Blog

  • जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जारी की अन्य वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, जानें कौन-कौन हैं वहां से उम्मीदवार

    You are currently viewing जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जारी की अन्य वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, जानें कौन-कौन हैं वहां से उम्मीदवार

    जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जारी की अन्य वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, जानें कौन-कौन हैं वहां से उम्मीदवार

     जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जारी की अन्य वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, जानें कौन-कौन हैं वहां से उम्मीदवार

    जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने आखिरकार अन्य वार्डो के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लंबे इंतजार और गहन मंथन के बाद पार्टी ने अपनी नई सूची सार्वजनिक की, जिसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

  • महाकुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों की कैसे होगी गिनती? योगी सरकार करने वाली है ये खास इंतजाम

     

    महाकुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों की कैसे होगी गिनती? योगी सरकार करने वाली है ये खास इंतजाम

     

    महाकुम्भ 2025 में कम से कम 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है और एक-एक शख्स की गिनती को एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

     

    MahaKumbh 2025, MahaKumbh 2025 News, Yogi Adityanath - India TV Hindi

    महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है

    महाकुंभ नगर: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक महाकुम्भ 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जमकर तैयारियों में लगी हुई है। इसी कड़ी में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक गिनती के लिए AI से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि प्रयागराज में हर 6 साल पर होने वाले कुम्भ या 12 साल पर होने वाले महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सही संख्या गिनने की अभी तक कोई सटीक तकनीक नहीं थी। हालांकि, इस बार योगी आदित्यनाथ सरकार ने AI से लैस खास कैमरों के साथ ही कई दूसरी तरह की तकनीकों का सहारा लेने का मन बना लिया है, ताकि महाकुम्भ में आने वाले एक-एक श्रद्धालु की गिनती की जा सके।

    ‘लोगों पर नजर रखने के लिए की गई है खास व्यवस्था’

    बता दें कि सरकार ने इन तकनीकों के जरिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ट्रैक करने का इंतजाम भी किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि 2025 में होने वाले महाकुम्भ में 40 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है, और यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा। पंत के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की गिनती करने और उन पर नजर रखने के लिए खास व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र के अंदर 200 जगहों पर 744 अस्थायी CCTV कैमरों को इंस्टॉल किया जा रहा है जबकि प्रयागराज शहर के अंदर 268 जगहों पर 1107 स्थायी CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

  • छात्र ने कर दिया बड़ा कांड, स्कूल में प्रिंसिपल को मारी गोली; फिर दोस्त के साथ हुआ फरार

    छात्र ने कर दिया बड़ा कांड, स्कूल में प्रिंसिपल को मारी गोली; फिर दोस्त के साथ हुआ फरार

    छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा के प्रिंसिपल एसके सक्सेना की स्कूल में ही पढ़ने वाले 12वीं के छात्र सदम यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब प्रिंसिपल बाथरूम में गए थे, तब छात्र पीछे से पहुंचा और कट्टे से उनके सिर में गोली मार दी। इस घटना में प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर दोस्त के साथ फरार हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र प्रिंसिपल से परेशान था, हालांकि, पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र उसी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस और शिक्षक मिलकर इस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,आतंकी मॉड्यूल पकड़ा, ग्रेनेड, पिस्टल, ड्रोन बरामद:10 युवक गिरफ्तार

     

    अमृतसर : पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ़ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चार मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह निवासी अवान रामदास, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव निवासी पेरेवाल, अमृतसर; बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन दोनों निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में हुई है। इसके अलावा, लॉजिस्टिक सहायता देने वाले छह हैंडलरों की पहचान भी की गई है, जिनमें बरींदरपाल सिंह उर्फ़ मनी और राजबीर सिंह उर्फ़ राजू दोनों निवासी कटेल, अमृतसर; विश्वास मसीह उर्फ़ भंबो निवासी भागनपुरा, अमृतसर; दिलप्रीत सिंह उर्फ़ मन्ना, हरजोत कुमार उर्फ़ मीतू और जोएल मसीह उर्फ़ रोहन उर्फ़ नोनी, तीनों निवासी डेरा बाबा नानक, बटाला शामिल हैं।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड और एक ड्रोन भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि इसके पीछे के अन्य संबंधों का पता चल सके। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट ने अमृतसर ग्रामीण, बटाला और अमृतसर शहर के रामदास क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी डेरा बाबा नानक के गांव खाना चमारा, रामदास के गांव अवान और अमृतसर शहर के वल्ला क्षेत्र से की गई है। सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ़ अमन की गिरफ्तारी से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 28 नवंबर, 2024 को बटाला में पुलिस अधिकारी के आवास पर हुए हमले का मामला भी सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दूसरे मुख्य संचालक की पहचान भी कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

    इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर में भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 111(1), 111(2), 111(3), 111(4), 249 और 253, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 19 और 20 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6) और 25(7) के तहत एफआईआर नंबर 191 दिनांक 03.12.2024 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • किसानों ने सरकार को दिया एक दिन का समय 

    किसानों ने सरकार को दिया एक दिन का समय

     

     

    नई दिल्ली : शंभू सीमा पर किसानों का दिल्ली कूच का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और कुछ किसानों के घायल होने के बाद किसानों के जत्थे को वापस बुलाने का ऐलान किया है। पंढेर ने सरकार पर किसानों के साथ दुश्मनी का व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

    किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि अब 101 किसानों का जत्था रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर बढ़ेगा। पंढेर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के एसपी से हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसपी से केंद्र सरकार से बातचीत की मांग की है और विशेष रूप से कृषि मंत्री से बात करने की इच्छा जताई है। पुलिस अधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसे देखते हुए किसानों ने एक दिन का समय केंद्र सरकार को दिया है। इस दौरान वे अपने घायल साथियों के स्वास्थ्य की भी देखभाल करेंगे।

    शुक्रवार को 101 किसानों का एक जत्था शंभू सीमा से दिल्ली की ओर पैदल मार्च पर निकला था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई और सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में 5-6 किसान घायल हो गए हैं।

    हरियाणा सरकार ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए अंबाला जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है और पांच या उससे अधिक लोगों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं भी 9 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और उनकी मांगों को मानने की अपील कर रहे हैं।

    शंभू सीमा पर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। किसान नेता और हरियाणा पुलिस के अधिकारी बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। किसानों ने एक दिन का संघर्ष विराम किया है, लेकिन अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे फिर से आंदोलन तेज कर सकते हैं।

  • पांच किलो हेरोइन, ड्रग मनी के साथ तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पांच किलो हेरोइन, ड्रग मनी के साथ तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

     

    अमृतसर – Three accused arrested with five kilos of heroin in Amritsar..पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने पंजाबी बाग रिसॉर्ट, अटारी रोड, अमृतसर के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

    यादव ने कहा कि इस अवैध व्यापार में शामिल पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और हमारे राज्य को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • कनाडा में लाखों रुपये खर्च कर पीआर व सिटीजन होने का सपना संजो रहे 50 लाख लोगों को छोड़ना होगा CANADA, पंजाबियों पर पड़ेगा बड़ा असर, ये है वजह

    कनाडा में लाखों रुपये खर्च कर पीआर व सिटीजन होने का सपना संजो रहे 50 लाख लोगों को छोड़ना होगा CANADA, पंजाबियों पर पड़ेगा बड़ा असर, ये है वजह

    नई दिल्ली- भारत के विद्यार्थियों सहित उन सात लाख विदेशी विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में हैं जो कनाडा में लाखों रुपये खर्च कर पीआर व सिटीजन होने का सपना संजो रहे हैं। कनाडा में 2025 के अंत तक करीब 50 लाख अस्थायी परमिट समाप्त होने वाले हैं, जिनमें सात लाख भारतीय हैं और इसमें अधिकतर पंजाबी। कनाडा में अगर उनका वर्क परमिट की अवधि नहीं बढ़ी तो उनको देश छोड़ना होगा। कनाडा इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने बताया कि 50 लाख परमिट समाप्त होने वाले है। इसमें से 7 लाख परमिट विदेशी विद्यार्थियों के हैं।

