Category: PUNJAB

  • पंजाब में डीजे वालों पर सख्तीः अब नहीं बजाए जाएंगें अश्लील, शराबी और हथियार को प्रमोट करने वाले गीत, एडीजीपी ने जारी किए नए आदेश

    You are currently viewing पंजाब में डीजे वालों पर सख्तीः अब नहीं बजाए जाएंगें अश्लील, शराबी और हथियार को प्रमोट करने वाले गीत, एडीजीपी ने जारी किए नए आदेश

    Strictness on DJs in Punjab: Songs promoting obscene, drunken and weapons will no longer be played, ADGP issued new orders

    पंजाब में डीजे वालों पर सख्तीः अब नहीं बजाए जाएंगें अश्लील, शराबी और हथियार को प्रमोट करने वाले गीत, एडीजीपी ने जारी किए नए आदेश

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश और लोगों को लेकर कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। वहीं अब मान सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए डीजे वालों पर सख्ती कर दी है। पुलिस ने शादी या अन्य समारोह में डीजे पर अश्लील, शराब और हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत चलाने पर रोक लगा दी है। इस बारे में एडीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नर और सीपी और एसएसपी को फरमान भेज दिए हैं। जिसमें उन्हें अपने इलाके में डीजे वालों पर नजर रखने को कहा गया है।

    एडीजीपी के आदेशों के बाद प्रदेश में सभी एसएचओ को इस बारे में हिदायतें जारी कर दी गई हैं। वहीं अगर कोई भी डीजे वाला सरकार के इन नियमों का पालना नहीं करेगा तो उस पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। एडीजीपी ने अपने आदेश में कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिविल रिट पिटीशन में इस संबंध में फैसला दिया था। जिसमें एचसी ने कहीं भी अश्लीलता, शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ाने वाले गीतों को न बजाने को कहा था। इसके बावजूद अभी भी कई डीजे वाले ऐसे गीत बजा रहे हैं। जिन पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

  • पंजाब में गेहूं खरीद प्रबंधों को लेकर मुख्यमंत्री मान ने सभी जिलों के डीसी को किया चंडीगढ़ तलब

    You are currently viewing पंजाब में गेहूं खरीद प्रबंधों को लेकर मुख्यमंत्री मान ने सभी जिलों के डीसी को किया चंडीगढ़ तलब

    Chief Minister Mann summoned the DCs of all the districts to Chandigarh regarding the wheat procurement arrangements in Punjab.

    पंजाब में गेहूं खरीद प्रबंधों को लेकर मुख्यमंत्री मान ने सभी जिलों के डीसी को किया चंडीगढ़ तलब

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में गेहूं खरीद को लेकर मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी और किसानों द्वारा जाहिर की जा रही नाखुशी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के डीसी को चंडीगढ़ में तलब कर लिया है। मुख्यंमत्री डीसी के साथ पंजाब भवन में बैठक करेंगे और उनसे मंडियों में खरीद प्रबंधों के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं इस बैठक में पंजाब सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पंजाब की कुछ मेन मंडियों को छोड़कर बाकी जगहों के हालात बुरे हैं और किसानों को मंडियों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसके लिए अफसरों ने अनाज मंडियों में पूरे इंतजाम का दावा भी किया है। हालांकि अभी तक मंडियों में फसल पूरी तरह से नहीं आ रही है। मान सरकार का दावा है कि किसानों को 24 घंटे के भीतर ही पेमेंट की जाएगी। पंजाब में 10 अप्रैल के बाद मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    जानकारी अनूसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सरकार को पंजाब में गेहूं खरीद के लिए 24,773 करोड़ की क्रेडिट लिमिट दे दी है। इस सीजन में मान सरकार ने 132 लाख टन गेहूं खरीद का टारगेट रखा है

  • बड़ी खबरः गुरदासपुर में चलती बस का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

    You are currently viewing बड़ी खबरः गुरदासपुर में चलती बस का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

    Big news: Tire of a moving bus burst in Gurdaspur, the passengers narrowly escaped

    बड़ी खबरः गुरदासपुर में चलती बस का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

     

    गुरदासपुर: रविवार दोपहर गुरदासपुर में उस वक्त एक भयानक हादसा घटित हो गया, जब एक चलती बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई परन्तु गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा कि यह एक टूरिस्ट बस थी और लोग केरल से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे।

