Jalandhar में घने कोहरे का कहर, School की दीवार तोड़कर अंदर घुसी Car, बाल-बाल बचे Car सवार
अलावलपुर : महानगर के अंतर्गत आते अलालपुर इलाके में मंगलवार सुबह घनी धुंध के कारण एक कार बेकाबू होकर स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया, वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार होशियारपुर का रहने वाला है तथा वह तरनतारन जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह तरनतारन जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह अलावलपुर पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अलावलपुर के पहले बस स्टैंड से मोड़ मुड़ने लगी तो धुंध के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार को तोड़ते हुए आगे निकल गई।
कार चालक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों अगले पहिये और इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्राइवर सहित कार में सवार तीन व्यक्ति बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया।








Leave a Reply