Category: WORLD

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम के सामने हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम के सामने हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया…

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दाैरान कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। मोदी ने मुलाकात के दाैरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमलों और भारतीयों की सुरक्षा का जिक्र किया।

    इस पर एंथनी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सुरक्षा सहयोग हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इंडो पैसेफिक क्षेत्र में हम लोग आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। इसपर चर्चा हुई है। रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं।’

    मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “यह अफसोस की बात है कि पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया से मंदिरों पर हमले की लगातार खबरें आ रही हैं, मैंने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की खबरें देखी हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे खबरें भारत में सभी लोगों को चिंतित करती हैं, मैंने इस बारे में पीएम एंथनी अल्बनीज को बता दिया है और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई उनके लिए प्राथमिकता है।” ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अल्बानीज ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और पार्टनर भी हैं। हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं। इसके बाद पीएम अल्बानीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

  • प्रशासनिक मीटिंग के दाैरान हुआ भीषण बम विस्फोट, तालिबानी गवर्नर की हुई माैत

     प्रशासनिक मीटिंग के दाैरान हुआ भीषण बम विस्फोट, तालिबानी गवर्नर की हुई माैत

    काबुल -अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां भीषण बम विस्फोट में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर की माैत हो गई है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि गवर्नर ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक दाऊद मुजम्मिल के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।

    धमाका गुरुवार की सुबह हुआ था। अब तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि यह किस तरह का ब्लास्ट था। यहां की मीडिया का कहना है कि धमाका किसी साजिश के तहत किया गया जिसमें तालिबानी नेता को निशाना बनाया गया। पुलिस कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने कहा कि बल्ख में यह धमाका एक प्रशासनिक बैठक के दौरान हुआ। किसी भी समूह ने अब तक इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • पढ़ाई के साथ अब नौकरी भी कर सकेंगे भारतीय छात्र,Science,Technology,Engineering,mathmatics के छात्रों को होगा फायदा,USA ने नई वीजा सेवा का किया ऐलान

    पढ़ाई के साथ अब नौकरी भी कर सकेंगे भारतीय छात्र,Science,Technology,Engineering,mathmatics के छात्रों को होगा फायदा,USA ने नई वीजा सेवा का किया ऐलान

    वॉशिंगटन : अमेरिकी सरकार ने वीजा आवेदनों के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग योजना शुरू की है। इससे अमेरिका आने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को फायदा मिलेगा। विज्ञान, तकनीक, प्रोद्यौगिकी और गणित (Science, Technology, Engineering, mathmatics (STEM)) की पढ़ाई करने अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों को भी इससे बड़ा फायदा होगा।

    अमेरिका के यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने ऐलान किया है कि STEM के क्षेत्र में ओपीटी (वैकल्पिक व्यवहारिक प्रशिक्षण) (Optional Practical Training) करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को इससे फायदा होगा। मतलब अब वह पढ़ाई के साथ ही काम भी कर सकेंगे।

    यूएससीआईएस के अनुसार, वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवा छह मार्च से शुरू हो गई है। वहीं कुछ अन्य कैटेगरी के लिए यह सेवा तीन अप्रैल से शुरू होगी। यूएससीआईएस के निदेशक यूआर एम जदाउ का कहना है कि एफ-1 छात्रों को प्रीमियम प्रोसेसिंग के साथ ही ऑनलाइन फाइलिंग और इमीग्रेशन में भी फायदा दिया जाएगा। भारतीय मूल के अजय भुतोरिया ने भी अमेरिकी सरकार के इस कदम की सराहना की है।

  • बम धमाका; पुलिस वाहन को बनाया निशाना- 4 की मौत; 15 घायल,जानें कहां घटी यह घटना…

     बम धमाका; पुलिस वाहन को बनाया निशाना- 4 की मौत; 15 घायल,जानें कहां घटी यह घटना…

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ है, जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 15 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह धमाका बलूचिस्तान के बोलान में हुआ।

    हमलावरों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका किया था। ये सभी पुलिसकर्मी क्वेटा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे।

  • पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान मुश्किल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुंची पुलिस

    पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान मुश्किल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुंची पुलिस

