Blog

  • Jalandhar में घने कोहरे का कहर, School की दीवार तोड़कर अंदर घुसी Car, बाल-बाल बचे Car सवार

    You are currently viewing Jalandhar में घने कोहरे का कहर, School की दीवार तोड़कर अंदर घुसी Car, बाल-बाल बचे Car सवार

    Dense fog wreaks havoc in Jalandhar, car breaks school wall and enters, car occupants narrowly escape

    Jalandhar में घने कोहरे का कहर, School की दीवार तोड़कर अंदर घुसी Car, बाल-बाल बचे Car सवार

    अलावलपुर : महानगर के अंतर्गत आते अलालपुर इलाके में मंगलवार सुबह घनी धुंध के कारण एक कार बेकाबू होकर स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया, वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार होशियारपुर का रहने वाला है तथा वह तरनतारन जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह तरनतारन जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह अलावलपुर पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अलावलपुर के पहले बस स्टैंड से मोड़ मुड़ने लगी तो धुंध के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार को तोड़ते हुए आगे निकल गई।

    कार चालक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों अगले पहिये और इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्राइवर सहित कार में सवार तीन व्यक्ति बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर चुटकुला सुनाना पड़ गया भारी..

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं को लेकर चुटकुला सुनाना पड़ गया भारी..

     

    चंडीगढ़ ; पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi ) ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि, मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और न ही किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि उस दिन मैंने तो सिर्फ सुना हुआ चुटकुला बोला था। बता दें कि चरणजीत चन्नी को आज महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के लिए पेश होने के लिए आदेश जारी किया था पर वह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए।

    जालंधर के सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम द्वारा की गई टिप्पणी की आम आदमी पार्टी और भाजपा सहित विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। भाजपा ने निंदा करते हुए कहा था कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है, पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। आप मंत्री ने भी राज्य के दो समुदायों के लिए चन्नी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई थी।

  • कनाडा से भारत आने वालों की हो रही सख्त जांच,जानें क्या है वजह…

    कनाडा से भारत आने वालों की हो रही सख्त जांच,जानें क्या है वजह…

     

    नई दिल्ली: कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों के लिए हवाईअड्डों पर सुरक्षा जांच को बढ़ा दिया गया है। यह कदम हाल ही में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एयर इंडिया की उड़ानों को निशाना बनाने की धमकी के मद्देनजर उठाया गया है। कनाडा सरकार ने इस संबंध में एक बयान जारी कर बताया है कि ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतते हुए अतिरिक्त सुरक्षा जांच के अस्थाई उपाय किए गए हैं। एयर कनाडा ने भी भारत जा रहे यात्रियों को नोटिफिकेशन जारी कर सूचित किया है कि सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है। यात्रियों को फ्लाइट से 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

    सिख फॉर जस्टिस नामक अलगाववादी समूह ने अक्टूबर में एयर इंडिया की उड़ानों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। पन्नू ने सिखों को 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया के विमान में यात्रा नहीं करने की हिदायत दी थी। हालांकि, बाद में उसने साफ किया था कि वह धमकी नहीं बल्कि बहिष्कार की बात कर रहा था। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने भी कनाडा सरकार से एयर इंडिया की उड़ानों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

    अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण यात्रियों को हवाईअड्डों पर अधिक समय बिताना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने बताया है कि भारत आने वालों की दो बार स्क्रीनिंग की जा रही है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिता आनंद ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि खालिस्तानी धमकी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

    You are currently viewing Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

    Car hits Activa in Amritsar, brother and sister fall from flyover; condition serious

    Amritsar में कार ने मारी Activa को टक्कर, Flyover से नीचे गिरे भाई-बहन; हालत Serious

     

    अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते इस्लामाबाद के पास बने फ्लाइओवर के ऊपर से बीती रात उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने फ्लाइओवर से गुजर रहे एक्टिवा सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शी रमन शर्मा और किशन ने बताया कि वे पुल से अपने घर जा रहे थे कि इस्लामाबाद पुल पर भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगने से एक्टिवा चला रही नौजवान लड़की पुल से नीचे गिर गई। उनकी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सड़क पर खून बिखर गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची बी ब्लॉक पुलिस और गेट हकीमां , इस्लामाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा पर सवार दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आपातकालीन हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले चारों अज्ञात युवक नशे में थे। एक्सीडैंट के बाद वे अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। इस संबंध में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना कर भागे युवकों का मोबाइल फोन उनकी गाड़ी से बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उनकी तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • कहर ढाने लगा कोहरा, Jalandhar में घनी धुंध के कारण हुए School Bus से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे

    You are currently viewing कहर ढाने लगा कोहरा, Jalandhar में घनी धुंध के कारण हुए School Bus से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे

    Fog started wreaking havoc, vehicle collided with school bus due to dense fog in Jalandhar, children narrowly escaped

    कहर ढाने लगा कोहरा, Jalandhar में घनी धुंध के कारण हुए School Bus से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे

