Blog

  • ट्रेन के अंदर और पटरियों के ऊपर रील बनाने वालों की अब तो खैर नहीं..

      ट्रेन के अंदर और पटरियों के ऊपर रील बनाने वालों की अब तो खैर नहीं..

     

    नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड (Railway board) ने अपने सभी जोन के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि रेल सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने पर केस दर्ज किया जाएगा। यानी अगर कोई शख्स ट्रेन में या ट्रेन की पटरियों पर रील बनाएगा (FIR on make reels) तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

    If reels are made inside the train and on the tracks it is okay a case will be registered  : दरअसल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रेल और रेल की पटरियों पर रील बनाते हैं। कई जगह ये भी देखा गया है कि रील बनाते-बनाते लोग चलती ट्रेन से घायल भी हुए हैं। युवाओं में खासकर यह क्रेज है कि वह रेलवे की पटरियों पर जाकर एक्शन रील बनाते हैं या फिर कुछ एक्सपेरिमेंट करते हैं, जैसेकि ट्रेन की पटरी पर पत्थर रख दिया या कोई सामान रख दिया। इस तरह की रील बनाने वाले लोग खुद के साथ-साथ रेल यात्रियों की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं।

    ऐसे में रेल पटरियों और चलती ट्रेनों में रील बनाने को लेकर सरकार सख्त रवैया अपना रही है। ऐसा करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में अपने सभी जोन को निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर रील बनाने वाले सुरक्षित रेल परिचालन के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं या कोचों या रेल परिसरों में यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

  • राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     

    अमरावती : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस दौरान राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली। चुनाव आयोग की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई लोगों को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद ही राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दूर जा पार्टी नेताओं से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर ये भी है कि रायगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद चंद गुट मुखिया शरद पवार का बैग चेक किया गया।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने गए राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा जिले में फंसा रहा। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को एटीएस ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे वह करीब आधे घंटे तक हेलीपैड पर खड़ा रहा।

    क्लीयरेंस न मिलने का ठीकरा कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में फंसा हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की गलत नीति करार दिया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा बैग चेक किया गया था। जिसकी विपक्षी पार्टियों ने निंदा की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसे विपक्ष ने जानबूझकर ध्यान भटकाने की रणनीति करार दी थी।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले निकाली विशाल कलश यात्रा,पूरा शहर हुआ कृष्णमय..

     

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले निकाली विशाल कलश यात्रा,पूरा शहर हुआ कृष्णमय..

    .

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्प मंथन जो कि गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु चलाया जा रहा है। उसके अंतर्गत जालंधर वासियों के सहयोग द्वारा 17 नवंबर से 23 नवंबर तक। साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौंक, गोपाल नगर, जालंधर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

    स्वामी सज्जनानंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कथा का समय शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन करने के लिए विश्व विख्यात भागवताचार्य साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी जालंधर शहर पधार रही हैं। इसी उपलक्ष्य में जालंधर शहर में भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस कथा स्थल पर पहुंची।

     

     

    विस्तृत जानकारी देते हुए स्वामी सज्जनानंद ने बताया कि असंख्य सौभाग्यशाली महिलाओं ने पीत वस्त्रों में अपने शीश पर कलश धारण कर विश्व की मंगल कामना के लिए शहर की परिक्रमा की। कलश यात्रा का शुभारंभ जालंधर कैंट के सीईओ ओम पाल सिंह एवं ब्रिगेडियर सुनील कुमार के परिवार द्वारा विधिवत् पूजन करवाकर हुआ।

