Blog

  • नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर कार को मारी टक्कर ; पांच लोगों की गई जान, सड़क पर बिछी लाशें..

     नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर कार को मारी टक्कर ; पांच लोगों की गई जान, सड़क पर बिछी लाशें..

     

    पानीपत- हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने कई सड़क पर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए।

    ट्रक ड्राइवर ने दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ की तरफ गलत साइड पर आते हुए फ्लाईओवर पर कई दुर्घटनाएं कीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर की ग्रिल तोड़कर ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मारी, जिसके चलते फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर ने एलिवेटिड हाईवे पर रॉन्ग साइड में एंट्री ली और सिवाह पुल के सामने एक बाइक पर सवार 2 लोगों को कुचला। इसके बाद मलिक पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल डाला। तीसरा हादसा गुरुद्वारे के सामने हुआ। यहां ट्रक ने 2 लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों में दो युवकों की पहचान सूरज और अनिकेत के रूप में हुई है, जो पावटी गांव के निवासी थे। सूरज जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था, जबकि अनिकेत पिछले एक साल से बिजली निगम में अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत था। बाकी तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों एवं घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • पिछले चार महीने में मंहगाई डर उच्च स्तर पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों की महंगाई 9.47 प्रतिशत से बढक़र 11.59 प्रतिशत हुई

    पिछले चार महीने में मंहगाई डर उच्च स्तर पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों की महंगाई 9.47 प्रतिशत से बढक़र 11.59 प्रतिशत हुई

     

    मुंबई ;  महंगाई से राहत उम्मीद कर रही जनता के लिए खास खबर है। खबर यह है कि थोक महंगाई अक्टूबर में बढक़र चार महीने के उच्च स्तर 2.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है। खास तौर पर खाद्य वस्तुओं खासकर, सब्जियों तथा मैन्युफैक्चर किए गए प्रोडक्ट के दाम में बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह रही। आंकड़ों की मानें तो रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 6.59 से बढक़र 8.09 प्रतिशत हो गई। इसी प्रकार खाने-पीने की चीजों की महंगाई 9.47 प्रतिशत से बढक़र 11.59 प्रतिशत हो गई। फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -4.05 से घटकर -5.79 प्रतिशत रही।

    मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1 से बढक़र 1.50 प्रतिशत रही। इस सप्ताह के प्रारंभ में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तीव्र वृद्धि के साथ खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह स्तर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तय सीमा से अधिक है, जिससे दिसंबर में नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो सकता है। उल्लेखनीय है कि फिल्म पिपली लाइव का गीत महंगाई डायन खाए जात है, बढ़ती हुई कीमतों पर एक कटाक्ष है और जब भी महंगाई दर बढ़ती है तो लोगों को वो गाना याद आ जाता है।

  • बुलडोजर चलवाने से पहले कई बार सोचेंगे अब अधिकारी, गलत एक्शन पर जेब से देना पड़ेगा जुर्माना

    बुलडोजर चलवाने से पहले कई बार सोचेंगे अब अधिकारी, गलत एक्शन पर जेब से देना पड़ेगा जुर्माना

     

    बुलडोजर चलवाने से पहले अब 100 बार सोचेंगे अधिकारी, गलत एक्शन पर जेब से देना पड़ेगा जुर्माना

    सांकेतिक तस्वीर

    सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर से होने वाले सरकारों के एक्शन पर रोक लगा दी है. सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी या दोषी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई बिना नियम का पालन किए नहीं की जा सकती है. कोर्ट ने इसके साथ ही बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी. अपने फैसले में कोर्ट ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि गलत एक्शन पर जेब से जुर्माना देना पड़ेगा.

    अधिकारियों पर अदालत सख्त

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य और उसके अधिकारी मनमाने ढंग से कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. जब राज्य सरकार द्वारा मनमाने ढंग से अभियुक्त या दोषी के अधिकार का उल्लंघन किया जाता है तो मुआवजा दिया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारों की मनमानी को कड़े कानून से निपटना होगा. हमारा संविधान सरकार की शक्तियों के दुरुपयोग की इजाजत नहीं देती है. कोर्ट इसे बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा कि सरकार मनमानी करें.

