आंबेडकर पर संसद में हुई भारी तकरार; नीली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे राहुल, ब्लू साड़ी पहनकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तस्वीर वायरल
गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद परिसर में नीले ड्रेस में नजर आए। राहुल ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई थी और प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों सांसद संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका ने अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनके अंदर आदर का भाव नहीं है।

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी गहमागहमी देखने को मिली। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है।
इसी क्रम में आज संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी नीली टी-शर्ट में नजर आए। वहीं प्रियंका गांधी भी नीली साड़ी में संसद पहुंचीं। नीले रंग को दलितों के प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
प्रियंका ने लगाया अपमान का आरोप
इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गांधी कहा, ‘संसद में जिस तरह इन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया। आज सुबह इनका एक्स हैंडल देखिए, बाबा साहेब की तस्वीर के साथ खिलवाड़ किया। ये वही सोच है, जो बाबा साहेब की मूर्तियों के हाथ-पैर काट देते हैं। इन पर कौन भरोसा करेगा।’








Leave a Reply