    इसके पश्चात नारियल फोड़ कर यात्रा को रवाना किया गया। कलश यात्रा में भगवान श्री कृष्ण जी की बहुत सुंदर पालकी बनाई गई। गोप मंडली द्वारा यात्रा में कीर्तन एवं नृत्य किया गया। वेद पाठियों की सुंदर झांकी द्वारा वेदों का घर घर गुणगान हो, ऐसा संदेश दिया गया। कलश यात्रा दौरान शहर का नज़ारा ऐसा लग रहा था मानों जालंधर वृंदावन बन गया हो। कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए स्थान स्थान पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं शहर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा की गई, लंगर, जल, प्रसाद आदि के स्टॉल्स लगाए गए। स्वामी जी ने बताया कलश यात्रा में तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं। वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी शहर का भ्रमण करते हैं वहीं की धरा स्वयं सिद्व होती जाती है। जो अपने सिर पर कलश धारण करता है उसकी आत्मा को ईश्वर पवित्र और निर्मल करते हुए अपनी शरण में ले लेते हैं। आगे जानकारी देते हुए स्वामी जी ने बताया कि श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। सुंदर पंडाल संगत के लिए सज चुका है। श्री कृष्ण जी एवं गौ मैया का सुंदर दरबार सज चुका है। सारी संगत इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित है। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, दीपक बाली, राजेश विज, रमेश शर्मा, दविंदर रोनी पार्षद, महेश गुप्ता, कुमुद शर्मा, लक्की पंचवटी गौशाला, योगेश धीर अमित सहगल आदि मौजूद थे

  • ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

    *ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪਾਵਨ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ(ਪ: ਛੇਵੀਂ) ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਵਿਖੇ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਮਾਪਤੀ ਉਪਰੰਤ ਭਾਈ ਤਰਸੇਲ ਸਿੰਘ ਜੀ CRPF ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਦੁਆਰਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਸਵੇਰੇ 10 ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ |

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਪਟਿਆਲੇ ਵਾਲੇ, ਭਾਈ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਾਰਸ, ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਅਭਿਤੇਜ ਸਿੰਘ, ਇਸਤਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਸਭਾ ਨੇ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ । ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੱਤ ਤੋਂ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦੀਵਾਨ ਸਜਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਭਾਈ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਾਰਸ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ।*

  • Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    Owner opened fire on thief who was stealing tractor, thief seriously injured, police engaged in investigation

    Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना जोधेवाल में राहों रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर चोरी कर रहे एक चोर पर मालिक ने फायर कर दिया। जिसमें चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर पर अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली चोर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की आंख खुल गई और वह ट्रैक्टर चोर के पीछे भागा, लेकिन चोर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक ने अपनी पिस्तौल से ट्रैक्टर के टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली चोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चोर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर चोर की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • पंजाब-हरियाणा आमने-सामने… चीमा बोले-एक इंच जमीन नहीं देंगे, CM सैनी ने कहा, चंडीगढ़ पर हमारा भी हक

    पंजाब-हरियाणा आमने-सामने… चीमा बोले-एक इंच जमीन नहीं देंगे, CM सैनी ने कहा, चंडीगढ़ पर हमारा भी हक

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा को विधानसभा भवन के लिए अलग जमीन देने का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। पंजाब के राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर विरोध जता रहे हैं। आज वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चीमा ने गवर्नर से चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत के लिए 10 एकड़ जमीन दिए जाने के मंजूरी प्रस्ताव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के 22 गांव को उजाड़ कर चंडीगढ़ शहर बसाया गया था और 1966 में जब पंजाब और हरियाणा का बंटवारा हुआ तो अस्थाई व्यवस्था के तौर पर हरियाणा को चंडीगढ़ में अपने प्रशासनिक और शासनिक कार्य के संचालन के लिए स्थाई तौर पर जगह उपलब्ध कराई गई थी जबकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर पूरी तरह से पंजाब का अधिकार है। चीमा ने कहा कि लंबे समय तक पंजाब में कांग्रेस की और गठबंधन के तहत भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की प्रदेश में सरकार रही। इसके बावजूद चंडीगढ़ पर पंजाब का पूरी तरह से अधिकार होने को लेकर कभी भी कांग्रेस और गठबंधन की भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने इस मुद्दे पर केंद्र के समक्ष गंभीरता से नहीं उठाया। आज केंद्र सरकार साजिश के तहत चंडीगढ़ में हरियाणा के अधिकार क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है ताकि पंजाब के अधिकारों का हनन हो सके। आप मंत्रियों ने कहा कि चंडीगढ़ की एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस पर बयान आया है। सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है। सैनी ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान गलत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें। पंजाब के लोगों के हित के लिए काम करें। बेवजह के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाने का काम ना करें। सैनी ने कहा कि मान ने पहले एसवाईएल पर पंजाब के लोगों को गुमराह किया, अब भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

