Category: PUNJAB

  • सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जताया दुख

    सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जताया दुख

     

    दुखद: सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जताया दुख
    Deep Sidhu
    पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू (Punjabi actor Deep Sidhu) की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई. सोनीपत पुलिस ने इसकी पुष्टि की. बता दें कि दीप सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान काफी चर्चा में आए थे. पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. बताया जा रहा है कि दीप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. इसके बाद उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. ये हादसा कुंडली बॉर्डर के पास हुआ. दीप अपनी स्कार्पियो से जा रहे थे, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई. हरियाणा पुलिस ने कहा, ‘दीप सिद्धू की कार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई.’

    पंजाब के CM चन्नी ने जताया दुख

    दीप सिद्धू के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) ने शोक जताया है. सीएम चन्नी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं’.

     

    पंजाब ने आज एक युवा गतिशील आवाज खो दी- मनजिंदर सिंह सिरसा

    दीप सिद्धू के निधन पर सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ दीप सिद्धू के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. पंजाब ने आज एक युवा गतिशील आवाज खो दी है.’

  • हमेशा पंजाब और देश की शान के खिलाफ गई Congress, सेना के शौर्य पर भी उठाए सवाल’, पठानकोट में बोले PM मोदी

    हमेशा पंजाब और देश की शान के खिलाफ गई Congress, सेना के शौर्य पर भी उठाए सवाल’, पठानकोट में बोले PM मोदी

     

    Punjab Election: 'हमेशा पंजाब और देश की शान के खिलाफ गई Congress, सेना के शौर्य पर भी उठाए सवाल', पठानकोट में बोले PM मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

     (Punjab Assembly Election 2022) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पठानकोट (Pathankot) में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने कहा, ‘मुझे और BJP को जिस तरह से हिन्दुस्तान के अनेक राज्यों में सेवा करने का अवसर मिला मुझे पंजाब की वैसे सेवा करने का अवसर नहीं मिला. पहले हम यहां एक छोटे दल के रूप में सरकार के साथ हाशिये पर चला करते थे. हालांकि पंजाब की शांति और एकता के लिए हमने अपनी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने को प्राथमिकता दी थी. अब मुझे पांच साल आपकी सेवा करने का मौका दीजिए. मैं आपको भरोसा देता हूं किसानी, व्यापार, इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा.’

    पीएम मोदी ने कहा, ‘जहां एक बार बीजेपी के पैर जम जाते हैं. वहां दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले परिवार की छुट्टी हो जाती है. मतलब जहां विकास आया, वहां वंशवाद का हुआ सफाया! जहां शांति और सुरक्षा आई, वहां तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई! यही विदाई इस बार पंजाब में देनी है.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दुनिया के बड़े-बड़े देशों में आज कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की वजह से गरीब को हर तरह की दिक्कतें आ रही हैं. खाने-पीने की समस्या हो रही है. लेकिन इसी संकट काल में भारत करोड़ों देशवासियों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करा रहा है. पंजाब के भी लाखों गरीबों को दो साल से फ्री राशन मुहैया कराया जा रहा है.’

    कांग्रेस अपनी पाप लीला को बंद नहीं कर पाई’- PM

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए? इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था. तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था. लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे? इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए या नहीं उठाए?’. पीएम ने आगे कहा, ‘इन्होंने शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछाला या नहीं उछाला? पुलवामा हमले की बरसी पर भी ये कांग्रेस के लोग अपनी पाप लीला को बंद नहीं कर पाए. वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांगने लग गए.’

    पीएम मोदी ने कहा, ‘इन्हें (Congress) फिर से मौका मिल गया तो ये पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे. पहले कांग्रेस में कैप्टन साहब जैसे नेता थे वो उन्हें इस गलत रास्ते पर जाने से रोकते थे. अब तो वो भी वहां नहीं हैं.’ वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अगर कांग्रेस असली है, तो आम आदमी पार्टी उसकी जीरॉक्स है. एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरा दिल्ली में एक के एक घोटाले में लिप्त है. एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने के बावजूद वे (आप और कांग्रेस) पंजाब में ‘नूरा कुश्ती’ खेल रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ होने का दिखावा और नाटक कर रहे हैं.’

