पंजाबी गायक गैरी संधू पर लाइव शो के दौरान हमला, स्टेज पर पहुंचा हमलावर..
मेलबर्न : विदेश में पंजाबी गायकों पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब ताजा घटनाक्रम में पंजाबी गायक गैरी संधू पर लाइव शो के दौरान हमला हुआ है। दरअसल गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में लाइव शो के दौरान बहस के बाद एक शख्स ने हमला कर दिया। हमले की वीडियो देखने के बाद फैंस काफी दुखी हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमला है या प्रशंसकों द्वारा गले लगाने की कोशिश। गैरी संधू आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लाइव शो के दौरान परफार्म कर रहे थे। इस दौरान यह घटना घटित हुई। बताया जाता है कि हमले से पहले संधू ने कोई अभद्र इशारा भी किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।









Leave a Reply