  • कनाडा में पंजाबी सिंगरों के इलाके में 100 राउंड फायरिंग…

    कनाडा में पंजाबी सिंगरों के इलाके में 100 राउंड फायरिंग…

     

     

    नई दिल्ली- कनाडा के टोरंटो में फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जहां टोरंटो में पंजाबी सिंगरों के इलाके में फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार इलाके में करीब 100 राउंड फायरिंग किए गए है।

    पुलिस की तरफ से कई गई कार्रवाई में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो असॉल्ट-स्टाइल राइफलों सहित 16 फायरआर्म्स जब्त किए गए है। जिस इलाके में गोलीबारी हुई, वहां शहर के पंजाबी संगीतकारों के स्टूडियो हैं। रात 11:20 बजे के आसपास हिंसा भड़की तो टोरंटो पुलिस एक असंबंधित जमानत से संबंधित जांच कर रही थी। एक चोरी की गाड़ी एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के पास रुकी, तीन व्यक्ति बाहर निकले और स्टूडियो और आस-पास के लोगों पर गोलीबारी की। टोरंटो पुलिस ने इसको लेकर जवाब में कहा, एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर गोलीबारी की है।

    टोरंटो पुलिस के उपप्रमुख लॉरेन पोग ने इस हमले को लेकर कहा है कि सादे कपड़ों में एक अज्ञात वाहन में सवार अधिकारी गोलीबारी में फंस गए और उनके वाहन पर कई बार हमला होने के बावजूद वे बाल-बाल बचे। पुलिस ने तुरंत हमले पर कार्रवाई करते हुए, चोरी की कार में बक्से लगाने के लिए अपने अज्ञात वाहन का इस्तेमाल किया, उन्होंने थोड़ी देर तक पीछा करने के बाद एक बंदूकधारी को पकड़ लिया। हालांकि, दो संदिग्ध इस मामले में भागने में सफल रहे और अभी भी लापता हैं। गोलीबारी से पहले सामने आए वीडियो में कई लोगों को आधुनिक फायर आर्म्स के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। गिरफ्तारी के बाद, क्षेत्र की तलाशी ली गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में छिपाए गए 16 आग्नेयास्त्रों को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने भागे हुए संदिग्धों की तरफ से छोड़े गए कई हथियार बरामद किए और अन्य लोगों ने छत पर, रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर और यहां तक ​​कि पास के कूड़ेदानों में छुपाए गए हथियार भी बरामद किए।

  • एडुकेशन सिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव; छात्र अब 2 साल में ही कर सकेंगे ग्रेजुएशन’, डिग्री के बीच भी ले सकेंगे ब्रेक

    एडुकेशन सिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव; छात्र अब 2 साल में ही कर सकेंगे ग्रेजुएशन’, डिग्री के बीच भी ले सकेंगे ब्रेक

     

    नई दिल्ली- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने छात्रों को सुविधा प्रदान की है। यूजीसी ने ग्रेजुएशन प्रोग्राम को और आसान बना दिया है। जिस कारण छात्र दो या ढ़ाई साल में ग्रेजुएशन कर सकते है।