    जानकारी अनुसार यह हादसा गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते दीनानगर के पास अमृतसर-पठानकोट हाईवे के पास हुआ। बस सवार यात्री केरल से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टायर फटा और बस खेतों में जा गिरी। हालांकि गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

  • पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    You are currently viewing पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    Hearing of Akali leader Bikram Majithia lodged in Patiala Jail in Supreme Court today

    पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

     

    चंडीगढ़ः अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट से मोहाली में दर्ज नशा केस को रद्ध करने की मांग की है। इस समय मजीठिया पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। मजीठिया को अभी तक जमानत नहीं मिली है। बिक्रम मजीठिया का आरोप है कि चुनाव कारण उन्हें फंसाने के लिए यह मामला दर्ज किया गया था। जिसमें मजीठिया ने नवजोत सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा के बयान केस में साथ लगाए हैं।

    जिक्रयोग्य है कि जब बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो पहले उन्होंने अग्रिम जमानत मांगी। मोहाली कोर्ट के बाद उनकी अर्जी को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी रद्ध कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव लड़ने तक जरूर उन्हें राहत दी। इसके बाद मजीठिया ने 24 फरवरी को मोहाली कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने रेगुलर जमानत मांगी लेकिन केस में लगी धाराओं की वजह से लोअर कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है।

  • Punjab में आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला;  प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक; यूनिफॉर्म और किताबें भी सभी दुकानों में मिलेंगी

    Punjab में आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला;  प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक; यूनिफॉर्म और किताबें भी सभी दुकानों में मिलेंगी

    पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी।

    CM मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूल से हटाना पड़ रहा है। उनसे काम करवाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं तो फिर वह बच्चों को ऐसी एजुकेशन दिलाने को मजबूर हो जाते हैं, जो आगे चलकर किसी काम नहीं आती। इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े 2 बड़े फैसले किए हैं।

    पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को तत्काल प्रभाव से आदेश कर दिए हैं कि वह इस सत्र में एक रुपया भी एडमिशन फीस नहीं बढ़ाएंगे। फीस बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देंगे। अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे

    CM मान ने कहा कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीदी के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें।अगर किसी इलाके में किताब की 20 दुकानें हैं तो उन सभी पर यह सामान मिलना चाहिए।

    पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर
    पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर

    शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों के कानून सख्ती से लागू करेंगे
    राज्य के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीसों में गड़बड़ी के लिए शिक्षा विभाग एक वेबसाइट जारी करेगा। प्राइवेट स्कूलों के लिए बने एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। अगर लोकहित में प्राइवेट स्कूल से जुड़े कानून में किसी बदलाव की जरूरत होगी तो सरकार उसके बारे में विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार योजना बना रही है। कुछ ही समय बाद पंजाब के स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव नजर आने लगेंगे।

  • देवी सहाय सनातन धर्म स्कूल के नजदीक मदन फ्लोर मिल के पुराने छात्रों ने मिलकर रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया

    देवी सहाय सनातन धर्म स्कूल के नजदीक मदन फ्लोर मिल के पुराने छात्रों ने मिलकर रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया

    देवी सहाय सनातन धर्म स्कूल के नजदीक मदन फ्लोर मिल के पुराने छात्रों ने मिलकर रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया

    Mbd News:(सुमेश शर्मा) जालंधर के देवी सहाय सनातन धर्म स्कूल के नजदीक मदन फ्लोर मिल के पुराने छात्रों ने 28 वर्ष बाद मिलकर रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया जिसमें लंबे अरसे बाद अपने दोस्तों को देख किसी के आंसू छलके तो कोई पुराने किस्सों को साझा करने बैठे। पुरानी यादों को ताजा करते हुए बंक मारकर एक साथ मूवी देखने जाना, पकड़े जाने पर सज़ा मिलना, परीक्षा के दिनों में रात-रात भर एक साथ पढ़ना तो एनसीसी कैम्प में दिल खोलकर मस्ती करने की न जाने कितनी यादें यहां फिर साझा हुईं।

    वहीं अपने अधयापकों द्वारा दी शिक्षा के बल आज सभी अच्छे मुकाम हासिल कर चुके है अपने गुरुओं को याद किया और उनसे जुड़ी यादें एक दूसरे से सांझा की।

    एक-दूसरे के प्रोफेशन सुनकर भी सभी ने आश्चर्य किया। जो हमेशा क्लास में मस्ती करते नज़र आते थे, वो आज अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर हैं।

  • श्री बाला जी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्षय में लगाया गया विशाल लंगर …

