Category: PUNJAB

  • पंजाब के किसान संगठन को मिला चुनाव चिन्ह; ट्रैक्टर सिंबल की मांग कर रहा था SSM,जानिए क्या है यह चिन्ह

    पंजाब के किसान संगठन को मिला चुनाव चिन्ह; ट्रैक्टर सिंबल की मांग कर रहा था SSM,जानिए क्या है यह चिन्ह

     

    पंजाब में संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिया है। पंजाब में किसानों का मोर्चा मंजा यानी चारपाई पर चुनाव लड़ेगा। इससे पहले संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से चुनाव चिन्ह के तौर पर ट्रैक्टर की मांग की जा रही थी। उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी।

    इससे पहले भी किसानों को अपने मोर्चे को रजिस्टर्ड करवाने के लिए भी खूब माथापच्ची करनी पड़ी। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप तक लगा दिए थे। हालांकि नामांकन खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने संयुक्त समाज मोर्चा को राजनीतिक संगठन की मंजूरी दे दी।

    किसानों को मिला चुनाव चिन्ह
    किसानों को मिला चुनाव चिन्ह

    सिंघु बॉर्डर से विधानसभा के रास्ते पर किसान
    पंजाब में 22 किसान संगठन चुनाव लड़ रहे हैं। यह वही संगठन हैं, जो कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक संघर्ष करते रहे। कानून वापस होने के बाद पंजाब आकर उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। किसान बलबीर राजेवाल की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा के साथ हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी भी संयुक्त संघर्ष पार्टी गठजोड़ कर चुनाव मैदान में हैं।

     

  • पंजाब में कौन होगा सीएम चेहरा? आज शाम तक घोषणा कर सकती है कांग्रेस

    पंजाब में कौन होगा सीएम चेहरा? आज शाम तक घोषणा कर सकती है कांग्रेस

    पंजाब में कौन होगा सीएम चेहरा? आज शाम तक घोषणा कर सकती है कांग्रेस

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही जालंधर में कहा था कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

    पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) को लेकर आज शाम 7 बजे कांग्रेस मुख्‍यमंत्री चेहरे के नाम का ऐलान कर सकती है. पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के ट्वीट में पंजाब के सीएम फेस को लेकर बड़ा इशारा किया गया है. पंजाब कांग्रेस की ओर से ट्वीट करते हुए आज शाम 7 बजे का इंतजार करने की बात कही गई है और पंजाब में मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी (Charanjit Singh Channi) और पंजाब अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को डबल विंडो में दिखाया गया. इस ट्वीट को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शाम 7 बजे आलाकमान के द्वारा पंजाब के सीएम फेस के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

    बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही जालंधर में कहा था कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सीएम मुख्यमंत्री का नाम ऐलान करने की मांग की थी.

     

  • जालंधर के माडल टाउन की PPR मार्केट के पास कांग्रस पार्टी के ट्रैक सूट से लदे दो ट्रकों को AAP कार्यकर्ताओं ने रोका, मौके पर बुलाये चुनाव अधिकारी

    पकड़े गए ट्रकों में से साड्डा चन्नी लिखा ट्रैक सूट दिखाता आप कार्यकर्ता - Dainik Bhaskar

    जालंधर के माडल टाउन की PPR मार्केट के पास कांग्रस पार्टी के ट्रैक सूट से लदे दो ट्रकों को AAP कार्यकर्ताओं ने रोका, मौके पर बुलाये चुनाव अधिकारी

     

    जालंधर मॉडल टाउन स्थित पीपीआर मार्केट में आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने दो ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों में ट्रैक सूट लदे हुए थे। ट्रैक सूट की बैक पर पंजाबी भाषा में ‘साड्डा चन्नी’ लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक सूट मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में बांटने के लिए जा रहे थे, जिन्हें जालंधर में पकड़ लिया।

    ट्रकों को आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स ने पकड़ा है। ट्रकों को पकड़ने के बाद इसकी शिकायत जिला चुनाव अधिकारी को भी की है। शिकायत मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी बीच मौके पर जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान राजविंदर कौर और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलराज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। मतदाताओं को अपने पक्ष में भुगतान के लिए उन्हें ट्रैक सूट बांट रही है। कांग्रेस के ट्रैक सूटों के दो ट्रक पकड़े हैं, इनमें हजारों ट्रैक सूट हैं। इन पर साड्डा चन्नी लिखा हुआ है। पांच साल तो कांग्रेस ने किसी को कुछ दिया नहीं अब लोगों को प्रलोभन देकर वोट लेने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच राजविंदर कौर ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरीके का प्रलोभन देना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन का तरीका अपनाया है उसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी। साडा चन्नी लिखे ट्रैक सूटों के दो ट्रक पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रलोभन की राजनीति नहीं करती है बल्कि विकास और लोगों के काम में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जो ट्रैक सूट पकड़े गए हैं उनके संबंध में सारे दस्तावेज वह साथ लेकर आए हैं और उन्हें चुनाव आयोग की टीम को भी दिखाने जा रहे हैं।

  • पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह ने पेश किया रोजगार माडल, 5 साल में 5 लाख नौकरियों का वायदा

    पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह ने पेश किया रोजगार माडल, 5 साल में 5 लाख नौकरियों का वायदा

    Punjab Congress President Navjot Singh introduced the employment model, promising 5 lakh jobs in 5 years

    पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह ने पेश किया रोजगार माडल, 5 साल में 5 लाख नौकरियों का वायदा

     

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के लिए रोजगार माडल पेश किया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि इस बार चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है और इसिलए अगली पीढ़ी के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सिर्फ खोखले वायदे किए जाते हं परन्तु कांग्रेस आने वाले 5 सालों में पंजाब के युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां देंगे।

  • कैप्टन ने पटियाला से किया नामांकन, कहा- विकास के लिए किया भाजपा से गठबंधन

    कैप्टन ने पटियाला से किया नामांकन, कहा- विकास के लिए किया भाजपा से गठबंधन

    Captain filed nomination from Patiala, said- alliance with BJP for development

    कैप्टन ने पटियाला से किया नामांकन, कहा- विकास के लिए किया भाजपा से गठबंधन

     

    पटियालाः लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। बता दें कि कैप्टन की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन बेहद लाजमी है।

    उन्होंने कहा कि जहां मौजूदा केंद्र सरकार का अभी 2 साल का कार्यकाल बाकी है, वहीं केंद्र में अगले 5 साल के लिए भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस तरह इन 7 सालों में पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस का गठबंधन जरूरी है।

    इस मौके उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है, तो वे लड़ते रहें। किसी को घबराहट होती है तभी वो और किसी सीट से लड़ता है। पंजाब को सुरक्षित सरकार की जरुरत है। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू की पॉज़िशन कमज़ोर हो गई है जो पहले थी वो नहीं रही है। मंत्री बनना और मुख्यमंत्री बनना दोनों अलग है…एक मंत्रालय चलाना अलग है और सरकार चलाना अलग, चन्नी की एक लीमिट है और वो उस लीमिट तक पहुंच चुका है, वे उससे ज़्यादा नहीं जा सकता।

  • पंजाब विधानसभा चुनावः जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी सहित कई उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

    पंजाब विधानसभा चुनावः जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी सहित कई उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

    Punjab Assembly Elections: Many candidates including Congress candidate Rajinder Beri filed nomination from Jalandhar Central

    पंजाब विधानसभा चुनावः जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी सहित कई उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

     

    जालंधरः 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का पांचवा दिन है और जालंधऱ सेट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ शिरोमणि अकाली दल व बसपा के संयुक्त उम्मीदवार चंद्न ग्रेवाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्रेवाल ने डीसी कॉम्प्लेक्स में एसडीएम-1 एचएस अटवाल को नामांकन सौंपा। इस दौरान उनके समर्थक भी पहुंचे।

    अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विधायक राजिंदर बेरी ने बातचीत करते कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने सेंट्रल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य करवाए हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं को योग्य लोगों तक पहुंचाने के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाते रहे। यही कारण है कि सेंट्रल हलके के लोग उन्हें दोबारा से सेवा का अवसर देंगे। बेरी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। घर घर नौकरी तथा बिजली के रेट कम करके कई घोषणाएं भी की। ऐसे में पंजाब की जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को ही दोबारा सत्ता में लेकर आएगी। बता दें कि जालंधर में 9 विधानसभा सीटें हैं।

    जिक्रयोग्य है कि अब तक जालंधर में आज विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की लाइन लगी हुई है। अभी तक 4 दर्जन के करीब उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज नामांकन भरने का पांचवां दिन है। कल तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे इसके चलते ज्यादातर उम्मीदवारों की कोशिश है जो अभी तक नामांकन नहीं भर पाए हैं वह आज ही नामांकन भर दें, जिससे नामांकन पत्र में अगर कोई कमी रह जाती है तो उसे सही किया जा सके।

