Category: WORLD

  • स्कूल टीचर ने डांटा तो गुस्से में आकर 6 साल के बच्चे ने मार दी गोली, नाबालिग हिरासत में

    स्कूल टीचर ने डांटा तो गुस्से में आकर 6 साल के बच्चे ने मार दी गोली, नाबालिग हिरासत में

     

    वाशिंगटन  : अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया में शुक्रवार को छह साल के एक बच्चे ने प्राथमिक स्कूल की कक्षा में गोली चला दी, जिससे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।

    स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बच्चा छह साल का छात्र है। वह अभी पुलिस हिरासत में है। यह एक आकस्मिक शूटिंग नहीं थी।” पुलिस ने कहा कि पीड़ित शिक्षिका 30 साल की है और उसकी चोट जानलेवा है।” पुलिस के मुताबिक शिक्षिका की डांट के बाद कक्षा 1 में मौजूद बच्चे ने उन पर गोली चला दी।

    शहर के स्कूलों के अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने कहा, “मैं सदमे में हूं, और निराश हूं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है कि बंदूकें बच्चों की पहुंच में न हों।” आपको बता दें कि स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका को त्रस्त कर दिया है।

    पिछले मई में टेक्सास के उवाल्डे में एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी। गन वायलेंस आर्काइव डेटाबेस के अनुसार, पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुमानित 44,000 बंदूकों से संबंधित मौतें हुईं। उनमें से लगभग आधे हत्या के मामले, दुर्घटनाएं और आत्मरक्षा की थीं, और आधे मामले आत्महत्याएं थीं।

  • कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

    You are currently viewing कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

    Big blow to Indians in Canada, PM Trudeau bans buying property

    कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

     

    टोरंटोः नए साल पर कनाडा सरकार ने भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि कनाडा सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध नए साल के पहले दिन ही लागू हो गया है, संपति में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। कनाडा सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध सिर्फ शहर के आवासों पर ही लागू होगा। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। गौरतलब है कि कनाडा सरकार इससे पहले स्टडी व पीआर वीजा एप्लाई करने वालों को भी झटका दे चुकी है और बीते साल बड़ी संख्या में वीजा रिजेक्ट किए गए थे।

    जिक्रयोग्य है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 में चुनाव अभियान के दौरान ही लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी को लेकर यह प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोग घर नहीं खरीद पा रहे। स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कनाडा में घर खरीदने वालों की मांग बीते कुछ समय से काफी अधिक बढ़ी है। लोग कनाडा में प्रॉफिट प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने में लगे हैं। सरकार ने साफ किया है कि घर लोगों के लिए हैं, निवेशकों के लिए नहीं। सरकार ने गैर-कनाडाई अधिनियम के तहत रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को खरीदने पर बैन लागू किया है।

  • US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

    US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

     अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है।

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है। पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेंगे। भारत ने जिस तरह से स्थिति को नियंत्रित किया हम उसके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं। पैट राइडर ने आगे कहा है कि अमेरिका, भारत-चीन सीमा पर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया जानती है कि चीन किस तरह से तानाशाही कर सीमा पर अपने बलों को इकट्ठा कर तथाकथित सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

    हमारे सहयोगियों के खिलाफ भी बढ़ रही चीन की आक्रामकता: अमेरिका
    पैट राइडर ने आगे कहा कि  चीन खुद को मुखर करने की कोशिश में अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों  के खिलाफ भी आक्रामक हो रहा है। उन्होंने कहा कि एलएसी के बाद अब चीन समुद्री सीमा में भी भारत के अलावा अन्य देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी सेना की मौजूदगी चिंता का विषय है।

    मंगलवार को अमेरिकी व्हाइट हाउस ने भी जारी किया था बयान
    मंगलवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत-चीन टकराव के मुद्दे पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने  कहा कि अमेरिका स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और दोनों पक्षों को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। करीन जीन-पियरे ने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों पक्ष संघर्ष से जल्दी से अलग हो गए। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और भारत और चीन को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

    नौ दिसंबर को हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प
    अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के यांग्त्से में एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों का जमावड़ा 9 दिसंबर को देखा गया था। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना को वहां से हटने के लिए कहा और दृढ़ता से उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को चोटें आईं। झड़प के तत्काल बाद दोनों पक्ष अपने इलाकों में लौट गए। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 सैनिक जख्मी हुए, वहीं चीन के घायल सैनिकों का आंकड़ा लगभग दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है।

  • तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

     

     

    बताया जा रहा है कि बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख राजनाथ सिंह को देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी देंगे.जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर बयान दे सकते हैं.

