Blog

  • पंजाब में पिछले दिनों में हुए उपचुनाव में जीते AAP विधायकों ने ली शपथ, CM भगवंत मान रहे मौजूद

    पंजाब में पिछले दिनों में हुए उपचुनाव में जीते AAP विधायकों ने ली शपथ, CM भगवंत मान रहे मौजूद

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा उप चुनाव में विजयी 4 विधायकों में से आप के तीन विधायकों ने शपथ ले ली है। विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी के तीनों विधायकों को शपथ दिलाई। वहीं, बरनाला सीट से चुनाव जीते कांग्रेस विधायक विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 4 दिसंबर को शपथ लेंगे।

    विधायकों को शपथ दिलाने के दौरान समागम में सीएम भगवंत मान और आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। सबसे पहले चब्बेवाल से विधायक बने डॉ इंशाक चब्बेवाल ने शपथ ली। उन्होंने आखिर में जय भीम, जय भारत और इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने शपथ ली। आखिरी में गिद्दबाड़ा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने शपल ली। इस मौके उनके परिवार सदस्य भी मौजूद रहे।

  • ‘फेंगल’ के दस्तक से पहले चेन्नई एयरपोर्ट बंद, भारी बारिश से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

    ‘फेंगल’ के दस्तक से पहले चेन्नई एयरपोर्ट बंद, भारी बारिश से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

     

     

    चेन्नई : चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु में भारी बाढ़ और तेज हवाओं का प्रकोप जारी है। इस कारण चेन्नई एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। खराब मौसम के चलते कई उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं।

    एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि चेन्नई से आने-जाने वाली उड़ानें भारी बारिश और खराब मौसम के कारण प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरूपति और विशाखापत्तनम से आने वाली उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना जताई है।

    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच के लिए एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें। साथ ही, यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी एक बयान जारी कर बताया है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

    चक्रवात फेंगल के चलते तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान के उपग्रह और श्रीहरिकोटा में डॉपलर मौसम रडार चक्रवात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।आगामी चक्रवात को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सुरक्षा व्यवस्था और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अपडेट शेयर करते हुए कहा “मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी। तमिलनाडु सरकार लगातार निगरानी कर रही है और एहतियाती कदम उठा रही है।

  • जिला प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, सपा नेताओं को भी जाने से रोका

    जिला प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, सपा नेताओं को भी जाने से रोका

     

     

    संभल : जिले में बीते 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा (violence) का मामला सामने आया था। इसके बाद से जिले में बाहरी लोगों की एंट्री (Entry) को रोक दिया गया है। जिला प्रशासन (District Administration) ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर अब 10 दिसंबर तक रोक लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसीया ने कहा, “कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि जनपद की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा।”

    दरअसल, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा के बाद बीते कई दिनों से संभल जाने के प्रयास में है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी कहा, ‘‘संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाए गए सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के घरों पर सरकार द्वारा पुलिस तैनात कर उन्हें संभल जाने से रोकने की घटना घोर निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार संभल हिंसा का सच छिपा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति मिले।’’

    कांग्रेस ने भी संभल जाने की बात कही
    कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay rai) ने बताया कि संभल मामले की जानकारी हासिल करने के लिए कांग्रेस (Congress) का प्रतिनिधिमंडल दो दिसंबर को वहां जाएगा। इस बीच, माता प्रसाद पांडेय ने लखनऊ में अपने आवास के बाहर कहा, ‘‘गृह सचिव संजय प्रसाद ने मुझे फोन कर संभल नहीं जाने का अनुरोध किया था। संभल के जिला मजिस्ट्रेट ने भी मुझे फोन कर बताया कि जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक 10 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है, इसलिए मैं अब पार्टी कार्यालय जाऊंगा और इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।’’

    सर्वे को लेकर हुई हिंसा
    बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर को जामा मस्जिद का पहली बार सर्वे किया गया था। इसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं 24 नवंबर को दोबारा सर्वे करने के दौरान मस्जिद के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमें पत्थरबाजी भी हुई और चार लोगों की मौत भी हो गई थी जबकि 25 लोग घायल हो गए। बता दें कि कोर्ट ने यह आदेश जिस याचिका पर दिया था, जिसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर था।

  • लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, 27 की मौत, 100 से अधिक लापता

     लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, 27 की मौत, 100 से अधिक लापता

     

     

    अबुजा : नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में नाइजर नदी में शुक्रवार को एक नाव डूबने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नाव में लगभग 200 यात्री सवार थे जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रहे थे। नाइजर राज्य आपातकालीन सेवाओं की प्रवक्ता सैंड्रा मूसा के अनुसार, बचाव दल ने शुक्रवार शाम तक नदी से 27 शवों को निकाल लिया है। स्थानीय गोताखोर अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

    हालांकि हादसे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाइजीरिया के दूरदराज इलाकों में नावों का इस्तेमाल यात्रा का प्रमुख साधन है, लेकिन अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के संचालन के प्रभारी जस्टिन उवाज़ुरुओनी के अनुसार, बचाव दल को नाव के ठीक ठिकाने का पता लगाने में काफी मुश्किल हुई।

    नाइजीरिया में नाव हादसे आम हैं। अधिकांश हादसे क्षमता से अधिक लोगों को ले जाने, नावों की खराब स्थिति और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण होते हैं। अक्सर लोग यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

  •  लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए हुई स्थगित…

     

    संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें होनी हैं. सरकार ने सत्र में विचार के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की है.

    Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित

    संसद का शीतकालीन सत्र

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है और 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें होनी हैं. सरकार ने सत्र में विचार के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की है. इस बीच संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम ‘संविधान सदन’ के सेंट्रल हॉल में होगा. इससे पहले रविवार को सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें 30 पार्टियों के 42 नेता शामिल हुए.

  • Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in the restaurant, goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

    Restaurant में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ राख

    बठिंडाः भुच्चो-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां आदेश अस्पताल के सामने दो मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग ने अगल-बगल की दो इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित विपन बांसल ने बताया कि इस आग के कारण रेस्टोरेंट के अंदर रखा सारा फर्नीचर और बिल्डिंग बुरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आज सुबह साढे 6 बजे के करीब रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। विपन बांसल ने बताया कि गनीमत रही कि आगजनी में जानी नुकसान से बचाव रहा।

    वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें आज सुबह साढे़ 6 बजे के करीब आदेश अस्पताल के सामने भुच्चो मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और भुच्चो मंडी सहित अलग-अलग इलाकों से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट में रखा सिलेंडर फट गया जिस कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं, स्टोरेंट में लगी आग ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे बोर्ड को अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्इकत के बाद इस आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    You are currently viewing मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    Happiness turns into mourning, cylinder blast in wedding house, 3 dead, 2 seriously injured

    मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के अंतर्गत आते बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर में शादी के समारोह के दौरान सिलडेंर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब 3 लोगों कि मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात एक घर में शादी का समारोह चल रहा था इस दौरान घर में सिलैंडर फटने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 5 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया था,जहां इलाज के दौरान 2 और महिलाओं की मौत हो गई। जब दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं इस घटना के कारण पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वहीं मृतक महिलाओं की पहचान गुरदीश कौर, राज रानी व मंजीत कौर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए लड़की की माता ने बताया कि यह घटना कल रात को हुई थी, जिसमें 6 लोग झुलस गए थे। इस घटना में गुरदीश कौर की कल रात को मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहीं लड़की के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त हादसे के बाद आज विवाह समारोह को साधारण तरीके से सम्पन्न किया गया। गांव के पूर्व सरंपच व पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायलों की उचित मदद की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कनाडा सरकार के फैसले से भारतीयों को लगा एक और झटका, अब नहीं होगी PR!

    कनाडा सरकार के फैसले से भारतीयों को लगा एक और झटका, अब नहीं होगी PR!

