Category: WORLD

  • इमरान खान पर हमले की साजिश का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा,जानिए किस जगह रची गयी थी ये साजिश…

     इमरान खान पर हमले की साजिश का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा,जानिए किस जगह रची गयी थी ये साजिश…

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का प्रवक्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान पर हमला करने और पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या की साजिश लंदन में रची गई थी। यह बात मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। एक निजी टीवी चैनल के अनुसार 20 वर्षों से पीएमएल-एन से जुड़े तसनीम हैदर शाह ने संवाददाताओं को बताया कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ उनके बेटे हसन नवाज के कार्यालय में उनकी तीन बैठकें हुईं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक आरोप लगाया गया कि उसे पत्रकार और पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए बुलाया गया था।

    शाह के मुताबिक पहली बैठक 8 जुलाई, दूसरी 20 सितंबर और तीसरी 29 अक्टूबर को हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले अरशद शरीफ और खान को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर वह शूटर उपलब्ध करा सकते हैं, तो वे (पीएमएल-एन) वजीराबाद में जगह देंगे और दोष पंजाब सरकार पर पड़ेगा।

    शाह ने कहा कि उसने नवाज के प्रस्ताव को इनकार दिया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक शाह ने यह भी कहा कि ब्रिटिश पुलिस को साजिश की सूचना दी गई थी। हालांकि पीएमएल-एन के प्रवक्ता और सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि शाह का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी को भी जबरदस्ती पीएमएल-एन का प्रवक्ता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

  • बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

    बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

     

    न्यूयार्क- अमेरिका के कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है और क्लब क्यू में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    कास्त्रो ने कहा कि पुलिस को शूटिंग के बारे में आधी रात से पहले शुरुआती फोन कॉल मिला था। अधिकारियों ने क्लब के अंदर एक व्यक्ति का पता लगाया जिसे संदिग्ध माना जा रहा था। उसने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह कहने से इनकार कर दिया कि शूटिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। बताते चलें कि अमेरिका बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • रनवे से उड़ान भरने जा रहे प्लेन ट्रक से टकरा कर लगी आग, ट्रक में सवार 2 लोगों की हुई मौत…

    रनवे से उड़ान भरने जा रहे प्लेन ट्रक से टकरा कर लगी आग, ट्रक में सवार 2 लोगों की हुई मौत…

     

    लीमा : पेरू में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लीमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भर रहा लेटैम एयरलाइंस का एक विमान शुक्रवार को रनवे पर एक दमकल ट्रक से टकरा गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि विमान में 102 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन ट्रक में सवार 2 दमकलकर्मियों की मौत हो गई। इस खतरनाक घटना का भयावह कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट पर लेटैम एयरलाइंस का एक यात्री विमान टेक ऑफ के लिए रनवे पर था। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है और एयरबस A320neo के सभी यात्रियों व चालक दल की देखभाल की जा रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक से टक्कर के बाद लेटैम एयरलाइंस के विमान में आग लग जाती है। हालांकि, यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उधर, दमकल विभाग के जनरल कमांडर लुइस पोंस ने कहा है कि दो दमकलर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल है। जिस समय यह हादसा हुआ, विमान और ट्रक दोनों ही तेज गति में थे।

    वहीं पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने दो दमकलकर्मियों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना जाहिर की हैं। जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट यह यह फ्लाइट जुलियाका शहर की ओर जाने वाली थी।

  • घर में भीषण आग लगने से 7 बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत; 30 से ज्यादा घायल

    घर में भीषण आग लगने से 7 बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत; 30 से ज्यादा घायल

     

    गाजा : उत्तरी गाजा पट्टी में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम 21 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एजेंसी के निदेशक सालाह अबू लैला के हवाले से बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। गुरुवार को जबालिया शरणार्थी शिविर के ताल-जातर इलाके में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा बल ने एक बयान में घोषणा की कि उसने बचाव दलों और कई सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने घंटों प्रयास किया। गाजा में आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में रखे ईंधन के कारण आग लगी।

    स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों ने कहा कि आवासीय इमारत अबू रायाह परिवार की थी। हादसे के समय परिवार के एक सदस्य की मिस्र से लंबे समय से वापसी पर जश्न मनाया रहा था।

  • तुर्की के इस्तांबुल में हुए धमाके के आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में 6 लोगों की हुई मौत; सामने आया ये VIDEO

    तुर्की के इस्तांबुल में हुए धमाके के आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में 6 लोगों की हुई मौत; सामने आया ये VIDEO

    अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने रविवार को घोषणा की कि इस्तांबुल में एक ‘बम हमले’ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। इहलास समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, विश्वासघाती हमले के तुरंत बाद, सुरक्षा और स्वास्थ्य इकाइयों को घटना स्थल पर भेजा गया और घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

    एर्दोगन ने कहा, आतंकवाद के माध्यम से तुर्की पर कब्जा करने के प्रयास काम नहीं करेंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एर्दोगन ने आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया जाने से पहले इस्तांबुल के अतातुर्क हवाईअड्डे पर यह बयान दिया। विस्फोट शहर के यूरोपीय हिस्से में व्यस्त पैदल यात्री इस्तिकलाल एवेन्यू में शाम 4:20 बजे (स्थानीय समय) हुआ। स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट की आवाज से पूरे ऐतिहासिक बियोग्लू जिले में हलचल मच गई और गंभीर दहशत फैल गई।

    तुर्की के अधिकारियों ने इस्तांबुल मध्य में विस्फोट को एक महिला द्वारा किया गया आतंकवादी करार दिया है। उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हम इसे एक आतंकवादी कृत्य मानते हैं, जिसे एक अपराधी द्वारा अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि एक महिला ने बम विस्फोट किया। आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    देखें VIDEO-

  • Canada में रहने वाले भारतीयों के लिए आई खुशखबरी: अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे स्थायी निवासी

    Canada में रहने वाले भारतीयों के लिए आई खुशखबरी: अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे स्थायी निवासी

    टोरंटो  : कनाडा में रह रहे स्थायी भारतीय निवासी अब वहां की सेना में शामिल हो सकते हैं। यह घोषणा कनाडाई सशस्त्र बल (सीएएफ) ने की है। खबरों के मुताबिक कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त हैं। उन पदों को भरने की कवायद की जा रही है।

    गौरतलब है कि 2021 तक कनाडा में आठ मिलियन से अधिक अप्रवासी थे यानी कुल कनाडाई आबादी का लगभग 21.5 प्रतिशत। पिछले साल लगभग 1 लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए। देश ने रिकॉर्ड 405,000 नए अप्रवासियों को शरण दिया।

    कनाडा में 2022 और 2024 के बीच एक लाख से अधिक नए आप्रवासियों के स्थायी निवासी बनने की संभावना है। एक गैर-लाभकारी संस्था रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट ऑफ नोवा स्कोटिया के अनुसार, स्थायी निवासी पहले केवल कुशल सैन्य विदेशी आवेदक (एसएमएफए) प्रवेश कार्यक्रम के तहत पात्र थे।

    सीआईसी न्यूज ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विभाग (डीएनडी) नीति में बदलाव के संबंध में आने वाले दिनों में एक औपचारिक घोषणा कर सकता है।

    मार्च में कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा था कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परि²श्य के बीच सीएएफ को बढ़ने की जरूरत है।

    सितंबर में सीएएफ ने सेना में हजारों खाली पदों को भरने के लिए की बात कही। टोरंटो स्टार ने बताया कि कनाडा में लगभग 12,000 स्थाई सैनिक हैं।

    हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की थी कि वे अपनी ‘पुरानी भर्ती प्रक्रिया’ को बदल रहे हैं ताकि 10 वर्षों से कनाडा में रह रहे विदेशी भी आवेदन कर सकें।

  • बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 विमान, 6 लोगों की मौत, देखें हादसे की वीडियो ..

    बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 विमान, 6 लोगों की मौत, देखें हादसे की वीडियो ..

