Blog

  • वन नेशन-वन इलेक्शन: BJP MP पीपी चौधरी होंगे JPC के चेयरमैन, जानें प्रियंका गांधी सहित कौन-कौन हैं सदस्य

    वन नेशन-वन इलेक्शन: BJP MP पीपी चौधरी होंगे JPC के चेयरमैन, जानें प्रियंका गांधी सहित कौन-कौन हैं सदस्य

     

    केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को जेपीसी को भेजने का फैसला किया है. सूत्रों का कहना है कि इस कमेटी का चेयरमैन बीजेपी के सांसद पीपी चौधरी होंगे, जबकि कांग्रेस से प्रियंका वाड्रा, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, टीएमसी से कल्याण बनर्जी, टीडीपी से हरीश बालयोगी, एनसीपी (शरद पवार) से सुप्रिया सुले, शिंदे शिवसेना श्रीकांत शिंदे, आरएलडी से चंदन चौहान और जनसेना से बालासौरी कमेटी के सदस्य होंगे.

    वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को लेकर जेपीसी का गठन हुआ है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सांसद पीपी चौधरी एक देश एक चुनाव की जेपीसी के चेयरमैन होंगे. जेपीसी के लोकसभा से बीजेपी के सदस्य पीपी चौधरी, बांसुरी स्वराज, सीएम रमेश, परशोत्तम रूपाला, अनुराग ठाकुर, भर्तृहरी महताव, अनिल बलूनी, वीडी शर्मा और विष्णु दयाल राम बीजेपी के सदस्य होंगे, जबकि लोकसभा से जेपीसी के कांग्रेस से सदस्य प्रियंका वाड्रा, मनीष तिवारी और सुखदेव भगत होंगे. समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव सदस्य होंगे

    वहीं, इस कमेटी में टीएमसी से कल्याण बनर्जी, टीडीपी से हरीश बालयोगी, एनसीपी (शरद पवार) से सुप्रिया सुले, शिंदे शिवसेना श्रीकांत शिंदे, आरएलडी से चंदन चौहान, जनसेना से बालासौरी सदस्य होंगे. राज्यसभा से कमिटी में 10 सदस्य होंगे.

  • अस्पताल में इनकम टैक्स का छापा:डॉक्टरों से पूछताछ जारी, दस्तावेजों की हो रही जांच

    अस्पताल में इनकम टैक्स का छापा:डॉक्टरों से पूछताछ जारी, दस्तावेजों की हो रही जांच

    लुधियाना : लुधियाना में डॉ. सुमिता सोफत के घर और अस्पताल पर आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी मिली है। टैक्स धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने घर और अस्पताल की तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारी डॉ. सुमिता सोफत से नकदी का हिसाब भी मांग रहे हैं। अधिकारियों के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं, जिनकी अब जांच की जा रही है।

  • किसान आंदोलन; पंजाब में 48 रेल ट्रैकों पर बैठे किसान, जनता को हुई भारी परेशानी

    किसान आंदोलन; पंजाब में 48 रेल ट्रैकों पर बैठे किसान, जनता को हुई भारी परेशानी

     

    चंडीगढ़ : पंजाबभर में आज 48 स्थानों पर किसान धरने पर बैठे हैं और यह धरना विभिन्न रेल ट्रैकों पर 3 बजे तक जारी रहेगा। इस दाैरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। किसान दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठे हैं, 3 बजे तक प्रोटेस्ट चलेगा। कई जगहों पर किसानों के साथ महिलाएं भी झंडा लेकर ट्रैक पर डटी हुई हैं।

    पंजाब में जिला मोगा के जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन, फरीदकोट स्टेशन, प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म, जिला जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां, जिला पठानकोट के परमानंद प्लेटफॉर्म, जिला होशियारपुर के टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर आदि में किसानों का धरना है।

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में रूस को मिली बड़ी कामयाबी: Russia ने बना ली कैंसर की वैक्सीन, 2025 से नागरिकों को मुफ्त लगाएंगे

    स्वास्थ्य क्षेत्र में रूस को मिली बड़ी कामयाबी: Russia ने बना ली कैंसर की वैक्सीन, 2025 से नागरिकों को मुफ्त लगाएंगे

     

    मॉस्को : रूस ने चिकित्सा जगत में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कैंसर की वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने रेडियो पर इस बारे में जानकारी दी। रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, इस वैक्सीन को अगले साल से रूस के नागरिकों को मुफ्त में लगाया जाएगा।

    डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने बताया कि रूस ने कैंसर के खिलाफ अपनी mRNA वैक्सीन विकसित कर ली है। इस खोज को इस सदी की सबसे बड़ी खोजों में से एक माना जा रहा है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि यह ट्यूमर के विकास को रोकने में मददगार है। इस साल की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के बेहद करीब है।

    mRNA वैक्सीन क्या है?
    mRNA, जिसका पूरा नाम मैसेंजर-RNA है, मानव जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा होता है, जो हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाता है। सरल शब्दों में, जब कोई वायरस या बैक्टीरिया हमारे शरीर पर हमला करता है, तो mRNA तकनीक हमारी कोशिकाओं को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है। इससे हमारे इम्यून सिस्टम को ज़रूरी प्रोटीन मिलता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनती है।

    mRNA वैक्सीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे पारंपरिक वैक्सीन के मुकाबले बहुत जल्दी बनाया जा सकता है। साथ ही, यह शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। mRNA तकनीक पर आधारित यह कैंसर की पहली वैक्सीन है।

  • ‘अर्पण समारोह’: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

     

    ‘अर्पण समारोह’: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

    पिछले साल के दौरान 583 मामलों में जब्त किए गए वाहन, गहने, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटाई गईं: डीजीपी गौरव यादव।

    इसके अलावा, गुम हुए 100 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

    यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, लौटाकर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई: सीपी स्वपन शर्मा।

    चंडीगढ़/जालंधर(सुमेश शर्मा) 18 दिसंबर:पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

    पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स, जालंधर में विशेष कार्यक्रम “अर्पण समारोह” आयोजित किया गया।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस समारोह के तहत, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल के दौरान शहर में दर्ज 583 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 413 वाहन, 85 मोबाइल फोन, कई घरेलू सामान, गहने आदि सफलतापूर्वक लौटाए हैं।

    इसके अलावा, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 100 गुम हुए स्मार्टफोन केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर ( सी ई आई आर ) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

    डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हुए न्याय, सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं।

    ओर विवरण देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, वापस कर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपनी खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    सीपी ने बताया कि यह समारोह संबंधित क्षेत्र के 14 थाना प्रभारी (एसएचओ) और महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने जब्त की गई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने में मेहनत और ईमानदारी से काम किया।

    जब्त की गई वस्तुओं को समय पर लौटाने के महत्व पर जोर देते हुए, सीपी ने कहा कि इससे वस्तुओं का मूल्य और उपयोगिता बनी रहती है।

    इस दौरान अपनी वस्तुएं प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एक लाभार्थी बलजीत कौर ने कहा, “मैंने अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को वापस पाने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मैं जालंधर पुलिस की आभारी हूं, जिनके प्रयासों की बदौलत मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।”

    इसी तरह की भावनाएं मनजीत सिंह, ज्योति, राकेश कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य लाभार्थियों ने भी व्यक्त कीं।

  • वन नेशन-वन इलेक्शन बिल हुआ पेश: वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे सांसदों को भाजपा का नोटिस; पार्टी ने पहले ही जारी किया था व्हीप

    वन नेशन-वन इलेक्शन बिल हुआ पेश: वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे सांसदों को भाजपा का नोटिस; पार्टी ने पहले ही जारी किया था व्हीप

    वन नेशन-वन इलेक्शन बिल हुआ पेश: वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे सांसदों को भाजपा का नोटिस; पार्टी ने पहले ही जारी किया था व्हीप

     

    लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पेश कर दिया गया। बिल पर वोटिंग के दौरान भाजपा के कई सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। अब पार्टी ने ऐसे सांसदों को नोटिस जारी करने का फैसला किया है। दरअसल लोकसभा में वन नेशन-वन इलेक्शन से जुड़ा बिल पेश होने के बाद वोटिंग होनी थी। भाजपा ने व्हीप जारी कर अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा था।

    नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पेश कर दिया गया। बिल पर वोटिंग के दौरान भाजपा के कई सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। अब पार्टी ने ऐसे सांसदों को नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

    दरअसल लोकसभा में वन नेशन-वन इलेक्शन से जुड़ा बिल पेश होने के बाद वोटिंग होनी थी। भाजपा ने तीन लाइन का व्हीप जारी कर अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा था। लेकिन बावजूद इसके भाजपा के 20 से ज्यादा सांसद वोटिंग के दौरान उपस्थित नहीं थे।

  • प्रियंका गांधी ने संसद में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग किया प्रदर्शित, एक दिन पहले फिलिस्तीन का किया था सपोर्ट 

  • बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

     बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में की प्रेसवार्ता कर साधा विरोधियों पर निशाना..

