Category: PUNJAB

  • पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्‍म, 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में हुआ बंद, अब 10 मार्च को खुलेंगे बंद डिब्बे…

    पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्‍म, 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में हुआ बंद, अब 10 मार्च को खुलेंगे बंद डिब्बे…

    (Punjab Election 2022) के लिए रविवार को वोटिंग करवाई गई. राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए और सुबह 117 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ शाम छह बजे तक जारी रही. वहीं, शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी हुआ. इस चुनाव में 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं. सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम (EVM) मशीनों बंद हो गया है और 10 मार्च को नतीजे जारी होने के बाद यह तय हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी. चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, राज्य में 1,02,00,996 महिलाओं समेत 2,14,99,804 मतदाता थे, जिन्होंने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया.

    पंजाब में मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही कतारें देखी जाने लगी थीं. हजारों युवाओं ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. छिट-पुट घटनाएं देखने के अलावा मतदान शांतिपूर्ण हुआ है. हालांकि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कई जगह ईवीएम में खराबी पाई गई है, जिसके चलते वोटिंग प्रभावित हुई. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (BJP)- पंजाब लोक कांग्रेस(PLC)-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

    शिअद इस बार बीएसपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है, जबकि बीजेपी ने इस चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीत पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के कई किसान संगठन भी ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ (SSM) बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं और उन्होंने इसके लिए हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी नीत संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ हाथ मिलाया है.

    पंजाब में CAPF की कुल 700 कंपनियां की गई थीं तैनात

    चुनाव लड़ रहे चर्चित चेहरों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान के लिए राज्य पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियां तैनात की गईं. राज्य में महिलाओं के लिए 196 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांगजन के हाथों में था

     

  • पंजाब में हुआ कम मतदान क्‍या आम आदमी पार्टी को होने वाले नुकसान और ‘ख‍िचड़ी बहुमत’ का संकेत है !

     पंजाब में हुआ कम मतदान क्‍या आम आदमी पार्टी को होने वाले नुकसान और ‘ख‍िचड़ी बहुमत’ का संकेत है !

     

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) 2022 रव‍िवार को संपन्न हो गया. इसके साथ ही 117 सीटों से चुनाव लड़ रहे 1304 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला ईवीएम (EVM) में कैद हो गया है. ज‍िसका नतीजा 10 मार्च को आएगा, लेक‍िन मतदान की प्रक्र‍िया पूरी होते ही हार-जीत को लेकर व‍िश्‍लेषण शुरू हो गया है. ज‍िसमें मतदान में आई गि‍रावट व‍िश्‍लेषण का मुख्‍य आधार बनता हुआ नजर आ रहा है. असल में 2017 की तुलना में 2022 के चुनाव में पंजाब के कम मतदाताओं ने अपने मताध‍िकार का प्रयोग क‍िया है. ऐसे में मतदान में आई यह गि‍रावट सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) को होने वाले नुकसान की ओर इशारे कर रही है. वहीं मतदाताओं का यह रूझान पंजाब में ख‍िचड़ी बहुमत की स‍ियासी तस्‍वीर भी उभरने की तरह संकेत दे रहा है. आईए समझते हैं क‍ि इस चुनाव में मतदान में क‍ितनी कमी  आई है और यह रूझान कैसे आम आदमी पार्टी के ल‍िए नुकसानदेह साब‍ित होने के साथ ही ख‍िचड़ी बहुमत की तरफ इशारे कर रहा है.

    मतदान में 12 फीसदी से अध‍िक की गि‍रावट

    पंजाब व‍िधानसभा चुनाव 2022 संपन्‍न हो गए हैं, लेक‍िन इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में जोश नहीं द‍िखा है. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की सभी 117 सीटों पर कुल 64.33 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताध‍िकार का प्रयोग क‍िया है. अगर इसकी तुलना  2017 के चुनाव से की जाए तो कुल मतदान फीसद में 12 फीसदी से अधि‍क की गि‍रावट दर्ज की गई है. 2017 के चुनाव में कुल 76.83 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधि‍कार का प्रयोग क‍िया था.

