Blog

  • कुवैत में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’, पहले इन हस्तियों को भी मिल चुका

    कुवैत में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’, पहले इन हस्तियों को भी मिल चुका

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के दूसरे दिन सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से यह सम्मान हासिल किया। बता दें कि ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के तौर पर राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है।

     

    Hero Image
    पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान।

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के दूसरे दिन सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से यह सम्मान हासिल किया। बता दें कि ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड सम्मान है।

     

    यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के तौर पर राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है। पीएम मोदी से पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसी हस्तियों को दिया जा चुका है।
  • Jaishankar बोले- विश्व के लिए जो सही होगा, बिना डरे करेंगे

     Jaishankar बोले- विश्व के लिए जो सही होगा, बिना डरे करेंगे

     

     मुंबई के एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि भारत अनिवार्य रूप से प्रगति करेगा लेकिन उसे अपनी भारतीयता को खोए बिना ऐसा करना होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर अधिक गहराई से जुड़ता है तो इसके परिणाम वास्तव में गहरे होते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु घटनाओं से जूझ रही दुनिया भारत की विरासत से बहुत कुछ सीख सकती है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी दूसरों को अपने फैसलों पर वीटो लगाने की अनुमति नहीं देगा और राष्ट्रीय हित और वैश्विक भलाई के लिए जो भी सही होगा, हम बिना डरे उसे करेंगे।शनिवार को मुंबई में एक समारोह के लिए एक वीडियो संदेश में जयशंकर ने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर अधिक गहराई से जुड़ता है तो इसके परिणाम वास्तव में गहरे होते हैं।

     

    विदेश मंत्री ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन शैली या बार-बार होने वाली जलवायु घटनाओं से जूझ रही दुनिया भारत की विरासत से बहुत कुछ सीख सकती है, लेकिन दुनिया को तभी पता चलेगा जब देशवासी खुद इस पर गर्व करेंगे।

    जयशंकर ने आगे कहा कि भारत अनिवार्य रूप से प्रगति करेगा, लेकिन उसे अपनी भारतीयता को खोए बिना ऐसा करना होगा। तभी हम वास्तव में दुनिया में एक अग्रणी शक्ति के रूप में उभर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय हित और वैश्विक भलाई के लिए जो भी सही होगा वो बिना किसी डर के करेंगे। भारत कभी भी दूसरों को अपने विकल्पों पर वीटो लगाने की अनुमति नहीं दे सकता है।
  • ‘नियम तोड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं…’, बाल विवाह पर सख्त हुई हिमंत सरकार ; एक ही रात में  335 मामले दर्ज कर 416 लोगों को किया गिरफ्तार

    ‘नियम तोड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं…’, बाल विवाह पर सख्त हुई हिमंत सरकार ; एक ही रात में  335 मामले दर्ज कर 416 लोगों को किया गिरफ्तार

    ‘नियम तोड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं…’, बाल विवाह पर सख्त हुई हिमंत सरकार ; एक ही रात में  335 मामले दर्ज कर 416 लोगों को किया गिरफ्तार

     

    Himanta Sarma on child marriage बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार लगातार सख्ती दिखा रही है। असम पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में बीती रात 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले पर सीएम सरमा ने कहा कि हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।

    Himanta Sarma on child marriage बाल विवाह के खिलाफ असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार सख्ती से पेश आ रही है। इसके खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत असम पुलिस ने बीती रात 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

    बाल विवाह जैसी बुराई खत्म करके रहेंगेः हिमंता

    बाल विवाह को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पोस्ट भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 

    असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। बीती रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 गिरफ्तारियां की गईं और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।

  • मोहाली में हुआ दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की सूचना, साथ में चल रहा था बेसमेंट का काम

    मोहाली में हुआ दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की सूचना, साथ में चल रहा था बेसमेंट का काम

     

     

    मोहाली में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे के नीचे 10 से ज्यादा लोग दब गए हैं। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

    Five story building collapses in Mohali many people getting buried
    मोहाली में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। मोहाली के सोहाना में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। राहत व बचाव का काम चल रहा है। 