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग खत्म, 12 बजे ससंद में देंगे जवाब

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग मेंतीनों सेनाओं के प्रमुखों, सीडीएस, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव और रक्षा सचिव भी मौजूद रहे. अब खबर आई है कि राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे इस मसले पर संसद में बयान देंगे. तवांग सेक्टर में 9 और 11 दिसंबर को हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों देशों के जवान घायल हुए हैं.

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवाने समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राजनाथ सिंह से मुलाकात कर देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी दी.

    तवांग झड़प पर संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह

    जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर दोपहर 12 बजे बयान देंगे. कांग्रेस, आप, आरजेडी और एआईएमआईएम समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस अहम विषय पर बहस की मांग उठाई है. आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में Suspension Notice दाखिल किया है. वहीं मनोज झा ने रूल 267 के तहत नोटिस दिया है.

    ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा भारत- रिजिजू

    तवांग झड़प पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का भी बयान सामने आया है. रिजिजू ने कहा है किभारत ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा है. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा बड़ा मुद्दा रहा है. जब हम अपने प्राचीन इतिहास की बात करते हैं तो उसमें कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए. कृष्ण भगवान तो मथुरा के थे लेकिन रुक्मिणी भिस्मक नगर अरुणाचल की थीं. इसको कनेक्ट करने का काम पीएम मोदी ने किया, इससे ये भी प्रूव होता है कि अरुणाचल कितना पुराना भारत का हिस्सा है.

  • जानिए किस जगह 2 पुलिस कर्मियों समेत 6 लोगों की गोली मारकर हुई हत्या, PM ने जताया शोक

    जानिए किस जगह 2 पुलिस कर्मियों समेत 6 लोगों की गोली मारकर हुई हत्या, PM ने जताया शोक

     

     

     

    ब्रिस्बेन : ऑस्ट्रेलिया में एक लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिसवालों की टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि हिंसा सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ संपत्ति पर पहुंचे।

    अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो हमलावरों ने वाईंबिला में ग्रामीण इलाके में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई।

    क्वींसलैंड की पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी को गोली लग गई, जबकि एक अन्य अधिकारी वहां से जान बचाकर निकलने में सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाया गया और घटनास्थल की घेराबंदी की गई।

    पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई। कैरोल ने कहा कि दुर्भाग्य से हाल में किसी एक घटना में हताहत हुए यह सबसे अधिक लोग हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वाईंबिला में भयानक दृश्य। क्वींसलैंड के उन पुलिस अधिकारियों के परिवारों तथा दोस्तों के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। अल्बानीस ने ट्वीट किया कि शोक संतप्त सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ऑस्ट्रेलिया इस दुख में आपके साथ है।

  • काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

    काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

     

     

     

    काबुल -यहां सोमवार दोपहर बम धमाका हुआ और शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया। उक्त होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक होटल परिसर से तेज गोलियों और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक- होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। होटल के अंदर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। चीन के कई डिप्लोमैट्स यहां अक्सर आते हैं। यह आतंकी हमला ऐसे वक्त हुआ जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्लोमैट घायल हो गया था। सोमवार को हुए हमले के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

  • भारत ने एक बार फिर दोस्ती निभाते हुए रूसी तेल पर G7 देशों के फैसले का नहीं किया समर्थन

    भारत ने एक बार फिर दोस्ती निभाते हुए रूसी तेल पर G7 देशों के फैसले का नहीं किया समर्थन

     

    नई दिल्ली : रूस ने जी-7 देशों और उनके सहयोगियों के रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। रूसी उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर के साथ अपनी बैठक के दौरान बयान दिया।

    रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उप-प्रधानमंत्री ने रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया, जिसकी घोषणा पांच दिसंबर को जी7 देशों और उनके सहयोगियों द्वारा की गई थी। इससे पहले सितंबर में जी-7 देशों ने रूस से तेल आयात पर प्राइस कैप लगाने पर सहमति जताई थी।