    तो ऐसे आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है

    पंजाब चुनाव में इस बार कांग्रेस सत्‍ता बचाने के ल‍िए संघर्षरत है. तो वहीं आम आदमी पार्टी और श‍िरोमण‍ि अकाली दल पंजाब की सत्‍ता पर काब‍िज होने के ल‍िए मैदान में हैं. जबक‍ि बीजेपी गठबंधन क‍िंंग मेकर बनने के उद्देश्‍य से चुनावी मैदान में है. कुल म‍िलाकर इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्‍य मुकाबला माना जा रहा है. असल में क‍िसी भी चुनाव में गैर राजनीत‍िक मतदाता न‍िर्णायक साब‍ित होते हैं. राजनीत‍िक व‍िश्‍लेषक मानते हैं क‍ि जब भी क‍िसी चुनाव में मतदान फीसदी में बढ़ोतरी होती है. तो उसमें इन गैर राजनीत‍िक मतदाताओं की भूम‍िका अहम होती है. वह अमूमन अध‍िकांश बार नाराजगी की स्‍थि‍त‍ि में सत्‍ता में बैठे राजनीत‍िक दल को हटाने के ल‍िए मतदान करते हैं और मतदान फीसदी में बढ़ोतरी होती है, लेक‍िन पंजाब में इस बार ऐसा ना होने के संकेत मि‍ल रहे है.

    नतीजतन गैर राजनीत‍िक मतदाताओं तक राजनी‍त‍िक दलों की पहुंच नही हो सकी है और मतदान फीसदी में ग‍िरावट आई है. इससे सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है. असल में आम आदमी पार्टी 2017 के चुनाव में दूसरे स्‍थान पर रही थी. ऐसे में इस बार बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के ल‍िए उसे अध‍िक मतों के साथ ही अध‍िक सीटों की जरूरत थी. कुल म‍िलाकर इस बार आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के दौड़ में सबसे आगे चल रही थी, लेक‍िन मतदान में आई इस गि‍रावट से आम आदमी पार्टी की मुश्‍क‍िलें बढ़ना तय है.

    ख‍िचड़ी बहुमत का अंदेशा, सत्ता की दौड़ में कांग्रेस सबसे आगे

    पंजाब चुनाव में मतदान का रूझान ख‍िचड़ी बहुमत का इशारा भी कर रहा है. असल में ज‍िस तरीके से पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है और कांग्रेस संगठन में खींचतान चुनाव के बीच में भी जारी रही है. उससे क‍िसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत ना म‍िलने के अंदेशा है. हालांक‍ि ख‍िचड़ी बहुमत की इस स्‍थ‍ित‍ि में भी कांग्रेस सबसे आगे होगी. राजनीत‍िक व‍िश्‍लेषक मानते हैं क‍ि सरकार सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी, लेक‍िन सरकार बनाने के ल‍िए कांग्रेस को सहारा लेना ही होगा. व‍िश्‍लेषक मानते हैं क‍ि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले फायदा होगा. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस की मजबूती को लेकर लेकर राजनीतिक विश्लेषक योगेश मिश्रा बताते हैं कि दलित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चन्नी से कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा. हालांकि जिस तरह का मतदान फीसदी चुनाव में देखने को मिला है,उससे यह जरूर कहा जा सकता है कि कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में तो जरूर रहेगी, लेकिन बहुमत शायद किसी भी दल को न मिले.

  • पंजाब व‍िधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मुश्‍किल में फसें नवजोत सिंह सिद्धू, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

    पंजाब व‍िधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मुश्‍किल में फसें नवजोत सिंह सिद्धू, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

     

    पंजाब में रव‍िवार 20 फरवरी को व‍िधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) होने जा रहे हैं. चुनाव से  एक दिन पहले अमृतसर ईस्ट सीट पर चुनाव लड़ रहे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की मुश्‍किलें बढ़ गई हैं और उन पर क्रिमिनल मानहानि केस (Defamation Case) दायर किया गया है. उनके ख‍िलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में क्रिमिनल मानहानि याचिका दायर करने वाले चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल हैं. उन्‍होंने कहा है कि साल 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए सिद्धू बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं.

    बता दें कि दिसंबर के महीने में पंजाब के पूर्व मंत्री अश्निनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे सिद्धू ने पंजाब पुलिस का जमकर मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा था, ‘अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है.’ जब उनसे इस बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल मजाक में कहा था. सिद्धू ने यह तक कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

    प‍हले भी स‍िद्धू ने द‍िया था आपत्ति‍जनक बयान

    इससे पहले भी सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सीमा की रैली में इसी तरह का आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने विरोध किया था. उनके इस बयान के बाद दिलशेर चंदेल ने एक वीडियो जारी कर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के बयान की निंदा की थी और इसे शर्मनाक बताया था. डीएसपी ने अपने वीडियो में सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि सियासत की रंगत में न डूबो इतना कि वीरों की शहादत भी नजर न आए.

    चंडीगढ़ के डीएसपी ने की थी सुरक्षा लौटाने की मांग

    डीएसपी ने आगे कहा था कि बड़ी शर्म वाली बात है कि इतने सीनियर लीडर अपनी ही फोर्स के बारे इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उन्हें बेइज्जत कर रहे हैं. यही फोर्स उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा करती है. उन्होंने कहा था कि सिद्धू 10 से 20 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घूमते हैं. अगर ऐसी बात है तो वह सुरक्षा लौटा दें. उन्होंने आगे सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा, ‘एक रिक्शा वाला भी बिना पुलिस फोर्स के इनकी नहीं सुनता. वे सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. राजनेताओं को इस तरह के बयान देकर उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए.’

  • कुमार विश्वास पर केजरीवाल का तंज: खुद को बताया दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी, कहा-कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया

    कुमार विश्वास पर केजरीवाल का तंज: खुद को बताया दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी, कहा-कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया

    कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता ले लिया है।

    उन्होंने कहा कि यह क्रम दिलचस्प है। राहुल गांधी ने सबसे पहले मुझ पर यह आरोप लगाया था। अगले दिन पीएम मोदी ने उसी भाषा का इस्तेमाल किया, और प्रियंका गांधी और सुखबीर सिंह बादल ने इसका अनुसरण किया। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि पीएम राहुल गांधी की नकल करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस, ईडी, आयकर और अन्य एजेंसियों ने पिछले 7 वर्षों में मेरे कार्यालय और आवास पर छापे मारे, लेकिन कोई भी एजेंसी मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं ढूंढ पाई। फिर एक दिन, एक कवि खड़ा हुआ और एक कविता गाई। उन्होंने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं।  मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि मेरे खिलाफ दो दिनों के भीतर एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मैं ऐसी सभी एफआईआर का स्वागत करता हूं।

     

  • पंजाब को गोलगप्पा समझ रहे लोग, कोई दिल्ली से आ रहा कोई कहीं से- नंगल में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    पंजाब को गोलगप्पा समझ रहे लोग, कोई दिल्ली से आ रहा कोई कहीं से- नंगल में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

     

    Punjab Election: पंजाब को गोलगप्पा समझ रहे लोग, कोई दिल्ली से आ रहा कोई कहीं से- नंगल में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (File Photo)
    Image Credit Source: File Photo

    पंजाब (Punjab) में बीजेपी (BJP) का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पंजाब के नंगल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी को एक मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, मैं यहां जनता से यह कहने आया हूं कि भाजपा को पंजाब में मौका मिलना चाहिए. अब तक कोई भी हमारी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा पाया है.

    उन्होंने कहा, दिल्ली के गली-कूचे में आप ने शराब की दुकान खोल रखी हैं और यहां आकर आप शराब, नशा और ड्रग्स बंद कर देंगे. अगर कोई नशाबंदी पर अंकुश लगा सकता है तो वह बीजेपी की नेतृत्व की सरकार कर सकती है.

    रक्षा मंत्री ने कहा, पंजाब को लोगों ने गोल गप्पा समझ रखा है. कोई दिल्ली से चला आ रहा है, यहां से चला आ रहा है. दिल्ली में सरकार बन गई है वहां चला लीजिए इतना ही काफी है और यहां आकर वे कहते क्या हैं? यहां आएंगे सरकार बनाएंगे, ड्रग्स और नशा बंद कर देंगे.

    वहीं उन्होंने सीएम चन्नी के ‘यूपी बिहार के भैया’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा, देश के कोई भी किसी भी राज्य में जा सकता है. सीएम होने के नाते, चन्नी जी को साथ लेकर काम करना चाहिए.

