Category: WORLD

  • इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

    इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

    इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

     

    Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वजीराबाद शहर में हमला हुआ है. हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं. उनके पैर में गोली लगी है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वजीराबाद शहर में हमला हुआ है. हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं. उनके पैर में गोली लगी है. इमरान खान पर ये हमला आजादी मार्च के दौरान हुआ है. हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं.

    फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान खान पर हुए हमले पर भारत का बयान आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यह घटना अभी हुई है. हम करीब से नजर रख रहे हैं और हम चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखेंगे. इस बीच, हमले के बाद इमरान खान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है. मैं दोबारा पूरी ताकत से लड़ूंगा.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

    इमरान खान पर हुए हमले की शहबाज शरीफ ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्री से घटना की रिपोर्ट मांगने को कहा है. मैं इमरान खान और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं.

    खतरे से बाहर हैं इमरान खान 

    इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं. जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है. चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं.

    एआरवाई न्यूज के अनुसार खान की हालत खतरे से बाहर है. एआरवाई न्यूज को खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है. खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि खान के पैर में एक गोली लगी है. उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

    उमर ने कहा, खान को सड़क मार्ग से लाहौर ले जाया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें गोली लगी है. उन्होंने कहा कि खान के प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बदलते हुए नहीं देख सकते हैं. उन्होंने हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया.

    जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री जिस कंटेनर-ट्रक में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की. चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है.

    शुरू में बताया गया था कि खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है.ऐसी भी खबरें हैं कि खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं.

  • भारत ने पाकिस्तान को किया एक्सपोज ‘जहां मूवमेंट नजर आती है, फायर ठोको…’, UNSC बैठक में आतंकी का ऑडियो चला साजिद मीर की खोल दी कुंडली

    भारत ने पाकिस्तान को किया एक्सपोज ‘जहां मूवमेंट नजर आती है, फायर ठोको…’, UNSC बैठक में आतंकी का ऑडियो चला साजिद मीर की खोल दी कुंडली

     

    Sajid Mir Audio Clip: आतंकी साजिद कहता हुआ सुनाई दे रहा है, ”जहां आपको मूवमेंट नजर आती है। कोई छत पर चल रहा है या आ रहा है, जा रहा है। उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता वहां क्या हो रहा है।”

     

     'जहां मूवमेंट नजर आती है, फायर ठोको...', UNSC बैठक में आतंकी का ऑडियो चला पाकिस्तान को भारत ने किया एक्सपोज
    UNSC Mumbai Meeting: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद पर मुंबई में हो रही मीटिंग में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान को एक्सपोज कर दिया। कई अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने भारत ने मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर के ऑडियो क्लिप को चलाया, जिसमें वह गोलीबारी करने की बात कह रहा है। मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक आज (शुक्रवार) से ही शुरू हुई है। मुंबई ताज पैलेस होटल में आयोजित की जा रही यूएनएससी की बैठक में भारत ने बताया कि हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी, साजिद मीर, अब्दुल अल काफा, अब्दुल अजीज आदि आतंकियों ने 26/11 के आतंकी हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    ‘जहां मूवमेंट नजर आती है, फायर ठोको…’
    आतंकी साजिद मीर को यूएनएससी की ब्लैकलिस्टिंग पर रोक लगाने के लिए चीन पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए, भारत ने उसका ऑडियो चलाया, जिसमें वह चाबड़ हाउस यानी नरीमन हाउस में आतंकवादियों को छतों पर घूम रहे लोगों पर गोलियां चलाने के लिए कह रहा है। इस ऑडियो क्लिप के जरिए से भारत ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। ऑडियो क्लिप में साजिद आतंकी से कहता हुआ सुनाई दे रहा है, ‘‘जहां आपको मूवमेंट नजर आती है। कोई छत पर चल रहा है या आ रहा है, जा रहा है। उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता वहां क्या हो रहा है।’‘ 

    साजिद मीर की खोल दी कुंडली
    ऑडियो क्लिप सुनाने के बाद साजिद मीर पर पाकिस्तान के पाखंड को उजागर करते हुए भारत ने जोर देकर कहा, “वह कोपेनहेगन में डेनिश अखबार, उसके संपादक और कार्टूनिस्ट को निशाना बनाने के लिए लश्कर के डेनमार्क प्रोजेक्ट के वास्तुकारों में से एक था। सौभाग्य से, नियोजित हमले को समय पर विफल कर दिया गया था। उसे लंबे समय तक मृत घोषित कर दिया गया था। यहां तक कि इस दावे की पुष्टि करने के लिए एक डीएनए परीक्षण का भी इस्तेमाल किया गया था। गहन अंतरराष्ट्रीय जांच के कारण, उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया और एक आतंकी वित्तपोषण मामले में दोषी ठहराया गया। आज की तारीख में, उसकी संयुक्त राष्ट्र लिस्टिंग प्रक्रिया रुकी हुई है।”

  • UN में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की कोशिश में तेजी से जुटी है मोदी सरकार, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- थोड़ा समय लगेगा