    ‘मुआवजा तो दिया ही जा सकता है’

    अदालत ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले सार्वजनिक अधिकारियों को मनमानी के लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. इस प्रकार यह अवैध है. हमने बाध्यकारी दिशानिर्देश निर्धारित किए हैं जिनका ऐसे मामलों में राज्य के अधिकारियों द्वारा पालन किया जाएगा।

  • CM शिंदे के बैग की  पालघर में हुई चेकिंग

     CM शिंदे के बैग की  पालघर में हुई चेकिंग

     

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुनाव प्रचार के लिए पालघर पहुंचे थे. जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर उतरा, चुनाव आयोग के अधिकारी हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे और तलाशी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के बैग की जांच की.

    उद्धव-फडणवीस के बाद अब CM शिंदे के बैग की तलाशी, पालघर में हुई चेकिंग

    फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बाद सीएम शिंदे के बैग की तलाशी.

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘बैग की तलाशी’ पर सियासत तेज है. बीते दिन चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी ली थी. इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया. इसी बीच अधिकारियों ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बैग की तलाशी ली. अब पालघर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच की गई है. सीएम शिंदे वहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे.

     

    सीएम शिंदे से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बैग की बुधवार को उस समय तलाशी ली गई, जब वो चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर में सवार थे. अजित ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ऐसे उपाय जरूरी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है.

     

    सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए

    इसमें पवार ने कहा, सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए. लोकतंत्र की अखंडता को बनाए रखने में समर्थन करना चाहिए. इससे पहले महाराष्ट्र बीजेपी ने एक वीडियो पोस्ट किया था. ये वीडियो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच करते अधिकारियों का था. इसे लेकर बीजेपी ने कहा, केवल दिखावे के लिए संविधान का सहारा नहीं लेना चाहिए. सभी को संवैधानिक व्यवस्था का पालन भी करना चाहिए.

  • सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुपवाड़ा में भी जारी है ऑपरेशन; घेरे में आतंकी

     सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुपवाड़ा में भी जारी है ऑपरेशन; घेरे में आतंकी

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बदीगाम के पास सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इससे पहले, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास तीन से चार आतंकियों को घेर लिया गया था।

    कुपवाड़ा के नागमर्ग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह क्षेत्र बांदीपोरा जिले और एलओसी से सटा हुआ है। अक्सर घुसपैठिए इस क्षेत्र का इस्तेमाल बांडीपोरा, सोपोर, गांदरबल और श्रीनगर के रास्ते दक्षिण कश्मीर जाने के लिए करते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, नागमर्ग में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तड़के एक अभियान चलाया। आतंकी घने जंगलों में छिपे हुए हैं और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है। कुपवाड़ा और बांदीपोरा दोनों तरफ से सुरक्षाबलों के दस्ते भेजे गए हैं।

    घेराबंदी में फंसकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग एक घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई।

  • दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बीच NASA ने जारी की तस्वीरें,लोग कोहरे व स्मॉग से हो रहे है परेशान… 

    दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बीच NASA ने जारी की तस्वीरें,लोग कोहरे व स्मॉग से हो रहे है परेशान…

     

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में इस समय वायु गुणवत्ता (AQI) काफी खराब है। उत्तर भारत (North India) के इस हिस्से में गर्मियों के समापन के साथ जैसे-जैसे तापमान गिरता जाता है, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी बीच अमेरिकी एजेंसी नासा (NASA) ने सैटेलाइट तस्वीरों (Satellite images) में पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में भीषण आग (Fire) लगने की घटनाओं को पता लगाया है।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में पराली जलाने जैसी घटनाओं को दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) करने के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार ठहराया जाता है। पराली को रोकने के लिए काफी प्रयासों के बावजूद इस साल भी पराले जलने जैसी घटनाएं आम हैं। दिल्ली में चरम प्रदूषण के बीच नासा के लाइव फायर मैप में पंजाब और हरियाणा में भीषण आग दिखाई दे रही है और इन इलाकों में बहुत अधिक प्रदूषण भी हो रहा है।