    जालंधरः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही घनी धुंध के कारण जहां विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है जिस कारण हादसों का कहर भी शुरू हो गया है। इसी के तहत महानगर में सोमवार सुबह दिन चढ़ते ही घनी धुंध के कारण शहर में दो हादसे हो गए। पहला हादसा जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ जब एक स्कूल बस और वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान स्कूल बस में बच्चे भी सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का जानी-माली नुकसान नहीं हुआ, वहीं दूसरा हादसा कपूरथला हाईवे पर स्थित कुंज बाहर के बाहर हुआ। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

    दोनों हादसों में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पहला हादसा पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस और अन्य वाहन हादसे का शिकार हो गए। घटना के वक्त स्कूल बस में बच्चे भी बैठे हुए थे। इस हादसे से स्कूली बच्चे बुरी तरह से सहमे हुए थे। जानकारी के अनुसार जालंधर के एक निजी स्कूल की बस से हादसा हुआ है। रोजाना की तरह बस ड्राइवर बच्चों को लेकर जालंधर पठानकोट हाईवे से निकल रहा था। हाईवे पर जीरो विजिबिलिटी थी। ये हादसा श्रीमन अस्पताल के सामने हुआ था। हादसे का शिकार हुई बस के साथ 3 गाड़ियों की टक्कर हुई। तीनों गाड़ियों में सवार लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं। वहीं, स्कूल बस में 5 बच्चे सवार थे।

    वहीं दूसरा हादसा जालंधर-कपूरथला हाईवे पर स्थित जालंधर कुंज के नजदीक हुआ है, जहां एक पीआरटीसी की बस, एक ट्रक और एक कार बुरी तह से क्षतिग्रस्त हुई है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। मगर तीन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें एक पीआरटीसी की बस भी शामिल है, जिसमें सवारी बैठी हुई थी। ये हादसा भी घने कोहरे के कारण हुआ है।

  • जालंधर : राष्ट्रीय राज मार्ग पर कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

    जालंधर : राष्ट्रीय राज मार्ग पर कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

     

    जालंधर : जालंधर में पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रणवीर क्लासिक के पास हुआ जहां ट्रक और कार की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला जा रहा है। पीबी 08 5018 गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को बाहर निकाला गया।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग सवार थे। हादसे के दौरान बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे है। डिवाइडर से दूसरी ओर ट्रक के आने से गाड़ी के साथ हादसा हुआ है। वहीं मृतकों के शवो और घायलों को कार से क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घायलों को एबुलेंस की सहायता से अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। ट्रक चालक की तालाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

    हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। यातायात बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • किसानों ने एक बार फिर किया दिल्ली की तरफ कूच करने का ऐलान , जानिए किस दिन शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना..

    किसानों ने एक बार फिर किया दिल्ली की तरफ कूच करने का ऐलान , जानिए किस दिन शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना..

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद बताया कि किसान 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंधेर ने कहा कि 9 महीने से किसानों की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी कारण किसानों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं लेकर जाएंगे, बल्कि समूह में दिल्ली पहुंचेंगे।

    किसान नेता ने सरकार से मांग की है कि उन्हें दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 6 दिसंबर तक का समय है। अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो किसान पीछे नहीं हटेंगे।

    पंधेर ने कहा, शंभू बॉर्डर पर जहां दीवार बना दी गई है, वहां से हम आगे बढ़ेंगे। सरकार से हमने प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर और रामलीला ग्राउंड में जगह मांगी है। हमें मौका दे जिससे हम अपना पक्ष रख पाएं और सरकार हमें प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया करवाए। यह अब सरकार पर है कि उन्हें किसानों पर बम फेंक कर बात खत्म करनी है या फिर बैठक के जरिए।

    इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।

  • विश्व विख्यात भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने श्रीम‌द्भागवत कथा का माहात्म्य बताऐ,प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से किया उजागर 

    विश्व विख्यात भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने श्रीम‌द्भागवत कथा का माहात्म्य बताऐ,प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से किया उजागर 

    विश्व विख्यात भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने श्रीम‌द्भागवत कथा का माहात्म्य बताऐ,प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से किया उजागर 

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा ) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्ताहिक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन साईं दास स्कूल की ग्राउंड जालंधर में आरम्भ हुआ। आत्मिक जाग्रति से विश्व शांति के प्रसार हेतु श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन संस्थान का एक विलक्षण प्रयास है। जिसमें प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया जाएगा। इस कथा के दौरान गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने श्रीम‌द्भागवत कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा

    कि वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुँचता रहा है। ‘भागवत महापुराण’ उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से बहकर चली आ रही है। इस लिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। मनुष्य जीवन में ईश्वर कृपा के द्वारा ही प्रभु भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है और प्रभु कथा प्रभु भक्ति के मार्ग प्रशस्त की मजबूत इकाई है। साध्वी जी ने श्री मद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए बताया कि श्री म‌द्भागवत अर्थात जो श्री से युक्त है, श्री अर्थात् चैतन्य, सौन्दर्य, ऐश्वर्य। ‘भगवतः प्रोक्तम् इति भागवत।’ भाव कि वो वाणी, वो कथा जो हमारे जड़वत जीवन में चैतन्यता का संचार करती है। जो हमारे जीवन को सुन्दर बनाती है वो श्री म‌द्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्यु लोक में ही संभव है। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसलिए परीक्षित ने स्वर्गामृत की बजाए कथामृत की ही माँग की।