    UN में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की कोशिश में तेजी से जुटी है मोदी सरकार, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- थोड़ा समय लगेगा

     

    जयशंकर ने इस अवसर पर 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के शुभंकर और वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कराने की दिशा में प्रयास जारी है।

    UN में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की कोशिश में मोदी सरकार, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- थोड़ा समय लगेगा

    फिजी के नाडी में अगले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15-17 फरवरी 2023 के बीच होगा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस अवसर पर 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के शुभंकर और वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कराने की दिशा में प्रयास जारी है। इसमें कुछ प्रगति हुई है, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।

    जयशंकर ने यहां सुषमा स्वराज भवन में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस मौके पर विश्व हिंदी सम्मेलन का लोगों जारी किया गया, जिसके लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। साथ ही सम्मेलन में पंजीकरण तथा अन्य जानकारियों के लिए एक वेबसाइट लांच की गई। इस मौके पर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि हिंदी का प्रयोग यूनेस्को में हो रहा है। जहां तक संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हिंदी के उपयोग की बात है, तो इस बारे में संयुक्त राष्ट्र के साथ हमारा एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इसके तहत अभी सोशल मीडिया तथा न्यूजलेटर में हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है।

    संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को शामिल करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाने में अभी थोड़ा समय लगेगा। संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रिया में एक नई भाषा को शामिल करना इतना आसान भी नहीं है। लेकिन, इस दिशा में लगातार प्रगति हो रही है। हम आशा करते हैं कि यह होगा। डिजिटल माध्यम से दूसरे देशों में हिंदी को बढ़ावा देने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा अनुभव डिजिटल माध्यम के उपयोग को लेकर है, खासकर अफ्रीका में अच्छा अनुभव है। यह शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में डिजिटल माध्यम के उपयोग से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सलाहकार समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है। हमारी इच्छा है कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करें। इस मौके पर फिजी दूतावास के अधिकारी भी मौजूद थे।

  • भारत की अगुवाई में UN का दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आज से होगा शुरु

    भारत की अगुवाई में UN का दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आज से होगा शुरु

     

    भारत में यूएन का दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आज से शुरु हो रहा है. इसे लेकर अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के साथ ही यह सम्मेलन को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम होगा।

    भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है. इसे लेकर अब अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है. अमेरिका ने आतंकवाद से लड़ने के लिहाज से इस सम्मेलन को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है. बता दें कि यह आतंकरोधी सम्मेलन भारत में हो रहा है जिसमें मुबंई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली दिया जाएगा और दूसरे दिन 29 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक होगी. चीन के प्रतिनिधि भी इस बैठक में भाग ले रहै हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यत: तीन मुद्दों पर बात की जानी है. जिसमें पहला है, आतंकवादी कार्रवाईयों में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग, दूसरा, टेरर फंडिंग के लिए नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल और तीसरा है आतंकवादी घटनाओं में ड्रोन का प्रयोग

  • जानिए किस देश में प्रधानमंत्री कार्यालय पर हुआ हमला, एक महिला गिरफ्तार

    जानिए किस देश में प्रधानमंत्री कार्यालय पर हुआ हमला, एक महिला गिरफ्तार

    ऑकलैंड : न्यूजीलैंड में गुरुवार को ऑकलैंड में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के निर्वाचन कार्यालय पर तलवार से हमला हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

    ऑकलैंड (उत्तम हिन्दू न्यूज): न्यूजीलैंड में पुलिस ने गुरुवार को ऑकलैंड में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के निर्वाचन कार्यालय पर तलवार से हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया।

    Woman arrested after sword attack on Prime Minister Jacinda Ardern's  electorate office - NZ Herald

    रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस प्रवक्ता ने 57 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस मामले में हमारी पूछताछ में पुलिस की सहायता कर रही थी।

    आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, मॉनिर्ंगसाइड में न्यू नॉर्थ रोड पर माउंट अल्बर्ट मतदाता कार्यालय के बाहर तलवार बाहर जमीन पर पाई गई।

    Woman arrested after sword attack on Prime Minister Jacinda Ardern's  electorate office - NZ Herald

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल की जांच की जाएगी और पूछताछ भी की जा रही है।

    अर्डर्न वर्तमान में अंटार्कटिका में चार दिवसीय यात्रा के लिए न्यूजीलैंड के स्कॉट बेस की 65वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, जो बफीर्ले महाद्वीप में देश का एकमात्र शोध केंद्र है।वह शुक्रवार को लौटने वाली हैं।

  • 1900 फुट की ऊंचाई पर विमान से टकराया पक्षी, दिल्ली में उतरा विमान; बड़ा हादसा टला

    1900 फुट की ऊंचाई पर विमान से टकराया पक्षी, दिल्ली में उतरा विमान; बड़ा हादसा टला

     