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर आज पंजाब सरकार में मंत्री रहे मनोरंजन कालिया सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने जालंधर के कंपनी बाग पार्क में प्रेसवार्ता की। पूर्व मंत्री कालिया ने कहा- बीजेपी के प्रदेश में सरकार रही है। जालंधर की नगर निगम पांच साल तक हमारे पास थी। कांग्रेस की सरकार आई, तो कांग्रेस का मेयर बना। पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में हैं। इस पार्क का निर्माण बीजेपी द्वारा करवाया गया था।

    पूर्व मंत्री कालिया ने आगे कहा- बीजेपी के पांच साल जालंधर के लिए गोल्डन पीरियड था। बीजेपी ने शहर के हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाया। हमारे समय में 100 करोड़ रुपए लगाए थे, जोकि हमसे खत्म नहीं हुआ था। 500 करोड़ रुपए बीजेपी ने सीवरेड और वॉटर सप्लाई पर खर्च किए।

    ऐसे की करोड़ रुपए के हमने काम किए। ये काम हमारे मेयर रहे राकेश राठौर द्वारा किए गए थे। राकेश मेरे साथ बैठे हैं। ऐसे ही कांग्रेस ने जालंधर के लिए क्या किया, वो भी अपने मेयर को साथ में बैठाकर बताएं। जिससे पता चल सके कि शहर का विकास किसने किया और कैसे किया।

    कालिया ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी को तीन साल हो गए हैं राज्य में। प्रधान अमन अरोड़ा ने शहर के लोगों को पांच गारंटियां दी थी। मगर मैं सवाल करता हूं कि जो बातें 2022 में कही गईं थी, उनका क्या बना?। पहले वो पूरी कर लो, फिर देखेंगे। आप ने पंजाब के हर शहर में 5 रुपए देकर खाना खिलाने वाली रसोई बनाने की बात कही थी। उक्त गारंटी का क्या बना?। ऐसे की कई वादे जोकि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे नहीं किए गए।

  • जालंधर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी:शहर भर में बिजली-पानी की समस्या को ठीक करने का किया वादा

    जालंधर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी:शहर भर में बिजली-पानी की समस्या को ठीक करने का किया वादा

    जालंधर  (सुमेश शर्मा) पंजाब में नगर निगम चुनाव को बीजेपी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया। जिसे विजन दस्तावेज नाम दिया गया। जिसे मुद्दा बनाकर वह नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बीजेपी का मेयर बनने पर बीजेपी नगर निगम के सभी पेंडिंग काम करेगी।

    पूर्व विधायक और बीजेपी नेता केडी भंडारी ने कहा कि पिछली सरकारों ने कई ऐसे वादे दिए, जो पूरे नहीं हुए और लोगों को इसके चलते परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था है। बीजेपी नेता हिक्की ने कहा कि हम मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने के लिए पत्र लिखेंगे। मामले में जहां जहां गड़बड़ी हुई होगी, वहां पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

    बीजेपी नेता केडी भंडारी ने कहा कि जालंधर में लोगों के घरों पर बदबू वाला पानी आ रहा है। क्योंकि सीवरेज नहीं साफ हो रहे। हमारी पार्टी शहर की हर तरफ से सीवरेज की समस्या को ठीक करेगी। भंडारी ने कहा जालंधर में गर्मियों के दौरान बिजली की बहुत दिक्कतें आई। हम इस समस्या को खत्म करेंगे। साथ ही शहर की हर सड़क पर बीजेपी के नेता काम करेंगे और पूरे शहर की सड़कें बीजेपी का मेयर बनने पर ठीक की जाएंगी।

    भंडारी ने कहा कि शहर में कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर बुरा हाल है। हमारी सरकार बनने पर हम कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर एक अच्छा सिस्टम बनाएंगे। शहर में हम मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाएंगे। जिससे लोगों को पार्किंग की दिक्कत न हो। मोहल्लों और सड़कों पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। केडी भंडारी ने आगे कहा- 13 साल से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कोई काम नहीं किया। पार्कों और सड़कों का बुरा हाल है।

  • प्रदीप खुल्लर की हुई घर वापसी,एक बार फिर थामा भाजपा का पल्ला..

     प्रदीप खुल्लर की हुई घर वापसी,एक बार फिर थामा भाजपा का पल्ला..

    जालंधर (सुमेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रदीप खुल्लर की भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी करवाई इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जालंधर लोकसभा से पूर्व सांसद सुशील रिंकू जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा बेस्ट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शीतल अंगूरल प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा जिला महामंत्री राजेश कपूर मुख्य रूप से उपस्थित थे विजय रुपाणी ने प्रदीप खुल्लर को भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि नगर निगम के चुनाव चल रहे हैं सभी नेता अपने-अपने इलाकों में जाकर तुरंत प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करें और पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से चुनाव जितने में मदद करें प्रदीप खुल्लर ने विजय रुपाणी को विश्वास दिलाया कि वह अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा का परचम लहराएंगे