कांग्रेस ने हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से बनाया नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार,कांग्रेस विरोधी खेमे में छाई मायूसी

कांग्रेस ने हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से बनाया नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार,कांग्रेस विरोधी खेमे में छाई मायूसी

जालंधर (नीरज जिंदल) नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सैट्रल विधानसभा के अंतर्गत आते वार्ड 23 से वरिष्ठ समाज सेवक हरपाल मिंटू की धर्मपत्नी परमजीत कौर को वार्ड 23 से नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार बनाया है और दो बार के मौजूदा पार्षद पल्लनी स्वामी का टिकट काट कर हरपाल मिंटू परिवार पर भरौसा जिताया गया है।

उजाला केसरी के अंदरूनी सर्वे ने यह पहले ही साबित कर दिया था कि वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस की टिकट हरपाल मिंटू को मिलने जा रही है जिस पर आधिकारिक ऐलान के बाद मुहर लग चुकी है।

परमजीत कौर के नाम की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी व भाजपा सहित अन्य कांग्रेस विरोधी खेमे में अभी से मायूसी छा गई है। चुनावों की घोषणा से पहले ही उनको मिल रहे समर्थन से अब उनके विरोधी उम्मीदवारों का पत्ता साफ होना निश्चित है।

इस वार्ड के मतदाताओं का भी मानना है कि परमजीत कौर के पति हरपाल मिंटू की राजनैतिक सूझ-बूझ, लोकप्रियता व वार्ड के विकास को लेकर सकारत्मक सोच है। एक समाजसेविका और वार्ड के सेविका, पुत्री व बहन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी परमजीत

कौर व कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता मतदाताओं से मिल रहे प्यार समर्थन व सहयोग से एक नए जोश और नई ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहे हैं।

वार्ड के मतदाताओं का भी कहना है कि इस कांग्रेस उम्मीदवार ने नगर निगम चुनाव से पहले ही एक निश्चित विजेता के रूप में अपनी विश्वसनीय छवि हासिल कर ली है। मतदाताओं का भी मानना है कि ईमानदार छवि और जनता के बीच सक्रिय राजनीति कर रही परमजीत कौर की सबसे बड़ी काबिलियत उनकी नम्रता है और वे जनता से जुड़े विषयों पर सोचने वाली हैं। वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलती हैं। सभी मतदाता चाहते हैं कि अबकी बार वह ही पार्षद जीतकर आएं ताकि वार्ड को मॉडल वार्ड बनाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *