Blog

  • वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    You are currently viewing वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    वार्ड नंबर 22 से Aap नेता लव रोबिन ने भरा नामांकन पत्र, डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है – साऊ संसोया

    युवा आप नेता साऊ संसोया ने बताया कि डोर टू डोर चुनावी प्रचार में जनता का खूब प्यार व सहयोग मिल रहा है। जनता फूल मालाएं व नोटो के हार तथा पुष्प वर्षा से लव रोबिन का स्वागत कर रही है।
    डोर टू डोर चुनावी प्रचार में अजीत नगर, विवेक नगर, गांधी नगर में सैकडों की संख्या मे महिलाएं युवा बजुर्ग लव रोबिन के लिए घर घर जाकर वोट मांगने निकले। मनी जी चाप वाले गांधी नगर से सिमरन व साऊ संसोया ने पूरी ताकत झौक चुनावी डोर टू डोर अभियान को पूरी तरह सफल बनाया। सैकडों परिवारों ने प्यार का आशीर्वाद दिया। साऊ संसोया ने कहा वार्ड नंबर 22 से लव रोबिन को भारी मतों से विजय बनाएगें और यह जीत जालंधर में ऐताहासिक जीत होगी।
  • जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरों के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी, अज्ञात महिलाएं सी.सी.टी.वी फुटैज में कैद

    जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरों के दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स हुआ चोरी, अज्ञात महिलाएं सी.सी.टी.वी फुटैज में कैद

    जालंदर (सुमेश शर्मा) जालंधर के अर्बन स्टेट फेस-1 में स्थित गुरूद्वारा साहिब में लांवा फेरे दौरान दुल्हन की मां का गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच दौरान क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए तो पर्स चोरी करती हुई अज्ञात महिलाएं कैद हो गई।

    पुलिस ने जांच के दौरान अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के पिता ईशर पुरी कॉलोनी निवासी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे युवराज सिंह की झारखंड निवासी मानसी के साथ शादी हो रही थी। जिसके लिए गुरूद्वारा सिंह सभा में दोनों के लांवा फेरे हो रहे थे।

    इस दौरान दुल्हन की मां कुमित लाल फोटो खिंचवाने के लिए पर्स को नीचे रख दिया। इतने में कुछ अज्ञात महिलाओं ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के पर्स में दो सोने के कंगन, एक लोकेट सहित सोने की चेन, दो सोने की वालियां, एक सोने व 30 चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन व 50 हजार रुपए कैश पड़े हुए थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की योजना बना रही है।

  • दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल, मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम

    You are currently viewing दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल, मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम

    दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल, मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम

     

    नई दिल्ली : आज शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजा है कि वे अपने बच्चों को आज स्कूल न भेजें। इस बार ईमेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी ने जानबूझकर ये लिखकर ईमेल करके शरारत तो नहीं की है। कही भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी प्रारंभ की है। जिसके बाद जांच एजेंसियों ने परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवासपुरी, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी में फोन की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस से सुबह 6:35 बजे फोन आया था। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

  • ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

    You are currently viewing ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ

     

    ਜਲੰਧਰ : – ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਅਪਰਾਧੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ ਪੁਲ ਕੋਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਚੇਤਨ ਦਾਸ ਵਾਸੀ ਐਚ. ਡਬਲਯੂ.ਜੇ.29, ਬਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲਾ, ਬਸਤੀ ਗੁੱਝਾ, ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਦੀਪਕ ਪੁੱਤਰ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਧੁੰਮਾ ਵਾਲੀ ਗਲੀ, ਨੇੜੇ ਫੁੱਲਾਂ ਵਾਲਾ, ਜਲੰਧਰ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਧਾਰਾ 304(2)ਅਤੇ 3(5) ਬੀਐਨਐਸ ਤਹਿਤ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 202 ਮਿਤੀ 10.12.2024 ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • कांग्रेस ने हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से बनाया नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार,कांग्रेस विरोधी खेमे में छाई मायूसी

    कांग्रेस ने हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से बनाया नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार,कांग्रेस विरोधी खेमे में छाई मायूसी

    जालंधर (नीरज जिंदल) नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सैट्रल विधानसभा के अंतर्गत आते वार्ड 23 से वरिष्ठ समाज सेवक हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार बनाया है और दो बार के मौजूदा पार्षद पल्लनी स्वामी का टिकट काट कर हरपाल मिंटू परिवार पर भरौसा जिताया गया है।

    उजाला केसरी के अंदरूनी सर्वे ने यह पहले ही साबित कर दिया था कि वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस की टिकट हरपाल मिंटू को मिलने जा रही है जिस पर आधिकारिक ऐलान के बाद मुहर लग चुकी है।

    परमजीत कौर के नाम की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी व भाजपा सहित अन्य कांग्रेस विरोधी खेमे में अभी से मायूसी छा गई है। चुनावों की घोषणा से पहले ही उनको मिल रहे समर्थन से अब उनके विरोधी उम्मीदवारों का पत्ता साफ होना निश्चित है।