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान को रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इस्लामाबाद पुलिस पूर्व पीएम के गिरफ्तारी वारंट के साथ उनके घर पहुंच गई है। इमरान लाहौर में जमान पार्क नामक आवास में रहते हैं। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी। 28 फरवरी को संघीय राजधानी में एक जिला और सत्र अदालत द्वारा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें, कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें।

    फवाद ने आगे कहा कि इमरान के खिलाफ 74 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में किसी भी व्यक्ति के लिए अदालत में पेश होना मानवीय रूप से संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इमरान की गिरफ्तारी का उद्देश्य पंजाब में आगामी आम चुनावों को स्थगित करना था। फवाद ने कहा कि इमरान ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और जब भी उन्हें बुलाया गया वह अदालत में पेश हुए। लेकिन वे चाहते हैं कि इमरान खान अदालत जाएं ताकि आतंकवादी उन्हें फिर से निशाना बना सकें।

  • पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने किस तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

    You are currently viewing पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने कितनी तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

    Big news for Punjabis, now direct flight will be available from Amritsar to Canada… Don’t know on what date the first flight will fly

    पंजाबियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब अमृतसर से कनाडा के लिए मिलेगी सीधी उड़ान… जाने किस तारीख को उड़ेगी पहली फ्लाइट

     

     

    अमृतसर: पंजाब से कनाडा जाने वाले पंजाबियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अब कनाडा जाने वाले पंजाबियों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि 6 अप्रैल को अमृतसर से कनाडा की फ्लाईट शुरू हो रही है। इससे कनाडा में बसे 10 लाख पंजाबियों को फायदा होगा। बता दें कि यह फ्लाइट इटालियन नियोस एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार नियोस एयरलाइंस की यह फ्लाइट मिलान हवाई अड्डे पर रुककर टोरंटो के पियरसन हवाई अड्डे पर जाएगी। यह फ्लाइट हर वीरवार को अमृतसर से 3.15 बजे रवाना होगी। उड़ान भरने के बाद फ्लाइट मिलान में 4 घंटे रुकेगी उसके बाद कनाडा के टोरंटो के पियरसन एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। फ्लाइट श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से 21 घंटे 15 मिनट की दूरी तय करके कनाडा पहुंचेगी।

    बता दें कि कनाडा में लाखों की संख्या सिख बसे हुए हैं और उनकी मांग थी कि अमृतसर से उड़ान शुरू की जाए। पहले लोगों को कनाडा जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती थी अब अमृतसर से फ्लाइट शुरू होने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी। एयरलाइन द्वारा टोरंटो से अमृतसर आने के लिए टिकट रेट 46500 रुपए है, जबिक अमृतसर से टोरंटो के लिए टिकट रेट फिलहाल ऑनलाइन है।

  • ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

    ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

     

    ऑस्ट्रेलिया में लगातार मंदिरों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्रिसबेन में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हमला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला खालिस्तान समर्थकों ने किया है। यहां अज्ञात लोगों ने दीवारों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बातें लिख दीं। इसके पहले 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला हुआ था।

    पिछले 2 महीनों में मंदिर पर हुए हमले की ये चौथी घटना है। सबसे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे। इसके बाद 18 जनवरी को मेलबर्न के श्री शिव विष्णु मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। 23 जनवरी को मलबर्न के अल्बर्ट पार्क में बने इस्कॉन मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे।

    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।
    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।

    खालिस्तानी झंडा कॉन्स्यूलेट में फेंका था
    रिपोर्ट के मुताबिक, 21 फरवरी की रात कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया और यहां खालिस्तान का फ्लैग फेंक दिया। 22 फरवरी की सुबह जब काउंसिल अर्चना सिंह यहां पहुंची तो उन्होंने झंडा देखा। अर्चना ने फौरन क्वीसलैंड पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसने फ्लैग अपने कब्जे में ले लिया।

    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।
    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।

    हिंदूओं को सतर्क रहने की जरूरत ऑस्ट्रेलिया एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष डॉ. नवीन शुक्ला ने कहा- मेलबर्न में हुई घटनाएं दिखाती हैं कि हिंदू समुदाय को थोड़ा सतर्क होना पड़ेगा। मेलबर्न में जो हो रहा है, उसके कारण कनाडा और अमेरिका जैसे हालात यहां भी हो सकते हैं। इसलिए सरकार को भी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