    पीएम मोदी ने भी साधा विरोधियों पर निशाना

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की जो ‘पार्टनर इन क्राइम’ पार्टी है, वो भी एक के बाद एक झूठ पंजाब में आकर बोल रही है, ये वो लोग हैं जिनकी दिल्ली में सरकार है. आज पंजाब में आकर सिखों को झूठ बोलने वाले इन लोगों ने दिल्ली में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया है.

    पीएम मोदी ने कहा, ये झूठ बोलने के महारथी हैं. दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो ये पंजाब के किसानों को गाली देते हैं. दिल्ली में जाओ तो पंजाब के किसानों को गाली दो और यहां आओ तो किसानों को गले लगाने की बात करों. ये फरेब चलेगा क्या?

     

  • कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए जारी किया अपना घोषणापत्र, हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा, जानें और क्या किए वादे

    कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए जारी किया अपना घोषणापत्र, हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा, जानें और क्या किए वादे

     

    पंजाब (Punjab) में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) ने 13 वादों के साथ घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पंजाब कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो सबसे बड़ा वादा है वह सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का है. इसके साथ ही पार्टी ने मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने का भी वादा किया है. कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करते समय मंच पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे.

    पंजाब कांग्रेस के घोषणा पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब मॉडल ही हावी दिखाई दे रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि काफी जद्दोजहद के बाद पंजाब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार खत्म होने से महज कुछ मिनटों पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर नए विवाद को खत्‍म करने की कोशिश की है. सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे जारी होने वाले घोषणा पत्र को सिद्धू के पंजाब मॉडल को शामिल करने की वजह से शाम 4 बजे देरी के साथ आनन-फानन में जारी किया गया है.

    कांग्रेस ने क्या क्या वादे किए हैं?

    1- शराब और रेत खनन के सरकारी निगम बानाकर तथा परिवहन और केबल के बेहतर विनियमन द्वारा माफिया राज को समाप्‍त करेंगे. 2- जरूरतमंद महिलाओं के लिए 1100 रुपये हर महीना और 8 सिलेंडर हर साल नि:शुल्‍क. 3- सीएम के पहले दस्‍तखत के साथ हर साल 1 लाख नौकरियां. 4- 6 महीने में हर कच्‍चा मकान होगा पक्‍का 5- वृद्धावस्‍था पेंशन को बढ़ाकर 31 सौ किया जाएगा. 6- दाल, तेल के बीच और मक्‍के की एमएसपी मिलेगी और खरीदी होगी. 7- सभी जरूरतमंद छात्रों के लिए सरकारी स्‍कूल, कॉलेज औरविश्‍वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा, SC स्‍कॉलरशिप जारी रहेगी, BC और सामान्‍य वर्ग के लिए विस्‍तृत होगी. 8- सरकारी अस्‍पतालों में सभी के लिए नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं 9- जरूरतमंद लड़कियों के लिए सहायता के तहत कक्षा 5 तक 5000 रुपये, कक्षा 10वी तक 10 हजार रुपये और कक्षा 12वीं तक के लि 20 हजार रुपये और कंप्‍यूटर 10- मनरेगा के तहत मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपये किया जाएगा, वहीं कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन किए जाएंगे. 11- स्‍टार्टअप के लिए 1 हजार करोड़ का निवेश फंड 12- स्‍टार्टअप के लिए 2 लाख का ब्‍याज मुफ्त 13- इंस्‍पेक्‍टर राज का अंत, 70 सेवाएं ऑनलाइन की जाएंगी

    घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा, पहले हस्‍ताक्षर के साथ ही हम एक लाख सरकारी नौकरी देंगे. कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख नौकरी देने का वादा किया है. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार फिर से सत्‍ता में आई तो 6 महीने में हर कच्‍चा मकान होगा पक्‍का हो जाएगा. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कांग्रेस का 13 प्वॉइंट का एजेंडा बाबा नानक से प्रभावित है. हम घोषणा पत्र के जरिए लोगों को ये बताना चाहते हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं. पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं.

  • भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर MoCA ने हटाया प्रतिबंध, एयर बबल समझौते के तहत लिया गया फैसला

    भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर MoCA ने हटाया प्रतिबंध, एयर बबल समझौते के तहत लिया गया फैसला

     

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of civil Aviation) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया है. इसके बाद अब कितनी भी उड़ानें और चार्टर उड़ानें (Charter flights) संचालित की जा सकती हैं. मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि वह विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है. बता दें कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना के तैनात होने के बाद से हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे थे.

    इस बीच अमेरिका और रूस के बीच जमकर बयानबाजी भी शुरू हो चुकी थी. एक वक्त ऐसा लगा था कि दोनों देश यूक्रेन को लेकर आपस में टकरा सकते हैं. लेकिन 15 फरवरी को बताया गया कि रूस ने अपनी सेना को वापस बेस पर भेजने का ऐलान कर दिया है. रूस की तरफ से ये भी कहा गया है कि उसका कभी भी यूक्रेन पर हमला करने का इरादा नहीं था. उन्हें लेकर जो कुछ भी बातें हो रही थीं, उनका कोई भी आधार नहीं था.

    उड़ानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    मंत्रालय ने संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों और पेशेवरों को आसानी से निकालने के लिए भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने का यह निर्णय लिया है. एक बयान में कहा गया है कि भारतीय एयरलाइंस को उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है, क्योंकि रूस के यूक्रेन की ओर बढ़ने के साथ मांग में वृद्धि हुई है. भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है, लेकिन 20 फरवरी से पहले कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है.

    दोनों देशों में एयर बबल समझौता

    गौरतलब है कि भारत और यूक्रेन के बीच एक एयर बबल समझौता है, जिसके तहत दोनों देश प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित कर सकते हैं. जब अंतरराष्ट्रीय यात्रा निलंबित कर दी गई थी, तब महामारी के दौरान इस समझौते की आवश्यकता पड़ी थी. लेकिन अब जबकि हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं, मंत्रालय ने पहले लगाई गई सीमा को हटाने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि एयरलाइंस कितनी भी उड़ानें संचालित कर सकती हैं. भारत और यूक्रेन के बीच चार्टर्ड उड़ानें भी संचालित की जा सकती हैं.

  • प्रधानमंत्री मोदी पर आग बबूला हुईं प्रियंका, बोलीं- अपने लिए खरीदे 16000 करोड़ रुपये के दो हेलिकॉप्टर, पर गन्ना किसानों का नहीं किया भुगतान

    प्रधानमंत्री मोदी पर आग बबूला हुईं प्रियंका, बोलीं- अपने लिए खरीदे 16000 करोड़ रुपये के दो हेलिकॉप्टर, पर गन्ना किसानों का नहीं किया भुगतान

     

    Punjab assembly election 2022: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पठानकोट (Pathankot) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले पीएम मोदी पठानकोट आए लेकिन वह किसानों से मिलने के लिए अपने आवास से 5-6 किमी की यात्रा नहीं कर सके. उन्होंने 1 साल तक किसानों को आंदोलित किया. उन्होंने अमेरिका, कनाडा का दौरा किया, पूरी दुनिया की यात्रा की और अपने लिए 16,000 करोड़ रुपये के दो हेलिकॉप्टर खरीदे. उन्होंने गन्ना किसानों के 14,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया. एक बार भी वे आंदोलनकारी किसानों से नहीं मिले बल्कि उनके मंत्री के बेटे ने अपने वाहन से छह किसानों को कुचल डाला.

    प्रियंका ने आगे कहा कि ‘पंजाबियत’ वह भावना है जो किसी और के सामने नहीं बल्कि ईश्वर के सामने झुकती है. जितने राजनीतिक दल आपके सामने आते हैं और पंजाबियत की बात करते हैं, उनमें से कोई अपने उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है.

     

  • चन्नी के ‘भैया’ वाले बयान पर PM मोदी का चन्नी और प्रियंका गांधी पर हमला- कांग्रेस हमेशा से एक-दूसरे को लड़ाती आई है

    चन्नी के ‘भैया’ वाले बयान पर PM मोदी का चन्नी और प्रियंका गांधी पर हमला- कांग्रेस हमेशा से एक-दूसरे को लड़ाती आई है

     

    Punjab Election: 'भैया' वाले बयान पर PM मोदी का चन्नी और प्रियंका गांधी पर हमला- कांग्रेस हमेशा से एक-दूसरे को लड़ाती आई है
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Image Credit Source: File Photo

    Punjab assembly election 2022: पंजाब के अबोहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला किया. उन्होंने ‘भैया’ वाले बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है. यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा. अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों. पीएम मोदी ने कहा कि कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है. वो कहां पैदा हुए? उत्तर प्रदेश में, बनारस में. क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में. क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे?