  • जालंधर में डीसी ने दिया सख्त आदेश, सरकारी दफ्तरों में केवल दोनों डोज वालों को मिलेगा प्रवेश, बिना वैक्सीनेशन माल या मार्केट जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    जालंधर में डीसी ने दिया सख्त आदेश, सरकारी दफ्तरों में केवल दोनों डोज वालों को मिलेगा प्रवेश, बिना वैक्सीनेशन माल या मार्केट जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    DC gave strict order in Jalandhar, only those with both doses will get admission in government offices, strict action will be taken against those who go to the market without vaccination

    जालंधर में डीसी ने दिया सख्त आदेश, सरकारी दफ्तरों में केवल दोनों डोज वालों को मिलेगा प्रवेश, बिना वैक्सीनेशन माल या मार्केट जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

     

    जालंधरः पंजाब में कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ौतरी को देखते हुए जहां सरकार द्वारा कोविड-19 नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। वहीं महानगर के डीसी घनश्याम थोरी ने भी रविवार को कोरोना महामारी को देखते हुए सख्त आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके तहत सेवा केंद्रों और अन्य सरकारी विभागों में केवल दोनों टीका लगवाने वाले व्यक्तियों को ही सेवाओं का लाभ लेने की इजाज़त दी जाएगी। कोविड -19 वैक्सीन की दोनों डोज लगे व्यक्ति ही जालंधर में सरकारी दफ्तरों में दाखिल हो सकेंगे। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। यह वायरस को ओर फैलने से रोकने में बड़ी रुकावट है।

    इस संबंधी जानकारी देते घनश्याम थोरी ने बताया कि सरकार के दिशा -निर्देशों के अनुसार केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही जनतक स्थानों पर जाने की अनुमति है। इन आदेशों का सख्ती के साथ पालन यकीनी बनाने के लिए शापिंग माल, होटल, रैस्टोरेंट, सिनेमाघर और बाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी इन स्थानों पर बिना उचित टीकाकरण के साथ पाया गया तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण न करवाने वाले या आशिंक तौर पर टीकाकरण वाले लोगों को पहले ही टीकाकरण पूरा होने तक घर रहने की सलाह दी गई है।

    उन्होंने कहा कि पूर्ण टीकाकरण करवा चुके, वैक्सीन की एक डोज प्राप्त व्यक्ति और बिना टीका लगवाए लोगों का जनतक स्थानों पर आपस में मिलना एक गंभीर स्वास्थ्य संकट में बदल सकता है। इसलिए यह समय की जरूरत है कि केवल पूर्ण टीकाकरण (दोनों ख़ुराकों प्राप्त) वाले व्यक्तियों को ही सरकारी कार्यालयों और जनतक स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दी जाए।

  • अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जीते तो सरकारी दफ्तरों में नेताओं की नहीं बल्कि लगेगी भगत सिंह व अंबेडकर की तस्वीरें

    अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जीते तो सरकारी दफ्तरों में नेताओं की नहीं बल्कि लगेगी भगत सिंह व अंबेडकर की तस्वीरें

    Kejriwal’s big announcement in Amritsar, if he wins, there will be pictures of Bhagat Singh and Ambedkar in government offices, not leaders

    अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जीते तो सरकारी दफ्तरों में नेताओं की नहीं बल्कि लगेगी भगत सिंह व अंबेडकर की तस्वीरें

     

    अमृतसर: 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने पंजाब दौरे पर हैं। वहीं पंजाब चुनावों से पहले रविवार को उन्होंने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान किया।

    केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री और नेताओं की नहीं बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का संघर्ष हमेशा याद किया जाता रहेगा। दोनों के रास्ते बेशक अलग थे पर उनकी मंजिल एक ही थी।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी के मौके पर यह ऐलान किया था कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें लगाईं जाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री और नेताओं की नहीं बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी ताकि लोग उनकी तस्वीरों को देख कर प्रेरणा लेते रहें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के हम फैन नहीं बल्कि भक्त हैं और उनकी पूजा करते हैं।

  • पुलिस ने की आईपीएल खिलाड़ी की पिटाई, पुलिस जवान के मुक्के से आंख फूटते-फूटते बची, पुलिस ने कहा- चेकिंग में सहयोग नहीं किया

    पुलिस ने की आईपीएल खिलाड़ी की पिटाई, पुलिस जवान के मुक्के से आंख फूटते-फूटते बची, पुलिस ने कहा- चेकिंग में सहयोग नहीं किया