    समुदाय में सक्रिय भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह कहते हैं- ऐसी घटनाओं का भारत से यहां आकर बसने और पढ़ने वालों पर असर होगा। इस तरह की गतिविधियां करने वाले लोग असल में यहां रहने वाले और भविष्य में आने वाले भारतीयों के लिए ही समस्याएं पैदा करते हैं।

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2021 की जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 6.84 लाख हिंदू रहते हैं। यह वहां की आबादी का 2.7% है। वहीं सिखों की संख्या करीब 2.09 लाख है, जो कुल आबादी के 0.8% हैं।

    बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 34% हिंदू 14 साल और 66% हिंदू 34 साल की उम्र वाले हैं। यही नहीं, जुलाई 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 96 हजार भारतीय छात्र पढ़ रहे थे। यह चीन के बाद विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी तादाद है।

  • दर्दनाक हादसा: गाड़ी के टायर फटने के बाद दो वाहनों से जा टकराई वैन, हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत

    दर्दनाक हादसा: गाड़ी के टायर फटने के बाद दो वाहनों से जा टकराई वैन, हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गये। जिला पुलिस अधिकारी रिजवान उमर गोंडल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना प्रांत के रहीम यार खान जिले के रुकनपुर इलाके के पास सुपर हाइवे एम-5 पर हुई।

    अधिकारी ने बताया कि सुपर हाइवे पर टायर फटने के कारण एक यात्री वैन पलट गई, इसी दौरान तेज गति से आ रही एक सवारी गाड़ी और एक जीप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। बचाव दल और गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।

    अस्पताल के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

  • पाकिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन में अंतिकयो ने किया भयंकर ब्लास्ट, अब तक 2 यात्रियों की मौत

    पाकिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन में अंतिकयो ने किया भयंकर ब्लास्ट, अब तक 2 यात्रियों की मौत

    पेशावर  : पाकिस्तान में गुरुवार सुबह एक ट्रेन में ब्लास्ट की दिल-दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के क्वेटा शहर में एक ट्रेन में धमाका हो गया है। मीडिया के अनुसार, क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस में धमाके के कारण कम से कम 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

  • न्यूजीलैंड में भूकंप के झटको से सहमे लोग, रिएक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता; देश में आपातकाल की घोषणा

    न्यूजीलैंड में भूकंप के झटको से सहमे लोग, रिएक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता; देश में आपातकाल की घोषणा

    वेलिंगटन : तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद अब न्यूजीलैंड में धरती हिली है। जियोसाइंस रिसर्च सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक बुधवार को न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जीएनएस साइंस ने बताया कि यह 19:38 स्थानीय समय (0638 जीएमटी) पर हुआ, जो देश की राजधानी वेलिंगटन से 55 किमी उत्तर में, 57.4 किमी की गहराई पर, न्यूजीलैंड के दक्षिण-पश्चिमी उत्तर द्वीप के एक शहर पारापरामू से 50 किमी उत्तर-पश्चिम में टकराया। इसे हजारों की तादाद में लोगों ने महसूस किया।

    बताया गया कि इसकी शुरुआत एक बड़े झटके से हुई और करीब तीस सेकंड तक भूकंप महसूस किया गया। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि भूकंप से कितना नुकसान हुआ।

    उधर, न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गेब्रियल से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 10,500 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। देश में आपातकाल की घोषणा की गई है। न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकनल्टी ने बुधवार को कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों से चार अन्य शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात गेब्रियल से अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है और 10,500 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान में फंसे जीवित लोगों को सैन्य हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।

    तूफान अब धीरे-धीरे दक्षिण प्रशांत महासागर में लुप्त हो रहा है और राहत-बचाव दल अब उन क्षेत्रों तक पहुंचने में जुटे जिनका मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है।

    न्यूजीलैंड की सेना ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हॉक्स बे क्षेत्र में सर्वेक्षण और बचाव के लिए तीन एनएच90 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिससे परिवारों, पालतू जानवरों और श्रमिकों को बचाया जा सके। तूफान से प्रभावित लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए और अपनी जान बचाकर घरों की छतों पर हैं।