    इस वार्ड के मतदाताओं का भी मानना है कि परमजीत कौर के पति हरपाल मिंटू की राजनैतिक सूझ-बूझ, लोकप्रियता व वार्ड के विकास को लेकर सकारत्मक सोच है। एक समाजसेविका और वार्ड के सेविका, पुत्री व बहन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी परमजीत

    कौर व कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता मतदाताओं से मिल रहे प्यार समर्थन व सहयोग से एक नए जोश और नई ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहे हैं।

    वार्ड के मतदाताओं का भी कहना है कि इस कांग्रेस उम्मीदवार ने नगर निगम चुनाव से पहले ही एक निश्चित विजेता के रूप में अपनी विश्वसनीय छवि हासिल कर ली है। मतदाताओं का भी मानना है कि ईमानदार छवि और जनता के बीच सक्रिय राजनीति कर रही परमजीत कौर की सबसे बड़ी काबिलियत उनकी नम्रता है और वे जनता से जुड़े विषयों पर सोचने वाली हैं। वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलती हैं। सभी मतदाता चाहते हैं कि अबकी बार वह ही पार्षद जीतकर आएं ताकि वार्ड को मॉडल वार्ड बनाया जा सके।

  • आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने किया कांग्रेस में शामिल

    You are currently viewing आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने किया कांग्रेस में शामिल

    आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने किया कांग्रेस में शामिल

     

    जालंधर : पंजाब में इस समय चुनावी सीजन चल रहा है जिसके चलते दलबदलुओं का दौर जारी है। नगर निगम चुनाव व नगर कौसिंल चुनाव में टिकट ना मिलने के कारण पंजाब में एक दल बदल दूसरे दल में जाना आम बात हो गयी है। इस समय की बड़ी खबर यह है कि आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब आम आदमी पार्टी के वार्ड 20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी भारत नगर स्थित दीनानाथ प्रधान के घर पहुँच कर दीनानाथ को कांग्रेस में शामिल करवाया।

  • जालंधर निगम चुनावः AAP ने अमित ढल्ल को वार्ड नं. 24 से बनाया उम्मीदवार, चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार होगे साबित 

    You are currently viewing जालंधर निगम चुनावः AAP ने अमित ढल्ल को वार्ड नं. 24 से बनाया उम्मीदवार, चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार होगे साबित 

    जालंधर निगम चुनावः AAP ने अमित ढल्ल को वार्ड नं. 24 से बनाया उम्मीदवार, चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार होगे साबित

     

    जालंधरः पंजाब के जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह चुनाव जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों के लिए हो रहा है, और AAP ने अपनी ताकत को हर एक वार्ड में लगाते हुए अपने संक्षम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

    वार्ड नंबर 24 से पार्टी ने सीनियर युवा उम्मीदवार का चयन किया है। AAP ने पार्टी नेता अमित ढल्ल को इस वार्ड से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का मानना है कि अमित ढल्ल की छवि और स्थानीय लोगों के साथ उनके अच्छे संबंधों के कारण वह चुनावी मैदान में मजबूत उम्मीदवार साबित होगे।

    अमित ढल्ल को लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, और शहरवासियों का कहना है कि वह वार्ड नंबर 24 से भारी मतों से विजय होगें। स्थानीय लोगों ने उनके पक्ष में एकजुट होकर उन्हें जीत दिलाने का संकल्प लिया है। अमित ढल्ल की लोकप्रियता और जनता से मिल रहा समर्थन उनकी उम्मीदों को बल दे रहा है, और माना जा रहा है कि वह इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगें।

    इस सूची में AAP ने अपने उम्मीदवारों के चयन में पूरी तरह से क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखा है, और सभी वार्डों में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है। पार्टी के द्वारा जारी किए गए नामों में कई नए चेहरे भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है। जालंधर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की यह पूरी लिस्ट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। AAP अब चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है, और पार्टी के नेता अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से संवाद कर रहे हैं।

  • आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

    You are currently viewing आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

    आप युवा नेता नीरज जस्सल साथियों सहित पार्टी छोड जूनियर हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में हुए शामिल

     

    जालंधर : जालंधर नोर्थ हल्के में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब युवा आप नेता नीरज जस्सल अपने साथियों सहित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् पंजाब कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी और नोर्थ हल्के के विधायक व आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हेनरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए।