    हर साल की तरह, इस साल भी अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में नासा के उपग्रहों ने सिंधु-गंगा के मैदान में आग लगने और धुएं के गुबार पता लगाया है। पराली से खासकर पंजाब जैसे घनी आबादी वाले इलाके, उत्तर भारत और यहां कि पाकिस्तान भी प्रभावित होते हैं। पंजाब के किसान अक्सर खेतों को गेहूं की फसल के लिए तैयार करने के लिए धान के अवशेषों को जला देते हैं। यह भले ही एक सस्ता तरीका है लेकिन इससे बहुत ज्यादा प्रदूषण फैलता है।

    ताजा आंकड़ों की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 6 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 अंक बना हुआ है। जबकि गाजियाबाद में 276, ग्रेटर नोएडा में 289 और नोएडा में 269 अंक बना हुआ है। दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक 406 एक्यूआई इस समय बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सुबह 6 बजे तक एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है।

    दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक 406 एक्यूआई लेवल इस समय बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धुंध की चादर से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह के समय स्मॉग की घनी चादर देखने को मिली है। आने वाले दिनों में कुछ समय तक धुंध छाए रहने से और सूर्य की रोशनी बंद होने से अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

  • ELON MUSK और रामास्वामी को ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी..

    ELON MUSK और रामास्वामी को ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी..

     

    न्यूयॉर्क : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उद्योगपति एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को नए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के लिए चुना है। इन उद्योगपतियों का काम सरकार को सलाह देना होगा। मंगलवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि डीओजीई “संभवतः हमारे समय का ‘मैनहट्टन प्रोजेक्ट’ बन सकता है”।

    मैनहट्टन प्रोजेक्ट का मकसद द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा रिकॉर्ड समय में परमाणु हथियार विकसित करने था। इस ऐलान के बाद मस्क ने दावा किया, “इससे पूरी प्रणाली में और सरकारी फिजूलखर्ची में शामिल सभी लोगों में हलचल मच जाएगी!”

    उन्होंने एक्स पर लिखा: “अधिकतम पारदर्शिता के लिए डीओजीई की सभी कार्रवाइयों को ऑनलाइन पोस्ट किया जाएगा। जब भी जनता को लगे कि हम किसी महत्वपूर्ण चीज में कटौती कर रहे हैं या किसी बेकार चीज में कटौती नहीं कर रहे हैं, तो हमें बताएं! यह बेहद दुखद और बेहद मनोरंजक दोनों होगा (स्माइली इमोजी के साथ)।” रामास्वामी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की, “हम धीरे-धीरे नहीं चलेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने एलन मस्क को टैग भी किया।

    हालांकि विभाग किस तरह काम करेगा, फ्रेमवर्क क्या होगा इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है। ट्रंप ने अपने वक्तव्य में कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ये दोनों अद्भुत अमेरिकी मेरे प्रशासन के डीओजीई का नेतृत्व करेंगे।” चूंकि यह एक नया विभाग है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि इसके नेता कैबिनेट में होंगे या नहीं, उन्हें सीनेट द्वारा पुष्टि की जाएगी या नहीं, तथा उनके पद क्या होंगे।

    ट्रंप ने कहा, “ये दोनों अद्भुत अमेरिकी मेरे प्रशासन के लिए नौकरशाही को खत्म करने, फिजूलखर्ची में कटौती करने, गैरजरूरी नियमों को समाप्त करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन का काम करेंगे।” दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स के प्रमुख हैं। वे एक्स के मालिक हैं, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।

    वहीं भारतवंशी रामास्वामी करोड़पति शख्स हैं और एक दवा कंपनी के फाउंडर भी हैं। उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के लिए ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनके समर्थन में उतर आए। मस्क का दावा है कि वे नए विभाग के जरिए सरकारी खर्च में कम से कम 2 ट्रिलियन डॉलर (168 लाख करोड़) की कटौती कर पाएंगे।

  • अस्पताल के डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की क्यूं दी सलाह