    नई दिल्ली  अकासा एयर की फ्लाइट से गुरुवार को एक चिड़िया टकरा गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान विमान 1900 फीट की ऊंचाई पर था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से जानकारी दी गई है कि अकासा एयर के विमान के साथ यह घटना गुरुवार सुबह हुई है। यह बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था। इसमें हादसे के समय यात्री भी सवार थे, उनकी संख्या पता नहीं चल पाई है। पक्षी टकराने से विमान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    डीजीसीए के मुताबिक अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1333 ने गुरुवार सुबह अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जब यह 1900 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तब इससे एक चिड़िया टकरा गई। इसके बाद विमान दिल्ली पहुंचा तो हादसे में इसमें हुए नुकसान का पता चला है। डीजीसीए ने कहा है कि विमान को दिल्ली में एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यह विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर पाएगा। विमान की जांच करके गड़बड़ी सुधारी जाएगी।

  • यूक्रेन के ‘डर्टी बम’ को लेकर चिंता में रूस, रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से फोन पर बात

     

    यूक्रेन के ‘डर्टी बम’ को लेकर चिंता में रूस, रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से फोन पर बात

     

    रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और राजनाथ सिंह के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई है. शोइगु ने इस बातचीत में राजनाथ सिंह को यूक्रेन के हालात से अवगत कराया. वहीं राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति के रास्ते को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया.

    यूक्रेन के 'डर्टी बम' को लेकर चिंता में रूस, रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से फोन पर बात

    रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने आज यानी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की है और यूक्रेन द्वारा ‘डर्टी बम’ के संभावित उपयोग को लेकर रूस की चिंताओं पर चर्चा की है. नई दिल्ली में रूसी दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रूसी दूतावास ने ट्वीट कर कहा है कि आज रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत की है. यूक्रेन की हालातों पर चर्चा की गई है. सर्गेई शोइगु ने राजनाथ को रूस की उन चिंताओं से भी अवगत कराया जो यूक्रेन द्वारा ‘डर्टी बम’ के संभावित इस्तेमाल के उकसावे से हैं.

     

    बातचीत पर रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि रूस के रक्षा मंत्री से फोन पर बातचीत में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति के रास्ते को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया. राजनाथ सिंह ने सर्गेई शोइगु से कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए. परमाणु/रेडियोलॉजिकल हथियारों के उपयोग की संभावना मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ जाती है.दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की.

    डर्टी बम पर रूस के दावों को यूक्रेन ने नकारा

    हालांकि यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इससे पहले मंगलवार को रूस के इस दावे को खारिज किया कि कीव रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है. शोइगु ने अपने ब्रिटिश, फ्रांसीसी, तुर्की और अमेरिकी समकक्षों को फोन कर यह दावा किया था कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण-तथाकथित डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है. ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने इसे ‘पूरी तरह झूठा’ कहकर खारिज कर दिया.

  • ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पर चिदंबरम की टिप्पणी से कांग्रेस का किनारा

    ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पर चिदंबरम की टिप्पणी से कांग्रेस का किनारा

     

    नयी दिल्ली- कांग्रेस ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर भारत को अल्पसंख्यकों के मामले में सबक लेने संबंधी श्री पी चिदंबरम के बयान पर टिप्पणी करने से किनारा कर दिया है।

    कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश से मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस बारे में जो भी सवाल करना है श्री चिदंबरम से ही पूछिए। यह बयान उन्होंने क्यों दिया इस बारे में जवाब वही देंगे। रमेश ने कहा,“उनसे पूछिए, मैं भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहा हूं। किसी और व्यक्ति ने जो कहा है मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मैंने देखा भी नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है। मैं सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा पर बोलूंगा। किसी अन्य के वक्तव्य पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा।”चिदम्बरम ने कहा,“पहले कमला हैरिस, अब ऋषि शुनक। अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों ने अपने देशों के गैर-बहुसंख्यक नागरिकों को गले लगा लिया है और उन्हें सरकार में उच्च पद के लिए चुना है। मुझे लगता है कि भारत और बहुसंख्यकवाद का पालन करने वाली पार्टियों द्वारा सीखने के लिए एक सबक है।”

  • ब्रिटेन में कंजरवेटिव लीडरशिप, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे ऋषि सुनक

    ब्रिटेन में कंजरवेटिव लीडरशिप, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे ऋषि सुनक

     

    लंदन- ब्रिटेन के राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। सुनक ने एक ट्वीट में कहा,“ब्रिटेन एक महान देश है लेकिन हम एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधान मंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।”

    सुनक और ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए और बाद में प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए शीर्ष दो दावेदार माना जाता है क्योंकि वे दोनों नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने के लिए आवश्यक 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे हैं। ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनीं। वह अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद 24-28 अक्टूबर तक अपना नया नेता और अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए ऑनलाइन वोट करेंगे।

  • इमरान खान को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका,पांच साल के लिए किया अयोग्य करार 

    इमरान खान को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका,पांच साल के लिए किया अयोग्य करार

     

    लाहाैर -पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। यह फैसला आने के तुरंत बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी। यह नहीं पता चल सका कि फायरिंग किसने की है।

    ECP ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पीटीआई अध्यक्ष अब नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रेड जोन बनाया गया है, जिसमें लगभग 1,100 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान की सदस्यता को लेकर फैसला सुनाया था। फैसले के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी आयोग के बाहर फायरिंग हो गई।