  • फरीदकोट में कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले-शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है पार्टी, AAP पर भी साधा निशाना

    फरीदकोट में कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले-शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है पार्टी, AAP पर भी साधा निशाना

     

    आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly election 2022) से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा. राजनाथ सिंह ने कहा कि आप (AAP) पार्टी ने दिल्ली की हर गली में शराब की दुकानें खोली हैं और पंजाब को नशे से मुक्त करने का वादा किया है? बीजेपी (BJP) राज्य से ड्रग्स और आतंक को खत्म करने के लिए काम करेगी. हमारी सरकार बनने के एक साल बाद आप यहां का परिणाम खुद देखेंगे. वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई है. पार्टी के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं. यदि मुख्यमंत्री के हाथ में नियंत्रण नहीं है तो वह पंजाब के लिए क्या विकास करेंगे? उनके एक सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाय शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है.

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी फिर भी वे लोगों के साथ न्याय नहीं कर सके. पंजाब में किसानों ने देश को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया है, वे लंबे समय से दुखी हैं. बीजेपी जनता और किसानों को न्याय देगी.

    गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए-राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री के बारे में विचार करता हूं तो मुझे लगता है की ऐसे मुख्यमंत्री हैं कि जिनका नियंत्रण अपनी ही सरकार पर नहीं है. कांग्रेस के मुख्यमंत्री की हालत वैसी है जैसे बिना सैनिकों वाला कोई सेनापति हो. ऐसा लगता है जैसा इनको किसी का समर्थन प्राप्त नहीं है. कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है. गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए हैं. यह हालत है कांग्रेस की.

    बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर जमकर हमला बोला था. केजरीवाल ने कहा था कि इन्होंने पंजाब में पिछले 70 साल में कुछ नहीं किया. केजरीवाल ने आगे कहा कहा था कि AAP एकमात्र ईमानदार पार्टी है और हम (पंजाब में) एक ईमानदार सरकार बनाएंगे. बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है.

  • अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर कड़ा प्रहार, कहा- सभी पार्टियां करती हैं राजनीति, पंजाब से नहीं कोई मतलब

    अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर कड़ा प्रहार, कहा- सभी पार्टियां करती हैं राजनीति, पंजाब से नहीं कोई मतलब

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया है. केजरीवाल ने कहा, ‘ये सभी पार्टियां आपस में रिश्तेदार हैं, पंजाब जाए भाड़ में. ये लोग एक दूसरे को बचाते हैं, इसलिए बेअदबी के मास्टर माइंड पर कार्रवाई नहीं हो पाती. ये लोग नहीं चाहते कि राज्य में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बने. ये लोग देश की आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रहें हैं.’

    उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में पंजाब के अंदर क‌‌ई घटना घटी. लुधियाना में ब्लास्ट हुआ, बम मिले, ड्रोन आ रहे हैं. दिल्ली में हमारी सरकार है, केन्द्र सरकार से हमारे बहुत मतभेद हैं लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हमने कभी मतभेद नहीं किया. हम राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे.’ केजरीवाल ने कहा, ‘अमृतसर ईस्ट का सर्वे करवाया. सिद्धू और मजीठिया हार रहे हैं.’ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चन्नी साहब रात को सो नहीं पाते हैं, उनके सपनों में मैं भूत की तरह आता हूं.’

     

  • अमृतसर में आप पार्टी के रोड शो के दौरान CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई

    अमृतसर में आप पार्टी के रोड शो के दौरान CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई

    पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया है। इस पथराव में भगवंत मान के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनकी मरहमपट्टी की जा रही है।

    काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए।

     

  • सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- राहुल गांधी दी गई गलत जानकारी  

    सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- राहुल गांधी दी गई गलत जानकारी

     

    Punjab Election: सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- गलत जानकारी पर चले गए राहुल गांधी
    नवजोत कौर सिद्धू

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी का विवाद फिर सामने आने लगा है. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पार्टी का ‘गरीब आदमी’ कहकर सीएम का उम्मीदवार बनाया. लेकिन अब पार्टी के भीतर ही चन्नी का विरोध होने लगा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी नवजोत कौर ने राहुल गांधी के फैसले को गलत ठहराया है. साथ ही उन्होंने सीएम चन्नी पर भी हमला बोला है. नवजोत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू को सीएम उम्मीदवार का सबसे बेहतर विकल्प बताया है.