    बयान के मुताबिक, नोवाक ने कहा कि रूस ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति के लिए अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभा रहा है और ऊर्जा संकट के बीच पूर्व-दक्षिण के देशों को ऊर्जा निर्यात कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि साल 2022 के पहले आठ महीनों में भारत को रूसी तेल आयात बढ़कर 16.35 मिलियन टन पहुंच गया। विशेष रूप से, यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने रूस से तेल आयात करना जारी रखा।

    बता दें, इस साल गर्मियों के दौरान भारत को तेल की आपूर्ति के मामले में रूस दूसरे स्थान पर था। इसके अलावा, रूस से तेल उत्पादों और कोयले की आपूर्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।

  • सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आई पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की बस, 7 सरकारी कर्मियों की मौत; 6 गंभीर

    सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आई पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की बस, 7 सरकारी कर्मियों की मौत; 6 गंभीर

     

    काबुल : अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों की एक बस में सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से जानकारी देते हुए बताया, मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला 3 में सुबह 7.30 बजे हिरातन सीमावर्ती कस्बे के पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की बस में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

    अधिकारी ने कहा कि घटना के समय कर्मचारी अपने कार्यस्थल जा रहे थे। अधिक विवरण दिए बिना, अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, चश्मदीदों ने कहा है कि हताहतों की संख्या बताई गई संख्या से अधिक हो सकती है। किसी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है

  • अफगानिस्तान में हुए भीषण धमाके ; तेल कंपनी के वाहन  को निशाना बनाकर उड़ाया- 5 लोगों की मौत

    अफगानिस्तान में हुए भीषण धमाके ; तेल कंपनी के वाहन  को निशाना बनाकर उड़ाया- 5 लोगों की मौत

     

     

    काबुल : अफगानिस्तान एक बार फिर से भीषण बम धमाके से कांप उठा है और आतंकवादियों ने एक तेल कंपनी के वाहन को बम धमाके में उड़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम धमाका उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुआ है, जहां एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को आतंकवादियों ने बम धमाके में उड़ा दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

    उत्तरी बल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ, जो हेयरटन ऑयल के कर्मचारियों की थी।

    हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि इस बम धमाके के पीछे किसका हाथ है, लेकिन अफगानिस्तान में हाल के महीनों में शहरी केंद्रों में कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट ने किया है।

  • भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से 33 लोगों की मौत, बस समेत कई वाहन मलबे में दबे,जानें कहां हुई ये तबाही…

    बोगोटा : कोलंबिया से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। कोलंबिया के रिसाराल्डा राज्य में बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से करीब 33 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। बारिश के चलते रिसाराल्डा प्रांत में मिट्टी खिसक गई जिसमें एक बस और कई गाड़ियां दब गईं। कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने कहा कि फिलहाल 33 लोगों के शव मिल चुके हैं जिनमें 3 नाबालिग हैं। 9 लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है जिनमें चार की हालत गंभीर है।

    Colombia: Landslide buries bus, at least 33 dead - World News

    इस घटना पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने शोक जताते हुए कहा कि ‘सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है’। भूस्खलन रविवार को देश की राजधानी बोगोटा से 230 किमी दूर एक पहाड़ी इलाके में हुआ। यह क्षेत्र अपने कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर है जहां पहाड़ खिसकने से एक बस और कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। यह बस कैली शहर और कोंडोटो के बीच रास्ते में थी।

    Landslide in Colombia: 33 people died due to landslide, many injured;  Search operation continues

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब 25 यात्री सवार थे। बस से जीवित बाहर निकले एक शख्स ने कहा कि ड्राइवर ने बस को मलबे से बचाने की बहुत कोशिश की। उसने कहा कि भूस्खलन होने के बाद भी वह बस को पीछे ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वे फंस गए। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि ‘इस हादसे में अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 लोगों के शव मिल चुके हैं।’ इसके साथ ही बताया गया कि इस भीषण हादसे से रेस्क्यू टीम ने 9 लोगों को जिंदा निकाल लिया है। हालांकि इनमें से भी चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।