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इमारत के साथ दूसरी इमारत की बेसमेंट का काम चल रहा था। बेसमेंट के लिए खुदाई की गई है। खुदाई किए जाने की वजह से इमारत की नींव हिल गई, जिससे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इमारत में जिम खोले गए थे। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे 10 से 15 लोगों के दबे होने की सूचना है।

     

  • पैंगोंग त्सो झील के पास चीन कर रहा निर्माण कार्य, सैटेलाइट की नई तस्वीरों से हुआ खुलासा

    पैंगोंग त्सो झील के पास चीन कर रहा निर्माण कार्य, सैटेलाइट की नई तस्वीरों से हुआ खुलासा

     

    चीन की तरफ से लगातार बॉर्डर के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है. कॉपरनिकस सर्विस इन्फोर्मेशन की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी तट के पास चीन बड़े लेवल पर निर्माण कार्य कर रहा है.

    चीन के संबंधों को लेकर भारत की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. कॉपरनिकस सर्विस इन्फोर्मेशन की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी तट के पास चीन बड़े लेवल पर निर्माण कार्य कर रहा है. पीएलए के सिरिजाप और रिमुचांग गश्ती नाव अड्डों पर विस्तार कार्य तेजी से चल रहा है.

    दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील पैंगोंग त्सो भारत, चीन प्रशासित तिब्बत और उनके बीच विवादित सीमा पर फैली हुई है. 14 दिसंबर को कैप्चर की गई सैटेलाइट तस्वीरों में पैंगोंग झील परफिंगर 4 से आगे सिरिजाप के पास चीन की पहली पोस्ट बफर जोन के पास नजर आ रही है.

    फिंगर 4 के एरिया को फॉक्सहोल प्वाइंट, जिसे फॉक्सहोल रिज भी कहा जाता है. लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर किनारे पर फिंगर 4 के पश्चिमी हिस्से में स्थित है. इस क्षेत्र पर भारतीय सेना का नियंत्रण है, और भारत का दावा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) फिंगर 8 के पूर्व में है. हालांकि, चीन का दावा है कि एलएसी फिंगर 2 के पास है.

    नई सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

    नई सैटेलाइट तस्वीरों में सिरिजाप के ही पास चीन का फॉरवर्ड बेस भी दिखाई दे रहा है. जिस पर निर्माण कार्य लगातार जारी है. उसी के पास झील के किनारे पर नए संभावित तट के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. हालांकि झील की ओर ढलान वाली नदी के किनारे अप्रैल 2024 की शुरुआत में पहला निर्माण शुरू हुआ था.

    उसी के आगे बढ़ते हुए चीन पैंगोंग झील के उत्तरी तट के पास हेलीपैड का विस्तार कार्य कर रहा है. ये इलाका “खुरनाक किला” के पास है. जिसका इतिहास भारत से ही जुड़ा हुआ है. जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के दावे को भी खोखला करता है.

  • कुलगाम में मारा गया बुरहान वानी का साथी, हिजबुल का आखिरी था कमांडर 

     

    कुलगाम में मारा गया बुरहान वानी का साथी, हिजबुल का आखिरी था कमांडर

     

    जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर फारूक नाली भी शामिल है।

     

    कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी। - India TV Hindi

    कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी।

    दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच करीब 10 घंटे तक मुठभेड़ चली है। सेना के इस ऑपरेशन में बुरहान वानी का आखिरी जीवित साथी फारूक नाली अपने चार अन्य साथियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। फारूक नाली का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। ऐसा इसलिए क्योंकि फारूक नाली कश्मीर घाटी में दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आखिरी कमांडर की बागडोर संभाल रहा था।

    10 लाख रुपये का इनाम था

    फारूक नाली ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकी था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। फारूक नाली साल 2014-2015 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। फारूक नाली बुरहान के समूह के 14 कमांडरों में से बचा एकमात्र कमांडर था। वह पिछले 9 सालों से हिजबुल मुजाहिदीन की कमान संभालकर दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

    हिजबुल के आखिरी कमांडर फारूक नाली की तलाश सभी सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कई सालों से थी। फारूक बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में सफल भी रहा था। फारूक नाली पर सुरक्षा बलों पर हमला, टारगेट किलिंग और नए युवाओं को हिजबुल में शामिल करने का आरोप था। सुरक्षा एजेंसियां ​​इस ऑपरेशन को सफल और बड़ी उपलब्धि मान रही हैं और इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए बड़ा झटका मान रही हैं। कुलगाम में एनकाउंटर के बाद कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हिजबुल मुजाहिद्दीन द्वारा बनाए गए पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

     

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है. उन पर धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी गई है. धारा 109 हत्या की कोशिश की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है.

    राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

    राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने शिकायत दर्ज की

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज समेत एनडीए के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है, उसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने कहा कि हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 अटेम्ट टु मर्डर की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है. वडोदरा के सांसद की तरफ़ से शिकायत दर्ज करवाई गई है.

  • आंबेडकर पर संसद में हुई भारी तकरार; नीली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे राहुल, ब्लू साड़ी पहनकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तस्वीर

    आंबेडकर पर संसद में हुई भारी तकरार; नीली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे राहुल, ब्लू साड़ी पहनकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तस्वीर वायरल

     

    गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद परिसर में नीले ड्रेस में नजर आए। राहुल ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई थी और प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों सांसद संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका ने अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनके अंदर आदर का भाव नहीं है।

    Hero Image
    विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया

     नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी गहमागहमी देखने को मिली। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है। 

    इसी क्रम में आज संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी नीली टी-शर्ट में नजर आए। वहीं प्रियंका गांधी भी नीली साड़ी में संसद पहुंचीं। नीले रंग को दलितों के प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। 

    प्रियंका ने लगाया अपमान का आरोप

    इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गांधी कहा, ‘संसद में जिस तरह इन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया। आज सुबह इनका एक्स हैंडल देखिए, बाबा साहेब की तस्वीर के साथ खिलवाड़ किया। ये वही सोच है, जो बाबा साहेब की मूर्तियों के हाथ-पैर काट देते हैं। इन पर कौन भरोसा करेगा।’

  • किसानों ने किया 30 दिसंबर को पंजाब बंद का बड़ा ऐलान

    किसानों ने किया 30 दिसंबर को पंजाब बंद का बड़ा ऐलान

    चंडीगड़ : शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद अब पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे।

    बुधवार को किसानों ने पंजाब में 3 घंटे रेलवे ट्रैक जाम किए। किसान दोपहर 12 बजे 48 जगहों पर ट्रैक पर बैठ गए। 3 बजते ही किसानों ने ट्रैक खाली कर दिए।

    रेलवे ट्रैक जाम होने से दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लुधियाना के ढंडारी कलां में रोकना पड़ा। कुछ ट्रेनों को कैंसिल तो कुछ को डायवर्ट भी करना पड़ा। किसानों के प्रदर्शन से करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

    खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है।

    इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है।

  • पंजाब कृषि मंत्री आज किसानों के साथ करेंगे बैठक: शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी

    पंजाब कृषि मंत्री आज किसानों के साथ करेंगे बैठक: शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी

     

    चंडीगड़ : पंजाब में किसान फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच आज सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि विपणन नीति के मसौदे पर किसानों और अन्य कृषि विशेषज्ञों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक कृषि मंत्री गुरमीत सिंह की अगुवाई में होगी।

    इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। इससे पहले सरकार ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने 25 नवंबर को ही मसौदा जारी कर दिया था। साथ ही एक हफ्ते में सुझाव मांगे गए थे।

    विशेषज्ञों के अनुसार इस कृषि विपणन नीति को लेकर किसानों की राय सुनने के बाद सरकार अब विधानसभा शीतकालीन सत्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। यह सत्र जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। इस मामले को लेकर कृषि मंत्री ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की है।

    इसमें उन्हें नीति के बारे में बताया गया। साथ ही किसानों के साथ बुलाई गई बैठक के बारे में भी बताया गया। कृषि मंत्री का कहना है कि मौजूदा मंडी व्यवस्था खत्म होने जा रही है। जिससे राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।