Category: WORLD

  • 60 यात्रियों से भरी बस चट्टान से गिरी, 24 की दर्दनाक मौत,जानें किस जगह घटित हुआ ये भयंकर हादसा..

    60 यात्रियों से भरी बस चट्टान से गिरी, 24 की दर्दनाक मौत,जानें किस जगह घटित हुआ ये भयंकर हादसा..

     

     

    पेरू : पेरू में एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। उत्तरी पेरू में 60 यात्रियों से भरी एक बस चट्टान से गिर गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि कुछ यात्री हैती के थे, क्योंकि पेरू में हैती के प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि बस में सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को यह सूचना दी है। मीडिया के मुताबिक, दुर्घटना “डेविल्स कर्व” (शैतान का मोड़) के रूप में जानी जाने वाली एक कठिन जगह पर हुई, लेकिन वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

    पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने मौत और घायलों के बारे में नहीं बताया। सुत्रान ने कहा कि कंपनी क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा की एक बस में यह हादसा पेरू के सुदूर उत्तर में एल आल्टो जिले में हुआ है। दुर्घटना के दौरान कई यात्री बस से कूदने में सफल रहे और खुद को बचा लिया, लेकिन अधिकतर अंदर ही फंसे रह गए। अज्ञात घायल यात्रियों को लीमा के उत्तर में लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) दूर एक लोकप्रिय रिसॉर्ट्स एल अल्टो और मनकोरा के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

  • बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

    बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से इस समय एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी है।

    पाकिस्तानी मीडिया से लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि की और बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर बस क्वेटा से कराची जा रही थी। तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय बस कोच पुल के खंभे से जा टकराई। बस बाद में खाई में गिर गई और फिर उसमें आग लग गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस के खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे, बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

  • ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

    ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

     

    लंदन : ब्रिटेन में भारतीयों समेत अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रम की कमी को पूरा करने के लिए लंबे समय तक काम करने और ज्यादातर पार्टटाइम जॉब करने की अनुमति दी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में यूके में विदेशी छात्रों, जिनकी संख्या लगभग 6,80,000 है, को टर्म टाइम के दौरान सप्ताह में अधिकतम 20 घंटे काम करने की अनुमति है।

    द टाइम्स ने बताया कि इस सीमा को 30 घंटे तक बढ़ाने या अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इसे पूरी तरह से हटाने के लिए सरकार के भीतर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। पिछले साल देश में आए 1.1 मिलियन प्रवासियों में से 476,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्र थे। इनमें से पिछले साल यूके आने वाले 33,240 आश्रितों सहित 161,000 छात्रों के साथ भारत छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बन गया।

    महामारी से पहले की तुलना में लगभग आधा मिलियन अधिक 1.3 मिलियन खाली पद हैं और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अनुसार व्यवसाय श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने द टाइम्स को बताया कि विदेशी छात्रों के काम के घंटों की सीमा को हटाना विचारों की एक श्रृंखला का हिस्सा था, जिस पर विचार किया जा रहा है। यह कहते हुए कि यह विचार एक प्रारंभिक अवस्था में है। लेकिन देश में आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को कम करने की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की योजनाओं से काम रुक सकता है।

    पिछले साल 504,000 के अनुमानित रिकॉर्ड तक बढ़ने वाली शुद्ध प्रवासन संख्या के साथ, ब्रेवरमैन ने संख्या को कम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें अवधि को कम करना शामिल है, विदेशी छात्र अपने पाठ्यक्रम के बाद ब्रिटेन में रह सकते हैं। यूके में अनुमत आश्रितों की संख्या और निम्न-गुणवत्ता पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

    हालांकि, शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रतिबंध यूके के विश्वविद्यालयों को दिवालिया कर देंगे, जो पैसे के लिए विदेशी छात्रों पर निर्भर हैं। यूके स्थित न्यू वे कंसल्टेंसी के अनुसार, विदेशी छात्रों और उनके आश्रितों ने न केवल 10,000 पाउंड से 26,000 पाउंड की फीस के माध्यम से बल्कि छात्र के लिए प्रति वर्ष 400 पाउंड के एनएचएस अधिभार और एक आश्रित के लिए 600 पाउंड के माध्यम से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया।

    साथ ही चेतावनी दी कि स्नातक कार्य वीजा पर अंकुश भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करेगा, जो अंतत: ब्रिटेन में छात्र बाजार के अंत की ओर ले जाएगा।

  • BBC द्वारा जारी की गई डॉक्यूमेंट्री ‘अपमानजनक’, UK के सांसद ने बयान में कहा- PM मोदी ने गुजरात दंगों को रोका

    BBC द्वारा जारी की गई डॉक्यूमेंट्री ‘अपमानजनक’, UK के सांसद ने बयान में कहा- PM मोदी ने गुजरात दंगों को रोका