    इस मोके पर नीरज जस्सल ने कहा की जिस तरह से विधायक हैनरी नार्थ हल्के में जनता की सेवा कर रहे है और उत्तरी हल्के का बिना किसी भेदभाव से विकास करवा रहे है उनके कार्यशेली से प्रभावित होकर वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है। हैनरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जस्सल और उनके साथियो का हार्दिकस्वागत किया और कहा की आम आदमी सरकार में युवाओ को भटकाया जा रहा है और इनकी गलत नीतियों से आज पंजाब में बेरोजगारी और नशा चरम पर है उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का युवा वर्ग आहत है और वह दिन प्रतिदिन अपना जनाधार युवाओं के बीच से खो रही है। अंत हैनरी ने कहा कांग्रेस ही युवाओं के हितों को सुरक्षित रख सकती है और जिस तरह से अन्य पार्टियों को छोड़कर नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है उससे यह यकीन है की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेगी । इस दौरान शामिल हुए हरभजन जस्सल, पाली बेदी, रामपाल , डॉ सुखदेव, जोगिंदरपाल, पवन कुमार, नरेश कुमार, महिंद्र, हरीश मारवाह, खुशवंत सिंह, मनोज दुग्गल, तीरथ, लक्की, बिल्ला, टोनी, सन्नी उनके साथ निरंजन दास, विजय कुमार, हैप्पी सागर, रमित दत्ता, प्रदीप, मनोज आनंद, अजय आनंद, संदीप पूरी, अंजू बाला आदि भारी संख्या में उपस्तिथ थे।

  • जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने हाईवे पर डकैती, चोरी और नशीली गोलियों सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

     

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर और नकोदर सब डिवीजनों में चार अलग-अलग अभियानों में 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और आठ चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक स्कूटर सहित नौ चोरी किए गए वाहन और 360 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल के नेतृत्व में फिल्लौर पुलिस ने गश्त के दौरान दो हाईवे लुटेरों गुरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा और मंदीप सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। एक अन्य मामले में दरबारा राम को नियमित चेकपॉइंट के दौरान की कोशिश करते हुए 100 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। नकोदर में डीएसपी नकोदर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने रहमानपुरा चौक के पास दो मोटरसाइकिलों पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 260 नशीली गोलियां बरामद कीं।

    एक अन्य ऑपरेशन में नकोदर पुलिस ने जालंधर, नकोदर, मेहतपुर और शाहकोट इलाकों में डकैती और चोरी की वारदातों में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 8 दिसंबर को इंद्रजीत सिंह पर हमला कर उनका मोबाइल फोन, दस्तावेज और मोटरसाइकिल लूट ली थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार मोबाइल फोन, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा, मंदीप सिंह उर्फ मनी, राहुल गिल उर्फ गायनी, नवजोत सिंह उर्फ रवि, नींदर कुमार, रोहित धीर उर्फ चारिया, दरबारा राम उर्फ बारा, विजय कुमार, राजन और विजय के रूप में हुई है, जो सभी एसबीएस नगर, नकोदर या मेहतपुर इलाके के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनका एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस स्टेशन फिल्लौर और सिटी नकोदर में आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चार एफआईआर दर्ज की गई हैं आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

  • नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला

    You are currently viewing नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला : राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया

    नशा मुक्त-रंगला पंजाब पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ा बढ़ावा मिला : राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया

    करतारपुर (जालंधर) : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘नशा मुक्त-रंगला पंजाब’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ दो दिवसीय पदयात्रा के दूसरे और आखिरी दिन जंग-ए-आजादी मेमोरियल में समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओ और युवा लड़के-लड़कियों की भागीदारी रंगले पंजाब के निर्माण के लिए एक शुभ संकेत है।

    गांव भट्ठे से 7 किलोमीटर की पैदल दूरी के अंत में स्थानीय जंग-ए-आजादी स्मारक पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं और शहीदों की भूमि है, जिन्होंने राज्य और देश के लिए महान बलिदान दिए है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम राज्य से नशे के खात्मे और पंजाब की समृद्ध विरासत की बहाली के लिए नशे के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें। उन्होंने कहा कि 10 गुरुओं के बताये रास्ते पर चलकर इस अलामत पर काबू पाया जा सकता है।

    कटारिया ने गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार की शहादत का जिक्र करते हुए पंजाब के लोगों, विशेष कर महिलाओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, विशेषकर माताओं का, जो अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देकर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारों के प्रयासों तक ही सीमित नहीं रह सकती, बल्कि जब लोग आपसी समझ और जिम्मेदारी के साथ इस लड़ाई में शामिल होते है, तो ऐसे अभियानों की सफलता और अधिक सुनिश्चित होती है।

    उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए नशा मुक्त भविष्य बनाने के लिए हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए जल्द ही सर्वधर्म संवाद किया जाएगा और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन बनाया जाएगा।

    श्री कटारिया ने राज्य की समृद्ध विरासत और उद्यमशील लोगों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब स्वतंत्रता संग्राम और हरित क्रांति में अग्रणी रहा है और नशे पर अंकुश लगाकर राज्य विकसित भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राज्यपाल ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के अभियान को बढ़ावा देने के लिए यात्रा में भाग लेने वाले लोगों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों, पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त रंगला पंजाब में लगातार 10 दिनों तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी और घर-घर जाकर नशे के खात्मे के लिए संदेश दिया जाएगा।