    UGC चेयरमैन एम.जगदीश कुमार ने कहा कि कोई भी स्टूडेंट अपने सिलेबस का टाइम ड्यूरेशन अब घटा-बढ़ा सकता है। ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम जो 3 से 4 साल का होता है, उसे स्टूडेंट्स घटाकर दो-ढाई साल का भी कर सकते हैं। इसके साथ ही कमजोर स्टूडेंट्स अपने ग्रेजुएशन प्रोग्राम का समय बढ़ाकर 5 साल तक कर सकते हैं। UGC चेयरमैन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) पर ऑटोनॉमस कॉलेजों के लिए साउथ जोन समिट के मौके पर IIT-मद्रास पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामाकोटी ने एक नई स्कीम का सुझाव दिया था और इसे UGC ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर UGC चेयरमैन ने कहा कि ऑटोनॉमस कॉलेज और इंस्टीट्यूट कम्युनिकेशन के लिए इंग्लिश का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई का माध्यम मातृभाषा रखें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को मदद मिलेगी और सीखने का बेहतर मौका मिलेगा।

    डिग्री के बीच भी ले सकते हैं ब्रेक
    डिग्री के बीच ब्रेक भी ले सकते हैं स्टूडेंट्स इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत UGC डिग्री के बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन भी स्टूडेंट्स के लिए ला चुका है। अगर कोई स्टूडेंट चाहे तो वह कोर्स से ब्रेक ले सकता है और बाद में वापस आकर इसे पूरा कर सकता है। इसके साथ ही जगदीश कुमार ने कहा कि 12-13 नवंबर को दिल्ली में हायर एजुकेशन की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEP 2020 की प्रोग्रेस को रिव्यू किया है और इसे लागू करने की बात कही है।

  • घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें हुई लेट, देख लें लिस्ट..

     

    उत्तर भारत में कोहरे की शुरुआत हो गई है। इस कारण ट्रेनों की टाइमिंग पर भी असर दिख रहा है। आइए देखते हैं दिल्ली आने वाली उन ट्रेनों की लिस्ट जो देरी से चल रही हैं।

    कोहरे के कारण ट्रेनें लेट। - India TV Hindi

    उत्तर भारत में ठंड की एंट्री शुरू हो गई है। लोगों ने अपने घरों में कंबल निकाल लिए हैं और सड़कों पर एक बार फिर से कोहरा दिखाई देने लगा है। वहीं, कोहरे का असर अब भारतीय रेलवे पर भी पड़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को दिल्ली की ओर आने वाली दर्जन भर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें से कुछ ट्रनें तो 5 घंटे और 7 घंटे की देरी से भी चल रही हैं। आइए देखते हैं दिल्ली की ओर आने वाली उन ट्रेनों की लिस्ट जो देरी से चल रही हैं।

    • CSMT ASR एक्सप्रेस- 1 hour 37 mins
    • INDB NDLS सुपरफास्ट- 01 hour 7 mins
    • Malwa एक्सप्रेस- 01 hour 26 mins
    • DADN SVDK सुपरफास्ट- 02 hours 43 mins
    • बिहार संपर्क क्रांति- 1 hour 1 min
    • श्रमजीवी- 1 hour 33 mins
    • महाबोधि- 2 hours 3 mins
    • गोरखधाम- 1 hour 9 mins
    • पूर्वा- 1 hour 5 mins
    • वैशाली- 2 hours 5 mins
    • काशी विश्वनाथ- 5 hours 41 minutes
    • BJU NDLS- 7 hours 20 minutes
  • दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, साथ में पत्नी सुनीता भी आईं नजर

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, साथ में पत्नी सुनीता भी आईं नजर

     

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल वैष्णो माता के दर्शन करने कटरा पहुंचे थे।

    Arvind Kejriwal visited Tirupati Balaji Sunita Kejriwal was seen with him - India TV Hindi

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल भी उनके साथ रहीं। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरती में भाग लिया और माता वैष्णों का आशीर्वाद लिया। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था।

    वैष्णो देवी के भी केजरीवाल ने किए थे दर्शन

    पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘आज अपनी धर्मपत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा, दर्शन किए और सभी देशवासियों के मंगल की कामना की। माता रानी सबका भला करें और आशीर्वाद दें। जय माता दी।’ बता दें कि इसी साल अरविंद केजरीवाल को मार्च महीने में दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दिया। जेल से रिहा होने के बाद ही अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे और उन्होंने माता वैष्णो के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।