     

     

    लंदन : गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। अब इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन की संसद के सदस्य बॉब ब्लैकमैन ने बड़ा बयान दिया है। बॉब ब्लैकमैन ने BBC डॉक्यूमेंट्री की निंदा करते हुए इसको ‘अपमानजनक’ बताया है और कहा है कि इसको बनाना ‘कट्टरता’ है। उन्होंने दो टूक कहा कि डॉक्यूमेंट्री में गोधरा ट्रेन कांड में हिंदुओं को निशाना बनाने की और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दंगों को रोकने की कोशिश की अनदेखी की गई है। बॉब ब्लैकमैन 25 जनवरी को कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के 33 साल पूरे होने के मौके पर हाउस ऑफ कॉमन्स में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ का उल्लेख केवल नरेंद्र मोदी पर एक घृणास्पद कार्य के रूप में किया जा सकता है। आप इसे देखने से पहले अपने आपको शांत करने के लिए कुछ गोलियां लें। 2002 में गुजरात में हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन में आग लग गई थी, लेकिन इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि ट्रेन की गाड़ी पर पेट्रोल डाला गया था और हिंदुओं की हत्या करने की कोशिश की गई।

    ब्रिटेन के सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी भी दंगों को बढ़ावा देने या प्रोत्साहित करने की कोशिश नहीं की। इसके साथ ही बॉब ब्लैकमैन ने कश्मीर में हिंदुओं के उत्पीड़न के बारे में भी बात की और उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना सही काम था। बॉब ब्लैकमैन ने भारत और कश्मीरी हिंदू समुदाय के लिए अपना समर्थन दोहराया और कहा कि कश्मीर में पहले जो विशेष नियम थे, उन्हें ब्रिटेन में कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

    मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

     

    नई दिल्ली : मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    बता दें कि आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी। भारत और मिस्र कृषि, साइबर सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे के सहयोगी हैं। इस दौरान अल-सिसी ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं

    अल-सिसी ने कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना मेरे लिए एक महान सौभाग्य है। इससे पहले मंगलवार को उनके नई दिल्ली पहुंचने पर राज्य मंत्री (विदेश) राजकुमार रंजन सिंह ने उनकी अगवानी की। सिसी के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा, ‘राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।’

  • फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     

    नई दिल्ली : रूस से गोवा जा रही अज़ूर एयर की चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई है। गोवा हवाई अड्डे के डायरेक्टर को एक ईमेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई थी। सूचना मिलने के बाद इस फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। यह फ्लाइ टरूस के पर्म एयरपोर्ट से गोवा जा रही थी। बड़ी बात यह है कि इस विमान में 238 पैसेंजर और 7 क्रू मेंबर सवार हैं।

    बता दें कि प्लेन ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजूर एयरलाइंस के प्लेन ने गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच में ही उसे सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है।

    बता दें कि 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 10 जनवरी को भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही विमान के पायलट से संपर्क किया और फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा। एटीसी ने विमान के पायलट से जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए। इस एयरपोर्ट से बस एक ही पैसेंजर फ्लाइट का संचालन होता है और वह भी सुबह के समय।

  • चीन के ‘वॉटर वार’ का प्लान का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने भी कसी कमर…

    चीन के ‘वॉटर वार’ का प्लान का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने भी कसी कमर…

     

    नई दिल्ली  : चीन के साथ भारत के संबंध काफी तनावपूर्ण हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हाल के दिनों में दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव की भी खबर आई। भारत के साथ चीन ‘जल युद्ध’ लड़ने की तैयार में है। चीन के रुख को भांपते हुए अब दिल्ली सरकार उसे इस चाल में भी मात देने की तैयारी में जुट गई है। भारत नहीं चाहता कि वह किसी भी मोर्चे पर चीन से कमजोर साबित हो, ऐसे में उसने अरुणाचल प्रदेश में चीन की नई चाल के खिलाफ घेरेबंदी शुरू कर दी है।

    भारत सरकार ने अरुणाचल के सुबानसिरी में चल रहे 11 हजार मेगावाट के हाईड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को फास्टट्रैक पर डाल दिया है। इसके अलावा उसने पहले से तीन स्थापित प्रोजेक्ट के विस्तार का काम भी शुरू कर दिया है।

    चीन की नई चाल भारत के साथ ‘जल युद्ध’ लड़ने की है। वह भारत को सूखे या फिर बाढ़ से नुकसान पहुंचाना चाहता है। इसके लिए चीन अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास यारलुंग जैंगबो नदी(ब्रह्मपुत्र) पर 60 हजार मेगावाट का डैम बना रहा है, जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों को चिंता है कि चीन इस डैम के जरिए ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को डाइवर्ट कर सकता है, या फिर पानी को छोड़कर भारत में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो अरुणाचल प्रदेश, असम, समेत कई राज्यों में समस्या उत्पन्न होगी, साथ ही बांग्लादेश पर भी असर पड़ेगा।