     

    टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास सिटी शनिवार को एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डलास में हवा में करतब दिखाने के दौरान दो विमान में आपस में टकरा गए। हादसा इतना भंयकर था कि टक्कर होते ही विमान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों विमानों में बोइंग बी-17 और बेल P-63 किंगकेबरा शामिल थे। यह पूरा हादसा कैमरे पर भी कैद हो गया।

    एयर शो के दौरान जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त लोगों को अचानक से समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। जब यह क्रैश हुआ तो फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। ताकि विमान में लगी आग से काबू पाया जा सके। घटना स्थानीय समयानुसार 1.20 बजे हुई है। दोनों ही विमान आपस में टकराए हैं। जिसके बाद यह जमीन पर गिर गए। घटना की खबर मिलते ही डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

     

    आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान के मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बॉम्बर एयरक्राफ्ट में पायलट के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था। उन्होंने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुआ। दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

    डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

  • T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    T20 World Cup: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर लिया बॉलिंग का फैसला , सेमीफाइनल में भारत पहले करेगा बैटिंग

    एडिलेड : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।सेमीफाइनल के लिये बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर तरजीह दी गई है।

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने वाले हैं। यहां बहुत अच्छा माहौल बनने वाला है। हमें मैदान के अलग-अलग आयामों के अनुसार ढलना होगा। हमने टीम में दो बदलाव किये हैं। (डेविड) मलान और (मार्क) वुड चोट के साथ बाहर हैं। (फिलिप) सॉल्ट और (क्रिस) जॉर्डन टीम में आए हैं। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। आशा है कि यह पूरे मैच के दौरान अच्छा रहेगा।

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते। हमने टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे लिए उसी तरह खेलने का एक और मौका है। हमने हाल के वर्षों में इन लोगों के साथ काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और जानते हैं कि उनके पास क्या ताकत-कमजोरियां हैं। इसका फायदा उठाना जरूरी है। शांत रहना महत्वपूर्ण है। यह (चोट) डराने वाला था लेकिन अब मैं ठीक हूं। हमारे पास जिस तरह की प्रतिभा है, एकादश चुनना मुश्किल था। हम पिछले मैच की टीम के साथ ही मैच में जा रहे हैं।

    भारतीय एकादश : केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

    इंग्लैंड एकादश : जॉस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद

  • T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

    T20 World Cup: फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से होगा मुकाबला…

     

    एडिलेड : भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि अगर भारत जीतने में सफल रहा तो फाइनल में उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

    पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फायरिंग करने वाले हमलावर ने किए कई खुलासे, यह बतलाई ; इमरान पर की गोलीबारी वजह

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फायरिंग करने वाले हमलावर ने किए कई खुलासे, यह बतलाई ; इमरान पर की गोलीबारी वजह

     

    लाहौर- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग होने के दौरान इमरान के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं रैली में कई अन्य लोग भी घायल हुए है। इस बीच रैली में गोली चलाने वाले हमलावर की वीडियो सामने आई है। जिसमें वह बता रहा है कि आखिर उसने क्यों इमरान खान की रैली में फायरिंग की।

    इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।

     

    * पुलिसवाले हमलावर से पूछते हैं कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इसपर वह कहता है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। हमलावर ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी।

    * इमरान खान को मारने की प्लानिंग क्यों की? इसपर हमलावर ने कहा कि उधर अजान हो रही होती थी, उधर ये लोग डैक (ऑडियो सिस्टम) लगाकर शोर करते थे। जिस चीज को मैंने अच्छा नहीं माना।

    * हमलावर ने आगे कहा कि मैंने यह हमला करने का प्लान उस दिन बनाया था जिस दिन इमरान ने लाहौर से रैली (आजादी मार्च) शुरू की थी।

    * क्या इस हमले में उसके साथ कोई और भी था?
    इसपर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। वह बोला कि मैं बाइक पर अकेले आया था, जिसे मैंने अपने मामा की दुकान पर खड़ा किया था।

    हमले में शामिल इस शख्स का नाम फैसल भट्ट बताया जा रहा है। इसे हमले के दौरान रैली में मौजूद एक शख्स ने पकड़ लिया था। फिर संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।