     अस्पताल के डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की क्यूं दी सलाह

    अमृतसर- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के चोटिल होने की खबर सामने आ रही हैं। हालांकि थोड़ी देर पहले वे श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए थे। इसी दौरान उनकी टांग में फ्रैक्चर हो गया।

    फ्रैक्चर होने का कारण उनको चलने में काफी परेशानी आ रही थी। जिसके बाद उन्हें श्री गुरु राम दास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, डॉक्टरों ने सुखबीर बादल को बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

  • महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय से CISF को मिली पहली महिला बटालियन की मंजूरी

     

    महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय से CISF को मिली पहली महिला बटालियन की मंजूरी

     

    गृह मंत्रालय ने आज CISF को पहली महिला बटालियन की मंजूरी दे दी है। इसके बाद भर्ती आदि की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

     

    CISF को मिली पहली महिला बटालियन - India TV Hindi

    CISF को मिली पहली महिला बटालियन

    महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय ने आज एक ऐताहासिक फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। इस मुहर लगने के साथ ही CISF को अपनी पहली ऑल वुमेन बटालियन मिल गई है। यह महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

    बटालियन में 1025 महिला जवान

    गृह मंत्रालय ने 1 हजार से अधिक कर्मियों वाली पहली ऑल वुमेन बटालियन तैयार करने को मंजूरी दी है। यह फैसला एयरपोर्ट और अन्य अहम संस्थानों में सीआईएसएफ जवानों की ड्यूटी की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बटालियन को पहले से स्वीकृत 2 लाख कर्मियों के बल से तैयार किया जाएगा। रिजर्व बटालियन में 1025 महिला जवान होंगी। इस बटालियन का नेतृत्व वरिष्ठ कमांडेंट लेवल का अधिकारी करेगा।

  • राम यंत्रम रथ यात्रा में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, माता कांची कामाक्षी से विश्व शांति की कामना का मांगा आशीर्वाद..

    राम यंत्रम रथ यात्रा में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, माता कांची कामाक्षी से विश्व शांति की कामना का मांगा आशीर्वाद..

     

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में राम यंत्रम रथ यात्रा में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता कांची कामाक्षी से आशीर्वाद मांगा. मोहन भागवत ने इस दौरान महायज्ञ के सफल आयोजन और अयोध्या राम मंदिर में राम यंत्रम की स्थापना के लिए संघ की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है.

    राम यंत्रम रथ यात्रा में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, माता कांची कामाक्षी से विश्व शांति की कामना की

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत. (फाइल फोटो)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत नागपुर में राम यंत्रम रथ यात्रा के आयोजन में पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और माता कांची कामाक्षी और भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान मोहन भागवत ने राम यंत्रम और श्री महा नारायण दिव्य रुद्र संहिता शत सहस्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ के विवरण की भी गहन समीक्षा की. राम यंत्रम रथ यात्रा में मोहन भागवत के शामिल होने पर रूद्र सहिता सहस्र चंडी महा यज्ञ समिति के मुख्य समन्वयक डीएसएन मूर्ति ने आभार जताया है.

    निजी रूप से उपस्थित रहेंगे मोहन भागवत

    डीएसएन मूर्ति ने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इस दौरान महायज्ञ के सफल आयोजन और अयोध्या राम मंदिर में राम यंत्रम की स्थापना के लिए संघ की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने यज्ञ के 45 दिनों के दौरान निजी रूप से अयोध्या में उपस्थित रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

    45 दिवसीय आध्यात्मिक महायज्ञ का आयोजन

    आपको बता दें कि सनातन धर्म, विश्व शांति और सार्वभौमिक कल्याण के मकसद से 45 दिवसीय भव्य आध्यात्मिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस यज्ञ के माध्यम से पूरी दुनिया में खुशी, समृद्धि और कल्याण के लिए भगवान रुद्र और देवी चंडी का आशीर्वाद मांगा जा रहा है. भारत से 1200 से अधिक वैदिक ऋत्विक पर्यावरण को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा को प्रेरित करने के लिए प्राचीन अनुष्ठान में हिस्सा ले रहे हैं.