     

    नई दिल्ली- कनाडा में पक्के होने को लेकर अब भारतीयों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। कनाडा सरकार द्वारा अब लेबर मार्किट इंपेक्ट असेस्मेंट (LMIA) को भी बंद किया जा रहा है। इसके साथ कनाडा में पक्का होना और भी मुश्किल हो जाएगा। पिछले दिनों कनाडा सरकार ने पीआर करने की दर को भी घटाने का ऐलान किया था।

    इसके साथ ही कनाडा सरकार ने अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्लानिंग शुरू कर दी गई है। कनाडा की इस सख्ती का सबसे ज्यादा नुकसान पंजाबियों को होगा। इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर के हवाले से आई मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में पक्की रिहायश (पीआर) के लिए एलएमआईए की बड़े स्तर पर दुरूपयोग हो रहा है। इस लिए फैडरल सरकार द्वारा एलएमआईए के ज़रिए मिलने वाले 50 अंक की सुविधा खत्म करने पर भी विचार कर रही है।

    लोगों से हो रही ठगी
    लेबर मार्किट इंपेक्ट असेसमेंट के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है और इस दस्तावेज के लिए 60 से 70 हज़ार डालर तक की मांग की जा रही है। इसके मद्देनज़र कनाडा सरकार इमीग्रेशन नियमों में सख्ती करने के लिए मजबूर हो रही है। सोशल मीडिया के ज़रिए ठग एजेंटो द्वारा एलएमआईए के ज़रिए यकीनी पीआर के दावे भी किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फर्जी नौकरियों के लिए एलएमआईए तैयार करवाए जाते हैं और नौजवानों को बड़े स्तर पर आर्थिक शोषण किया जाता है। इस समय कैनेडियन पीआर के लिए सीआरएस स्कोर 500 से ज्यादा चल रहा है और एलएमआईए से 50 से ज्यादा अंक पीआर दिलवाने के लिए कारगार साबित होते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में इसकी सुविधा का प्रयोग ठगी के लिए किया जाता है। हालांकि इस वक्त आवेदक को एक एलएमआईए के लिए 50 अंक या एक्सप्रेस ऐंटरी प्रणाली के अधीन प्रंबंधन के लिए 200 अंक प्राप्त कर सकते हैं।

    पिछले दिनों मार्क मिलर ने वर्क परमिट की निर्धारित अवधि में बढ़ौतरी के लिए ब्रैमपटन में धरना पर बैठे छात्रों को चौकस करते हुए कहा की स्टडी वीज़ा से कनाडा पीआर तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है। कोई छात्र ये सोच कर कनाडा न आए कि उन्हें यकीनी तौर पर पीआर मिलेगी। मार्क मिलर की तरफ से पिछले दिनों इंटरनेशनल स्टूडैंट के फायदे के लिए कई ऐलान किए गए जिसमें सप्ताह में काम करने का समय 20 घण्टे से बढ़ा कर 24 घण्टे कर दिए गए और साथ ही कॉलेज बदलने के सूरीत में नए सिरे से स्टडी वीज़ा अर्जी दाखिल करने का नियम भी लागू किया गया।

  • शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर बोले PM मोदी,‘जिन को जनता ने बार-बार नकारा, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते..

     शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर बोले PM मोदी,‘जिन को जनता ने बार-बार नकारा, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते..

     

    नई दिल्ली  : संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा। पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है।”

    उन्होंने आगे कहा, “संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है। कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है। हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई- संसद और हमारे सांसद हैं। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें।”

    पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है, लेकिन सबसे पीड़ादायक बात यह है कि नए सांसद नए विचार, नई ऊर्जा लेकर आते हैं और वे किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी पार्टियों के होते हैं। कुछ लोग उनके अधिकारों का हनन करते हैं और उन्हें सदन में बोलने का मौका भी नहीं मिलता है।”

    उन्होंने आगे कहा, “जिन्हें जनता ने लगातार 80-90 बार नकार दिया है, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते। वह ना तो लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं और ना ही वह लोगों की आकांक्षाओं के महत्व को समझते हैं। लोगों के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, वे जनता को समझ नहीं पाते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि वे कभी भी लोगों की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतर पाते।”

  • दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन

    दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन

     

    नई दिल्ली- दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

    एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि बुजुर्गों को उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। अब दिल्ली के पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। 80 हजार बुजुर्ग पेंशन खुल रही हैं। अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। केबिनेट ने इसे पास किया है और दिल्ली सरकार ने इसमें सुधार किया है। बीते 24 घंटे में 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। 2015 में सरकार बनने के बाद हमने पेंशन को बढ़ाया है। देश के अंदर सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली के अंदर है। केजरीवाल ने कहा कि अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू करवाए जाएंगे।