    चीन को ‘जल युद्ध’ के मोर्चे पर भी करार जवाब देने के लिए भारत ने कमर कस ली है। अरुणाचल प्रदेश में डैम प्रोजेक्ट के काम को तेज कर दिया गया है, उधर 2000 मेगावाट वाला सुबंसीरी प्रोजेक्ट इस साल के मध्य में तैयार हो जाएगा। इसके आलवा अन्य हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट भी लाइन में हैं। ये प्रोजेक्ट एक साल तक पानी स्टोर कर सकते हैं। अगर चीन डैम के जरिए पानी छोड़ता है, तो उसे रोका भी जा जकता है।

    बता दें, भारत के लिए ब्रह्मपुत्र नदी काफी अहम है। यह नदी का 30 प्रतिशत ताजे पानी का स्रोत है, तो 40 प्रतिशत बिजली उत्पादन भी इसी से होता है। वहीं इस नदी का 50 फीसदी हिस्सा चीन में पड़ता है, जिस पर वह डैम बना रहा है।

  • आर्धिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने की  PM Modi को मिलने की पेशकश , कहा;हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे मुद्दों को करें हल

    आर्धिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने की  PM Modi को मिलने की पेशकश , कहा;हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे मुद्दों को करें हल

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। वहीं इस आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साथ हुए तीन युद्धों का जिक्र किया और कहा कि हमने अपना सबक सीख लिया है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय नेतृत्व को सभी लंबित मुद्दों को हल करने की पेशकश की है क्योंकि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।

    शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ रहना है। यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से झगड़ा करें, और समय के साथ संसाधनों को बर्बाद करें। भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही आई है। हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं, बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों।

  • कनाडा से एक और पंजाबी युवती हुई लापता, कनेडियन पुलिस ने जारी की युवती तस्वीर

    You are currently viewing कनाडा से एक और पंजाबी युवती हुई लापता, कनेडियन पुलिस ने जारी की युवती तस्वीर

    Another Punjabi girl goes missing from Canada, Canadian police released her photo

    कनाडा से एक और पंजाबी युवती हुई लापता, कनेडियन पुलिस ने जारी की युवती तस्वीर

     

     

    टोरंटोः भारत में अपने भविष्य के सुनहरी सपने लेकर कनाडा गए पंजाबियों के साथ कनाडा में आए दिन हो रही वारदातों से जहां उनके परिजन परेशान हैं, वहीं कनाडा जाने वाले हजारों स्टूडेंट्स भी अपने भविष्य को लेकर चिंतत नजर आ रहे हैं। वीरवार को भी कनाडा से एक बुरी खबर सामने आई, जिसके तहत कनाडा के ब्रैंपटन शहर से एक 33 वर्षीय पंजाबी युवती अचानक से लापता हो गई है। जिसके बाद पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार यहां ब्रैंपटन शहर से लापता हुई,  पंजाबी महिला की पहचान अमनदीप सेमोल (33) के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते ब्रैंपटन शहर की पील रीजनल पुलिस ने इस संबंधित एक ट्वीट भी किया है। अमनदीप को आखिरी बार 7 जनवरी शाम करीब 7 बजे बरैमलिया रोड पर पीटर रोबरटसन बुलेवार्ड इंटरसैक्शन नजदीक सफेद रंग की होंडा एस.यू.वी. में निकलते देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा।

    पुलिस कनाडा में लापता हुई युवती के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर रही है और इस संबंधी पुलिस ने लापता महिला की तस्वीर भी जारी की है।

  • जानिए किस देश का एयर सिस्टम हुआ ठप, सैकड़ों फ्लाइट्स पर पड़ा असर

    जानिए किस देश का एयर सिस्टम हुआ ठप, सैकड़ों फ्लाइट्स पर पड़ा असर

     

     

    वाशिंगटन : अमेरिका की सभी उड़ान सेवाएं तकनीकी गड़बड़ी की वजह से प्रभावित होने की खबर है। बड़ी संख्या में यात्रियों का हुजूम एयरपोर्ट पर है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कम से कम 400 उड़ान सेवाएं लेट हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर ने यात्रियों को इसमें लंबी देरी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है, साथ ही कमांड सिस्टम से यह भी स्वीकार किया है कि फिलहाल इस समस्या का कोई समाधान नहीं है। रिपोट्र्स के मुताबिक फि़लाडेल्फिय़ा, ताम्पा और होनोलूलू सहित कई हवाई अड्डों से उड़ानें भरने वाली फ्लाइट्स लेट हैं।

    इसके अलावा, वर्जीनिया, अर्लिंगटन में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन हवाई अड्डे पर भी देरी हो रही है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रहीं।