    श्री बाला जी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्षय में लगाया गया विशाल लंगर …

    श्री बाला जी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्षय में लगाया गया विशाल लंगर …

    श्री बाला जी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्षय में पहला विशाल लंगर का आयोजन घासमंडी रोड अपने दफ्तर नजदीक जुल्का पम्प के पास किया गया इस मौके पर सोसाइटी के सदस्य संजू अब्रोल , मिक्की अम्बा , बब्लू शर्मा , सन्नी बब्बर , प्रिंस कुंडल , अमित शर्मा , प्रदीप पिंदा, विक्की झम्बा , काकू स्याल , लाढीं शर्मा , अमित कबीर शर्मा , राम बब्बर एव आशु अरोड़ा ,मौजूद रहे लंगर पर विशेष अतिथि के रूप में बॉबी वर्मा ,रोबिन तलवाड़ फगवाड़ा से अरविन्द मिश्रा , यहमा संगीत ग्रुप से सहोता , हरमीत बावा ,सोनू त्रेहन , सुनील अरोड़ा टीटू लाढी एव सन्नी सरीन . विक्रम चौहान ,प्रमोद करवल और भरत शुर उपस्तिथ रहे

  • ਯੂਕਰੇਨ ‘ਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਤਰ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 24X7 ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 1100 ਜਾਰੀ

    PUNJAB GOVERNMENT ISSUES 24X7 HELPLINE NUMBER 1100 FOR COLLECTING INFORMATION OF STRANDED PUNJABIS IN UKRAINE

    DISTRICT LEVEL CONTROL ROOM RECEIVES 39 CALLS IN TWO DAYS, INFORMATION BEING SHARED WITH STATE GOVERNMENT- DC GHANSHYAM THORI

    SAYS, AS PER MEA ADVISORY PEOPLE STUCK IN UKRAINE SHOULD NOT RUSH TO BORDERS OF NEARBY COUNTRIES UNTIL FURTHER COMMUNICATION FROM THE MINISTRY

    JALANDHAR, FEBRUARY 26-
    Deputy Commissioner Ghanshyam Thori today said that the state government has issued a 24X7 helpline number 1100 to assist people having their family member or relatives stuck in war hit Ukraine besides another number +91-172-4111905 for people living abroad so that maximum help could be provided to distressed families.

    Divulging the details, the DC said that a district level control room has also been set up here at District Administrative Complex, which has received a total of 39 calls from people, who have shared information about their family members stranded in Ukraine. He further added that the information gathered by the control room was being shared with the state government for further course of action. Notably, the administration has set up a helpline number 0181-2224417 for people of Jalandhar to share the information on their family members in Ukraine.

    Mr. Thori further added that the administration was in touch with these people and appealed to them to advise their family members stuck there not to rush to the borders of nearest Ukrainian countries as suggested by the Ministry of External Affairs (MEA), until further communication is received in this regard. He said that the state government was also in the process of arranging transportation facilities for Punjabis returning from Ukraine so that they can reach their home safely.

    वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह मैसेज जिसमे पंजाब के परिवार भारत सरकार से विनती करते हुए दिखाई दिये

     

    Pl Evacuate Indian medical students more than 3000 from Kharkov ,Ukraine ,as no connectivity between Kiev and Kharkov no transportation available it’s app 1000 km far and Kharkov city boundaries are near by Moscow Russia.Students belongs to Kharkiv national medical university and V N Krazin university.Students facing very hardships.Very Dangerous situaions.Needs help immediately.At present not possible to move Romina,Poland or any other country border due to Marshal law ,can’t think to move on road how person can go to another country border without help of Indian Ambassy.At Ukraine specially at Kharkiv no representative contacted the Indian students.It is also requested that to the best knowlege evacuation from Kharkiv is presently pissible from Russia as the same is with Russian Border.It is also requested pl facilitate the students regarding Food,University exams for final MD /MBBS students as couple of days /weeks are left to complete the Degree.