    इस स्वर्गामृत का पान करने से पुण्यों का तो क्षय होता है पापों का नहीं। किन्तु कथामृत का पान करने से सम्पूर्ण पापों का नाश होता है। कथा के दौरान उन्होंने वृन्दावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृन्दावन इंसान का मन है। कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति जागृत होती है। परन्तु वह जागृति स्थाई नहीं होती जिस कारण हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं पर वैराग्य नहीं, तड़प नहीं, भाव नहीं और ज्ञान नहीं। इसलिए वृन्दावन में जा कर भक्ति देवी तो तरुणी हो गई पर उस के पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्धावस्था में अचेत और निर्बल पड़े हैं। उन में जीवंतता और चैतन्यता का संचार करने हेतु नारद जी ने भागवत कथा का ही अनुष्ठान किया।

    जिस को श्रवण कर वो पुनः जीवंत और सबल हो उठे क्योंकि व्यास जी कहते हैं कि भागवत कथा एक कल्पवृक्ष की भाँति है जो जिस भाव से कथा श्रवण करता है उसे मनोवांछित फल देती है और यह निर्णय हमारे हाथों में है कि हम संसार की माँग करते हैं या करतार की। ‘श्री मद् भागवतेनैव भक्ति मुक्ति करे स्थिते।।’ अर्थात् यदि भक्ति चाहिए तो भक्ति मिलेगी, मुक्ति चाहिए तो मुक्ति मिलेगी। लेकिन कथा को मात्रा श्रवण करने या पढ़ने से कल्याण नहीं होता। जब तक इन्हें अर्थात् इनसे प्राप्त होने वाली शिक्षा को हम अपने जीवन में चरितार्थ नहीं कर लेते।

    प्रभु की पावन आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। कथा कार्यक्रम श्रवण करने हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे। कथा का शुभारंभ यजमानों द्वारा पूजन द्वारा किया गया।

    L

    ध्रुव मित्तल, शिव मित्तल (मित्तल उद्योग), राजन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल (अग्रवाल सैनिटेशन), वरिंदर मलिक, सोना मालिक (Bespok Design Co.), अरुण कुमार, दीपिका ने पूजन करवाया। अशोक मित्तल (राज्यसभा सदस्य), महिंद्र भगत (कैबिनेट मंत्री) पंजाब सरकार, मंथरी श्रीनिवासलु, गौतम कुकरेजा, जे. सी अरोड़ा, दिनेश शर्मा, विजय धीमान (गुरिंदरा ट्रेडिंग कंपनी), लक्की रहेजा, ब्रिगेडियर सुनील कुमार, सहित कई गणमान्यों ने आरती की रस्म निभाई। स्वामी विश्वानंद, स्वामी सदानंद, साध्वी पल्लवी भारती, साध्वी शशि भारती, साध्वी कंवल भारती ने सब का हार्दिक धन्यवाद किया।

  • आम आदमी पार्टी को छोड़ BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कहा- AAP ईमानदार नहीं रही; शीश महल जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल..

    आम आदमी पार्टी को छोड़ BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कहा- AAP ईमानदार नहीं रही; शीश महल जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल..

     

     

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

    गहलोत ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने आप छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि पार्टी अब ईमानदार नहीं रही है। उन्होंने पार्टी पर शीश महल जैसे कई शर्मनाक मुद्दों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हम खुद को आम आदमी कहते हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

    गहलोत ने कहा कि वह ईमानदार राजनीति के लिए आप में आए थे, लेकिन पार्टी ने उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि आप ज्यादातर समय केंद्र सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप में ही गंवाती है और राज्य के विकास में बाधा बनती है।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह स्वतंत्र हैं और जहां चाहें जा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि किसी नेता का पार्टी छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। पार्टी जनता के हितों के लिए काम करना चाहती है और उन लोगों के साथ आगे बढ़ेगी जो दिल्ली और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • पंजाबी गायक गैरी संधू पर लाइव शो के दौरान हमला, स्टेज पर पहुंचा हमलावर..

     

    मेलबर्न : विदेश में पंजाबी गायकों पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब ताजा घटनाक्रम में पंजाबी गायक गैरी संधू पर लाइव शो के दौरान हमला हुआ है। दरअसल गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में लाइव शो के दौरान बहस के बाद एक शख्स ने हमला कर दिया। हमले की वीडियो देखने के बाद फैंस काफी दुखी हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

    हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमला है या प्रशंसकों द्वारा गले लगाने की कोशिश। गैरी संधू आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लाइव शो के दौरान परफार्म कर रहे थे। इस दौरान यह घटना घटित हुई। बताया जाता है कि हमले से पहले संधू ने कोई अभद्र इशारा भी किया था।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।