    पुलिस ने की आईपीएल खिलाड़ी की पिटाई, पुलिस जवान के मुक्के से आंख फूटते-फूटते बची, पुलिस ने कहा- चेकिंग में सहयोग नहीं किया

     

    नई दिल्लीः आरसीबी की टीम के लिए खेलने वाले आईपीएल और रणजी खिलाड़ी विकास टोकस के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस पर आरोप लगाते आईपीएल खिलाड़ी विकास टोकस ने कहा कि पुलिस के एक जवान द्वारा मारे गए मुक्के से उनवकी आंख फूटते-फूटते बची है। वहीं पुलिस ने विकास पर दुर्व्यवहार करने और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान चेकिंग में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

    इस संबंधी भिकाजी कामा पुलिस स्टेशन के पोस्ट इंचार्ज के खिलाफ दी शिकायत में विकास ने कहा है कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की। इसमें उनकी आंख के नीचे गंभीर चोट आई है और आंख की रोशनी जाते-जाते बची। विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर को शिकायती मेल करते हुए लिखा “यह मेल में उस मामले की शिकायत को लेकर कर रहा हूं, जो मेरे साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर चेकिंग के दौरान हुआ। मैं एक राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर हूं और आईपीएल में भी खेलता हूं। 26 जनवरी 2022 को मेरे साथ पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया, जो निंदनीय है।

    उधर, पुलिस ने बताया कि विकास ने चेकिंग के दौरान एक जिम्मेदार सिटीजन की तरह सहयोग नहीं किया। उन्होंने अपने आईपीएल खिलाड़ी होने का रौब झाड़ा और कहा कि एक कांस्टेबल रैंक का जवान कैसे उनकी चेकिंग कर सकता है। चेकिंग के इस मामले के बीच कहासुनी और हाथापाई की स्थिति बनी और इस दौरान उन्हें चेहरे पर मुक्का लग गया। हालांकि बाद में उनके ससुर जो खुद पुलिस अधिकारी रह चुके हैं, वे विकास के साथ पुलिस कार्यालय आए और गणतंत्र दिवस पर चेकिंग की गंभीरता को समझते हुए इस मामले पर पुलिस से माफी मांगी और माफीनामा भी लिखा। हालांकि बाद में विकास फिर पुलिस के​ खिलाफ खिलाफ गलत कंप्लेंट कर रहे हैं।

  • आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, दूसरी बार लडेंगे विधानसभा चुनाव

    आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, दूसरी बार लडेंगे विधानसभा चुनाव

    AAP’s CM face Bhagwant Mann filed nomination from Dhuri seat, will contest assembly elections for the second time

    आप के सीएम चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, दूसरी बार लडेंगे विधानसभा चुनाव

     

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित भगवंत मान ने अपना मानांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मान ने शनिवार को अपनी मां के साथ एसडीएम दफ्तर पहुंचकर विधानसभा हल्का धूरी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कागज दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मान ने कहा कि धूरी के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है।

    जिक्रयोग्य है कि भगवंत मान इससे पहले भी दो बार विधानसभा मतदान के मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं परन्तु उनको जीत हासिल नहीं हो सकी। भगवंत मान ने 2012 में विधानसभा क्षेत्र लहरा से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर आए मनप्रीत सिंह बादल के साथ शुरू किया था। मनप्रीत बादल ने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई थी, बाद में इसे कांग्रेस में मर्ज कर दिया था। इसके बाद भगवंत मान ने 2014 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़े थे।

    जिक्रयोग्य है कि भगवंत मान इससे पहले भी दो बार विधानसभा मतदान के मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं परन्तु उनको जीत हासिल नहीं हो सकी। भगवंत मान ने 2012 में विधानसभा क्षेत्र लहरा से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर आए मनप्रीत सिंह बादल के साथ शुरू किया था। मनप्रीत बादल ने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई थी, बाद में इसे कांग्रेस में मर्ज कर दिया था। इसके बाद भगवंत मान ने 2014 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़े थे।

    भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पहला लोक सभा चुनाव 2014 में ही संगरूर से लड़े थे, वहां से 5 लाख 33 हजार 237 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे, सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल कर पाए और मान 2 लाख 11 हजार 516 वोट लेकर जीते थे। इसके बाद 2019 में वह फिर से संगरूर से चुनाव लड़े और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और वह कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले थे और मान दूसरी बार 1 लाख 10 हजार 211 वोट से जीते थे।