    ਯੂਕਰੇਨ ‘ਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਤਰ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 24X7 ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 1100 ਜਾਰੀ

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ‘ਚ 39 ਕਾਲਾਂ ਆਈਆਂ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
    ਜਲੰਧਰ, 26 ਫਰਵਰੀ

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਘਨਸ਼ਿਆਮ ਥੋਰੀ ਨੇ ਅੱਜ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ 24X7 ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 1100 ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਜਾਂ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਜੰਗ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਦੇਸ਼ ਯੂਕਰੇਨ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਹੋਰ ਨੰਬਰ 91-172-4111905 ਜਾਰੀ ਗਿਆ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮਦਦ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਸਕੇ।
    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵੀ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ 39 ਕਾਲਾਂ ਦੇ ਜ਼ਰੀਏ ਯੂਕਰੇਨ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਵੱਲੋਂ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
    ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਯੂਕਰੇਨ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਨ ਖਾਤਰ ਇੱਕ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 0181-2224417 ਸਥਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
    ਘਨਸ਼ਿਆਮ ਥੋਰੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਯੂਕਰੇਨ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲੇ (MEA) ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਸੁਝਾਅ ਅਨੁਸਾਰ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਯੂਕਰੇਨੀਅਨ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀਆਂ ਸਰਹੱਦਾਂ ਵੱਲ ਨਾ ਜਾਣ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦੇਣ, ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਸੰਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਯੂਕਰੇਨ ਤੋਂ ਪਰਤਣ ਵਾਲੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਲਈ ਆਵਾਜਾਈ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਸਕਣ।

  • शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को झटका, मोहाली कोर्ट ने जमानत अर्जी रद्द की

    शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को झटका, मोहाली कोर्ट ने जमानत अर्जी रद्द की

    शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की जमानत अर्जी शुक्रवार को मोहाली (Mohali) की अदालत ने रद्द कर दी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने मजीठिया की जमानत अर्जी खारिज की. इससे पहले गुरुवार को बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में को मोहाली की अदालत में पेश हुए थे. अदालत परिसर में प्रवेश करने से पहले बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मैं मोहाली की अदालत के सामने पेश हुआ हूं.

    शीर्ष अदालत ने हाल ही में पंजाब पुलिस को राज्य के पूर्व मंत्री को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वो राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हालांकि मजीठिया को 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

     

  • चंडीगढ़:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में पहुंचा शहर, प्रशासन ने लगाया एस्मा, अब छह महीने तक नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन

    चंडीगढ़:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में पहुंचा शहर, प्रशासन ने लगाया एस्मा, अब छह महीने तक नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन

     

    बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में पहुंचा चंडीगढ़, प्रशासन ने लगाया एस्मा, अब छह महीने तक नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन
    चंडीगढ़ में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने के लिए प्रशासन ने लगाया एस्मा.

    चंडीगढ़ (Chandigarh) में बिजली विभाग के निजीकरण के मुद्दे को लेकर बिजली कर्मचारी 3 दिनों की हड़ताल (Strike) पर हैं. हड़ताल के चलते चंडीगढ़ में कई जगह पर बिजली व्यवस्था बाधित हो रही है और ब्लैकआउट की स्थिति भी बनती जा रही है, जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने एस्मा (Esma) लगाते हुए बिजली कर्मियों के 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है. लेकिन इसके बावजूद भी बिजली कर्मी हड़ताल पर अड़े हुए हैं.

    आधी रात से बिजली कटौती के कारण चंडीगढ़ के लोग परेशान हैं. बिजली विभाग के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं. यहां तक ​​​​कि जब प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आवश्यक व्यवस्था की जाएगी, इसके बावजूद भी बिजली का हाल खराब है. सेक्टर 20, 34, 36, 40, 42, 44, 49, 36, किशनगढ़ और मनीमाजरा के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.

    सोमवार की रात से बंद के कारण केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को वैकल्पिक सर्जरी का समय आगे करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. इसके अलावा शहर में आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. कुछ चौराहों पर ट्रैफिक लाइट भी आउटेज के कारण काम नहीं कर रही थी.

    पंजाब और हरियाणा से आए 150 कर्मचारी

    लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने कहा, “हम विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बहाल कर रहे हैं. सोमवार रात को दिक्कत हुई थी लेकिन सुबह से हमने काफी हद तक इसे ठीक कर लिया है. पंजाब और हरियाणा से 150 अतिरिक्त कर्मी आए हैं. हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि शिकायतों का तुरंत जवाब दिया जाए.”

    उन्होंने आगे कहा, “स्थिति को गंभीरता से देखा जा रहा है और यहां 66 केवी सबस्टेशन पर एक एसई (अधीक्षक अभियंता) की प्रतिनियुक्ति की गई है. महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए, हमारे पास डीजी सेट का बैकअप है. PGIMER ने एक बयान में कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि कोई अस्पताल सेवा प्रभावित न हो