    अस्थायी वर्क परमिट आमतौर पर 9 महीने से 3 साल की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं। ये वर्क परमिट कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त करने के लिए डिप्लोमा या डिग्री वाले विदेशी छात्रों को जारी किए जाते हैं। इस साल अगस्त से पंजाब के छात्र विदेशी छात्रों के प्रति कनाडा की बदलती नीति के खिलाफ ब्रैम्पटन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार रोजाना नियम सख्त कर रही है। कनाडाई आव्रजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई 2023 तक कनाडा में दस लाख से अधिक विदेशी छात्र थे। इनमें से 3,96,235 के पास 2023 के अंत तक पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट थे। कनाडा अब ये परमिट देने में बहुत सख्ती कर रहा है। वर्क परमिट की फाइलें दूतावास में लटकी हुयी हैं और उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    कनाडा के इमिग्रेशन एक्सपर्ट परविंदर मोंटू का कहना है कि अब ऐसे लोगों के पास तीन विकल्प हैं। या तो वह कनाडा छोड़कर चले गए और किसी अन्य देश में जाकर काम करें। दूसरा, उनका वर्क परमिट बढ़ जाए और तीसरा वह अवैध रूप से कनाडा में रहने लगे। एडमिंटन के रहने वाले परविंदर मोंटू का कहना है कि कनाडा सरकार जिस तरह से सख्त कदम उठा रही है, उससे यह महसूस हो रहा है कि ऐसे लोगों को देश छोड़ना पड़ेगा, जिनका वर्क परमिट समाप्त हो रहा है।

  • किसान नेता कल करेंगे  दिल्ली के लिए कूच, रोकने के लिए शंभू बार्डर पर प्रशासन ने की तैयारी

    किसान नेता कल करेंगे  दिल्ली के लिए कूच, रोकने के लिए शंभू बार्डर पर प्रशासन ने की तैयारी

     

     

    शंभू – Farmers Protest … कल किसानों ने दिल्ली कूच करना है। इसके लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। आज शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। वही, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग के आगे पर्दे लगा दिए हैं, ताकि पीछे से कुछ दिखाई न दे। इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन इतना साफ है कि किसानों ने कल दिल्ली कूच की योजना बनाई है और उससे पहले प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई उनकी तैयारी को दर्शाती है। यहां जाली और टेंट लगाए जा रहे हैं।

    Farmers Protest … हरियाणा प्रशासन ने भी किसानों से अपील की है कि प्रदर्शन और पैदल कूच पर दोबारा विचार करें। दिल्ली पुलिस से मंजूरी के बाद ही जाएं अन्यथा इसे रद्द करें। अंबाला जिला प्रशासन की ओर से शंभू बॉर्डर पर एक नोटिस चिपकाया गया है। इस नोटिस में लिखा है कि अगर किसान दिल्ली पुलिस की परमिशन ले लेते हैं तो ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।

  • Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

    Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा : हैदराबाद में बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत; 2 घायल

    नई दिल्ली : अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस कितने क्रेजी हो उठते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्म पुष्पा 2 के अनाउंसमेंट के बाद से पब्लिक के बीच इसकी दीवानगी देखी जा सकती थी। वहीं ट्रेलर रिलीज और बीच बीच में आ रहे इसके पोस्टर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था। अब आखिरकार 5 दिसंबर को पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    Accident during the screening of Pushpa 2: Crowd went out of control in Hyderabad : वहीं हैदराबाद में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसका प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर अल्लू अर्जुन भी थिएटर में मौजूद थे। हालांकि, स्टार की मौजूदगी के कारण भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

    मृतक महिला का नाम रेवती बताया जा रहा है। पुलिस ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल लड़के को भी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थी जब वह भीड़ में फंस गई।

  • जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़ दिए थप्पड़ पे थप्पड़..

    जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जड़ दिए थप्पड़ पे थप्पड़..

     

    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को आज संभल जाने से रोक दिया गया। वे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने उनका काफिला रोक लिया। काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, और इसके बाद घंटों चली मशक्कत के बाद उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली लौट आए।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कड़ी चौकसी बढ़ा दी थी। राहुल और प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए ट्रैफिक को पहले ही बंद कर दिया गया था। प्रशासन की सख्ती से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपनी जरूरी यात्रा नहीं कर सके—कुछ तो पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जबकि कुछ को अदालत में सुनवाई के लिए जाना था।

    लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के बाद, गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानीय लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और कुछ को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस सांसद संसद के लिए रवाना हो गए।