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी (BJP) पूरे समर्पित भाव से पंजाब के लोगों के सामने पंजाब की सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है. एक बार भाजपा को आपकी सेवा करने का मौका दीजिए. फिर देखिएगा कि डबल इंजन की सरकार कैसे पंजाब को तेज गति से आगे बढ़ाती है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देशभक्ति से प्रेरणा ले. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पंजाब सीमावर्ती राज्य है. इस पर सीमापार से हमेशा नापाक नजरें बनी रहती हैं. इसलिए यहां जो सरकार बनेगी वो राष्ट्र प्रथम, Nation First की प्रतिबद्ध सरकार होनी चाहिए, ढुलमुल रवैये वाले लोग नहीं होने चाहिए.

    उन्होंने आगे कहा कि देश के इतने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई, फिर लौटकर नहीं आई और जहां बीजेपी को आशीर्वाद मिल गया, वहां तो कांग्रेस जड़-मूल से साफ हो गई. प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों को नई सोच और विजन वाली सरकार चाहिए. किसान को बेहतर फसल, कम लागत और बेहतर कीमत की जरूरत है. इसके लिए हमारी सरकार बीज से बाजार तक नई व्यवस्था बना रही है. पंजाब में आज हर व्यापार, माफियाओं के कब्जे में है. व्यापारियों को माफियाओं की कृपा पर जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. इसकी सबसे बड़ी तकलीफ हमारे छोटे व्यापारियों को हो रही है. इतनी संभावनाओं से भरा पूरा पंजाब, लेकिन इंडस्ट्रीज़ यहां से छोड़कर जा रही हैं. कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण यहां जल्दी कोई आने को तैयार नहीं. इन स्थितियों को भी डबल इंजन की सरकार ही बदल सकती है.

     

  • पंजाब और यूपी में दो दर्जन नेताओं को मिली वीआईपी सुरक्षा, हंस राज हंस को z सिक्योरिटी

    पंजाब और यूपी में दो दर्जन नेताओं को मिली वीआईपी सुरक्षा, हंस राज हंस को z सिक्योरिटी

     

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) जारी है. इस बीच केंद्र सरकार (Central Government) ने चुनाव खत्म होने तक बीजेपी सासंद हंस राज हंस (Hans Raj Hans) को जेड सिक्योरिटी दी है. उनके साथ ही बीजेपी सांसद रमेश चंद बिंद को भी x श्रेणी की सिक्योरिटी दी है. सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में लगभग दो दर्जन नेताओं को सशस्त्र अर्धसैनिक कमांडो का वीआईपी सुरक्षा कवच प्रदान किया है.

    अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल को “जेड” श्रेणी की सुरक्षा दी गई है जो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ प्रत्याशियों को निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक सुरक्षा प्रदान की गई है. कुछ लोगों को राज्य की पुलिस सुरक्षा के अलावा केंद्रीय कवच प्रदान किया जाएगा.1 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को इसका जिम्मा सौंपा है. दोनों अर्धसैनिक बलों के पास वीआईपी सुरक्षा कमांडो हैं.

    बीजेपी ने लगाया था बघेल के काफिले पर हमले का आरोप

    बघेल उत्तर प्रदेश की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि “सपा के गुंडों” ने राज्य के मैनपुरी जिले में बघेल के काफिले पर हमला किया था.

    उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रमेश चंद बिंद को उनके राज्य में सीआईएसएफ की “एक्स” श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. दोनों राज्यों में सीआरपीएफ को कम से कम 20 नेताओं या प्रत्याशियों को सुरक्षा देने को कहा गया है.

    सूत्रों ने बताया कि पंजाब में सुखविंदर सिंह बिंद्रा, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता और पार्टी के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा और अवतार सिंह जीरा को “वाई” से “वाई प्लस” श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. सूत्रों ने कहा कि 10 मार्च को मतगणना के बाद सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी.