2 vehicles, 1 dead, 1 seriously injured

    2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

     

    • नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते कस्बा जाडला के राहों रोड पर बीती देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां स्विफ्ट कार और थार गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौत हो गई, जबकि थार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप े हुए गायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के पुलिसकर्मी ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बकाया कि स्विफ्ट कार को सतपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव राणेवाल बाग चला रहा था और थार कार को पलविंदर सिंह गांव गरचा का रहने वाला चला रहा था। पुलिस कर्मी ने बताया कि थार चालक बलाचौर के एक रेस्टोरेंट से अपने गांव गरचा के लिए जा रहा था तथा स्विफ्ट कार चालक अपने गांव से बलाचौर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब दोनों वाहन राहों रोड पर पहुंचे तो स्विफ्ट कार चालक आगे जा रहे टिप्पर को ओवरटेक कर रहा था, कि बलाचौर की तरफ से आ रही थार के साथ टकरा गई।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसएफएफ के इंचार्ज एएसआई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित दो मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नवांशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने स्विफ्ट कार चालक सतपाल सिंह उर्फ पाला को मृत घोषित दिया जबकि थार कार चालक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जाडला चौकी पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।