    नवजोत कौर ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की गरीब पृष्ठभूमि की छवि को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी को चन्नी की गरीबी पर गुमराह किया गया है. नवजोत कौर ने कहा कि इस तथ्य से परे कि क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू उनके पति हैं. वह छह महीने में ही पंजाब में बदलाव लाने के लिए बेहतर विकल्प होते. जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू बेहतर विकल्प होते? तो नवजोत कौर ने कहा, ‘हां, इसके बावजूद कि वह मेरे पति हैं.’ नवजोत कौर ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि आपकी विशेषता, आपकी योग्यता, आपकी शिक्षा, आपका कार्य, आपकी ईमानदारी वो बिंदु हैं, जिनपर विचार किया जाना चाहिए और योग्यता देखनी चाहिए, अन्यथा राज्य कभी समृद्ध नहीं हो सकता है.

     

  • सिद्धू को CM फेस ना बनाने से नाराज है, पत्नी नवजोत कौर, कहा- शिक्षा और ईमानदारी को दी जानी चाहिए तवज्जो

    सिद्धू को CM फेस ना बनाने से नाराज है, पत्नी नवजोत कौर, कहा- शिक्षा और ईमानदारी को दी जानी चाहिए तवज्जो

     

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले को गलत बताया.

    विधानसभा चुनाव से पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) में सियासी उठापटक जारी है. राज्य में कांग्रेस (Congress) द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. अटकलें थी कि सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) में से किसी एक को कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगा और हुआ भी ऐसी ही. कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाया है. हालांकि पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कई नेता नाखुश नजर आ रहे हैं.

    सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) आलाकमान के इस फैसले से खुश नहीं है. कांग्रेस नेता नवजोत कौर से जब पूछा गया कि “क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर निर्णय लेने के लिए गुमराह किया गया है”, तो उन्होंने कहा, ‘हां… किसी को इतने हाई पोस्ट पर चुनने के लिए शिक्षा, काम और ईमानदारी को तवज्जो दी जानी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘नवजोत सिद्धू सीएम पद के लिए सही ऑप्शन होते.’ गौरतलब है कि अपने पति को सीएम उम्मीदवार ना बनाए जाने से नाराज नवजोत कौर ने सोमवार को कोई चुनावी प्रचार नहीं किया.

    नवजोत कौर ने सोमवार को नहीं किया चुनाव प्रचार

    उनके कार्यालय ने उन्हें सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए चार चुनावी अभियानों का कार्यक्रम भेजा था. हालांकि, नवजोत कौर ने अज्ञात कारणों से उन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया. इसके बारे में पूछे जाने पर उनके टूर कॉर्डिनेटर गिरीश ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से कौर ने चुनावी अभियानों में हिस्सा नहीं लिया, हालांकि मंगलवार से वो फिर से चुनाव प्रचार करेंगी. मालूम हो कि न सिर्फ नवजोत कौर बल्कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) भी चन्नी को कांग्रेस सीएम उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं.

    जाखड़ ने किया सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान

    दरअसल, सीएम फेस के ऐलान के तुरंत बाद जाखड़ ने एकाएक कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. जाखड़ ने यह घोषणा तब की जब राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया. जाखड़ ने कहा, ‘हमारी पार्टी में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सीएम बनने में सक्षम हैं.’ उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि दिल्ली में बैठे सलाहकारों ने पार्टी नेतृत्व ने कहा था कि पंजाब के लिए एक सिख चेहरा ही सीएम पद के लिए लाभकारी होगा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से किया संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से किया संबोधित

    कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई, फतेह रैली में बोले पीएम मोदी

     

    कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई, फतेह रैली में बोले पीएम मोदी
    PM नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, ”देश की रक्षा को सबसे ऊपर रखना, देश को सबसे ऊपर रखना, यही पंजाब की पहचान रही है. NDA की ये परंपरा रही है वो राष्ट्रभक्तों के साथ हमेशा खड़ी रहती है, उनके सम्मान की हर पल रक्षा करती है.”

    उन्होंने कहा, कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, भाजपा हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ी रही. कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है, हमारे लिए गुरु परंपरा का, पंजाबियों की सेवा और सत्कार का माध्यम है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई. कांग्रेस करतारपुर को भी भारत में ना रख सकी, हमने करतारपुर की राहदारी खोल दी.”

    पीएम मोदी ने फतेह रैली में कहा, पंजाब के लिए ये चुनाव क्या सिर्फ एक नई सरकार बनाने के लिए है? ये चुनाव क्या एक नया मुख्यमंत्री बनाने भर के लिए है? ये चुनाव क्या नए एमएलए, नए मिनिस्टर चुनने के लिए है? जी नहीं, ये पंजाब में विकास की गति तेज करने और पंजाब को अनिश्चितता की स्थिति से बाहर निकालने के लिए चुनाव है.

    पीएम ने आगे कहा, भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के लिए विकास और विश्वास का नया और पुख्ता रोडमैप लेकर आई है. पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं. ये 11 संकल्प हर उस पंजाबी के हैं, जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते है.

    पीएम मोदी ने बताए NDA के संकल्प

    पीएम मोदी ने कहा, NDA का संकल्प है कि आतंकवाद पीड़ितों की सहायता के लिए आयोग का गठन करेंगे। हमारा संकल्प है कि पंजाब में हर गरीब को पक्का घर देंगे. हमने संकल्प लिया है सीमा इलाकों का विकास करने के लिए Border Area Development Authority का गठन किया जाएगा. हमने संकल्प लिया है कि पंजाब के विकास के लिए अगले 5 साल में केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.

     

     

  • पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, चलती गाड़ी में फेंका झंडा; चेहरे पर लगा

    पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, चलती गाड़ी में फेंका झंडा; चेहरे पर लगा

    Rahul Gandhi Security Lapse: राहुल गांधी लुधियाना गए हुए हैं. वहां उनको काले झंडे भी दिखाए गए. पुलिस ने झंडा फेंकने वाले को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

    लुधियाना: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक (Rahul Gandhi Security Lapse) हो गई है. एक शख्स ने राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंका जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चेहरे पर जा लगा. बता दें कि कल (रविवार को) लुधियाना में राहुल गांधी ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नाम का ऐलान किया था.

    किसने राहुल गांधी की गाड़ी में फेंका झंडा?

    बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंकने वाला शख्स यूथ कांग्रेस का नेता नदीम खान है. पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. उसके खिलाफ ये कहकर कार्रवाई नहीं की गई है कि उसकी राहुल गांधी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी.

    कैसे हुई राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक?

    अब सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी का काफिला निकलने से पहले ट्रैफिक को क्लियर नहीं करवाया गया था. राहुल गांधी की सुरक्षा में ये चूक कैसे हो गई?

    पुलिस की सुरक्षा ढीली रही

    गौरतलब है कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है. लुधियाना, पंजाब का वो इलाका है जहां पहले से अलर्ट जारी है. इसके बावजूद वीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस की

  • पंजाब की राजनीति: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का CM फेस

    पंजाब की राजनीति: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का CM फेस

     

    Punjab: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का CM फेस
    राहुल गांधी ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का ऐलान किया. (File Photo)

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) के लिए आखिरकार रविवार को कांग्रेस (Congress) ने अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लुधियाना में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर भरोसा जताते हुए उनके नाम का ऐलान किया. राहुल गांधी ने कहा कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, उनमें अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं. साथ ही पूछा कि क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वो प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं.

    राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि गरीब घर का सीएम चाहिए, जो गरीबी को समझे, जो पंजाब को समझे, क्योंकि पंजाब को उस व्यक्ति की जरूरत है. राहुल गांधी ने कहा कि मुश्किल फैसला था, लेकिन पंजाब के लोगों और कार्यकर्ता ने इसे आसान बना दिया. वहीं नाम के ऐलान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है. चन्नी ने कहा कि मुझे हिम्मत, मुझे पैसा, मुझे साथ पंजाब के लोगों और आप सबका चाहिए, तभी ये लड़ाई लड़ पाऊंगा. साथ ही चन्नी ने कहा कि कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा. गलत पैसा घर नहीं आने दूंगा, सिर्फ ट्रांसपरेंसी रहेगी. पंजाब को सोना बना दूंगा. नवजोत सिंह सिद्धू का मॉडल पंजाब बनेगा, जो सिद्धू साहब करना चाहेंगे वो करेंगे. जाखड़ साहब की लीडरशिप पंजाब को आगे ले जाएगी, मैं सिर्फ माध्यम बनूंगा.

    नाम के ऐलान से पहले  राहुल गांधी ने कहा कि मैं 40 साल पहले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से मिला था, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वो राहुल गांधी से मिले थे. मैं दून स्कूल में था, जहां वो क्रिकेट मैच खेलने आए थे. वहीं सीएम उम्मीदवार के नाम के ऐलान से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के फैसले को स्वीकार कर लिया है. अगर मुझे निर्णय लेने की शक्ति दी गई, तो मैं माफिया को खत्म कर दूंगा. लोगों के जीवन में सुधार करूंगा. सत्ता नहीं मिली तो आप जिसे भी सीएम बनाएं, उसके साथ मुस्कुराकर चलूंगा.