महाकुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों की कैसे होगी गिनती? योगी सरकार करने वाली है ये खास इंतजाम

 

महाकुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों की कैसे होगी गिनती? योगी सरकार करने वाली है ये खास इंतजाम

 

महाकुम्भ 2025 में कम से कम 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है और एक-एक शख्स की गिनती को एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

 

MahaKumbh 2025, MahaKumbh 2025 News, Yogi Adityanath - India TV Hindi

महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है

महाकुंभ नगर: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक महाकुम्भ 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जमकर तैयारियों में लगी हुई है। इसी कड़ी में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक गिनती के लिए AI से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि प्रयागराज में हर 6 साल पर होने वाले कुम्भ या 12 साल पर होने वाले महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सही संख्या गिनने की अभी तक कोई सटीक तकनीक नहीं थी। हालांकि, इस बार योगी आदित्यनाथ सरकार ने AI से लैस खास कैमरों के साथ ही कई दूसरी तरह की तकनीकों का सहारा लेने का मन बना लिया है, ताकि महाकुम्भ में आने वाले एक-एक श्रद्धालु की गिनती की जा सके।

‘लोगों पर नजर रखने के लिए की गई है खास व्यवस्था’

बता दें कि सरकार ने इन तकनीकों के जरिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ट्रैक करने का इंतजाम भी किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि 2025 में होने वाले महाकुम्भ में 40 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है, और यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा। पंत के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की गिनती करने और उन पर नजर रखने के लिए खास व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र के अंदर 200 जगहों पर 744 अस्थायी CCTV कैमरों को इंस्टॉल किया जा रहा है जबकि प्रयागराज शहर के अंदर 268 जगहों पर 1107 स्थायी CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *